Home Blog Page 363

*ग्राम निरजाम में पारंपरिक रूप से गजानन स्वामी की विसर्जन किया*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – ग्राम निरजाम में पारंपरिक रूप से गजानन स्वामी की विदाई की। ग्राम के सभी झाकियां शिव मंदिर चौक में इक्कठा हुआ। शिव मंदिर चौक से गजानन स्वामी की भजन गाते हुए कुआपार, स्कूलपारा होते हुए खुरपाट चौक पहुंचा वहां सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा गजानन स्वामी के सभी भक्तों को नींबू पानी पिलाया। भक्तजन भगवान की भक्ति में, मृदंग की धुन में झूमते हुए ठाकुरदेव चौक, महावीर चौक, दहियानपारा, बाड़ा (गौटियां के घर),डबरी तालाब पहुंचे। झांकी का जगह-जगह माता बहनों ने श्रीफल चढ़ाकर आरती किया। झाकियों का डबरीतालाब में सामूहिक आरती कर, गंगा मईया की पूजा अर्चना कर श्रीफल से भेट कर गजानन स्वामी को जयकार लगाते हुए विसर्जन किया। इस अवसर में गोवर्धन साहू, अमरचंद साहू, जितेंद्र साहू, उग्रराज साहू, केदार साहू, कौशल साहू, छोटेलाल निषाद,हरदेव साहू, अश्वनी साहू, हेतराम साहू, जेठूराम, फागुलाल, रोशन, देवलाल, विजय, अजीत, रवि साहू,अजय, नितेश, मुकेश मानिकपुरी, दिनेश साहू, हेमलाल , सुखनंदन साहू,राजू, सभी गणेश उत्सव समिति के सदस्यगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

*श्री हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप क्षेत्र के विकास के शिल्पी शांताराम जी का निधन*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित अन्य मंत्री मदकू द्वीप पहुँचे, दी श्रद्धांजलि*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। विकासखंड पथरिया-सरगांव स्थित मदकूदीप में हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप क्षेत्र के विकास के शिल्पी एवं समाजसेवी शांताराम जी के निधन पर श्रद्धांजलि देने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव सहित अन्य मंत्री एवं जनप्रतिनिधि पहुँचे और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्रियों ने कहा कि 94 वर्षीय शांताराम जी का निधन रायपुर में हुआ। भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंधक के पद पर रहते हुए उन्होंने सुविधाएँ और प्रतिष्ठा का त्याग कर हिंदू समाज के उत्थान हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने का संकल्प लिया। संघ में रहते हुए वे जिला, विभाग, प्रांत प्रचारक और क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों पर कार्यरत रहे। वर्ष 1990 से उन्होंने श्री हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप को पुनः स्थापित एवं विकसित करने का मिशन अपनाया। उनके अथक प्रयासों से यह क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से पुनर्जीवित हुआ तथा श्रद्धालुओं और शोधकर्ताओं का प्रमुख केंद्र बना।मदकू के साथ ही उन्होंने बैतलपुर की कुष्ठ बस्ती चंदरपुर में शिव मंदिर निर्माण, चिकित्सा सेवाएँ और सामाजिक कार्यों के साथ-साथ नवागढ़ के शमी गणेश मंदिर के पुनर्निर्माण में भी योगदान दिया। सेवा और संगठन से ओतप्रोत उनका जीवन अनेक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा।
उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार आज प्रातः 08 से 10 बजे तक उनका पार्थिव शरीर रायपुर स्थित जागृति मंडल में अंतिम दर्शन हेतु रखा गया। तत्पश्चात मध्याह्न 01 बजे श्री हरिहर क्षेत्र मदकू में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शांताराम जी का निधन न केवल श्री मदकू द्वीप के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी स्मृतियाँ और आदर्श भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम, श्री टंकराम वर्मा, दयालदास बघेल, खुशवंत गुरु, श्री राजेश अग्रवाल, छ.ग. वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री गौरी शंकर अग्रवाल श्री रमेश बैस, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पांडेय, श्री अखिलेश सोनी, श्री भूपेंद्र सवन्नी, श्री शिवरतन शर्मा, प्रांतीय संघ संचालक श्री टोपलाल, श्री राम रूप दास,श्री प्रहलाद रजक, श्री चंद्रहास चंद्राकर, श्री राम नारायण सिन्हा, श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

*देवांगन विद्यालय को पुनः वापस दिलाने पर अधिवक्ता/पत्रकार तिवारी का देवांगन समाज द्वारा किया सम्मान*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— नगर के गौरवपथ मार्ग स्थित रामानुज प्रसाद देवांगन प्राथमिक शाला के पुनः संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युवा पत्रकार एवं अधिवक्ता स्वतंत्र तिवारी का शनिवार को देवांगन समाज मुंगेली द्वारा विशेष सम्मान किया गया। विदित हो कि नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं दानदाता स्वर्गीय रामानुज प्रसाद देवांगन ने शिक्षा के उत्थान हेतु कई वर्ष पूर्व गौरवपथ रोड पर अपनी निजी भूमि दान कर दी थी। इस दानभूमि पर वर्षों तक विद्यालय संचालित रहा, जिसने नगर को अनेक योग्य विद्यार्थी दिए। इन्हीं में से कई आज उच्च पदों पर आसीन होकर नगर का नाम रौशन कर रहे हैं। किन्तु समय के साथ विद्यालय भवन जर्जर हो जाने पर उसे अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया और दान की गई भूमि पर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर लिया गया। दानदाता की भावना के विपरीत हुई इस स्थिति ने समाज के लोगों को खटकाया। इसी विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी रहे स्वतंत्र तिवारी ने इस अन्याय के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका। लगातार अथक प्रयासों, प्रशासनिक स्तर पर पत्राचार और जनदबाव के परिणामस्वरूप अंततः पुनः इस स्थान पर विद्यालय प्रारंभ हुआ। आज विद्यालय सुचारू रूप से संचालित है और बच्चों को शिक्षा का अधिकार उसी भूमि पर मिल रहा है, जिसके लिए वह समर्पित की गई थी। देवांगन समाज ने स्वतंत्र तिवारी के इस संघर्ष को नमन करते हुए विद्यालय पहुंचकर उनका सम्मान किया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज ने दानदाता स्वर्गीय रामानुज प्रसाद देवांगन के पौत्र विवेक देवांगन को भी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को टॉफी तथा शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाओं के साथ पेन वितरित किए गए। विद्यालय परिवार के इस पुनर्जागरण को सभी ने गर्व का विषय बताया। समाज के जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन ने कहा “यह स्थान हमारे समाज के पूर्वज स्व. रामानुज प्रसाद देवांगन द्वारा शिक्षा के लिए दान दिया गया था। पुनः इसी नाम से विद्यालय शुरू होना गर्व की बात है। हमें हर्ष है कि इसी विद्यालय में पढ़कर हमारे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शिक्षा प्राप्त की और आज ऊँचे पद पर विराजमान हैं। यह विद्यालय हमारा गौरव है और समाज हर परिस्थिति में इसके साथ खड़ा रहेगा।” नगर अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने भी इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर आज शिक्षक और समाजसेवा से जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर विवेकानंद वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि सत्तू देवांगन ने विद्यालय विकास हेतु अपने पार्षद निधि से ₹1,51,000/- की सहयोग राशि देने की घोषणा की, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का संचार हुआ। इस अवसर पर सीएसी चंद्रशेखर उपाध्याय, नगर पालिका पार्षद रामकिशोर देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, सुदामा देवांगन, जगदीश देवांगन, विवेक देवांगन, सोनू भैया, अजय देवांगन, बलराम देवांगन, पल्ला देवांगन एवं अन्य गणमान्यजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यह जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन मुंगेलिहा ने दिया।

*थाना अकलतरा क्षेत्र में हुए 98 हजार रुपए का उठाईगिरी के मामले में 02 आरोपियों को 48 घंटे के भीतर घर दबोचा*

0

*थाना अकलतरा क्षेत्र में हुए 98 हजार रुपए का उठाईगिरी के मामले में 02 आरोपियों को 48 घंटे के भीतर घर दबोचा*

* साइबर टीम/थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से दोनों आरोपियों को M.P. के अनूपपुर से पकड़ने में मिली सफलता*

* साइबर टीम जांजगीर नट गिरोह के गढ़ ग्राम भोलगड़ में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा, बाइक तथा चोरी गई रकम शत प्रतिशत बरामद*

* आरोपियों द्वारा मोटर सायकल के डिक्की अंदर रखे थैले जिसमें 98 हजार रुपए एवं पासबुक को निकाल कर हो गया था फरार*

*गिरफ्तार आरोपी का नाम*

01. ओमप्रकाश सिसोदिया उर्फ बच्चा पिता सीताराम निवासी भोलगड थाना अनूपपुर मधय प्रदेश
2. सुमित सिसोदिया उर्फ बंदर राधेश्याम 23 वर्ष निवासी निवासी भोलगड थाना अनूपपुर मधय प्रदेश

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.09.2025 को करीबन 12.30 बजे प्रार्थी डोल नारायण पटेल निवासी फरहदा थाना अकलतरा द्वारा जिला सहकारी बैंक अकलतरा से 01 लाख रुपए निकवाने के बाद थैले में नगदी रकम पैसा को अपने मोटर सायकल के डिक्की में रखकर घर जा रहा था। रस्ते में अकलतरा कपड़ा दुकान में उसके द्वारा 2000/₹ का कपड़ा खरीदी करके वहां से करीबन 03.00 बजे दोपहर अकलतरा अग्रवाल किराना स्टोर पहुंचा जैसे ही सामान खरीद रहा था तो उसे याद आया की मोटर सायकल के डिक्कीन में 98000/ रूपये रखा था, तो तुरंत जाकर डिक्की को खोलकर देखा तो थैला सहित पैसा, पासबुक, चेक बुक व अन्य दस्तावेज रखा था जो नही था जिसके द्वारा आसपास पता किया जिसका कोई पता नहीं चला कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल की डिक्की से चोरी कर ले गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 423/2025 धारा 303 (2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

उठाईगिरी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में सायबर टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया अकलतरा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया। इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में थाना अकलतरा और सायबर सेल की टीम के द्वारा 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद टेक्निकल एनालिसिस के बाद आरोपियों की पहचान अनूपपुर मध्यप्रदेश निवाशी ओमप्रकाश और सुमित सिसोदिया के रूप हुई तो आरोपियों के पहचान होने के बाद टीम को अनूपपुर रवाना किया गया था साइबर टीम नट गिरोह के गढ़ ग्राम भोलगड़ में दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा फिर पूछताछ करने पर चोरी किए गए रकम 98 हजार में से 92 हजार रुपए बरामद किए गए एवं घटना में प्रयुक्त यूनिकॉर्न बाइक बरामद किया जाकर जप्त किया गया है।

दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है अन्य अपराध खुलासा होने की संभावना है ।

आरोपियों की पातासाजी करने में *निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी,* निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, *साइबर टीम प्र आर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. गिरीश कश्यप, माखन साहू, श्रीकांत सिंह, शहबाज खान* का सराहनीय योगदान रहा।

*कलेक्टर-एसपी ने ली जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक*

0

*विभागों के आपसी समन्वय से बनेगा नशामुक्त जिला -कलेक्टर*

*नशा की शिकायत एवं नशा मुक्ति के लिए 1933 टोल फ्री नंबर पर दें सूचना*

*अवैध नशीले पदार्थों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा 4 सितंबर 2025/ जिले में स्वापक मनः प्रभावी पदार्थों के अनाधिकृत व्यवसायियों पर व्यापक और प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय पांडेय ने ली। बैठक में जिले में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध व्यापार को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की गई। कलेक्टर ने पुलिस, औषधि, आबकारी और समाज कल्याण विभाग को आपसी समन्वय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि नशे के प्रभाव को रोका जा सके। इस दौरान सभी विभागों से नशा की शिकायत एवं नशा मुक्ति के लिए 1933 टोल फ्री नंबर का प्रचार प्रसार करने कहा गया।
बैठक में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। समाज में जागरूकता ही इस दिशा में सबसे प्रभावी कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा उन्मूलन के लिए विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएँ, जिसमें विशेष रूप से स्कूल, कॉलेज और ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में नशे के दुष्प्रभावों को रोकने, नशे की उपलब्धता पर नियंत्रण और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि नशामुक्त जिला बनाने के लिए सभी विभागों का सहयोग अनिवार्य है। प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक संगठनों की संयुक्त पहल से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। बैठक में वन मंडलाधिकारी श्री हिमांशु डोंगरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, सर्व एसडीएम सहित शिक्षा विभाग सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी गंभीर खतरा है। इसलिए इसके उन्मूलन के लिए सभी विभागों को एक साथ मिलकर प्रभावी कार्य करना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिले में नशा नियंत्रण से संबंधित सभी कार्रवाई और गतिविधियों का नियमित अपडेट किया जाए। जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स की नियमित जांच की जाए और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कदम उठाए जाएं। उन्होने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर के 100 मीटर की दूरी पर कोई भी पान गुमटी एवं गुटखा, सिगरेट के दुकान नहीं होना चाहिए, होने पर हटवा कर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही करे। उन्होंने नशे में संलिप्त व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्र का लाभ दिलाएं एवं उनके उपचार के पश्चात उनके कौशल उन्नयन एवं रोजगारमूलक कार्यों का प्रशिक्षण दे। कलेक्टर ने सामाजिक संगठनों, युवाओं, अभिभावकों और पंचायत प्रतिनिधियों को भी जोड़ने कहा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और उसके व्यापार पर कड़ी कार्रवाई करे। जिले के सीमावर्ती इलाकों में कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करे। साथ ही जो व्यक्ति ऐसे कार्य में संलिप्त पाये जाने पर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सतर्कता और इंटेलिजेंस को बेहतर करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले के समस्त मेडिकल स्टोर का रेंडमली जांच करने एवं मेडिकल स्टोर में सीसी टीव्ही कैमरा सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश दिए।

*नशे से संबंधित जानकारी को तुरंत हेल्पलाइन 1933 पर दे सूचना -*

  1. नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1933 पर उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके साथ ही मानस पोर्टल https://www.ncbmanas.gov.in और ई-प्लेज https://www.narcoordindia.gov.in/narcoordindia/epledge.php के माध्यम से भी जानकारी साझा की जा सकती है। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभागों द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1933 और मानस पोर्टल का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए।

*कुत्ता एक्सीडेंट मामले को लेकर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय मार्ग अवरूद्ध करने पर अपराध दर्ज*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी दिनांक 04.09.2025 को थाना चिल्फी के सामने अवैध रूप से बिना सूचना दिये राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीम आर्मी लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष सुमीत कोसले के नेतृत्व में महा सचिव सोन कुर्रे, संजीत बर्मन, संजू बंजारा, किशन, रघु बंजारे, रामनाथ कोशले, लव सतनामी, हरेशा बंजारा, विरेन्द्र धृतलहरे एवं काफी संख्या में अन्य लोगों द्वारा थाना चिल्फी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग लोरमी-पंडरिया रोड पर चक्काजाम किया गया। जिससे आवागमन बाधित होने पर आम जनता को निजी एवं विभिन्न कार्य से आने-जाने पर परेशानियॉ हुई है जिस पर उपरोक्त प्रदर्शन करने वालों के विरूद्ध थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 120/2025 धारा 126(1), 190 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*बिलासपुर PCS कोचिंग सेंटर मुंगेली में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली—- बिलासपुर PCS कोचिंग सेंटर मुंगेली में सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कोचिंग के शिक्षक अमित एवं प्रतीक्षा सहित सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षक अमित ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन ही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कोचिंग संस्थान ने हाल ही में चयनित छात्रों का सम्मान भी किया। नगरसेना भर्ती परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विक्रम ठाकुर तथा NHM विभाग में नई नियुक्ति प्राप्त करने वाले कुणाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कोचिंग सेंटर ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को सफलता की ओर अग्रसर होने के लिए कड़ी मेहनत करने का संकल्प दिलाया और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

*क्यूआर कोड से मनरेगा कार्यों की निगरानी,03 वर्षों के कार्यों की मिलेगी जानकारी*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली-महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यों में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन मुंगेली ने नई पहल की है। जिले की सभी 367 ग्राम पंचायत भवनों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विशेष क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं।

इन क्यूआर कोड्स को किसी भी आमजन द्वारा अपने मोबाइल से स्कैन करने पर संबंधित ग्राम पंचायत में पिछले 03 वर्षों में हुए मनरेगा कार्यों की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। इसमें स्वीकृत कार्यों की संख्या, पूरा हुए कार्य, जारी भुगतान की स्थिति और भौतिक प्रगति जैसी अहम जानकारियाँ उपलब्ध होंगी।

पारदर्शिता और जवाबदेही की ओर कदम क्यूआर कोड व्यवस्था से ग्रामीण अब सीधे मनरेगा कार्यों की प्रगति देख पाएंगे। इससे अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों की जवाबदेही तय होगी और कार्यों में पारदर्शिता आएगी।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यों में पारदर्शिता और जनभागीदारी के लिए आयुक्त मनरेगा के द्वारा दिए गये निर्देश में क्यूआर कोड लगाये जाने की शुरुवात किया गया है जिसके तहत जिले के 367 ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में क्यूआर कोड लगाये जा चुके है. इस पहल ग्रामीणों को उनके अधिकारों की जानकारी देने और योजनाओं में उनकी सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए की गई है। जो राज्य सरकार की ‘‘पारदर्शी शासन-जनभागीदारी’’ की सोच को आगे बढ़ाता है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत अथवा शासकीय भवनों में क्यूआर कोड्स लगवाए जा रहे हैं, इन क्यूआर कोड्स को मोबाइल से स्कैन करके एक क्लिक में मनरेगा कार्यों की 03 वर्षों की जानकारी स्वीकृत और पूर्ण कार्यों की सूची, भुगतान की स्थिति, पंचायत के विकास कार्यों का जानकारी ग्रामीण ले सकेंगे। इस पहल से न केवल कार्यों की निगरानी आसान होगी, बल्कि ग्रामीण अपने पंचायत में हुए विकास कार्यों से अवगत रहेंगे और किसी भी गड़बड़ी की सूचना भी सीधे जिला प्रशासन तक पहुँचा सकेंगे।

*मकान पर गिरा बिजली का खंभा, मोहल्ले में फैला अंधकार — प्रशासन की लापरवाही से नाराज़ लोग*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली —- नगर पालिका के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 काली माई वार्ड स्थित उपाध्याय मोहल्ले में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक पुराना और जर्जर बिजली का खंभा अचानक गिरकर एक मकान पर जा गिरा। खंभे से जुड़े तार पूरे मकान पर फैल गए, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया।
गनीमत रही कि घटना के समय मकान के बाहर या आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद मोहल्ले की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप कर दी गई है। इस कारण मोहल्ले के लोग अंधेरा रहा।

*वार्डवासियों ने पहले भी की थी शिकायत नही लिया सुध*

मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे पहले भी दो बार लिखित आवेदन देकर विद्युत विभाग को ध्यान आकर्षित कर चुके हैं। लेकिन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। परिणामस्वरूप आज यह हादसा हुआ। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर उनकी समस्याओं को अनदेखा क्यों किया गया?

*यातायात भी प्रभावित*

खंभा गिरने से तार सड़क पर बिछ जाने के कारण मोहल्ले में आवागमन भी प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तारों में करंट फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। इसी वजह से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

*वार्ड पार्षद पर भी सवाल*

मोहल्लेवासियों ने स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती छोटी सत्तू ठाकुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि न तो उन्होंने इस समस्या की सुध ली और न ही समय रहते किसी भी प्रकार की कार्यवाही की। लोगों का कहना है कि जनता ने उन्हें अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए चुना है, लेकिन वे चुप्पी साधे बैठी हैं।

*नाराज़गी और सवाल*

वार्डवासियों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता ने उन्हें संकट में डाल दिया है। मोहल्ले में कई परिवार रहते हैं और बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर सभी लोग चिंतित हैं। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी के ऊपर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लगभग 2 घंटे बीच जाने के बाद विद्युत विभाग के कुछ कर्मचारी आए और खंभे और बिजली आपूर्ति पुनः बहाल करने में जुटे हुए है।

*सेहत, शिक्षा और सुरक्षा में नया संबल – तोखन साहू ने जीएसटी रिफॉर्म का अभिनंदन किया*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने 56वीं GST काउंसिल बैठक में लिए गए ऐतिहासिक और जनहितकारी निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का हार्दिक अभिनंदन किया।

श्री साहू ने कहा कि यह बैठक आम जनता, मध्यम वर्ग, युवा और व्यापारियों के लिए राहत लेकर आई है और इसे जन-जीवन को सरल बनाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

श्री साहू ने जीएसटी काउंसिल के निर्णय की विशेषता बताते हुए कहा कि

खाद्य सुरक्षा और पोषण: पनीर, दूध, रोटी, परांठा टैक्स फ्री; घी और सूखे मेवे पर टैक्स कम।

स्वास्थ्य और सुरक्षा: जीवन रक्षक दवाएँ टैक्स फ्री; हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस सेवाएँ टैक्स फ्री।

शिक्षा: पेंसिल, कॉपियाँ, मैप्स, ग्लोब और चार्ट्स टैक्स फ्री – बच्चों की पढ़ाई को बढ़ावा।

गृहस्थ जीवन: रोजमर्रा की वस्तुओं जैसे साबुन, टूथपेस्ट, शैम्पू, तेल पर टैक्स कम।

घर और आवास: सीमेंट और घरेलू उपकरण (AC, TV, फ्रिज, वॉशिंग मशीन) पर टैक्स कम।

रोज़गार और आजीविका: कृषि उपकरण, ट्रैक्टर, टैक्सी और ऑटो-रिक्शा पर टैक्स में कमी।

ज़रूरत आधारित उपभोग: छोटी कारों और 350cc से कम बाइक पर टैक्स कम, लग्ज़री वस्तुओं पर टैक्स अधिक।

 

श्री साहू ने कहा कि “यह निर्णय ऐसा प्रतीत होता है जैसे घर के बड़े-बुजुर्ग ने पूरे परिवार की सेहत, शिक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर नियम बनाए हों। इससे आम जनता को राहत मिलेगी और विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिलेगी। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को इस ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय के लिए अभिनंदन करता हूँ।”