Home Blog Page 362

*एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।*

0

*• सायबर सेल एवं थाना नवागढ़ पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।*

*• त्रिनयन एप के प्रभावी उपयोग और सहयोग से रास्ता रोकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता।*

*• नगदी रकम, तीन नग मोबाईल, घटना में प्रयुक्त वाहन, चाकू, बेल्ट सहित कुल 65 हजार 800 रूपये को को जप्त कर किया बरामद।*
———————————-

बेमेतरा जिले में* पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज (IGP) श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मॉनिटरिंग एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सायबर सेल एवं थाना नवागढ पुलिस टीम ने लूट करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

*दिनांक 01.09.2025 को* प्रार्थी मदन मनहर उम्र 50 वर्ष,निवासी छेरकापुर, थाना नवागढ, जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.08.2025 को रोहित अडतिया भाठापारा के पास 87774 रूपये का धान बिक्री किया था आज दिनांक 01.09.2025 को अपने उक्त धान बिक्री के रकम को लेने भाठापारा रोहितं अडतिया के पास से बिक्री रकम 87774 रूपये एवं एक लाख रूपये कृषि कार्य हेतु उधारी में मांगकर कुल 1,87,774/- रूपये को लेकर अपने मोटर सायकल क्रं. CG-25 H-7674 में अकेला भाठापारा से अपने घर ग्राम छेरकापुर आ रहा था संबलपुर पहुंचने से पहले मेन रोड में एक मोटर सायकल में सवार तीन व्यक्ति आये जो मुझे रोककर संबलपुर जाने का रास्ता पुछे जिन्हे संबलपुर जाने का रास्ता बताकर अपने घर जाने के आगे निकल गया शाम करीबन 03.30 बजे बेलटुकरी मोड के आगे मेन रोड ग्राम बेलटुकरी के आगे पहुंचा था उसी समय संबलपुर जाने का रास्ता पुछने वाले वही तीनो व्यक्ति मेरे मोटर सायकल के सामने में आकर रूकवाये मोटर सायकल को रोकने पर तीनो व्यक्ति पास आये उसमें एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू रखा था एक व्यक्ति अपने हाथ में बेल्ट रखा था तीनो मुझे धमकाते हुये कहने लगे कि तुम जितना पैसा रखे उसे हमे दो नही तो तुम्हे चाकू मार देगे कहकर मुझे डराने धमकाने लगा और मुझे बेल्ट से मारपीट किये और उसमें एक व्यक्ति मेरे जींस के सामने जेब में रखे नगदी रकम 1,87,774/- रूपये एवं शर्ट के सामने जेब में रखे मेरे मोबाईल किमती करीब 8000 रूपये कुल जुमला 195774 रूपये को लूट लिये और तीनो मेरे रूपये और मोबाईल को लूटने के बाद अपने मोटर सायकल में बैठकर नवागढ की ओर भाग गये। कि रिपोर्ट पर थाना नवागढ में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 309(6), 126(2),3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई ,* जिस पर मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज (IGP) श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मॉनिटरिंग एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा व थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक अलील चंद, एवं सायबर सेल/थाना नवागढ स्टाफ को अज्ञात आरोपियो की पता तलास हेतु त्वरित टीम गठित कर माल, मुल्जिम पता साजी में लगाया गया।

*वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में* प्रकरण के अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था त्रिनयन एप के प्रभावी उपयोग और सहयोग एवं सायबर सेल के तकनिकी विश्लेषण से एक आरोपी कोमल यदु को पकडा गया। जिससे पुछताछ करने पर पता चला कि अपने साथी तोसन यदु और डिगेश्वर यदु निवासी रोहरा के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना। लुट किए पैसे को तीनो ने 35000-35000 हजार रूपये बाटना और बांकि पैसा तथा लूट मोबाईल फोन को एक और साथी अपना हिस्सा बताकर रखना। हिस्सा में मिले रकम में से ज्यादा तर पैसे को खर्च करना स्वीकार किया।

*आरोपियों के कब्जे से* 03 नग मोबाईल कीमती 15,000/- रूपये, नगदी रकम 20,800/- रूपये, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 30,000/- रूपये, पुरानी इस्तेमाली बजारू चाकु, बेल्ट सहित कुल जुमला रकम 65 हजार 800 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया।

*आरोपी* 1. तोसन यदु पिता ननका यदु उम्र 24 वर्ष, 2. डिगेश्वर यदु पिता सीता राम ऊर्फ छन्नू यदु उम्र 22 वर्ष, 3. कोमल यदु पिता लक्ष्मीनारायण यदु उम्र 19 वर्ष सभी निवासी रोहरा, थाना भाठापारा ग्रामीण जिला बलौदाबाजार को दिनांक 06 सितम्बर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 07 सितंबर 2025 को माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में फरार एक आरोपी की पता तलाश जारी हैं।

*इस संपूर्ण कार्रवाई में* सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक अलील चंद, सउनि रघुवीर सिंह, जितेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, अजय बंजारे, लोकेश सिंह, मोहित चेलक, आरक्षक नुरेश वर्मा, रेखन साहू, विनोद सिंह, जयकिशन साहू, मोतीलाल जासवाल, ओकार निर्मलकर, राहुल दुबे, राजेन्द्र साहू, राजआडिल, रविकांत चंद्रवंशी, भुपेन्द्र चंद्रवंशी, जितेन्द्र धनकर सहित थाना नवागढ के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*अल्पसंख्यक विभाग के सदस्य प्रकाश मोदी ने अकलतरा में की बैठक, समाज की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। भारत सरकार अल्पसंख्यक विभाग के एडवाइजरी पैनल सदस्य प्रकाश मोदी का आज अकलतरा नगर में आगमन हुआ। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज, व्यापारिक संगठन एवं नगर के प्रमुख व्यक्तियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस अकलतरा में क्रिश्चियन समाज के अध्यक्ष व चर्च के फादर ने कब्रिस्तान हेतु भूमि की मांग रखते हुए आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि 2007 से लगातार यह मांग की जा रही है। इस पर श्री मोदी ने एसडीएम सुमीत बघेल को मामले को संवेदनशीलता से निपटाने निर्देश दिए और कहा कि कब्रिस्तान हेतु भूमि जैसी मांग पहले ही पूरी हो जानी चाहिए थी।

इसी प्रकार सिख समाज ने गुरुद्वारा के लिए भूमि आवंटन की मांग रखी। इस पर भी श्री मोदी ने एसडीएम को अविवादित भूमि का परीक्षण कर दोनों समाजों हेतु आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विदित हो कि भारत में मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन समुदाय अल्पसंख्यक श्रेणी में आते हैं, जिनकी कुल जनसंख्या देश में 9 प्रतिशत से भी कम है

*देवांगन समाज ने प्रभारी मंत्री से की मुलाकात, समाज के विकास के लिए रखी अनेक मांगें*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली—- देवांगन समाज कल्याण समिति मुंगेली के पदाधिकारियों ने रविवार को कोरबा जिले का दौरा कर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, श्रम, उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर समाजजनों ने उन्हें आबकारी मंत्री का दायित्व मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं और गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
भेंट-मुलाकात के दौरान देवांगन समाज के प्रतिनिधियों ने जिले एवं समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन (अधिवक्ता), कोषाध्यक्ष विष्णु देवांगन, उपाध्यक्ष अजय देवांगन, युवा टीम अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, सह सचिव जगदीश देवांगन, मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन एवं बलराम देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

*समाज के विकास हेतु रखी प्रमुख मांगें*

समाज के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता आनंद देवांगन ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि मुंगेली जिले में देवांगन समाज की जनसंख्या को देखते हुए स्थाई भवन एवं जमीन की अत्यधिक आवश्यकता है। समाज के कार्यक्रमों के आयोजन हेतु वर्तमान में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से असुविधा का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने विशेष रूप से समाज की दशगात्र परंपरा का उल्लेख करते हुए बताया कि माता परमेश्वरी चौक के समीप जीत थ्रेड हाउस के पीछे निर्धारित स्थल तक पहुँचने के लिए पचरी (पगडंडी मार्ग) का अभाव है। जिसके कारण दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले समाजजनों, विशेष रूप से वृद्धजनों, महिलाओं एवं बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

*पचरी निर्माण को मिली स्वीकृति*

मंत्री लखन लाल देवांगन ने समाज की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विवेकानंद वार्ड स्थित नदी पर पचरी निर्माण के लिए तत्काल स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने समाज की सक्रियता और निरंतर सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुंगेली देवांगन समाज हमेशा संगठित रहकर समाजहित एवं जनहित के कार्यों में अग्रसर रहता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर मुख्यधारा में शामिल करने हेतु विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ ले सकें।

*आगामी कार्यक्रमों की तैयारी*

इस अवसर पर समाज पदाधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि आने वाले समय में माता परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम एवं भव्य स्तर पर किया जाएगा। साथ ही समाज कल्याण समिति द्वारा समय-समय पर विभिन्न आयोजन एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते हैं।

*समाज ने जताया आभार*

भेंट-मुलाकात में समाज के प्रतिनिधियों ने पचरी निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने एवं समाजहित में संवेदनशील निर्णय लेने के लिए मंत्री लखन लाल देवांगन का आभार व्यक्त किया। समाजजनों ने विश्वास जताया कि मंत्री के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आने वाले समय में देवांगन समाज के उत्थान एवं जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य होंगे।

*फार्मासिस्ट परमेश्वर साहू ने जन्मदिन अवसर पर आनंद वृद्धाश्रम में आवश्यक सामग्री वितरण किया*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली– श्रीराम मेडिकल निरजाम संचालक फार्मासिस्ट परमेश्वर साहू ने अपने 23 वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए अपने युवा साथियों के साथ आनंद वृद्धा आश्रम रामगढ़ पहुंचे। आनंद वृद्धा आश्रम में 16 वृद्ध जन हैं सभी को लड्डू, नमकीन, मिठाई एवं ठंड से सुरक्षा के लिए कपड़ा वितरण किया। वृद्धिजनों के साथ मिलकर परमेश्वर साहू ने केक काटकर आशीर्वाद लिया। परमेश्वर साहू ने कहा कि हर बार अपने जन्मदिन को रिश्तेदार, दोस्तो के साथ मिलकर मनाता हूं तो क्यों न इस बार वृद्धजनों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया जाए ये सोचकर हम सभी युवा साथी रामगढ़ के आनंद वृद्धा आश्रम में पहुंचे वहां मुझे बुजुर्गों के साथ केक काटने एवं कुछ भेट कर आशीर्वाद लेने का अवसर मिला यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है और जीवन भर याद रहेगा। इस अवसर में फार्मासिस्ट परमेश्वर साहू,अजीत साहू, सेवकराम, नितिन सिंह ठाकुर, हेमंत साहू, पूरंजय साहू, लोककुमार साहू, दुर्गेश साहू, तरुण साहू उपस्थित रहे।

*नगर पालिका क्षेत्र में जर्जर खंभों से दहशत का माहौल, पार्षद देवांगन ने खंभा हटाने हेतु दी 10 हजार की स्वीकृति*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में लंबे समय से लगे जर्जर विद्युत खंभे अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी और दहशत का कारण बने हुए हैं। स्थिति यह है कि इन खंभों के किसी भी समय गिरने की आशंका बनी रहती है, जिससे क्षेत्र में हादसे का खतरा लगातार मंडरा रहा है।
विवेकानंद वार्ड पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन ने बालानी चौक में स्थित जर्जर विद्युत पोल को हटाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर पालिका पार्षद मद से 10,000 रुपये की अनुशंसा प्रदान की है। इस संबंध में पार्षद प्रतिनिधि सत्तू देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी को पत्र लिखकर इस पोल को तत्काल हटाने की मांग की गई है। पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि कुसुवा चाय दुकान के सामने वर्षों से खड़ा यह पोल कभी भी गिर सकता है और राहगीरों व आसपास के निवासियों की जान को खतरा है। देवांगन ने कहा कि यदि समय रहते इस पोल को नहीं हटाया गया और किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से आग्रह किया है कि आवंटित बजट का उपयोग कर शीघ्र कार्यवाही की जाए और नागरिकों को राहत दी जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में ऐसे कई स्थानों पर जर्जर पोल खड़े हैं, जिनकी समय-समय पर शिकायतें की जाती रही हैं, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय सभी जर्जर खंभों की सूची बनाकर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें हटाया जाए।
बता दे कि विगत दिनों गांधी वार्ड के पार्षद विनय चोपड़ा ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखित शिकायत किया था। इसी प्रकार काली माई वार्ड के मोहल्लेवासियों ने भी कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी लापरवाह बने रहे और किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी लापरवाही का परिणाम हाल ही में उस समय सामने आया जब एक जर्जर खंभा बंदर के चढ़ने से असंतुलित होकर अचानक दीक्षित परिवार के घर पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
नगरवासियों ने यह भी कहा कि नगर पालिका और विद्युत विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर शहर के सभी वार्डों का सर्वे करना चाहिए, ताकि खतरनाक पोल और तारों की पहचान कर उन्हें बदला जा सके। नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि विवेकानंद वार्ड के इस मामले में कार्रवाई की शुरुआत होने के बाद अन्य वार्डों की समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाएगा।

*मुंगेली- एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के आज 22वें दिन रोटी सम्मान न्याय गारंटी से प्रदर्शन किया।* 

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली कर्मचारियों ने सेवा के बदले सम्मान दो, हमारी रोटी सुरक्षित करो के नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का प्रयास किया।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 22वां दिन है इसके बाद भी सवाल द्वारा हमारी मांगो पर लिखित मे अमल नहीं किया जा रहा है! इसलिए प्रतिदिन अलग-अलग तरीके से जगाने का प्रयास किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार के दमनकारी नीति के चलते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों का आक्रोश दिन ब दिन दुगुनी होते जा रहा है और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल होते जा रहा है। आलम यह है कि जितना सरकार हड़ताली कर्मचारियों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है उतना ही दुगुने जोश के साथ लगातार आज आंदोलन के 22वे दिन भी धरना स्थल आगर खेल परिसर मुंगेली में सरकार से अपनी मांगे मनवाने डटे रहे। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 22वें दिन जिला अध्यक्ष पवन निर्मलकर ने मुंगेली जिले के समस्त कर्मचारियों में मजबूती के साथ तन्मयता से आंदोलन में अग्रसर होने के लिए सकारात्मक ऊर्जा के संचार की बात कही! जिससे आंदोलकारियों के साहस में चैगुनी वृद्धि हुई तथा पदाधिकारियों द्वारा यह भी कहा गया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न अधिकारी कर्मचारी संगठन, सामाजिक संगठन द्वारा हमारे आंदोलन का समर्थन किया गया है अब हमारा आंदोलन सिर्फ हमारा न हो करके जन आंदोलन होने की ओर अग्रसर हो रहा है धैर्य रखे निश्चित ही हमारी जीत होगी। वही 4 सितम्बर को संचालनालय स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ के द्वारा स्वास्थ्य एनएचएम कर्मचारियों के आंदोलन के चलते कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को आगामी आदेश तक किया स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि वर्तमान सत्ताधारी पार्टी जब विपक्ष में थी तब पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री से पत्राचार करते हुए आंदोलनरत संविदा कर्मचारियों के संविलियन के लिए पत्राचार किया था जो आज सत्ता में बैठे हुए है तो क्यों नहीं कर रही इनका संविलियन? ऐसा लगता है जैसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों का संविलियन या नियमितीकरण राजनीति की भेट चढ़ गया हो। संघ के डॉ भास्कर सिंह राठौर ने बताया कि जब तक 10 सूत्रीय मांगों पर लिखित आदेश नहीं मिल जाता, हड़ताल अनवरत जारी रहेगा। सरकार हमारी मागों को पूरा करने में संवेदनशीलता नहीं दिखाएगी तो अब तो हमारा आंदोलन सिर्फ हमारा आंदोलन नहीं बल्कि जन आंदोलन का स्वरूप लेगी। इसलिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से हमारा मार्मिक अपील है कि हमारे मांगों के संबंध में स्वयं संज्ञान लेते हुए हस्तक्षेप कर 10 सूत्रीय मांगों को पूरा कर हमे आर्थिक, सामाजिक एवं जॉब सुरक्षा प्रदान करे, कर्मचारियों ने बताया कि सरकार ने कमेटी पिछले तीन बार बनाया, लेकिन कमेटी का रिपोर्ट आज तक नहीं आया, अब हमें कमेटी के धोखे में नहीं आना है, अब हमें आश्वासन नहीं आदेश चाहिये।
खोखली गारंटी, झूठा प्रचार- कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार 10 में से 5 मांगें पूरी होने का दावा कर रही है, लेकिन एक भी लिखित आदेश जारी नहीं हुआ। स्वास्थ्य मंत्री पर अधिकारियों द्वारा गुमराह करने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने इसे धोखे की साजिश करार दिया। एनएचएम कर्मचारी संघ ने आंदोलन को रायपुर तक ले जाने और उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर समस्त एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

*मुंगेली, ट्रांजिट हास्टल मुंगेली में इस वर्ष प्रथम बार ट्रांजिट हास्टल परिवार मुंगेली के द्वारा पूरे हर्षोउल्लस से सभी अधिकारी / कर्मचारीगण एक साथ मिलकर एक परिवार के रूप मे गणेश उत्सव का पर्व मनाया गया।*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली गणेश उत्सव के शुभ अवसर पर ट्रांजिट हास्टल परिवार के द्वारा सभी वर्गो के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जैसे रंगोली प्रतियोगिता, कुर्सी दौड, नृत्य अतांक्षरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता। प्रतिदिन संध्या आरती के पश्चात भजन/कीर्तन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विशेष रूप बाहर से बाहर से भजन मंडली के द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दिया है, जो पूरे समाज को एकता के सूत्र में बंधे रहने का संदेश देता है।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती पुष्पा किरण भगत, श्री जगदीश प्रसाद रजक, सुश्री दीप्ती मरावी, अभिषेक सिंह ठाकुर, श्री बालेन्द्र मिश्रा, ए0एस0 मरकाम, जितेन्द्र कुलमित्र, श्रीमती संजुला शर्मा, श्रीमती सोनम तिवारी, श्रीमती रंजना तिवारी, सुश्री मेघा कुटारे, अजय सिंह क्षत्री, विक्रम ताम्रकर, विजय पाल नारंग, श्रीमती निशी देवांगन, राहूल वर्मा, गीतेश भारद्वाज, प्रकाश साहू, कैलाश बंजारे, सतीश यादव, लिखेन्द्र कुमार साहू, अमृत निर्मलकर, देव ठाकुर, प्रमोद धु्रव, मनीष जायसवाल, विश्वनाथ एवं उनके परिवारों का सहयोग रहा है।

*पैगम्बर साहब की पैदाइश के 1500 साल..मुस्लिम समाज ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया आयोजन…197 लोगो ने करवाया हेल्थ चेकप…वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज ने की शिरकत…!*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। हुजूर पैगंबर साहब के यौमे पैदाइश के 1500 वां साल के मौके पर सुन्नी मुस्लिम जमात मुंगेली की तरफ से स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन मुस्लिम जमातखाना गांधीवार्ड में किया गया। जिसमें मुंगेली जिला अस्पताल से डॉक्टरों की विशेष टीम के सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ। स्वास्थ्य शिविर सुबह 10:00 बजे से मुस्लिम जमात खाना गांधी वार्ड में शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलता रहा जिसमें 197 लोगों ने अपने हेल्थ के प्रति जागरूकता दिखाकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया साथ ही शिविर के माध्यम से होने वाले बीमारियों के लिए निशुल्क दवाई भी वितरण की गई। इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञ, दंत चिकित्सा विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, एमडी मेडिसिन सहित पैथोलॉजी लेब के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। डॉक्टरों की टीम के द्वारा बखूबी लोगों का इलाज कर इस शिविर को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। मुस्लिम समाज के सबसे बड़े गुरु पैगंबर साहब के 1500 वा जन्मदिन के अवसर पर इस तरीके का आयोजन जिले में पहली बार किया गया जिसमें सामाजिक लोगों के साथ-साथ अन्य समाज के लोग भी शामिल होकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया । स्वास्थ्य शिविर में लोगों का भारी उत्साह देखा गया। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज के द्वारा भी एकदिवसीय विशेष प्रवास के अवसर पर जमातखाना गांधी वार्ड मुंगेली में पहुंचकर उनके द्वारा भी पंजीयन कर पर्ची कटवा कर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया और पूरे मुस्लिम समाज को इस आयोजन के लिए विशेष बधाइयां भी दी। सुन्नी हन्फ़ी कच्छी मस्जिद के मुतवल्ली सैय्यद वाजिद ने बताया कि हुजूर पैगंबर साहब के 1500 वां यौमे पैदाइश के मौके पर सभी समाज और वर्ग के लोगों के सेहत का ध्यान रखते हुए एक दिवसीय निःशुल्क स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज के द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया और स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कराया । इस शिविर में शहर के लोगों के द्वारा लगभग 197 लोगों ने इस शिविर का निःशुल्क लाभ उठाया..पैगम्बर साहब का फरमान है कि जिस देश में रहते हो उस देश से मोहब्बत करो इसी के तर्ज पर आपसी भाईचारा निभाते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया आगे भी सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए आपसी भाईचारा को ध्यान रखते हुए इस तरीके का आयोजन सभी वर्ग एवं समुदाय के लिए किया जाएगा।

*विप्र धेनु सुर संत हित, लीन्हि मनुज अवतार, स्वयं भगवान ने ब्राह्मण , गौ, देवों एवं संतों के त्रास को दूर करने जन्म लिया था*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली तो आज के युग मे हमारे संगठन का प्रथम कर्तव्य भी ब्राह्मण देवता, गौ माता, सनातन एवं संस्कृति की रक्षा के लिये होना चाहिए बाद में अन्य काज ।
यह बात आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पं. राकेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा । श्री तिवारी जिला मुख्यालय स्थित विप्र भवन में आयोजित आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा जिला संगठन गठन पश्चात प्रथम कार्यकारिणी सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे इस अवसर पर नवीन जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा करने के साथ ही सभी पदाधिकारियों का सम्मान कर उनके साथ आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई ।
शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वयं प्रदेशाध्यक्ष राकेश तिवारी का जन्मदिन होने से जिला संगठन के पदाधिकारियों द्वारा ज़बरदस्त आतिशबाज़ी एवं फूल मालाओं से उनका स्वागत सम्मान कर बधाई शुभकामनाएँ दी ।इसके पश्चात भगवान परशुराम जी की पूजन आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ सभा को प्रदेशाध्यक्ष राकेश तिवारी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष आचार्य नितेश कृष्ण द्विवेदी, जिला संयोजक मनीष उपाध्याय, ज़िलाध्यक्ष ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, प्रवक्ता मोहन उपाध्याय, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश दीक्षित शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री अभिजीत तिवारी ने संबोधित किया उपस्थित विप्र समाज के शिक्षक गणों को श्रीफल पुष्पहार और तिलक लगा सम्मानित कर सभा का समापन किया गया इसके पूर्व ज़िलाध्यक्ष के प्रस्ताव पर शीघ्र ही संगठन कार्यकारिणी का बड़ा अधिवेशन आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया ।
उक्त अवसर पर पं. राकेश तिवारी, आचार्य नितेश कृष्ण द्विवेदी, ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, मनीष उपाध्याय, सौरभ तिवारी,अभिजीत तिवारी, श्रवण चतुर्वेदी, अखिलेश मुकुल तिवारी ,आशीष द्विवेदी ,ओमप्रकाश दीक्षित, श्रीकांत पाठक, कौशल दुबे, मुरारी पाठक,आशीष शुक्ला,नरेंद्र उपाध्याय,कुंजबिहारी तिवारी,मनोज मिश्रा , सोमेन्द्र पौराणिक,शैलेश पांडेय ,उपेश तिवारी ,राकेश उपाध्याय,हरीश उपाध्याय,मोहन उपाध्याय , ख़ोमेश उपाध्याय,राघवेंद्र उपाध्याय,शुभम उपाध्याय समीर उपाध्याय,चंद्रकांत शर्मा,संजय तिवारी,रुद्रमणि उपाध्याय,प्रेमांशु उपाध्याय,योगेश शर्मा ,नारायण शर्मा,प्रवीण उपाध्याय,अभिषेक तिवारी,योगराज उपाध्याय,दीपक उपाध्याय,सहित भारी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे
*आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा संगठन की बनी जंबो जिला कार्यकारिणी*
आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़ इकाई (रजि) भारत के प्रदेशाध्यक्ष राकेश तिवारी ने संगठन के मुंगेली जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है ज्ञातव्य है कि संगठन विगत पांच वर्षों से जिला में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन कर विप्र समाज में लोकप्रिय व अग्रणी संगठन रह कर समाज हित में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रही है ।

श्री राकेश तिवारी ने नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए – *जिला संगठन* –
ब्रह्मदत्त त्रिपाठी ज़िलाध्यक्ष ,श्रीमती सविता पाठक ज़िलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ),मनीष कुमार उपाध्याय जिला संयोजक सौरभ तिवारी जिला सह संयोजक,अभिषेक तिवारी ,मदनगोपाल तिवारी श्रीकांत पाठक योगेन्द्र शर्मा , दीपक तिवारी जिला उपाध्यक्ष, सोमेन्द्र पौराणिक दुर्गेश तिवारी भावेश शर्मा जिला सचिव,कुंजबिहारी तिवारी ,जिला सह सचिव ,प्रशांत शर्मा ,मनीष शर्मा जिला मीडिया प्रभारी ,ओमप्रकाश दीक्षित जिला कोषाध्यक्ष ,जितेंद्र पाठक जिला मीडिया संयोजक,सुलभ त्रिपाठी ,नूतन दुबे ,धनंजय दुबे जिला संगठन सचिव ,हरीश उपाध्याय जिला सचिव ,सुमित तिवारी ,नीरज तिवारी जिला सह सचिव ,नरेश दुबे ,निलेश दुबे ,मोहन उपाध्याय जिला प्रवक्ता ,
अभिषेक पाठक , राजा पाठक जिला महासचिव,शैलेश कुमार पांडेय जिला कार्यकारिणी सदस्य ,सुनील शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य ,मयाराम दीक्षित जिला कार्यकारिणी सदस्य,देवेन्द्र पांडेय जिला कार्यकारिणी सदस्य ,राकेश उपाध्याय जिला कार्यकारिणी सदस्य ,अमित शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य ,आशुतोष मिश्रा ,जिला कार्यकारिणी सदस्य,खुलेश्वर उपाध्याय जिला कार्यकारिणी सदस्य ,पंकज शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य,
*मुंगेली ब्लॉक संगठन*
उपेश कुमार दीक्षित- ब्लॉक अध्यक्ष ,वासुदेव उपाध्याय- ब्लॉक उपाध्यक्ष ,संजय तिवारी- ब्लॉक उपाध्यक्ष ,खोमेश उपाध्याय – ब्लॉक कोषाध्यक्ष,नारायण प्रसाद उपाध्याय-ब्लॉक महासचिव ,मुकेश कुमार उपाध्याय- ब्लॉक सचिव,चंद्रकांत शर्मा -ब्लॉक सह सचिव,मनोज कुमार मिश्रा- ब्लॉक मीडिया प्रभारी ,दिनेश कुमार पाठक- ब्लॉक प्रवक्ता ,देवेंद्र उपाध्याय- ब्लॉक सह कोषाध्यक्ष ,शुभम उपाध्याय- ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य ,राघवेंद्र उपाध्याय- ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य ,
विमलेश उपाध्याय- ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य, महेन्द्र शर्मा महापात्र – ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य, दिलेश्वर दूबे- ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य
*लोरमी ब्लॉक संगठन*
अखिलेश मुकुल तिवारी – ब्लाक अध्यक्ष
कौशल दुबे- ब्लाक उपाध्यक्ष
उपेश तिवारी – ब्लॉक उपाध्यक्ष,राजा त्रिपाठी – ब्लाक उपाध्यक्ष ,मुरारी पाठक – ब्लाक महासचिव ,मयंक द्विवेदी – ब्लाक महासचिव,अभिषेक तिवारी -ब्लाक सचिव ,आशीष शुक्ला- ब्लाक संगठन सचिव ,गौरव पांडेय – ब्लाक कोषाध्यक्ष ,जय पाठक – ब्लाक प्रवक्ता ,प्रबल शुक्ला – ब्लाक संगठन सचिव,विद्यारतन शर्मा – ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य, राहुल शर्मा – ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य ,खगेन्द्र नाथ द्विवेदी – ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य,रेवती शुक्ला- ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य, अभिषेक तिवारी – ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य ,राघवेंद्र तिवारी -ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य ,शुभम् दुबे- ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य अविनाश तिवारी, नितेश तिवारी- ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य, मनोज पांडेय-ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य
*युवा संगठन लोरमी*
पार्थ शुक्ला- ब्लॉक अध्यक्ष लोरमी युवा प्रकोष्ठ ,आदित्यवर्धन तिवारी- ब्लॉक उपाध्यक्ष ,अभिषेक उपाध्याय- ब्लॉक उपाध्यक्ष ,नागेंद्र द्विवेदी- ब्लॉक सचिव,
अज्जू पाठक- ब्लॉक सह सचिव ,
विकास तिवारी- ब्लॉक संगठन सचिव,
आकाश तिवारी- ब्लॉक महासचिव,
आराध्यवर्धन तिवारी- ब्लॉक कोषाध्यक्ष ,
जतिन द्विवेदी- ब्लॉक संगठन महासचिव
आशुतोष उपाध्याय- ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य,आर्यन चौबे- ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य, हर्ष शर्मा- ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य ,

*पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* निर्देशन में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप ने थाना अकलतरा क्षेत्र में मिशन सिक्योर सिटी के तहत सीसीटीवी कैमरा लगाने में सहयोग करने वाले गणमान्य नागरिकों को किया गया सम्मानित*

0

*पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* निर्देशन में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप ने थाना अकलतरा क्षेत्र में मिशन सिक्योर सिटी के तहत सीसीटीवी कैमरा लगाने में सहयोग करने वाले गणमान्य नागरिकों को किया गया सम्मानित*

*अकलतरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवम संगठनों के सहयोग से लगाया जा रहा है चौक चौराहों में CCTV कैमरा*

* CCTV कैमरा लगाने से अपराधो की रोकधाम एवम पीड़ित को न्याय दिलाने, आरोपी को पकड़ने में पुलिस की सफलता होगी*

*सीसीटीवी फुटेज की सहयोग से अकलतरा क्षेत्र में 98 हजार रुपए की हुए उठाईगिरी के आरोपी की पहचान हुई*

*सड़क सुरक्षा मितान जिन्होंने रोड में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों को अपने स्वयं के वाहन से अस्पताल पहुंचाया और घायल व्यक्तियों के जीवन की रक्षा की उनको भी सम्मानित किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप द्वारा थाना अकलतरा क्षेत्र में CCTV कैमरा लगाने के निर्देश दिए जाने पर। थाना प्रभारी अकलतरा द्वारा CCTV कैमरा लगाने हेतु पहल किया गया जिसमे थाना अकलतरा क्षेत्र के लोगो से सहयोग से चौक चौराहों पर CCTV कैमरा लगाया जा रहा है।

* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर लगवाई जाएगी। इस व्यवस्था से ना केवल अपराध की घटनाओं पर नजर रखी जा सकेगी, बल्कि भविष्य में अपराध की संभावनाओं को भी रोका जा सकेगा। यह कदम जनता और पुलिस के बीच विश्वास को भी और मजबूत करेगा।

*निष्कर्षतः* अकलतरा क्षेत्र अब अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं रह जाएगा। AI कैमरों की निगरानी में अब हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड और हर अपराधी रहेगा ट्रैकिंग में।

जिला पुलिस जांजगीर द्वारा हर दृष्टि से सुरक्षित करने की सोच के साथ पुलिस काम कर रही है। अपराध नियंत्रण के पहलू को हमने गंभीरता से लिया है। अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि समाज के अलग- अलग क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले चिंतनशील वर्ग ने इस काम में पुलिस का सहयोग करने के साथ एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। अकलतरा शहर में सुरक्षा की दृष्टिगत प्रवेश और निकासी वाले बिंदु के अलावा अन्य महत्वपूर्ण केंटो को हाई फ्रीक्वेंसी क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जा रहा है। इनके माध्यम से आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अप्रत्याशित घटना की स्थिति में यह संसाधन पुलिस की जांच और पीड़ित पक्ष को रहा देने के लिए अपनी उपयोगी भूमिका निभाएंगे।

*उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना अकलतरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक नाम*

1. श्री लखन गुप्ता अकलतरा
2. विनोद चंदवानी अकलतरा
3. दिनेश चंदवानी अकलतरा
4. श्री विजय केडिया व्यापारी संघ अध्यक्ष अकलतरा
5. श्री अविनाश मोदी क्रेशर अध्यक्ष अकलतरा
6. श्री गोपेश अकलतरा
7. अभिषेक शर्मा

*श्री अमित सबरवाल* इनके सीसीटीवी फुटेज से 98000 रुपए की उठाई गिरी के मामले में फुटेज देखकर आरोपी की पहचान हुई हैं और पुलिस आरोपियों तक पहुंच गया पाया,

*सड़क सुरक्षा मितान* जिन्होंने रोड में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों को अपने स्वयं के वाहन से अस्पताल पहुंचाया और घायल व्यक्तियों के जीवन की रक्षा की

1. कमलेश सोनी तरौद
2. रामविलास कश्यप तरौद
3. सनत साहू तरौद
4. बबलू सिंह बैस अकलतरा

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया जाकर उनके कार्यों की प्रशंसा किया गया।*