
आशीष कश्यप बिलासपुर:- भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रपति पुरस्कार वितरण समारोह में जिले की दो गाइड्स कु. बी. हर्षिणी बिलासपुर एवं मुस्कान मैत्री सेंट जोसेफ कॉन्वेंट कन्या उच्च.माध्य. को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह प्रमाण पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर से जारी किया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित इस समारोह में केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पुरस्कार वितरित किए। छत्तीसगढ़ के 20 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स का दल राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के मार्गदर्शन में इस समारोह में सम्मिलित हुए।
छत्तीसगढ़ राज्य से 2016 से 2021 तक कुल 54 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ है। बिलासपुर जिले की उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय बनी। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन, सांसद एवं राज्य अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल तथा मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहे। गाइड्स की इस उपलब्धि पर जिला मुख्य आयुक्त श्री चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार टांडे, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री विजय कुमार यादव, गाइड कैप्टन पुष्प शर्मा, बीना यादव एवं जिले के अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
*राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुईं बिलासपुर की दो गाइड्स*
*पंडित सुन्दर लाल शर्मा ( मुक्त ) विश्वविद्यालय बिलासपुर में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक*

सूरज गुप्ता ब्यूरो लोरमी,,,,पंडित सुंदरलाल शर्मा ( मुक्त ) विश्वविद्यालय बिलासपुर में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि में वृद्धि की गई हैं।इस संदर्भ में अध्ययन केंद्र राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के समन्वयक श्री प्रतापभानु शर्मा ने बताया कि प्रवेश की यह तिथि प्रवेश वर्ष जुलाई से जून 2025,,26 में प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय द्वारा 15 अक्टूबर अपरान्ह 4 बजे तक निर्धारित की गई हैं। इस विश्वविद्यालय में बीए,बीकॉम,बीएससी,बीबीए, बी लिब एंड आई एस सी,एम ए ( हिंदी,राजनीति, समाजशास्त्र,अंग्रेजी,संस्कृत ),एम ए शिक्षा,एम ए छत्तीसगढ़ी,एम एज़ डब्ल्यू, एम कॉम ,एम ए(एमएससी गणित,एमएससी कम्प्यूटर साइंस,मास्टर ऑफ साइंस एन्ड इन्फॉर्मेशन,पी जी डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन,डिप्लोमा इन योग साइंस,डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लिकेशन,डिप्लोमा इन साइकोलॉजीकल गाइडेंस एंड काउंसलिंग,रामचरित मानस में विज्ञान से सामाजिक उत्थान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं।
*कृषि विभाग द्वारा 23 उर्वरक प्रतिष्ठानो में औचक निरीक्षण*
कृषि विभाग द्वारा 23 उर्वरक प्रतिष्ठानो में औचक निरीक्षण

आशीष कश्यप बिलासपुर:-कृषकों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक विक्रय एवं कालाबाजारी, जमाखोरी रोकने तथा गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध हो सके के उद्देश्य से तथा विकय लाईसेंस के शतों के अनुरूप रिकार्ड संधारण व PoS मशीन से उर्वरक विकय सुनिश्चित कराये जाने हेतु निरीक्षण दल एवं विकासखण्ड स्तरीय निरिक्षकों द्वारा पंजीकृत कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठान में लगातार निरीक्षण / छापेमारी किया जा रहा है इसी कम में दिनांक 31.08.2025 को कलेक्टर महोदय बिलासपुर के निर्देश एवं उप संचालक कृषि बिलासपुर के मार्गदर्शन में बिलासपुर जिला अंतर्गत सभी विकासखंडों में दल बनाकर निजी पंजीकृत उर्वरक विक्रय केन्द्रों में औचक निरीक्षण कर अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही किया गया ।

विकासखंड-बिल्हा अंतर्गत रात्रे कृषि केन्द्र बिल्हा, कान्हा एग्रो बिल्हा, गुप्ता ट्रेडर्स बिल्हा, किसान मितान बिल्हा, गिरधर कृषि केन्द्र चकरभाठा, कृषि सेवा केन्द्र चकरभाठा, एवं जय माता दी खाद भंडार चकरभाठा, जिसमे रात्रे कृषि केन्द्र बिल्हा के यहां बिना पॉश मशीन के यूरिया खाद का विक्रय साथ ही उपलब्ध यूरिया खाद का स्कंध पंजी में संधारण नहीं किये जाने, स्कंध एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने, निर्धारित प्रारूप में बिल जारी नहीं करने के कारण स्पष्टीकरण जारी करते हुए उपलब्ध 113 बोरी यूरिया खाद को जब्त की कार्यवाही की गई जिसे निर्धारित दर पर कृषकों को वितरित किया जायेगा तथा लायसेंस निलंबन की कार्यवाही की जायेगी। गुप्ता ट्रेडर्स बिल्हा को निर्धारित प्रारूप में बिल जारी नहीं करने के कारण नोटिस जारी किया गया। कृषि सेवा केन्द्र चकरभाठा को स्कंध एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने, निर्धारित प्रारूप में स्कंध पंजी संधारण नहीं करने, PoS मशीन में दर्शित स्कंध एवं भौतिक स्कंध में अंतर होने के कारण स्पष्टीकरण जारी किया गया। जय माता दी खाद भंडार चकरभाठा को POS मशीन में दर्शित स्कंध एवं भौतिक स्कंध में अंतर होने तथा नियमित प्रतिवेदन नहीं भेजने के कारण स्पष्टीकरण जारी किया गया।

विकासखंड-तखतपुर में बसंत खाद भंडार तखतपुर, राधेकृष्ण सेवा केन्द्र बेलसरी, अंसारी खाद भंडार तखतपुर, किसान सेवा केन्द्र तखतपुर, एवं बजरंग खाद भंडार तखतपुर। उक्त कृषि केन्द्रों में यूरिया खाद का स्कंध नहीं पाया गया।
विकासखंड मस्तूरी में धर्मेश कुमार राठौर कौड़िया, अशोक कुमार राठौर कौड़िया, गुरूनानक जनरल स्टोर मस्तूरी, शिव ट्रेडर्स मस्तूरी, रूद्र कृषि केन्द्र गतौरा, शुभम कृषि केन्द्र गतौरा, आदर्श ट्रेडर्स गतौरा, एवं राठौर खाद भंडार गतौरा। रूद्र कृषि केन्द्र गतौरा को POSमशीन में दर्शित स्कंध एवं भौतिक स्कंध में अंतर होने के कारण स्पष्टीकरण जारी किया गया। अन्य किसी भी केन्द्र में यूरिया खाद का स्कंध नहीं पाया गया।
विकासखंड-कोटा में समृद्धि कृषि केन्द्र सीस, रश्मि कृषि सेवा केन्द्र सीस, राणीसती कृषि केन्द्र कोटा। रश्मि कृषि सेवा केन्द्र में 24.48 यूरिया खाद आर्डडी पर दर्शित हो रहा है परन्तु भौतिक रूप में उपलब्ध नहीं है पॉस मशीन खराब है जिसे तत्काल बदलने एवं नियमानुसार स्टॉक नील करने का आदेश दिया गया।
उक्त सभी उर्वरक विक्रय केन्द्रों को नियमानुसार व्यवसाय करने हेतु कड़ी चेतावनी दी गई, साथ ही कृषि केन्द्रो को स्पष्टीकरण तामिल हेतु सात दिवस के भीतर पालन प्रतिवेदन / जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया, समय सीमा के अदर संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नहीं किये जाने पर अनुज्ञप्ति निलंबन / निरस्तीकरण की कार्यवाही की जावेगी ।
बिलासपुर जिले के डबल लॉक सेन्टरों में 245 मे. टन यूरिया खाद का भंडारण हुआ है. समितियों के माग अनुसार नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. बिलासपुर द्वारा समितियों में भंडारण की कार्यवाही किया जा रहा है।
निरीक्षण दल में श्री पी.डी. हथेश्वर, उप संचालक कृषि, श्री अनिल कुमार शुक्ला सहायक संचालक कृषि, श्री उमेश कश्यप, ग्रा.कृ.वि.अ. श्री राहुल तिवारी, कार्यालयीन एवं विकासखण्ड बिल्हा से श्री अजय सिंह, कृ.वि. अ./ उर्वरक निरीक्षक बिल्हा, श्री कुंज बिहारी, ग्रा.कृ.वि.अधि. श्री वंश द्विवेदी, ग्रा.कृ.वि.अधि., विकासखंड तखतपुर से श्री आर.एल. पैकरा एवं श्रीमती शिल्पा श्रीवास्तव कृ.वि.अ.. / उर्वरक निरीक्षक, विकासखंड मस्तूरी से श्री ए.के.आहिरे, श्री के. पी. मार्को, श्रीमती अनामिका वर्मा, कृ.वि.अ.. / उर्वरक निरीक्षक, विकासखंड-कोटा से श्री पीके अनंत एवं श्री दिलीप रात्रे, उपस्थित रहें।
*राष्ट्रीय खेल दिवस पर सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत साइकिल रैली, शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन*
*राष्ट्रीय खेल दिवस पर सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत साइकिल रैली, शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन*
*शतरंज से निरंतरता और तार्किक शक्ति का होता है विकास- कलेक्टर*
*जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का खिताब किया प्रथम ने अपने नाम*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, / राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत आज प्रातः साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ प्रातः 7.30 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान से हुआ, जो कचहरी चौक, नेताजी चौक, लिंक रोड होते हुए पुनः हाई स्कूल मैदान में संपन्न हुई। साइकिल रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और खेलों के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुँचाया

गया। इसके साथ ही जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का भी आयोजन हसदेव पब्लिक स्कूल में जिला प्रशासन एवं जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में किया गया। जिसमें कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने पहुंचकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्राफी, मोमेंटो और मेडल से सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक

सहभागिता की। 29 से 31 अगस्त तक जिले में विभिन्न खेल गतिविधियों एवं फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री सुब्रत प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने अपने संदेश में कहा कि बचपन से ही खेलों में सहभागिता से तार्किक शक्ति, मानसिक मजबूती और अनुशासन का विकास होता है। उन्होंने विशेष रूप से शतरंज खेल का उल्लेख करते हुए कहा कि यह खेल न केवल बौद्धिक क्षमता को विकसित करता है, बल्कि धैर्य, निरंतरता और एकाग्रता बनाए रखने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास और समर्पण ही सबसे बड़ा सूत्र है।

कलेक्टर श्री महोबे ने प्रतियोगिता में उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि –शतरंज जैसे खेल विद्यालय स्तर से लेकर जिला स्तर तक सतत् रूप से आयोजित होते रहने चाहिए। यह खेल बच्चों में तार्किक सोच, भविष्य की योजना और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाता है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एचपीएस प्रिंसिपल श्री एम के शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि इसी तरह से हमें अपने खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल श्रीमती कमल अंववानी, जिला शतरंज संघ अध्यक्ष देवेंद्र कुमार राठौर, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव, कोषाध्यक्ष श्री लोकेश यादव, श्रीमती जयंती यादव, श्री मनीष सूर्यवंशी, मनोज कुमार सोनी, संजय बरगाह सहित एच पी एस, जिला शतरंज संघ सदस्य मौजूद रहे।

*प्रथम बने जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के चैंपियन*
सांसद खेल महोत्सव एवं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में 86 खिलाड़ियों को हराकर प्रथम राठौर ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। द्वितीय स्थान – परितोष साहू, तृतीय स्थान – विवेक कुमार सोनी को मिला। इसके अलावा केटेगरी वर्ग में विजेता अंडर–09 वेदांश यादव, अनाया लकड़ा, अंडर–13 सिद्धार्थ ठाकुर,कुमारी रिमझिम केवट अंडर–15 अथर्व पालीवाल, कृतिका साहू, विशेष पुरस्कार के रूप में अंडर 7 वर्ग बालक बालिका में प्रद्युमन, आमंदी को किया गया पुरस्कृत। इसके साथ ही वेदांश यादव को इंटरनेशनल रेटिंग शुरू करने पर भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
*जिला पंचायत अध्यक्ष ने उठाया खाद की किल्लत का मुद्दा, जताई नाराज़गी*
*जिला पंचायत अध्यक्ष ने उठाया खाद की किल्लत का मुद्दा, जताई नाराज़गी*
*बैठक में उद्योग प्रदूषण, खाद की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं पर कड़ी नाराज़गी*
*जिला पंचायत-सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत-सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में दोपहर 2 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन

जयपुरिया सहित समिति के सभापति एवं सदस्य श्रीमती प्रियंका सिंह क्षत्री, श्रीमती प्रमिला साहू, श्री महादेव नेताम, श्रीमती बबीता रात्रे, श्रीमती मोहन कुमारी साहू, सुश्री आशा साव, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, उप संचालक श्री अभिमन्यु साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उद्योगों से पर्यावरण प्रदूषण की समस्या सामने आ रही है। इस संबंध में समिति ने निर्णय लिया कि उद्योग एवं पर्यावरण से संबंधित जनसुनवाई बैठकों की सूचना जिला पंचायत सदस्यों को भी अनिवार्य रूप से दी जाए, ताकि वे भी आमजन के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

सदस्यों ने कहा कि राशन दुकानों का खुलने और बंद होने का समय निर्धारित होना चाहिए, जिससे हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिले में किसानों को खाद एवं बीज की उपलब्धता पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि किसानों को खेती-किसानी के लिए खाद बीज की कमी महसूस न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। सदस्यों ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में मरीजों को समय पर उपचार मिल सके, इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति अनिवार्य की जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियमित रूप से उपस्थित रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित निगरानी की जाए और अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। सदस्यों ने कहा कि सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाने चाहिए। बैठक में यह निर्देश दिए गए कि हैंडपंपों की मरम्मत एवं पेयजल योजनाओं का रखरखाव नियमित रूप से किया जाए, ताकि लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। सदस्यों ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों की सिंचाई के लिए नहरों से समय पर और पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति बैठक में विभागीय बजट एवं अधिकारियों कर्मचारियों की जानकारी ली गई। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी बैठक में समय पर उपस्थित रहें और जो अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
*विष्णु के सुशासन में प्रोजेक्ट छांव में शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेहत का विशेष ख्याल*
*एक ही छत के नीचे शासकीय कर्मियों को इलाज मिलना सुशासन का नया मॉडल: सचिव श्री राहुल भगत*
*धरातल पर नवाचार के कार्य समाज के लिए मील का पत्थर होगा साबित: प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी*
*प्रोजेक्ट छांव के तहत साढ़े छह हजार से अधिक शासकीय सेवकों को मिला लाभ: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह*
*एक हजार से अधिक शासकीय सेवकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण*

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रोजेक्ट छांव शासकीय अधिकारियांे एवं कर्मचारियों के सेहत के लिए वरदान साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू प्रोजेक्ट छांव से शासकीय सेवकों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है। इंडोर स्टेडियम में रविवार को आयोजित प्रोजेक्ट छांव में शामिल मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत ने कहा कि रायपुर जिले के नवाचार प्रोजेक्ट छांव का शासकीय कर्मियों को लाभ मिल रहा है। एक ही छत के नीचे शासकीय कर्मियों को इलाज मिलना सुशासन का नया मॉडल तैयार हुआ है। श्री भगत ने कहा कि मेमोग्राफी का लाभ भी महिला कर्मचारियों को मिल रहा है। सभी प्रकार के टेस्ट की सुविधा यहां मिल रही है, यह सबसे अच्छी बात है। श्री भगत ने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट को भविष्य में अन्य जिलों में शुरू किया जा सकेगा, ताकि कर्मियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जा सके और उनके परिवारजनों को भी स्वास्थ्य परीक्षण भी समय-समय पर मिलता रहें। साथ ही श्री भगत ने जिला प्रशासन रायपुर द्वारा चलाई जा रहे नवाचार प्रोजेक्टों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रायपुर जिले के नवाचार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में इन प्रोजेक्टों को शुरू करने पर मंथन किया जाएगा।
इस दौरान प्रोजेक्ट नैनो के अंतर्गत कलेक्टर डॉ सिंह ने सचिव श्री भगत को जिले में नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं ड्रोन से छिड़काव की जानकारी दी, जिसकी उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास कृषकों को आधुनिक खेती के साथ जोड़ेगा
इस अवसर पर समाचार पत्र के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि सुशासन का दावा करना बड़े जोमिखपूर्ण है। ऐसे में सुशासन की दिशा में प्रोजेक्ट छांव जैसे नवाचार के कार्य जन साधारण के लिए परस्पर मिलकर काम करता है। इससे ही सुशासन का संकल्प पूरा होता है। श्री द्विवेदी ने कहा कि रायपुर में नवाचार के कार्य जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं, वे केवल सुर्खियों के लिए नहीं है, बल्कि यह धरातल पर कार्य होने से समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सुशासन का यह अध्याय बीजापुर से लेकर बलरामपुर तक पहुंचेगी तो सबसे बेहतर कार्य होगा।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन कर्मचारियों के लिए प्रतिबद्ध है और हमेशा से हमारी कोशिश है कि कर्मचारी स्वस्थ रहे। डॉ. सिंह ने कहा कि अब तक साढ़े छह हजार से अधिक कर्मियों को योजना का लाभ मिल चुका है। इसमें डॉक्टरों के विशेषज्ञ भी उपस्थित हो रहे हैं और यहां आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड जैसे अन्य सुविधाएं भी मिल रही है।
बीपी, शुगर और ब्लड का हुआ जांच, मिली दवाईयां
प्रोजेक्ट छांव में शामिल आरंग ब्लॉक कर्मचारी श्रीमती नंदनी चंद्राकर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए प्रोजेक्ट छांव के तहत मुफ्त जाँच एवं दवाई की व्यवस्था की गई है। मैंने अपना बीपी, शुगर, ब्लड टेस्ट आदि का जाँच कराया। इस प्रोजेक्ट छांव के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करती हूं।
*नवाचार के लिए मुख्यमंत्री श्री साय का जताया आभार*
गुढ़ियारी निवासी आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती सुशीला निर्मलकर ने बताया कि यहां पर सभी प्रकार के इलाज हो रहे हैं, जिसमें सोनोग्राफी, ब्लड टेस्ट, मैमोग्राफी, शुगर, बीपी सहित अन्य जांच शामिल है। मैंने सभी जांच का लाभ लिया। मैं इस प्रोजेक्ट छांव के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करती हूं।
*जानिए क्या है प्रोजेक्ट छाँव*
शासकीय अधिकारी-कर्मचारी अपने व्यस्त कार्यालयीन जीवन के कारण वे और उनके परिवार स्वास्थ्य जांच और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते है। ’प्रोजेक्ट छाँव’ का उद्देश्य शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को एक ही स्थान पर एक ही छत के नीचे विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और शासकीय योजनाओं की सुलभ और समेकित सुविधा प्रदान की जा रही है। ’प्रोजेक्ट छाँव’ के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए विशेष दिवस निर्धारित किया जाता है। इन शिविरों में बीपी, शुगर, वजन, ऊँचाई जैसी प्रारंभिक स्वास्थ्य जाँच, सोनोग्राफी, मैमोग्राफी, टीबी जांच, ईसीजी, इको, बोन डेनसिटी की भी सुविधा उपलब्ध है। साथ ही जनरल फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। स्वास्थ्य जागरूकता के अंतर्गत पोषण, जीवनशैली और रोग-निरोधक उपायों से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसी विभिन्न शासकीय योजनाओं का पंजीयन और आवेदन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती है। शिविर में जरूरतमंदों को आवश्यक सामान्य दवाएँ भी निःशुल्क वितरित की जाती हैं, जिससे यह पहल एक समग्र, सुलभ और उपयोगी सेवा मंच के रूप में कार्य करती है। आज महिला एवं बाल विकास विभाग के 1000 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी एवं परिवारजनों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया एवं अन्य सुविधाओं का लाभ लिया।
इस अवसर पर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, डीपीओ सुश्री शैल ठाकुर, सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी, बर्न विशेषज्ञ डॉ. सुनील कालड़ा, हृदय विशेषज्ञ डॉ. स्मित श्रीवास्तव सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
*छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत आज दिनांक 31 अगस्त 2025 को CMTC सेरीखेड़ी रायपुर में “दीदी के गोठ” रेडियो प्रसारण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला स्वसहायता समूहों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।*

रायपुर-छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत आज दिनांक 31 अगस्त 2025 को CMTC सेरीखेड़ी रायपुर में “दीदी के गोठ” रेडियो प्रसारण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला स्वसहायता समूहों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
इस अवसर पर बिहान के मिशन संचालक श्री अश्विनी देवांगन, संयुक्ति मिशन संचालक श्री आर.के.झा , प्रशासनिक अधिकारी श्री वीरेंद्र जायसवाल, जनप्रतिनिधियो में श्री संदीप यदु जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो, जिला एवं राज्य कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी को उपस्थिति रही, अतिथियों ने कहा कि दीदी के गोठ कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को शासन की योजनाओं, आजीविका संवर्धन के अवसरों तथा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई।
महिला स्वसहायता समूहों की बहनों ने अपने अनुभव साझा किए और आजीविका गतिविधियों में हुए लाभ तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। साथ ही, विभिन्न समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसे सभी ने सराहा।
कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि दीदी के गोठ जैसे संवाद मंच के माध्यम से महिला स्वसहायता समूहों को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी को सशक्त बनाने के लिए सतत प्रयास जारी रहेंगे।
*CM Sai, Ministers and Citizens Tune in to 125th Episode of PM’s ‘Mann Ki Baat’*
*“Each edition of Mann Ki Baat brings new inspiration; let us all contribute to building a developed Chhattisgarh” – CM Vishnu Deo Sai*

Raipur, : The 125th episode of Prime Minister Narendra Modi’s popular monthly radio programme Mann Ki Baat was broadcast live today at the convention centre of Dr. Shyama Prasad Industrial and Trade Complex in Naya Raipur.

Chief Minister Vishnu Deo Sai, Food Minister Dayal Das Baghel, Industries Minister Lakhan Dewangan, Revenue Minister Tank Ram Verma, Skill Development and Employment Minister Guru Khushwant Saheb, MLA Indra Kumar Sahu, and Chhattisgarh State Industrial Development Corporation Chairman Rajeev Agrawal, along with a large number of public representatives and citizens, were present on the occasion.
In his radio address, Prime Minister Narendra Modi said that the true strength of India lies in the way its people extend a helping hand to one another during natural calamities. He observed that the solidarity and cooperation displayed in times of adversity define India’s culture and collective consciousness.
The Prime Minister further underlined the importance of sports, describing them not just as a source of health but also of confidence and leadership. He urged the youth to participate actively in sports to energise both their own lives and the nation.
Speaking at the event, Chief Minister Vishnu Deo Sai said that Mann Ki Baat brings fresh energy and inspiration to the people of the state every month. He remarked that the programme has strengthened positive thinking and national consciousness across all sections of society.
The Chief Minister also referred to his recent visits to Japan and South Korea, noting that collaborations and investments forged in skill development, artificial intelligence, and electronics would create new opportunities for the state’s youth. He said this would open a new chapter in skill-building and employment in Chhattisgarh.
Referring to the state’s silver jubilee year, Sai stressed that the vision of a developed Chhattisgarh could only be realised if every citizen honestly fulfils their role. He emphasised that through the collective efforts of government and people, the state could scale new heights.
Concluding his remarks, the Chief Minister said that Prime Minister Modi’s message serves as an inspiration for every citizen. He called upon the people to move forward in the spirit of collective participation and contribute actively to making Chhattisgarh prosperous and well-governed. He urged everyone to work together towards building a clean and developed state.
*‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित मंत्रियों और नागरिकों ने किया श्रवण*
*‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित मंत्रियों और नागरिकों ने किया श्रवण*
*‘मन की बात’ हर माह देती है नई प्रेरणा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी करें योगदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

रायपुर, / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का सीधा प्रसारण आज नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद उद्योग एवं व्यापार परिसर के कन्वेंशन सेंटर में हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री श्री लखन देवांगन, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू तथा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और नागरिक उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं की घड़ी में देशवासियों द्वारा एक-दूसरे की सहायता करना भारत की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि विपत्ति के समय जो सहयोग और एकजुटता दिखाई देती है, वही भारत की संस्कृति और सामूहिक चेतना को परिभाषित करती है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में खेलों को न केवल स्वास्थ्य बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी आधार बताया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि खेलकूद में सक्रिय भागीदारी कर अपने जीवन और देश दोनों को ऊर्जावान बनाएं.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि ‘मन की बात’ हर माह प्रदेशवासियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों में सकारात्मक सोच और राष्ट्रीय चेतना को प्रबल करता है।
मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास का उल्लेख करते हुए बताया कि कौशल विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े क्षेत्रों में हुए सहयोग और निवेश से राज्य के युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे और छत्तीसगढ़ में कौशल विकास और रोजगार का नया अध्याय शुरू होगा।
राज्य की रजत जयंती वर्ष का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाए। उन्होंने कहा कि सरकार और जनता के साझा प्रयासों से राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें सामूहिक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ को विकास और सुशासन की नई ऊँचाइयों पर ले जाना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर एक समृद्ध और स्वच्छ छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।
*‘दीदी के गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में प्रसारण*
*ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल*

रायपुर, / छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक नई और अभिनव पहल की है। ‘दीदी के गोठ‘ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण 31 अगस्त को दोपहर 12.15 बजे आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित राज्य के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ किया गया। इस कार्यक्रम को प्रदेशभर में उत्साहपूर्वक सुना गया। इस कार्यक्रम के माध्यम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा की प्रेरणादायी शुभकामनाएँ और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा जिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की दीदियों और पदाधिकारियों के साथ ‘दीदी के गोठ‘ का श्रवण किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस मंच पर साझा की जा रही सफलता की कहानियाँ अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।

विभागीय अधिकारियों ने भी विभिन्न जिलों में पहुँचकर सामूहिक श्रवण में भाग लिया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह ने गरियाबंद, विशेष सचिव श्री धर्मेश साहू ने जांजगीर, प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक एवं आयुक्त मनरेगा श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने धमतरी और पंचायत विभाग की संचालक श्रीमती प्रियंका महोबिया ने दुर्ग जिले में समूह सदस्यों के बीच बैठकर कार्यक्रम का श्रवण किया तथा महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित समुदाय प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान में भी संकुल स्तरीय प्रसारण हुआ, जहाँ बिहान मिशन संचालक श्री अश्विनी देवांगन, संयुक्त मिशन संचालक श्री आर.के. झा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
‘दीदी के गोठ‘ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। इसके अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की सफल महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियाँ साझा की जा रही हैं, ताकि अन्य महिलाएँ भी स्वरोजगार और आत्मविश्वास की राह पर आगे बढ़ें। इस विशेष प्रसारण को प्रदेश के 33 जिलों, 146 विकासखंडों और 580 संकुल संगठनों में सामूहिक श्रवण के रूप में आयोजित किया गया। लाखों महिलाएँ इस कार्यक्रम से जुड़ीं और पूरे प्रदेश में ‘दीदी के गोठ‘ को लेकर उत्साह देखने को मिला। ‘दीदी के गोठ‘ न केवल एक रेडियो कार्यक्रम है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष, आत्मबल और सफलता की कहानियों को सामने लाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त मंच भी है।










