Home Blog Page 364

*शिक्षक दिवस पर तोखन साहू ने किया शिक्षकों का सम्मान: ‘शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता’*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली शिक्षक दिवस के अवसर पर तखतपुर कृषि उपज मंडी में आयोजित एक भव्य समारोह में आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों को ‘राष्ट्र की रीढ़’ और ‘समाज का सच्चा निर्माता’ बताया।
गुरु-शिष्य परंपरा का पर्व और डॉ. राधाकृष्णन को नमन
अपने संबोधन में श्री साहू ने कहा कि यह दिन केवल एक साधारण दिन नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा का पावन पर्व है। उन्होंने भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एक सच्चा शिक्षक अपनी पहचान अपने विद्यार्थियों की सफलता से पाता है, न कि व्यक्तिगत गौरव से।

श्री साहू ने विशेष रूप से सेवानिवृत्त शिक्षकों को नमन करते हुए कहा, “सेवानिवृत्त शिक्षक समाज के उस वटवृक्ष के समान हैं, जिन्होंने पीढ़ियों को ज्ञान की छाँव दी है। उनका अनुभव, ज्ञान और आशीर्वाद हमारी धरोहर हैं, जो हमें हमेशा सही राह दिखाते रहेंगे।”
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे जीवन में कितनी भी ऊँचाइयाँ हासिल कर लें, अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान कभी न भूलें, क्योंकि गुरु और शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है।
इस कार्यक्रम में तखतपुर के विधायक श्री धर्मजीत सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. संतोष माधुरी वस्त्रकार सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

*अकलतरा में भगवान परशुराम प्रतिमा का भव्य अनावरण, श्रद्धा और उत्साह का उमड़ा सैलाब*

0

अकलतरा में भगवान परशुराम प्रतिमा का भव्य अनावरण, श्रद्धा और उत्साह का उमड़ा सैलाब

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। नगर में बहुप्रतीक्षित भगवान परशुराम की प्रतिमा का भव्य अनावरण धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संत गोपाल दास महाराज, देवरघटा के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। उनके कर-कमलों से प्रतिमा का अनावरण होते ही पूरा वातावरण जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धा व उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुन देव अघरिया, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह राणा सहित पार्षदगण व अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत पूजन-अर्चन से हुई, तत्पश्चात मंच पर अतिथियों का शाल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज सदा समाज का नेतृत्व करता आया है और शिक्षा ही भविष्य की दिशा तय करती है। वहीं सौरभ सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं, संपूर्ण समाज के लिए आदर्श हैं और शिक्षा से ही समाज प्रगति कर सकता है।

आयोजन समिति ने इस अवसर को नगर की आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक बताते हुए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

*लिखमानिया धर्मशाला नव प्रकल्प का लोकार्पण सम्पन्न, समाज को मिली आधुनिक सुविधाओं से युक्त धर्मशाला*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा अकलतरा:-। अग्रवाल सेवा समिति अकलतरा के तत्वावधान में सेठ जानकीलाल लिखमानिया धर्मशाला के नव प्रकल्प का भव्य लोकार्पण समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि राजेन्द्र अग्रवाल (अमित चांवल उद्योग, तिल्दा-नेवरा), अति विशिष्ट अतिथि प्रमोद अग्रवाल (बालाजी राइस उद्योग समूह, खरोरा), विशिष्ट अतिथि श्रवण अग्रवाल एवं कांग्रेस नेत्री मंजू सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने शाम 4.30 बजे रिबन काटकर उद्घाटन किया।

नवीन स्वरूप में धर्मशाला को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है जिसकी अतिथियों ने प्रशंसा की। कार्यक्रम में नवनिर्मित कक्षों व समाज सहयोगियों के नाम अंकित शिलालेख का अनावरण भी किया गया।

समारोह में समिति अध्यक्ष विजय केडिया ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि “अब यह धर्मशाला मात्र धर्मशाला नहीं बल्कि आधुनिक भवन के रूप में समाज के लिए गर्व का विषय है।” सचिव विकास केडिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जबकि महिला समिति अध्यक्ष रीना केडिया ने अतिथि परिचय कराया।

अति विशिष्ट अतिथि प्रमोद अग्रवाल का महिला समाज ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। श्रवण अग्रवाल ने गौशाला संचालन की सराहना करते हुए शुद्ध दूध उपलब्ध कराने की पहल की प्रशंसा की।

*“पोषण भी पढ़ाई भी” विषय पर . कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा।महिला एवं बाल विकास विभाग, अकलतरा द्वारा “पोषण भी पढ़ाई भी” अभियान के तहत कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के पोषण के साथ-साथ उनकी शिक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक करना है।

प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को कुपोषण दूर करने, संतुलित आहार, स्वच्छता, तथा शैक्षणिक गतिविधियों से बच्चों को जोड़ने के विषय में मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

अधिकारीयों का कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी और बेहतर ढंग से निभा सकेंगी, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों में सकारात्मक सुधार होगा।

आयोजक विभाग : महिला एवं बाल विकास विभाग, अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म का निर्णय ऐतिहासिक, आम जनता को मिलेगी राहत : भावना बोहरा*

0

 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में बुधवार को कई अहम फैसले लिए गए जिनसे सीधे तौर पर आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक को राहत मिलेगी इस जनहितैषी निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि देश की जनता और व्यापारियों के हित मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समर्पण भाव से कार्य कर रहें हैं नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म का निर्णय ऐतिहासिक एवं व्यापारियों और आम जनता को राहत तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबध्दता का प्रतीक है बैठक में यह तय हुआ कि अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब रहेंगे 5% और 18%. यानी 12% और 28% स्लैब खत्म हो जाएंगे केंद्र सरकार के इस फैसले से रोजमर्रा के सामान सस्ते होंगे और जीवन रक्षक दवाओं को टैक्स से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लाल किले की प्राचीर से जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लाने की घोषणा की थी जिसे पूरा करते हुए जीएसटी काउंसिल की बैठक में जनहित,व्यापारियों एवं देश की आर्थिक विकास हेतु यह महत्वपूर्ण निर्णय केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में लिया गया इसके पूर्व भी प्रतिवर्ष 12 लाख रुपये तक कि आय को टैक्स फ्री करके बड़ी राहत देने के बाद यह जनहितैषी निर्णय आम आदमी को राहत देने वाला है भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती से आम आदमी किसानों, एमएसएमई, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं को लाभ होगा व्यापक सुधार हमारे नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाएंगे और सभी के लिए विशेष रूप से छोटे व्यापारियों और व्यवसायों के लिए व्यापार करने में आसानी सुनिश्चित करेंगे यह प्रधानमंत्री द्वारा हर भारतीय के लिए दीपावली के पूर्व विशेष उपहार है जिससे पूरा देश हर्षित है और इसका स्वागत कर रहा है इस दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है वित्तीय वर्ष 2024-25 में छत्तीसगढ़ का कुल जीएसटी और वैट राजस्व 23,448 करोड़ तक पहुंचा और जीएसटी कलेक्शन में हमारा राज्य प्रथम स्थान पर रहा जो प्रदेश में सुशासन सरकार के विकास और विश्वास का प्रमाण है उन्होंने आगे कहा कि वोकल फ़ॉर लोकल जैसे राष्ट्रव्यापी अभियान के माध्यम से एक ओर स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहन देने देश की अर्थव्यवस्था को गति देने एवं स्थानीय विक्रेताओं, कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास के बाद यह निर्णय देश के विकास को नई गति देगा नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधार देश के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आएगा इस निर्णय से आवश्यक उपभोक्ता वस्तुएँ, शिक्षा से संबंधित सामग्री, स्वास्थ्य सेवाएँ तथा कृषि उपयोगी सामान अधिक किफ़ायती होंगे इसके परिणामस्वरूप आमजन का दैनिक जीवन सरल होगा और उनकी आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं का सुलभ होना समाज की बड़ी आबादी को सीधे राहत प्रदान करेगा वहीं कृषि क्षेत्र को भी आवश्यक उपकरण एवं सामग्री की सस्ती उपलब्धता से लाभ होगा जिससे उत्पादन क्षमता और किसानों की आय दोनों में वृद्धि की संभावना है साथ ही उद्योग एवं व्यापार जगत को भी इस सुधार से सहूलियत प्राप्त होगी जो समग्र आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करेगी भावना बोहरा ने कहा कि यह निर्णय कर प्रणाली को अधिक सरल और व्यावहारिक बनाता है तथा पारदर्शिता को भी सुदृढ़ करता है इससे कर संरचना में स्थिरता आएगी और उपभोक्ता, व्यापारी एवं किसान-सभी को समान रूप से लाभ मिलेगा यह सुधार केवल राजस्व व्यवस्था तक सीमित न रहकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस प्रगति का आधार बनेगा और देश की विकास यात्रा को और सुदृढ़ करेगा अब टैक्स के केवल 5% और 18% के 2 ही स्लैब होंगे स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी खत्म करने का निर्णय भी स्वागतयोग्य है बैठक में हुए फैसलों से अनेक आवश्यक वस्तुओं के दाम कम हो जाएंगे इसका फायदा गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार से लेकर हर छोटे-बड़े उद्यमी को होगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य के साथ कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिनसे आज सामान्य जनता, गरीब युवा,महिला,किसान,व्यापारी हर वर्ग का विकास सुनिश्चित हो रहा है और और हमारा भारत आत्मनिर्भर एवं शसक्त हो रहा है भावना बोहरा ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह आम आदमी की रोजमर्रा जरूरतों में उपयोगी वस्तुओं में राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है हेयर ऑयल, टॉयलेट सोप, साबुन, टूथब्रश, साइकिल, टेबलवेयर और अन्य घरेलू सामान 5% जीएसटी के दायरे में आएंगे भारतीय ब्रेड को जीएसटी से छूट दी गई है और अब उन पर पहले की 5% की दर से कोई कर नहीं लगेगा नमकीन, सॉस, पास्ता, इंस्टेंट नूडल्स, कॉफी, मक्खन, घी, कॉर्नफ्लेक्स और चॉकलेट जैसे पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर भी कम दर से कर लगेगा 350 सीसी तक की छोटी कारों और मोटरसाइकिलों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा वहीं सभी ऑटोमोबाइल पार्ट्स पर 18 फीसदी टैक्स सीमेंट पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है जिससे अपना घर बनाने में लागत कम होगी वहीं स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु 33 जीवनरक्षक दवाओं पर जीएसटी 12% से शून्य और 3 दवाओं पर 5% से शून्य कर दिया है ये बदलाव गरीब परिवारों के लिए दवा की पहुंच आसान बनाएंगे व्यक्तिगत जीवन बीमा और व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा सेवाओं पर से जीएसटी खत्म करने का फैसला किया गया है यह गरीब-हितैषी और विकासोन्मुखी निर्णय है।

—————————————-

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर किया विधानसभा के समस्त शासकीय विद्यालय के प्राचार्यों एवं शिक्षकों का अभिनंदन*

0

0.गुरु ही वे दीपस्तंभ हैं, जिनके ज्ञान, मार्गदर्शन और मूल्यों से जीवन की दिशा तय होती है:- भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारत के महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती और उनकी स्मृति में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा शिक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह में पंडरिया विधानसभा अंतर्गत समस्त शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थ प्रत्येक प्राचार्यों एवं शिक्षकों को उनके निःस्वार्थ सेवाभाव, समर्पण एवं एक शिक्षित व सभ्य समाज के निर्माण में अतुलनीय भूमिका निभाने हेतु उनका अभिनंदन किया गया इस दौरान विधायक भावना बोहरा द्वारा विधानसभा के लगभग 1500 से अधिक प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहें जिन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका विशेज अभिनन्द किया इसके साथ ही पंडरिया विधानसभा के 20 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य व विशेष योगदान के लिए शॉल,श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन विधायक भावना बोहरा ने किया और सभी बच्चों को संबोधित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में लगभग 2000 से अधिक पंडरिया विधानसभा के समस्त शासकीय शिक्षक, प्राचार्य, छात्र-छात्राएं उनके अभिभावक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा के शिक्षकों एवं प्राचार्यों के समर्पण और एक सभ्य समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हेतु उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं वेदांत दर्शन को वैश्विक पटल पर प्रतिष्ठित कर आधुनिक भारत-शिक्षित भारत’ के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अतुलनीय गुरुजनों की शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होती बल्कि वे चरित्र तथा राष्ट्र निर्माण और समाज में नई चेतना जगाने का कार्य करते हैं गुरु ही वे दीपस्तंभ हैं, जिनके ज्ञान मार्गदर्शन और मूल्यों से जीवन की दिशा तय होती है सनातन संस्कृति और हमारे शास्त्रों में शिक्षकों को भगवान की संज्ञा दी गई है शिक्षकों को भगवान ब्रम्हा, विष्णु, महेश के रूप में बताया गया है और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य भी है हमारे शिक्षक निस्वार्थ भाव से समाज को एक नई दिशा देने के साथ ही हमारे आने वाली पीढ़ियों और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत बनाते हैं एक शिक्षक के लिए गर्व का समय तब होता है जब उनका शिष्य उनसे भी आगे निकल जाता है इसमें उन्हें निराशा नहीं बल्कि गर्व होता है और यही एक अच्छे गुरु या शिक्षक की पहचान होती है मैं भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को भी उनकी जयंती पर नमन करती हूं आज का यह विशेष कार्यक्रम उनकी स्मृति और हमारे जीवन को ज्ञान, नैतिकता और प्रेरणा से रोशन करने वाले आप सभी शिक्षकों के प्रति समर्पित है हमारा पंडरिया विधानसभा अपनी सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता के लिए जाना जाता है यहाँ के शिक्षक हमारे समाज की रीढ़ हैं वे न केवल बच्चों को किताबी ज्ञान देते हैं बल्कि उन्हें जीवन के मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाते हैं। पंडरिया के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में हमारे शिक्षक, बच्चों के भविष्य को संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार निरंतर स्कूलों के उन्नयन, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैय्या कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है मुख्यमंत्री समग्र शिक्षा अभियान के तहत पंडरिया विधानसभा में अभूतपूर्व कार्य किये जा रहें हैं। इसमें हमारे शिक्षकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है वे बच्चों को न केवल अकादमिक सफलता के लिए तैयार करते हैं बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा भी देते हैं हमारे क्षेत्र में शिक्षक न सिर्फ कक्षाओं में पढ़ाते हैं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करते हैं स्कूलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और सामुदायिक गतिविधियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि हमारे शिक्षक बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का मानना था कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहींनबल्कि व्यक्ति की सोच को व्यापक और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना है हमारे शिक्षक इस विचार को अपने कार्यों से जीवंत करते हैं वे हमारे बच्चों को नई ऊँचाइयों तक ले जाते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को शैक्षणिक सत्र 2024-25 से लागू किया गया है यह नीति छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों, जैसे पंडरिया में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने और समावेशी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है आज आप सभी शिक्षकों के उसी निःस्वार्थ भावना, समर्पण और पंडरिया विधानसभा की आर्थिक व सामाजिक विकास की यात्रा में बहमूल्य सहभागिता को नमन करने यह शिक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है यह केवल एक वार्षिक आयोजन नही बल्कि यह एक प्रतीक है हमारे गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का इस अवसर पर मैं पंडरिया के सभी शिक्षकों को हृदय से धन्यवाद देती हूँ और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ मैं सभी छात्रों से आग्रह करती हूँ कि अपने शिक्षकों का सम्मान करें, उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करें और उनके दिखाए मार्ग पर चलें साथ ही मैं पंडरिया विधानसभा के सभी नागरिकों से अनुरोध करती हूँ कि हम सब मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करें ताकि हमारा क्षेत्र और अधिक समृद्ध और शिक्षित बन सके कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कवर्धा शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं संगठन के प्रतिनिधिगण, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला के प्राचार्य, विधानसभा अंतर्गत समस्त शासकीय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, अभिभावक, पंडरिया विधानसभा भाजपा के समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता युवा मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को नहीं मिलेगा समर्थन – सतनामी समाज*

0

*लोरमी कुत्ते की दुर्घटना विवाद पर समाज के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// साल्हेघोरी गाँव में कुत्ते की दुर्घटना के बाद उत्पन्न हुए विवाद को लेकर सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने आज एकत्रित होकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान समाज के प्रमुखों ने स्पष्ट कहा कि सतनामी समाज किसी भी परिस्थिति में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों का समर्थन नहीं करेगा। समाज ने सभी ग्रामीणों से अपील की कि अफवाहों और भ्रामक प्रचार से दूर रहते हुए शांति बनाए रखें और प्रशासन को सहयोग दें। लोरमी विधानसभा सतनामी समाज के अध्यक्ष श्री तोरन खांडे ने कहा कि समाज की असली ताकत आपसी भाईचारा, सामंजस्य और शांति है। साल्हेघोरी में घटित यह घटना कुछ व्यक्तियों के बीच का विवाद है, इसे समाज से जोड़ना गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस एवं प्रशासन निष्पक्ष विवेचना कर रहे हैं और समाज लगातार प्रशासन के संपर्क में है। प्रशासन द्वारा हर कदम की जानकारी पारदर्शिता के साथ दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा स्वयं को समाज का अध्यक्ष बताकर घटना को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया गया और पूरे समाज को इससे जोड़ने का प्रयास किया गया, जबकि हकीकत में समाज का इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह दो-चार लोगों की व्यक्तिगत घटना है।

*घेराव से समाज का कोई संबंध नहीं*

समाज प्रमुखों ने बताया कि पुलिस एफआईआर के आधार पर विधिवत कार्यवाही कर रही है। वहीं चिल्फी थाना घेराव की जो बात सामने आई है, उसका भी सतनामी समाज से कोई लेना-देना नहीं है। इस संबंध में समाज की ओर से किसी भी प्रकार का अल्टीमेटम प्रशासन को नहीं दिया गया है।
उन्होंने कहा कि समाज का रुख साफ है – किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि में शामिल नहीं होना है। सतनामी समाज ने सभी से संयम और धैर्य बनाए रखने की अपील की और कहा कि यह समय अफवाहों से बचकर सौहार्द को बनाए रखने का है।

*सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार की निंदा*

गौरतलब है कि साल्हेघोरी कुत्ते की घटना को लेकर संजीत बर्मन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर समाज को जोड़ते हुए थाने का घेराव करने की बात कही थी। इस पर समाज के प्रमुखों ने तत्काल प्रतिक्रिया दी और मीडिया के माध्यम से स्पष्ट किया कि इस पोस्ट का समाज से कोई संबंध नहीं है तथा न ही समाज ने घेराव का समर्थन किया है।

*शांति और भाईचारे की अपील*

समाज प्रमुखों ने कहा कि विघटन फैलाने वाले तत्वों की निंदा की जाती है और समाज केवल शांति एवं सामाजिक सौहार्द के पक्ष में खड़ा रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह में न आएं और प्रशासन को सहयोग करें। प्रेस वार्ता में श्री संजीत बनर्जी, श्री रामेश्वर बंजारे, श्री नोहर, श्री विष्णु प्रसाद मिरी, श्री अशोक सोनवानी, श्री शिव प्रसाद जांगड़े, श्री नरेंद्र मिरी, श्री नरेश पाटले, श्री फणीश्वर पाटले सहित समाज के अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

*नगर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन झांकी की स्वागत आदि को लेकर आगर स्पोर्ट्स क्लब की बैठक हुई।*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिला मुख्यालय नगर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार 7 सितंबर को शाम 6 बजे से किया जाएगा। प्रतिमाओं का एकत्रीकरण कृषि उपज मंडी प्रांगण में होने के पश्चात विसर्जन झांकी निकलेगी, आगर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा कई वर्षों से श्री परशुरामजी चौक पुराना बस स्टैंड में मंच बनाकर गणेश एवं दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु मंच के सामने पहुँचे प्रतिमाओं की पूजा अर्चना व समितियों का स्वागत किया जाता है। इसी संदर्भ में आगर स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों की बैठक अध्यक्ष किशोरीलाल केशरवानी के निवास पर हुई जिसमें समिति के सदस्यों के बीच कार्य विभाजन किया गया। बैठक में अध्यक्ष किशोरीलाल केशरवानी,शैलेश पाठक, हेमेंद्र गोस्वामी, स्वतंत्र मिश्रा, सुनील पाठक, आशीष मिश्रा, कोटूमल दादवानी आदि उपस्थित रहे।

*हुजूर पैगम्बर साहब की पैदाइश पर बंटी खुशियां…बच्चो की रैली में भारी उत्साह…जगह जगह हुआ भव्य स्वागत..!*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // हुजूर पैगम्बर साहब के 1500 साला के जश्ने विलादत के मौके पर के 9 रबीउल अव्वल को मुंगेली की सुन्नी हन्फ़ी कच्छी मस्जिद कमेटी के द्वारा भव्य बच्चो की रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में छोटे बच्चो शामिल हुए..हुजूर पैगम्बर साहब की मोहब्बत का पैगाम देने बच्चो की यह रैली शहर में गश्त किया गया। जिनका समाज के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया गया साथ ही उनके लिए तबर्रुक के तौर पर खान पान की व्यवस्था भी की गई..रबीउल अव्वल के माह पर 1 तारीख से 12 तारीख तक चुड़ीलाइन से हर साल बच्चो की रैली फरीद रिजवी द्वारा निकाली जाती रही है जिसपर इस बार सुन्नी मुस्लिम जमात के द्वारा बच्चो की एक दिन भव्य रैली निकालने का फैसला किया गया था इस रैली में शासन की गाइडलाइंस का पालन करते हुए बच्चो की रैली के साइड साइड रस्सी की चैन बना कर निकाली गई..जो पूरे शहर में गश्त करते हुए मस्जिद में मुकम्मल की गई..इस रैली में बच्चो में खासा उत्साह नजर आया जो नारे लगाते हुए पैगम्बर साहब के पैगाम में मोहब्बत दिया साथ इस रैली की सफल बनाने में प्रशासन और पुलिस का भी विशेष सहयोग रहा। रैली में में कमेटी के पदाधिकारी, मेम्बर सहित समाज के युवा लोग शामिल रहे..!

*मुंगेली- नियमितिकरण सहित 10 सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल कर रहे स्वास्थ विभाग के एनएचएम संविदा कर्मचारियों के विरूद्ध स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई* 

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली– नियमितिकरण सहित 10 सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल कर रहे स्वास्थ विभाग के एनएचएम संविदा कर्मचारियों के विरूद्ध स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई  कार्रवाई से नाराज संविदा कर्मचारियों ने आज हड़ताल के 18वे दिन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सामूहिक इस्तीफा दे दिया! इस दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर उदारतापूर्वक विचार नहीं किया गया और लिखित आदेश जारी नहीं किये गये तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा!

छत्तीसगढ़ एनएचएम संघ के प्रांतीय आव्हान पर नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगो को लेकर बेमियादी हड़ताल पर गए जिले के एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गुरुवार को शासन की दमनकारी आदेश के तहत कई जिलों के स्वास्थ्य कर्मचारियों को बर्खास्त करने के विरोध में प्रांतीय टीम के निर्देशानुसार सामूहिक त्याग पत्र दे दिया है। कर्मचारियों के बर्खास्तगी आदेश से गुरुवार को हड़ताली कर्मचारी आक्रोशित हो गए और प्रांतीय टीम के निर्देशानुसार तत्काल सामूहिक रूप से त्याग पत्र देने का निर्णय लिया। इसके चलते जिले के सभी 3 ब्लॉक में पदस्थ एनएचएम संविदा कर्मचारियों को जिला मुख्यालय बुलाया गया! सभी कर्मचारी धरना स्थल आगर खेल परिसर में एकत्रित हुए और सामूहिक त्याग पत्र देने का समर्थन किया, जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने सामूहिक त्याग पत्र पर हस्ताक्षर किए। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी को सौंप दिया। सामूहिक त्याग पत्र सौंपते हुए कर्मचारियों ने कहा कि स्वास्थ विभाग के एनएचएम संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी मांग पूरी नहीं की जा रही है और कर्मचारियों के हड़ताल को खत्म करने सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर बर्खास्तगी का आदेश निकाल रही है, जिसके विरोध में हम सभी कर्मचारी सामूहिक त्याग पत्र देने के लिए विवश हुए।

विदित हो कि मुंगेली जिले सहित प्रदेशभर में एनएचएम कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारी नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर संविदा कर्मियों ने 18 अगस्त से बेमियादी हड़ताल शुरू की थी। संविदा कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसका नजारा जिला अस्पताल सहित समस्त स्वास्थ्य केन्द्रो मे देखने को मिल रहा है! लोग घंटों ओपीडी के लाइन में लगे रहे।

संघ के जिला अध्यक्ष पवन निर्मलकर ने कहा कि चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मोदी की गारंटी के तहत अपने घोषणा पत्र में नियमितीकरण किए जाने को लेकर सभी स्वास्थ्यकर्मियों को लुभाया था! लेकिन भाजपा को सत्ता में आए दो साल होने वाला है और अब तक सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे पर विचार नहीं किया! 27% वेतन वृद्धि भी लंबित है! सरकार 27% वेतन वृद्धि देने और उनका नियमितीकरण करने की जगह उनके आंदोलन करने पर दमनकारी आदेश जारी करते हुए नौकरी से निकाल रही है! हम नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांग कर रहे हैं। कोविड-19 के खिलाफ जंग में एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज किया, आज भी स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा 24*4 घंटे कार्य लिया जाता है जिसके बाद भी हमारी मांग पूरी नहीं की जा रही है! दूसरी ओर कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। सरकार तानाशाही पूर्ण रवैया अपना कर हमारे हौसलों को तोड़ने का प्रयास कर रही है। लेकिन हम टूटेंगे नहीं! कर्मचारी इस बार आर-पार के मूड मे है, डरने वाले नहीं है! इस अवसर पर जिला के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।