Home Blog Page 365

*पोड़ी दल्हा में विधिक साक्षरता और शराब निषेध कार्यक्रम किया गया*

0

पोड़ी दल्हा में विधिक साक्षरता और शराब निषेध कार्यक्रम किया गया

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:-अकलतरा के गांव पोड़ी दल्हा में विधिक साक्षरता और शराब निषेध कार्यक्रम मनाया गया है जिसमें अकलतरा थाना टी आई भास्कर शर्मा और एस आई राजेन्द्र क्षत्री द्वारा लोगों को शराब निषेध और विधिक साक्षरता के विषय में बताया गया । कार्यक्रम की शुरुआत में सरपंच जीतेन्द्र सिंह द्वारा टी आई भास्कर शर्मा को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया । उसके बाद टी आई भास्कर शर्मा ने ग्रामीणों को बताया है शराब आज लोगों बर्बाद कर रही है और इसके नशे युवा लड़के और बुजुर्ग भी है । आज हर गांव में शराब की दुकान है जिसे गांव वालों के सहयोग से ही बंद किया जा सकता है । उन्होंने सरपंच जीतेन्द्र सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि आपके सरपंच बहुत सक्रिय हैं और उनकी सक्रियता के कारण आज आपके गांव में शराब की बिक्री कम है लेकिन अगर आप सब महिलाएं इसमें सक्रिय रुप से भागीदारी करें तो शराब बिक्री 95 प्रतिशत कम हो सकता है । उन्होंने महिला कमांडो बनाने पर भी कहा है उन्होंने कहा कि आप महिलाएं शराब बनाने वाले के पास जाकर एक एक बार निवेदन करे और उसके बाद भी अगर शराब बेचने वाले न माने तो उन्हें शराब एक्ट के तहत जेल भेजना है । उन्होंने यह भी कहा कि एक व्हाट्स ग्रुप बनाया जाये और कोई भी समस्या होने पर मुझे मैसेज किया जाये । मैं पढ़कर जरूर निदान करूंगा ।


इसी तरह उन्होंने सायबर अपराध पर उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के एप को डाउनलोड ना करें और ना ही किसी को ओटीपी बताये , ये सब सायबर ठगी है । आज इस तरह के अनेक तरीकों का इस्तेमाल करके रुपए ठगी की जा रही है । टी आई भास्कर शर्मा ने ठगी से बचने के उपाय बताए हैं । उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का भी निवेदन किया है कि कहा कि बच्चों को खाना खिलाने या बच्चों को व्यस्त रखने बच्चों को मोबाइल ना दे । उन्होंने किशोर बच्चों पर ध्यान देने कहा है । किशोर हो रहे बच्चो को मोबाइल में अनेक तरह की अश्लील चीजें परोस रहा है जिससे हमे अपने बच्चों को बचाना है ।
कार्यक्रम के अंत में सरपंच जीतेन्द्र सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आपने चुन कर भेजा है और मैं आपका बेटा हुं , देवर हूं, बड़ा भाई हूं।आप मुझे अपनी समस्या को बताये । मैं आप सबके सहयोग से गांव को आदर्श गांव बनाना चाहता हूं उन्होंने टी आई भास्कर शर्मा को धन्यवाद देते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आगे सहयोग की अपेक्षा की है ।

*ग्राम साल्हेघोरी थाना चिल्फी में हुये चाकूबाजी करने वाले आरोपियो को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*

0

*ग्राम साल्हेघोरी थाना चिल्फी में हुये चाकूबाजी करने वाले आरोपियो को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*

➡️ *थाना चिल्फी द्वारा मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में ग्राम साल्हेघोरी थाना चिल्फी में हुये चाकूबाजी करने वाले आरोपियो को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार करने में मिली सफलता*


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली➡️ *दिनांक 29.08.2025 को कुत्ते के साथ हुये दुर्घटना की बात पर हुये विवाद के बाद उक्त अपराध के प्रार्थी से की गयी थी मारपीट*
➡️ *अपराध क्रमांक 115/2025 एवं 116/2025 में विवेचना के दौरान आये तथ्यों के आधार पर एससी/एसटी एक्ट की धाराओं का किया गया समावेश*
➡️ *तीनों आरोपियों रामकृपाल निर्मलकर, देवा साहू उर्फ दादू एवं मनोज यादव को किया गया गिरफ्तार*
–000–
1. अपराध क्रमांक 115/2025 प्रार्थी राजू बंजारे पिता चंदन बंजारे उम्र 24 वर्ष साकिन बेडापारा थाना लोरमी जिला मुंगेल का चौकी हिंडौरी थाना चिल्फी उपस्थित आकर रिपार्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.08.2025 को शेखर काठले से साथ ग्राम कठौतिया जा रहे थे तभी शाम करीब 07 बजे ग्राम साल्हेघोरी के स्कूल के पास मेन रोड पहुंचे थे कि तभी रोड में ग्राम साल्हेघोरी के दादू साहू, मनोज, रामपाल निर्मलकर सभी मिलकर मोटर सायकल को रोक दिये एवं नाम पता पूछे तो यह अपना नाम राजू बंजारे जाति सतनामी होना बताया। तभी उक्त चारो व्यक्ति तुम साला जाति में चमार हो कहकर अश्लील गाली गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चारो हाथ झापड, लाठी-डण्डा व चाकू से मारपीट करने लगे जिससे प्रार्थी एवं उनके साथी आहत शेखर काठले दोनों को चोट आई और बेहोश हो गये तथा मोटर सायकल को पीट पीटकर क्षतिग्रस्त कर दिये। उक्त घटना की रिपोर्ट पर थाना चिल्की में अपराध क्रमांक 115/2025 धारा 226, 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसमें विवेचना के दौरान गवाहों से पूछताछ एवं साक्ष्यों में आये तथ्यों के आधार पर को उक्त प्रकरण में धारा 3(1)(द)(घ) एससी/एसटी एक्ट की धारा जोड़ी गई। प्रकरण में आरोपीगण 1. रामकृपाल निर्मलकर पिता शंकर लाल उम्र 30 वर्ष 2. देवा साहू उर्फ दादू पिता शंकर लाल साहू उम्र 29 वर्ष 03. मनोज यादव पिता बाबू लाल यादव उम्र 23 वर्ष सभी निवासी साल्हेघोरी थाना चिल्फी को विधिवत् गिरफ्तारी की गयी।

2. इसी क्रम में अपराध क्रमांक 116/2025 में प्रार्थी जितेन्द्र चेलकर पिता लक्ष्मी नारायण चेलकर उम्र 22 वर्ष साकिन अमलडीही थाना लोरमी जिला मुंगेली ने चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी उपस्थित होकर रिपार्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.08.2025 को इसका छोटा भाई तथा भतीजा साहिल, रंजित, मुकेश घूमने ग्राम साल्हेघोरी गये थे जहां शाम करीब 05-06 बजे ग्राम साल्हेघोरी के दादू, मनोज यादव, रामपाल उर्फ रामेपाल विवाद झगड़ा करने की सूचना पर प्रार्थी कैलाश, हरीश, जयचंद के साथ ग्राम साल्हेघोरी पहुंचकर विवाद झगड़ा करने से मना करने पर सभी एक राय होकर हाथ, मुक्का से तथा योगेन्द्र साहू ने पीछे से अपने पास रखे किसी धारदार चाकू जैसे वस्तु से मारपीट कर घायल कर दिया है उक्त घटना की रिपोर्ट पर थाना चिल्फी में नंबरी असल अपराध कमांक 116/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन एवं भौतिक साक्ष्यों में आये तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 3(1)(द)(घ) एससी/एसटी एक्ट एवं 191(2), 191(3) बीएनएस की धारा जोड़ी गई। एवं प्रकरण में आरोपियों 1. रामेपाल निर्मलकर पिता शंकर लाल उम्र 30 वर्ष 2. देवा साहू उर्फ दादू पिता शंकर लाल साहू उम्र 29 वर्ष 3. मनोज यादव पिता बाबू लाल यादव उम्र 23 वर्ष सभी निवासी साल्हेघोरी थाना चिल्फी की विधिवत गिरफ्तारी की गयी।
उक्त दोनों प्रकरण में आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त घटना में शामिल अन्य लोगों के विरूद्ध साक्ष्य एकत्रित कर विधिसम्मत कार्यवाही की जावेगी।

उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भापुसे) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबडा, उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटिल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/अजाक श्री एस.आर. धृतलहरे के पर्यवेक्षण में निरीक्षक रघुवीर चंद्रा थाना प्रभारी चिल्फी, सउनि. मनकराम ध्रुव, लखीराम नेताम एवं चौकी डिंडौरी स्टाफ द्वारा सक्रियता से त्वरित कार्यवाही की गयी।

*चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी में हुये कुत्ते की दुर्घटना विवाद पर पुलिस की कार्यवाही*

0

➡️ *थाना चिल्फी द्वारा मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में कुत्ते से दुर्घटना पर हुये विवाद के अपराध में आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता*
➡️ *त्रिभुवन उर्फ मोटे मिरी एवं राजू खाण्डे द्वारा बलपूर्वक प्रार्थी का मोबाइल लूटने पर किया गया गिरफ्तार*
➡️ *चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 112/25 धारा 296,115(2),351(2),3(5) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही*
➡️ *उक्त अपराध में विवेचना के दौरान धारा 309 बीएनएस भी जोड़ी गयी।*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- दिनांक 29.08.2025 को मामले का प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद साहू पिता रामकुमार साहू उम्र 23 वर्ष निवासी साल्हेघोरी चौकी डिण्डौरी थाना चिल्फी जिला मुंगेली का चौकी डिण्डौरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.08.2025 को अपने निजि काम से खाम्ही बाजार गया था जहां से वापस अपने मोटर सायकल टीव्हीएस क्रमांक सीजी-28 एन-0343 से रात्रि करीबन 08.00 बजे अपने गांव साल्हेघोरी पहुंचा मेन रोड़ स्थित भुपेंन्द्र साहू के दुकान के पास पहुंचा था, जहां पर उसके गांव के त्रिभुवन उर्फ मोटे, राजू भास्कर, शिवचरण के अलावा अन्य लोग रोड़ में खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। तभी प्रार्थी के मोबाईल में फोन आने पर वहीं पर रूककर फोन पर बात करने के लिए मोबाइल निकाला। उसी समय त्रिभुवन उर्फ मोटे अपने साथी राजू भास्कर, शिवचरण के साथ एक राय होकर प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद के पास आकर त्रिभुवन उर्फ मोटे प्रार्थी के मोबाईल फोन को बलपूर्वक छिन लिया, जिसका विरोध करने पर तीनों मां बहन की अश्लील गालियां देते हुये जान सहित मारने की धमकी देते प्रार्थी को हाथ मुक्का डण्डा से मारपीट करने कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 112/25 धारा 296,115(2),351(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान दिनांक 03.09.2025 को प्रकरण के आरोपियों को थाना चिल्फी लाकर मामले का प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद साहू से आरोपियों की पहचान कराया गया, जो आरोपियों को पहचान कर नामजद आरोपी राजू भास्कर के स्थान पर राजू खाण्डे व शिवचरण के स्थान पर रामचरण का होना एवं त्रिभुवन उर्फ मोटे के द्वारा घटना कारित किया जाना बतायें जाने पर पहचान पंचनामा तैयार किया गया। प्रकरण के आरोपी त्रिभुवन उर्फ मोटे से तथ्यात्मक पूछताछ करने पर बताया कि प्रार्थी के मोबाईल को स्वयं व अपने सहयोगी राजू खाण्डे व रामचरण के साथ लूट करना बतायें। साथ ही उक्त मोबाईल को लूट करने के पश्चात अपने शर्ट के जेब में रखकर गांव के रहन नाला में मुंह धोते समय मोबाईल का गिर जाना बतायें जाने पर जप्ती प्रक्रिया पूर्ण नही की जा सकी एवं उक्त आरोपी के द्वारा घटना में प्रयुक्त एक बांस के डण्डा को जप्त किया गया है। मामले विवेचना के दौरान धारा 309 बीएनएस का घटित करना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 309 बीएनएस जोड़ी गयी है। प्रकरण के आरोपियों त्रिभुवन उर्फ मोटे पिता संतराम मिरी उम्र 34 वर्ष एवं राजू खाण्डे पिता शिवकुमार खाण्डे उम्र 32 वर्ष दोनों निवासी साल्हेघोरी चौकी डिण्डौरी थाना चिल्फी जिला मुंगेली को विधिवत् गिरफतार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड हेतु पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भापुसे) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबडा, उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटिल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/अजाक श्री एस.आर. धृतलहरे के पर्यवेक्षण में निरीक्षक रघुवीर चंद्रा थाना प्रभारी चिल्फी, सउनि. मनकराम ध्रुव, लखीराम नेताम एवं चौकी डिंडौरी स्टाफ द्वारा सक्रियता से त्वरित कार्यवाही की गयी।

*केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने की एसबीएम-यू 2.0 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता; कचरा मुक्त शहरों की दिशा में प्रमुख उपलब्धियों पर दिया जोर*

0

नई दिल्ली, आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 (एसबीएम-यू 2.0) की प्रगति और प्रदर्शन की व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में संयुक्त सचिव (एसबीएम) श्रीमती रूपा मिश्रा सहित मिशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में मिशन को मिले अभूतपूर्व बल और देश को कचरा मुक्त शहर बनाने की दिशा में हो रही निर्णायक प्रगति को रेखांकित किया गया।

बैठक में एसबीएम-यू 2.0 के अंतर्गत हुई उल्लेखनीय प्रगति पर चर्चा हुई। अब तक 35 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) का दर्जा प्राप्त किया है, 4,371 शहर ओडीएफ घोषित किए जा चुके हैं, 3,309 शहर ओडीएफ+ बने हैं। साथ ही, 960 शहर ओडीएफ++ की श्रेणी में आ चुके हैं और 9 शहरों ने वाटर+ प्रमाणन प्राप्त कर लिया है। मिशन के अंतर्गत 66.86 लाख व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (आईएचएचएल) स्वीकृत हुए हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का 113% है। शहरी कचरे का 70% अब प्रोसेस किया जा रहा है।

बैठक में कई प्रमुख पहलों पर भी प्रकाश डाला गया, जैसे व्यक्तिगत शौचालय से आकांक्षी शौचालय की ओर परिवर्तन, मैनुअल मैनहोल सफाई के स्थान पर मशीनीकृत सफाई, तथा “लक्ष्य ज़ीरो डंपसाइट” पहल।

इसके अतिरिक्त, वेस्ट-टू-कम्पोस्ट पहल के अंतर्गत 48,300 टीपीडी क्षमता को स्वीकृति मिल चुकी है, जो लक्ष्य 30,700 टीपीडी से अधिक है। सीटीयू (क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट्स) उपेक्षित कचरा हॉटस्पॉट्स को हटाने में प्रगति कर रही हैं। गीले कचरे के प्रबंधन हेतु सीजीबी संयंत्र 4,400 टीपीडी क्षमता पर संचालित हैं, जबकि वेस्ट-टू-इलेक्ट्रिसिटी प्रोजेक्ट 18,900 टीपीडी क्षमता पर चल रहे हैं। सीएंडडी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन) कचरा प्रबंधन 17,607 टीपीडी क्षमता पर कार्यरत है। साथ ही, मिशन नवाचार को प्रोत्साहन दे रहा है, जहां स्टार्ट-अप्स कचरा मुक्त शहरों की दिशा में रचनात्मक समाधान प्रस्तुत कर रहे हैं। प्रयुक्त जल प्रबंधन भी एसबीएम-यू 2.0 का नया घटक है। अधिकारियों ने बताया कि 1,579 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स की निविदा हो चुकी है।

सफाई मित्र सुरक्षा के अंतर्गत सफाईकर्मियों की सुरक्षा, गरिमा और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर भी चर्चा हुई। इनमें 24×7 हेल्पलाइन, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, मशीनीकरण और वार्षिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शामिल हैं। अधिकारियों ने मंत्री महोदय को आगामी स्वच्छता पखवाड़े की जानकारी भी दी, जिसके दौरान नागरिकों, सरकारी अधिकारियों और समुदाय को स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूक किया जाएगा।

श्री साहू ने स्वच्छता मानकों की सतत निगरानी पर जोर दिया और निर्देश दिया कि अस्पताल, बाजार, पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थलों जैसी उच्च-आवागमन वाली जगहों पर बने शौचालयों में सेंसर तकनीक का उपयोग किया जाए। साथ ही, उन्होंने शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया ताकि मिशन की समयसीमा में परियोजनाएं पूर्ण हो सकें।

प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए श्री साहू ने कहा, “एसबीएम-यू 2.0 की उपलब्धियां मोदी सरकार की प्रतिबद्धता, एसबीएम टीम की निरंतर मेहनत और जनभागीदारी की भावना का प्रतीक हैं। नागरिकों के साथ मिलकर हम स्वच्छ, सतत और कचरा मुक्त शहरों का भविष्य गढ़ रहे हैं।”

 

*श्री तोखन साहू ने किया सीसीएस 1 और 2 भवनों का निरीक्षण; मंत्रालयों को शीघ्र हस्तांतरण की तैयारी*

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (सीसीएस) 1 और 2 भवनों के निर्माण स्थल का दौरा किया। ये भवन अब निर्माण के अंतिम चरण में हैं और शीघ्र ही मंत्रालयों को सौंप दिए जाएंगे। यह भारत सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी और परिवर्तनकारी अवसंरचना परियोजनाओं में से एक का महत्वपूर्ण पड़ाव है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि पर आधारित यह परियोजना एक आधुनिक, सतत और एकीकृत प्रशासनिक परिसर का निर्माण कर रही है, जिसमें कुल 10 भवनों में विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और अधीनस्थ कार्यालयों को स्थान दिया जाएगा। यह परियोजना भारत की प्रशासनिक संरचना को आधुनिक बनाने, परिचालन दक्षता बढ़ाने और राजधानी की ऐतिहासिक एवं स्थापत्य विरासत को संरक्षित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

निरीक्षण के दौरान श्री साहू ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि सभी गतिविधियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण हों। उन्होंने मौके पर मौजूद श्रमिकों और निर्माण कर्मियों से भी संवाद किया, उनके सुरक्षा प्रबंध, कार्यस्थल की स्थितियों और कल्याण से संबंधित जानकारी ली।

श्री साहू ने कहा, “यह परियोजना सिर्फ अधोसंरचना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कुशल शासन की एक विरासत, हमारी राजधानी की समृद्ध धरोहर का संरक्षण और राष्ट्र की सेवा करने वालों के लिए सर्वोत्तम कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है।”

*कोतवाली जांजगीर क्षेत्र में गांजा की पुटकी कर बिक्री करने वाले आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता*

0

*कोतवाली जांजगीर क्षेत्र में गांजा की पुटकी कर बिक्री करने वाले आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता*

* सायबर टीम पुलिस/थाना कोतवाली जांजगीर पुलिस की सक्रियता से पकड़ने में मिली सफलता*

* आरोपी घर में ही रहकर गांजा की पुटकी पुटकी बनाकर गुप्त रूप से बिक्री करता था*

* आरोपी के कब्जे से लगभग डेढ़ किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है*

* आरोपी मोहन लाल राठौर उर्फ छोटू उम्र 39 साल निवासी केरा रोड जांजगीर थाना जांजगीर*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (b), एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की जा रही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सायबर टीम एवं थाना जांजगीर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर अवैध मादक पदार्थ गांजा की पुटकी कर

बिक्री करने वाले *आरोपी* मोहन लाल राठौर को पकड़ा जिसके कब्जे से गांजा बरामद किया जाकर विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, उपनिरी सत्यम चौहान, भवानी सिंह चौहान एवं सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*रात्रि में घर अंदर घुसकर महिला से छेडछाड करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

*रात्रि में घर अंदर घुसकर महिला से छेडछाड करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

* महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड मे*

* गिरफ्तार आरोपी महावीर कंवर उम्र 40 वर्ष साकिन कटनई थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी द्वारा दिनांक 31.08.25 की रात्रि में पीड़िता के घर अंदर घुसकर बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा मे अपराध क्रमांक 419/25 धारा 331(2) 74 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी महावीर कंवर को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि बी.पी खाण्डेकर, आरक्षक ओमकार मरावी,महिला आरक्षक अंजना लकडा का सराहनीय योगदान रहा।

*थाना अकलतरा क्षेत्र के तीन अलग अलग जगहों पर चोरी करने वाले 04 आरोपीयों को पकड़ने में थाना अकलतरा पुलिस को मिली सफलता*

0

* आरोपियों के कब्जे से 6200/ रूपये एवं 5 टिपा तेल, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं राड को बरामद*

* आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार का भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*आरोपीगण पूर्व में मोटर सायकल चोरी के अपराध में जेल जा चुके है जिनके विरुद्ध निगरानी फाइल तैयार किया जा रहा है*

*नाम आरोपी*

01.रवि निर्मलकर उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 अकलतरा थाना थाना अकलतरा

02.साहिल बिछिया ऊर्फ भोला उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं0 14 अकलतरा

03.प्रकाश यादव उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं0 14 अकलतरा

04.सुमीत तान्द्रे उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नं9 05 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा

मनोज साहू ब्यूरो अकलतरा जांजगीर चांपा :-थाना अकलतरा क्षेत्र के बजरंग चौक ओव्हर ब्रीच के नीचे सुनील किराना स्टोर से दिनांक 26.08.2025 की रात्रि में दुकान के सटर का ताला तोड़कर नगदी, चिल्हर पैसा, 05 टिपा तेल को किसी अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी कर ले जाने की सूचना रिपोर्ट दर्ज किया गया था।

चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप* के मार्गदर्शन में आरोपीयों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर सूचना के आधार पर *आरोपी* रवि निर्मलकर, साहिल बिछिया ऊर्फ भोला, प्रकाश यादव सभी निवासी अकलतरा थाना अकलतरा को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपियो ने अपने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि दिनांक 26.08.2025 को तीनों मिलकर रात्रि 10 बजे पुराना सब्जी मंडी सोसायटी के पास बैठकर शराब पीये और तीनो प्लान बनाये कि खर्चा पानी के लिये कही दुकान में चोरी करेंगे प्लानिंग के तहत तीनों बंजरंग चौक के पास गये वहाँ सुनील जैन के किराना दुकान के सटर के ताला को राड से तोडकर दुकान के अंदर घुसकर चिल्हर सिक्का करीबन कर 5,000/ रूपये एवं नगदी रकम 18,000 रूपये तथा पांच टिपा तेल को चोरी करना व पुरानी सब्जी मंडी के पास आकर चोरी का सामान व पैसा का बटवारा करना अपना अपना जुर्म स्वीकार किये है एवं प्रकरण के आरोपी रवि निर्मलकर ने पूर्व में भी दिनांक 15.07.2025 को सुमीत तान्द्रें के साथ मिलकर आत्मानंद स्कूल अकलतरा में लगे एसी का बाहरी हिस्सा को भी चोरी करना बताने पर सुमीत तान्द्रे को भी हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया एवं कोटमी सोनार के मंदिर में दान पेटी से हुए नगदी रकम चोरी का अपराध स्वीकार करने पर आरोपीयों को विरूध अपराध सदर धारा का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि राजेन्द्र क्षत्रिय, प्र.आर.विवेक सिंह, अशोक यादव, राकेश चतुर्थी, आर. गौकरण राय, जयनाथ दुग्गा, अनिल जांगडे का सराहनीय योगदान रहा।

*रणवीरपुर में नवीन उप तहसील का नवोदित वंशाचार्य उदित मुनि नाम साहब और विधायक भावना बोहरा ने किया शुभारम्भ, विधायक ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किया आभार*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- समृद्ध पंडरिया के निर्माण और क्षेत्रवासियों के जीवनशैली को सरल व सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से आज ग्राम रणवीरपुर में उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ समरसता भवन में दामखेड़ा कबीर आश्रम के नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहेब जी एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा किया इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण भाजपा पदाधिकारी अधिकारी, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे विधायक भावना बोहरा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि रणवीरपुर में उप तहसील कार्यालय “लिंक कोर्ट” का शुभारंभ ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी जनता की इस मांग को देखते हुए हमने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के समक्ष रणवीरपुर में उप तहसील की मांग की थी जिसे पूरा करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा जुलाई माह में आयोजित निःशुल्क बस सेवा शुभारंभ के अवसर पर वर्चुअल इसकी घोषणा कर रणवीरपुर की जनता को यह सौगात दी गई जिसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन भाजपा सरकार का उद्देश्य जनकल्याण और अधोसंरचना विकास है हमारी भाजपा सरकार ग्रामीण अंचलों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और राजस्व सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्यरत हैं उप तहसील भवन के माध्यम से अब क्षेत्रवासियों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूर दराज की तहसीलों में जाना नहीं पड़ेगा यह कार्यालय जनसुविधाओं के विस्तार, पारदर्शी प्रशासन और त्वरित सेवा उपलब्ध कराने में एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करेगा उन्होंने आगे कहा कि अब रणवीरपुर में उप तहसील कार्यालय के शुभारंभ से किसानों व ग्रामीणों को खसरा/खतौनी की नकल, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, ऋण पुस्तिका सहित विभिन्न राजस्व कार्यों के लिए अब बार–बार तहसील मुख्यालय जाना नहीं पड़ेगा जमीन विवाद जैसे राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निपटान होगा। उप तहसील कार्यालय के शुभारंभ से किसानों व ग्रामीणों के समय व संसाधन दोनों की बचत भी होगी भाजपा सरकार की नीति केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि यह ग्रामीणों की जनभावनाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का एक ठोस प्रयास है रणवीरपुर उप तहसील के शुभारंभ से न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी बल्कि आसपास के गाँवों के लोग भी अपने अधिकारों और सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे भावना बोहरा ने आगे कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना और ग्रामीण अंचलों को भी शहरी क्षेत्रों की तरह सशक्त, शिक्षित और समृद्ध बनाना ही हमारी प्राथमिकता है इस उद्देश्य के लिए मैं निरंतर कार्य कर रही हूं “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” से आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र विकास की स्वर्णिम गाथा लिख रही है आप सभी का विश्वास और अपनत्व मुझे सदैव प्राप्त हो रहा है जो मुझे जनसेवा के लिए नित नई ऊर्जा प्रदान कर रही है आप सभी के उत्साह और उमंग को देखकर मैं कह सकती हूं हम सब मिलकर विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के साथ समृद्ध पंडरिया का निर्माण करेंगे।

—————————————-

*फर्स्ट एड और आपदा प्रबंधन के संबंध में रेडक्रॉस सोसायटी का प्रशिक्षण कार्यक्रम, कलेक्टर ने किया शुभारंभ*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर,/भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आज कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर्स का सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय टांडे द्वारा की गई । आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से सहायक कलेक्टर श्री अरविन्थ कुमारन उपस्थित रहे। साथ में शासकीय शिक्षा महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मीता मुखर्जी एवं रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव डॉ. शुभा गरेवाल उपस्थित थे।

प्रशिक्षण सत्र में स्वास्थ्य विभाग से 10 डॉक्टर, उच्च शिक्षा विभाग से 15 रेडक्रॉस प्रभारी सहायक प्राध्यापक, स्कूल शिक्षा विभाग से 25 रेडक्रॉस प्रभारी शिक्षक एवं होमगार्ड तथा अन्य पांच लोगों ने प्रशिक्षण हेतु अपनी उपस्थिति दी । प्रशिक्षण हेतु श्री बालमुकुंद दुबे राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं डॉ आशुतोष तिवारी, मानसिक रोग चिकित्सा विशेषज्ञ के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। डॉ शुभा गरेवाल सचिव रेडक्रॉस ने स्वागत उद्बोधन दिया । श्री सौरभ सक्सेना जिला समन्वयक ने 02 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की। उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को सहायक कलेक्टर द्वारा भी संबोधित किया गया।

श्री संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षार्थियों से अपेक्षा की गई की सभी प्रशिक्षार्थी पूरा मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे एवं उनके द्वारा दिनांक 10 से 13 सितंबर मध्य लगभग 350 लोगों को प्रशिक्षित किया जाना है जो कि अपने-अपने विद्यालय एवं महाविद्यालय में छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। कलेक्टर ने सभी को मास्टर ट्रेनर बनने के लिए शुभकामनाएं दी तथा साथ ही जानकारी दी की रेडक्रॉस द्वारा यूवोदय कार्यक्रम भी जल्दी संचालित किया जाएगा, जिसमें गांव से इच्छुक युवाओं को जोड़कर शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया जा सके। कार्यक्रम में डॉ राजीव अवस्थी ने आभार प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी प्रबंध समिति के सदस्य सर्वश्री सुरेंद्र गुम्बर श्रीकांत सहारे, सैयद जफर अली उपस्थित रहे साथ ही डॉ. एम ए जीवनी नोडल अधिकारी रेडक्रॉस के साथ-साथ श्री आदित्य पांडे लक्ष्मी नारायण मिश्रा सुशील राजपूत गीतेश्वरी चंद्रा लेमा देवांगन अन्नू पटेल नौरीश जेहरा अली ममता लहरे पूजा केवट मुस्कान ठाकुर अशोक यादव एवं महाविद्यालय के आचार्य गण आदि उपस्थित थे।

*सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न*

0

*स्कूली बच्चों ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के विविध कार्यकमों में की सहभागिता*

आशीष कश्यप बिलासपुर/”सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा ” विषय पर जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शनिचरी बाजार स्थित पं. देवकीनंदन दीक्षित सभाभवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु किया गया।
कार्यक्रम की थीम “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” रही, जिसमें हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग, तेज रफ्तार से बचाव, नशे एवं मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
यह वाद-विवाद प्रतियोगिता पाँच स्तरों पर आयोजित की जाती है-
विद्यालय → विकासखंड → जिला → संभाग → राज्य स्तर।
जिला स्तर पर विभिन्न विकासखंडों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों ने भाग लिया।

विजेता प्रतिभागी
● प्रथम स्थान: सेजेस लालबहादुर शास्त्री विद्यालय, बिलासपुर
● द्वितीय स्थान: शासकीय मिनी माता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकरी, मस्तूरी
● तृतीय स्थान: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिठ्ठू नवागांव, कोटा
● सांत्वना पुरस्कार:
○ हा.से. विद्यालय, सेमरताल
○ सेजेस डीकेपी, कोटा
○ सेजेस सकरी, तखतपुर
○ कन्या हा.से. विद्यालय, कोटा
○ हा.से. हिंदी माध्यम सेजेस, सकरी

पुरस्कार वितरण
● प्रथम स्थान: ₹7000 नगद
● द्वितीय स्थान: ₹5000 नगद
● तृतीय स्थान: ₹3000 नगद
● पाँच सांत्वना पुरस्कार: प्रत्येक को ₹2000 नगद
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।निर्णायक मंडल में डॉ. एस.एल. निराला, प्राचार्य, शासकीय अग्रणी महाविद्यालय, डॉ. (श्रीमती) पलक जायसवाल, चेयरपर्सन, एनजीओ श्री कमल सिंह डहरिया, वरिष्ठ नागरिक श्रीमती नीलम चौधरी, वरिष्ठ व्याख्याता, श्री गोपाल मिश्रा, प्राचार्य
प्रतिभागियों ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों एवं उनकी रोकथाम के उपायों पर विचार प्रस्तुत किए।आयोजकों और अतिथियों ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के लिए जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बिलासपुर के महापौर श्रीमती पूजा विधानी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी जी ने दीप प्रज्वलित कर किया साथ में चंद्र प्रकाश सूर्या जिलाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा एवं जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता जितेंद्र पाटले एवं सेजेस प्राचार्य बसंत चौकसे सभी विकासखंड के विकासखंड एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड परियोजना अधिकारी सभी विकासखंडों से प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने आये प्रतिभागी एवं उनके प्रभारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विखशि अधिकारी मस्तूरी शिवराम टंडन , विखशि बिल्हा सुनीता ध्रुव सहा विख शि अधिकारी जायसवाल मैडम बीपीओ राजेश सिंह ठाकुर, राधेश्याम टंडन ,इन्द्रासन क्षत्री ,मोहनदेव यादव सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं बच्चे उपस्थित रहे।