Home Blog Page 361

*जिला जेल कोरबा से फरार चौथा आरोपी चंद्रशेखर राठिया को कोरबा पुलिस ने किया गया गिरफ्तार।*

0

आरोपी चंद्रशेखर राठिया को हाटी में होने की सूचना मिली थी,पूर्व में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

आरोपी के फरार होने पर थाना सिविल लाईन रामपुर में अपराध कमांक 466/25 धारा 262 बीएनएस कायम किया गया था।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिलीप कुमार साहू पिता बिहारी लाल साहू उम्र 33 वर्ष पता जेल कॉलोनी कोरबा ने दिनांक 02.08.2025 थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि जिला जेल कोरबा में विचाराधीन बंदी 01. राजा कंवर पिता श्री टीकाराम कंबर उम्र 22 साल पता-भुलसीडीह चौकी मानिकपुर, 02. दशरथ सिदार पिता प्रताप सिंह सिदार उम्र 19 साल पता-पोडीबहार नीचे मोहल्ला थाना सिविल लाईन रामपुर, 03. सरना सिंकू पिता शंकर सिंकू उम्र 26 साल पता-लालघाट मुंडा मोहल्ला थाना बालकोनगर, 04. चंद्रशेखर राठिया पिता सूरज प्रसाद राठिया उम्र 20 साल पता-कमतरा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ जो जिला जेल कोरबा में निरुद्ध अभियुक्तगण दिनांक 02.08.2025 को समय लगभग 03.12 बजे जेल के अंदर गौशाला के बगल जेल के दीवाल को फांदकर फरार हो गए हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन रामपुर में अपराध कमांक 466/25 धारा 262 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है। जेल से फरार आरोपियों की लगातार पुलिस की टीम बनाकर अलग अलग क्षेत्रों में की जा रही थी। इसी दौरान सरना सिंकू पिता शंकर सिंकू उम्र 26 साल पता-लालघाट एवं राजा कंवर उम्र 22 साल के छुपने की सूचना रायगढ़ में होने पर पुलिस की टीम बनाकर रवाना किया गया। इसी के फलस्वरुप सरना सिंकू और राजा कंवर को रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया। साथ ही दशरथ सिदार को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

मामले में फरार बंदी चंद्रशेखर राठिया जेल ब्रेक के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसे मुखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी बाल्कोनगर निरीक्षक अभिनाव कांत एवं उसकी टीम द्वारा ने हाटी जिला रायगढ़ क्षेत्र से पकड़ा गया। फरार बंदी से पूछताछ करने पर बताया कि हाटी धरमजयगढ़ रोड में चलने वाली ट्रक को रोकवाकर अलग अलग ट्रकों में बैठकर बनारस चला गया था। जो आज दिनांक 13.09.2025 को घर जाने के लिए हाटी पहुंचा उसी दौरान पुलिस वाले हाटी से पकड़ लिये।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा व्दारा जेल फांदकर फरार हुए आरोपियो की सूचना व पकड़वाने वालो को नगद ईनाम देने की घोषणा की गई थी

*नाबालिग बालिका को उसके दोस्तों के साथ रास्ता रोककर जंगल में ले जाकर नाबालिग के साथ सामूहिक अनाचार करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।*

0

*नाबालिग बालिका को उसके दोस्तों के साथ रास्ता रोककर जंगल में ले जाकर नाबालिग के साथ सामूहिक अनाचार करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।*

* नाबालिग के साथ अनाचार के बाद उसके निवास स्थान के पास छोड़ने उसके साथियों को फिरौती के लिए कर रखे थे किडनैप।*

* राहौद थाना शिवरीनारायण के आसपास जंगल में मिलने वाले कपल्स को भी रोक कर पूर्व में कर चुके हैं ऐसी घटना*

* आरोपीगण पहले अनाचार, फिर फिरौती एवं बाद में नाबालिग की रिपोर्ट पर सामूहिक अनाचार का किया गया अपराध दर्ज*

* आरोपियों द्वारा मोबाइल से रिकार्डिंग कर ब्लैकमेलिंग करने से मोबाइल एवं मोटरसाइकिल जब्त*

*आरोपियों द्वारा मोबाइल का उपयोग कर रिकॉर्डिंग करने से आई टी एक्ट के तहत भी की गई कार्रवाई*

* थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 396/25 धारा 140 (2), 308 (6), 61(2) भारतीय न्याय संहिता, एवं 397/25 धारा 70(2), 351(3),126 (2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता, 6 पोस्को एक्ट, 66E,67 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई।*

* गिरफ्तार आरोपीगण*

1:- *उत्तम प्रताप खूँटे पिता महेंद्र कुमार खुटे उम्र 19 वर्ष 10 माह निवासी बिलारी वार्ड नंबर उन्नीस थाना शिवरीनारायण*

2:- *दुर्गेश कुमार सहिस पिता विष्णु कुमार उम्र 19 वर्ष 01 माह निवासी राहौद बाजारपारा थाना शिवरीनारायण*

3:- *खगेन्द्र गोड़ उर्फ सोम पिता संत कुमार उम्र 18 वर्ष 03 माह निवासी राहौद बाजार पारा थाना शिवरीनारायण*

* सामूहिक आनाचार के घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं सहायक उपनिरीक्षक राम प्रसाद बघेल चौकी प्रभारी राहौद एवं टीम द्वारा आरोपियों को किया गया 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार।*

*मामले का संक्षिप्त*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-पीड़िता दिनांक 09.09.25 को अपने जान पहचान के साथ उसके मोटर सायकल में घूमने के लिए शिवरीनारायण जा रहे थी, दोपहर 01:00-01:30 बजे 04 लडके 02 मोटर सायकल सफेद स्कूटी व स्प्लेंडर में राहौद के आगे रोके और तुम लोग कहाँ जा रहे हो कहकर डरा धमका कर राहौद के पास जंगल में ले गये और वहाँ पीड़िता एवं परिचित के साथ मारपीट किये और जबरन गलत काम करो कहकर विडियो बना लिये और उसके बाद मोबाईल व मोटर सायकल को लूट कर रख लिये मारपीट कर उसके घर वालो को फोन कर 02 लाख रुपए की मांग किये पीड़िता को वहाँ से अंदर झाडी में ले गये जहाँ दोपहर में 03 लडके जो अपना नाम उत्तम खुंटे, दुर्गेश सहिस एवं उसके साथी बोल रहे थे बारी – बारी से जबरन अनाचार किये है एक लडका लंबा बाल वाला परिचित को रोक कर रखा था उसके बाद पीड़िता को किसी को बताओंगी तो जान से मारकर फेक देंगे कहकर धमकी दिया और स्प्लेण्डर मोटर सायकल से पामगढ छोडे जान से मार देगे, डरकर रातभर पीड़िता अपने परिजन को घटना की बात को नहीं बताई थी। दिनांक 10.09.25 को सुबह अपने परिजन को घटना की बात को बताई तो वे लोग पामगढ़ आये तो उनके साथ रिपोर्ट करने थाना शिवरीनारायण में आई, चारों आरोपियों की धर पकड़ की गई जिसमें से एक आरोपी फरार हो गया। तीनों आरोपियों को पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से पीड़िता के दोस्तों को बरामद किया गया, आरोपी गिरोह से पूछताछ पर उन्होंने अपने मेमोरंडम कथन में की गई घटना को स्वीकार किया तथा पूर्व में भी इस प्रकार की घटना को वीडियो रिकॉर्डिंग कर उन लोगों से पैसे मांगकर उनके साथ आई लड़कियों से गलत काम किए आरोपीगण से पहचान कार्रवाई के पश्चात गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल चौकी प्रभारी राहौद एवं पूरे थाना चौकी स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल भा.पु.से. की अध्यक्षता में जिला पुलिस बल मुंगेली के शहीद एवं स्वगीर्य पुलिसकर्मियों के पावन स्मृति श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह का तीसरे दिन का कथा में श्रीराम कथा एवं कृष्ण जन्म का कथावाचन किया गया*

0

➡️ *मुंगेली पुलिस परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म कथा में पुलिस कालोनी के नन्हे बच्चे कृष्णश्री भगवान का वेशभुषा धारण कर जन्माष्टमी का आनंद लिए*

➡️ *श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भजनों पर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस परिवार व श्रद्धालुओं हुए भावविभोर*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा. पु.से.) की अध्यक्षता में मुंगेली पुलिस परिवार द्वारा जिला पुलिस बल मुंगेली के शहीद एवं स्व.पुलिसकर्मियों के पावन स्मृति श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह दिनांक 08.09.2025 से 15.09.2025 तक कथावाचक श्री उमाकांत मिश्र एवं सूरज मिश्र (बरपाली रायगढ़) का आयोजन पुराने पुलिस लाइन मुंगेली में किया गया है जिसमें तीसरे दिन गुरुवार दिनांक 11.09.2025 को श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा में कथावाचक के द्वारा श्रीराम कथा एवं कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन किया गया साथ ही प्राचीन कथाओं में ध्रुव भगवान विष्णु के महान तपस्वी भक्त का वर्णन किया गया।
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथावाचक के द्वारा भक्त प्रहलाद के चरित्र एवं भगवान विष्णु अवतार का वर्णन कर प्रहलाद भगवान विष्णु के परम भक्ति एवं हिरण्यकश्यप का वध का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया। भगवान कृष्ण अवतरण कथा के दौरान पुलिस परिवार के नन्हे बच्चों ने कृष्ण रूप धारण कर जन्मोत्सव मनाए।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर कथा सुनी व कथा के बीच में पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस परिवार व श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य कर भावविभोर हुए और प्रसाद ग्रहण किए साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यस्था रखी गई। श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से कलयुग में मोक्ष और पापों के नष्ट होने की मान्यता है श्रीमद् भागवत कथा का चौथे दिन बाल लीला व गोवर्धन पूजा का कथावाचन किया जावेगा।

*राज्य अलंकरण में अशोक टोण्डे को मिला नागार्जुन सम्मान*

0

मुंगेली-लोरमी – राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य अलंकरण 2025 का भव्य आयोजन 08 सितम्बर 2025 को प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, अकादमिक भवन कुरूद, जिला धमतरी में किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, कबाड़ से जुगाड़,प्रकृति संरक्षण, विज्ञान प्रचार-प्रसार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, रूढ़िवाद उन्मूलन, अंधविश्वास निर्मूलन, नशामुक्ति जन-जागरूकता, व्यक्तित्व विकास तथा सामाजिक परिवर्तन, शैक्षणिक गतिविधियों के साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों, शैक्षणिक चेतनशीलता, रचनात्मकता तथा शिक्षा की गुणवत्ता संवर्द्धन में उत्कृष्ट योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए शासकीय प्राथमिक शाला सेनगुड़ा , संकुल केंद्र लीलापुर, विकास खंड लोरमी, जिला मुंगेली के प्रधान पाठक अशोक कुमार टोण्डे को राज्य स्तरीय मानद उपाधि 2025 का सर्वोच्च अलंकरण नागार्जुन सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चयनित शिक्षकों को मंच पर बैठाकर दूध मिश्रित जल से चरण प्रक्षालन किया गया। इसके पश्चात तिलक, चंदन लगाकर पुष्पवर्षा एवं महाआरती की गई ।तथा साल,श्रीफल, मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के विशेष अतिथि पद्मश्री अजय मंडावी ने कहा कि ‘मैं मूर्तियों को नहीं गढ़ता, इंसानों को गढ़ता हूं। शिक्षक वही है जो समाज के लिए इंसान गढ़ता है। प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा भी यही कार्य कर रही है, जो लोगों में वैज्ञानिक सोच और जन-जागरूकता को बढ़ा रही है।’ मुख्य अतिथि डा. हित नारायण टंडन (सहायक प्राध्यापक, प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष, गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरूद) ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान शिक्षक बनने के गौरव को और गहरा करता है, तथा शिक्षकों को जीवनभर के लिए प्रेरणा देता है। नीरज वर्मा (इसरो साइंस एक्टिविस्ट, महाराष्ट्र) ने बस्तर क्षेत्र के चयनित छात्र-छात्राओं को श्रीहरिकोटा भ्रमण कराने की महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक शुक्ला ने की। मंच पर श्री कालिदास नाकाड़े (यंग खगोल विज्ञान समूह, नागपुर), श्रीमती रश्मि वर्मा (आर.के. साइंस सेंटर, नागपुर), श्री नितिन कुमार पटेल (अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन, भोपाल), श्री संजीव सुर्यवंशी (नवाचार गतिविधि समूह छत्तीसगढ़ भारत) व श्री मोतीलाल देवांगन (प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संस्था के विज्ञान संचारकों – लखन लाल साहू, विद्यामती‌ साहू, अशोक जंघेल, भुनेश्वर मरकाम, संध्या कुशल, मनीष अहीर, सहित कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन समीक्षा गायकवाड़ एवं कुमार मण्डावी ने किया।
यह सम्मान समारोह केवल एक आयोजन न होकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने और अन्य लोगों को प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बन गया।

*थाना बिर्रा क्षेत्र – उपसरपंच हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,7आरोपी गिरफ्तार*

0

थाना बिर्रा क्षेत्र – उपसरपंच हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-बिर्रा। ग्राम करही उपसरपंच महेन्द्र बघेल के लापता होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। उपसरपंच की हत्या कर शव को महानदी में फेंकने वाले 07 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में 2 विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल हैं, जिनके विरुद्ध भी कार्यवाही की गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप व SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया। डीडीआरएफ टीम और ड्रोन की मदद से महानदी में तलाश के दौरान डभरा क्षेत्र के साराडीह बैराज के पास उपसरपंच का शव बरामद किया गया। वहीं मृतक की पल्सर मोटरसाइकिल भी नदी से बरामद हुई।

जांच में सामने आया कि शासकीय निर्माण कार्य को लेकर पुरानी रंजिश में ग्राम करही सरपंच पति राजकुमार साहू ने साथियों के साथ मिलकर महेन्द्र बघेल को 06 सितम्बर की रात शराब पिलाने के बहाने बुलाया। इसके बाद गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कार से बरेकेल पुल ले जाकर नदी में फेंक दिया।

गिरफ्तार आरोपी

1. राजू उर्फ शैलेष कश्यप (24)

2. राजेन्द्र कुमार साहू (22)

3. दुर्गेश आदिल्य (19)

4. जितेन्द्र कश्यप (27)

5. कान्हा यादव (20)

6. भास्कर मांझी (24)

7. राजकुमार साहू (29, सरपंच पति)

 

पुलिस ने प्रकरण में अपराध क्र. 111/25 धारा 103(2), 61(2)क BNS एवं SC/ST एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया है।

*ग्राम पैजनिया के अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लोरमी पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही*

0

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु. से.) के निर्देशन मे चलाये जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत ग्राम पैजनिया के अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लोरमी पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही*

➡️ *आरोपियों के कब्जे से कुल 30 नग देशी मदिरा प्लेन कुल 5.4 बल्क लीटर अवैध शराब किमती 2400/रूपये व 12 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1800 रूपए कुल 17.4 लीटर अवैध देशी व महुआ शराब किमती 4200 रूपये जप्त किया गया*

➡️ *आरोपी ग्राम पैजनिया के संजय कश्यप,श्रीमती मालती कश्यप, श्रीमती मानकी उर्फ भूरी कश्यप क़ो गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*
-*-

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटील के मार्गदर्शन पर अवैध शराब जुआ सट्टा व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने प्राप्त निर्देश के तारतम्य में *”ऑपरेशन बाज”* के तहत थाना लोरमी मेँ जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम पैजनिया में अधिक मात्रा में शराब लाकर गांव में बेचा जा रहा है कि सूचना पर अलग अलग पुलिस टीम बनाकर ग्राम पैजनिया रवाना किया गया टीम द्वारा मुखबीर के बताये स्थानों पर घेराबंदी कर दबीश दिया गया जहाँ 03 व्यक्तियों को पकडा गया जिनका नाम पता पुछने पर 01. संजय कश्यप पिता श्रवण उम्र 35 साल 02. श्रीमती मालती कश्यप पति दशरथ उम्र 38 साल 03 श्रीमती मानकी उर्फ भूरी कश्यप पति रामकुमार उम्र 50 साल साकिनान पैजनिया थाना लोरमी का होना बताये जिनके कब्जे से कुल 30 नग देशी प्लेन शराब व 12 लीटर महुआ शराब रखे पाये जाने से शराब रखने के संबंध में वैद्य दस्तावेज पेश करने कहा गया किंतु उनके द्वारा वैद्य दस्तावेज पेश नहीं किया गया जिसे समक्ष गवाहन जप्त किया गया थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 504, 505, 506/25 धारा 34(2)59 (क) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय आरोपियों को पेश किया गया न्यायिक रिमांड मिलने पर आरोपियों क़ो जेल दाखिल किया गया |
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लोरमी अखिलेश वैष्णव, सउनि, रामकुमारी यादव,निर्मल घोष, प्र.आर 27 शेषनारायण कश्यप, प्र.आर.18 जयप्रकाश दुबे आर.203 ईश्वर मरावी आर 363 युगल किशोर उपाध्याय आर 264 पुरुषोत्तम ध्रुव आर 411 अनिल कश्यप सैनिक 50 कुलदीप राजपूत की सराहनीय भूमिका रही ।

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी पहुंचकर नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन एवं महिला कमांडो का गठन किया*

0

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी पहुंचकर नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन एवं महिला कमांडो का गठन किया*

* गांव के 70 महिलाओं का महिला कमांडो टीम का गठन किया गया*

* गांव में रक्षा समिति का भी गठन किया गया*

* जिसको टोपी, सीटी भी वितरण किया गया*

*कार्यक्रम के दौरान नशापान के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में भी लोगों को जागरुक किया गया*।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एवं लोगों को जागरुक करने के लिए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में जिले में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक* द्वारा दिनांक 06.09.2025 को थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी पहुंचकर जन संवाद किया गया। इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक* द्वारा लोगो से आग्रह किया कि क्षेत्र में यदि किसी प्रकार से संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी मिलती है, या अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है, क्षेत्र में कोई अवैध शराब बेचता हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी से ही अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन से लोगों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस पहल की सराहना की।

उपरोक्त कार्यक्रम में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

*थाना पामगढ़ क्षेत्र में जुआ खेल रहे 02 जुआडियानो को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली सफलता*

0

*थाना पामगढ़ क्षेत्र में जुआ खेल रहे 02 जुआडियानो को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली सफलता*

* जुआडियानो के कब्जे से 3260/- रूपये एवं मौके से 03 मोटर सायकल बरामद*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपापुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन मे जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ पुलिस द्वारा जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबीर की सूचना पर दिनांक 06/09/2025 को ग्राम जोरेला जंगल के पास नहर किनारे कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर थाना पामगढ पुलिस के द्वारा गवाहों के साथ मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर जुआडियान 01. शिव कुमार साहू उम्र 35 वर्ष निवासी धनगांव थाना पामगढ़ 02. भुनेश्वर भारद्वाज उम्र 40 साल निवासी जोरेला थाना पामगढ़ को जुआ खेलते रंगे हाथो पकडा जिसके पास एवं फड से जुमला 3260/- रूपये, 52 पत्ती तास, बोरी फट्टी, एवं एवं घटना स्थल से 03 नग मोटर सायकल को जप्त कर आरोपीयो का कृत्य धारा 3(2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर दिनांक 06/09/2025 को गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, प्रधान आर राजेश कोशले, आर हरप्रसाद सिन्हा, रमेश नेताम, महेन्द्र राज एवं थाना पामगढ स्टाफ का योगदान रहा।*

*थाना जांजगीर क्षेत्र की घटना, पति ने अपने पत्नी को उतारा मौत के घाट*

0

* पति ने पत्नी को मारने के बाद, खुद पति द्वारा अपने नस को काटा, आत्म हत्या करने का प्रयास किया*

*सूचना पाकर तत्काल पहुंची जांजगीर पुलिस घटना स्थल*

* पुलिस सभी तथ्यों की जांच/विवेचना की जा रही है*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-आज दिनांक 07.09.2025 को दोपहर करीबन 01.40 बजे थाना जांजगीर पुलिस को सुचना मिली कि जगदीश देवांगन निवासी बलौदाबाजार भाठापारा जो शारदा मंगलम के पीछे रहते है। जिसके द्वारा अपने पत्नी को लड़ाई झगड़ा करते हुए धारदार चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया है, जिसकी सूचना पर तत्काल थाना जांजगीर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचा तो देखा कि दरवाजा बंद था, पुलिस द्वारा दरवाजा को तोड़कर अंदर घुसे तो देखा दोनों पति पत्नी बेहोशी के हालत में पड़ा था। जिसको तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया, इलाज के दौरान उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई है। आरोपी पति द्वारा घटना करित करने के बाद चाकू से अपने नस को काटकर आत्म हत्या का प्रयास किया गया है, आरोपी पति का इलाज जारी है, पुलिस सभी तथ्यों की जांच/विवेचना की जा रही है।

*बलौदा के बिरगहनी में छह दिन पुरानी लाश मिली, गुमशुदा बुजुर्ग की हुई पहचान*

0

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-बलौदा।

क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिरगहनी में छह दिन पुरानी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चंद्रप्रकाश जाटवर (55) के रूप में हुई है, जो पिछले रविवार से लापता थे। परिजनों ने गुम इंसान की रिपोर्ट बलौदा थाने में दर्ज कराई थी।

बीते दिन ग्रामीणों ने परदेशी नामक व्यक्ति के खेत में सड़ी-गली लाश होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई, जिसमें मृतक की पहचान हो गई।

प्राथमिक अनुमान है कि चंद्रप्रकाश खेत देखने गए होंगे और उनकी मौत हृदयाघात या सांप के काटने से हुई होगी। खेत दूर और फसल घनी होने से किसी को घटना की भनक नहीं लग सकी। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच में जुटी है।