
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सनम जांगड़े का प्रथम आगमन हुआ। श्री जांगड़े ने पूर्वमंत्री एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले की उपस्थिति में अनुसूचित जाति मोर्चा तथा अन्य कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर, पार्टी के रीति नीति सिद्धांतों के अनुरूप सच्ची लगन से कार्य करने की बात कही। उन्होंने भाजपा के लिए प्रत्येक बूथ में 10 अजा कार्यकर्ता तैयार करने का आह्वान किया। पूर्वमंत्री एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए पार्टी के लिए सदैव तत्पर रहकर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हो रहे सेवा पखवाड़ा के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। जन्मदिवस पर सभी मण्डलों में प्रातः समय मे स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय में युवामोर्चा की अगुवाई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार बंजारा ने भी संबोधित करते हुए मोर्चा के कार्यकर्ताओं से पार्टी को घर घर तक पहुँचाने सक्रियता से कार्य करने की अपील की। संचालन ग्रामीण मण्डल महामंत्री नितेश भारद्वाज ने एवं आभार जिला महामंत्री अजा मोर्चा गोवर्धन दास ने किया। इस अवसर पर
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, पूर्व विधायक विक्रम मोहले,वरिष्ठ नेता गिरीश शुक्ला, द्वारिका जायसवाल,मानिकलाल सोनवानी, शैलेश पाठक,रजनी सोनवानी, विनय साहू,जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह,जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक,जिला महामंत्री कैलाश सिंह,जिला मंत्री भागीरथी यादव, सेवा पखवाड़ा प्रभारी विनय साहू,पवन पाण्डेय,सोम वैष्णव, जिला मंत्री भाजपा मानस बैस,लोकनाथ सिंह,कोटू दादवानी,देवचरण भास्कर,सुजीत वर्मा,उपाध्यक्ष नगर पालिका जयप्रकाश मिश्रा,ताराचंद टंडन, जगमोहन मिरी,राजेश्वर टण्डन, जिला पंचायत सदस्य/ मंडल अध्यक्ष/महामंत्री/इकाई के अध्यक्ष/ जनपद सदस्य/सरपंच व ग्रामीण मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
*मुंगेली/ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सनम जांगड़े के प्रथम नगर आगमन पर अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।*
*#फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 2 महाराष्ट्र निवासी सहित कुल 6 आरोपी गिरफ्तार*
#फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 2 महाराष्ट्र निवासी सहित कुल 6 आरोपी गिरफ्तार
#गिरफ्तार आरोपियों से 100 से अधिक प्री एक्टिवेटेड सिम बरामद
#इनके द्वारा बेचे गए सिम टेलीग्राम रिव्यू टास्क, ऑनलाइन जॉब, पहचान की चोरी, फेक शेयर ट्रेडिंग एवं सामान कम मूल्य में बेचने के बहाने से साइबर फ्रॉड करने के अपराध में प्रयोग हुए हैं

आशीष कश्यप प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ भारत पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत लगातार कार्यवाही जारी है*
थाना सिविल लाइन रायपुर में अपराध क्रमांक 290/25 धारा-317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस, 42(3) टेलीग्राफ एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। उक्त अपराध में छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के पीड़ितों के साथ 18.52 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज है, जिसमें 41 मोबाइल सिम कार्ड संलिप्त हैं। अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। विवेचना क्रम में अपराध में संलिप्त मोबाइल सिम की जानकारी संबंधित सिम सेवा प्रदाता कंपनी से प्राप्त की गई। प्राप्त जानकारी के तकनीकी विश्लेषण, पीड़ितों एवं साक्षियों से पूछताछ से प्राप्त तथ्यों के आधार पर फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 2 प्वाइंट ऑफ सेल को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण से प्राप्त तथ्य के आधार पर अन्य आरोपी फर्जी सिम विक्रेता निखिल चावला, बॉबी खत्री, शिवानंद चौहान, नागेश्वर चक्रधारी, जगमोहन भारती, प्रियेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों से 100 से अधिक प्री एक्टिवेटेड सिम बरामद हुए हैं जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–
1 शिवानंद चौहान पिता लक्ष्मीप्रसाद चौहान उम्र 34 वर्ष पता देवला, नासिक, महाराष्ट्र
2 प्रियेष यादव पिता विनोद यादव उम्र 23 वर्ष पता कामटी, नागपुर, महाराष्ट्र
3 जगमोहन भारती पिता मुक्तावन भारती उम्र 39 वर्ष पता मकान डूण्डा थाना मुजगहन रायपुर
4 नागेश्वर चक्रधारी पिता मूलचंद चक्रधारी उम्र 25 वर्ष पता निमोरा, राखी रायपुर
5 निखिल चावला पिता किशोर चावला उम्र 33 वर्ष पता अमलीडीह, रायपुर
6 बॉबी खत्री पिता महेश खत्री उमर 27 वर्ष पता ओम विहार तेलीबांधा, रायपुर
*चौकी नैला क्षेत्र में एक व्यापारी से रात्रि में चाकू की नोक पर 10 लाख रूपये लूट कर भागने शातिर लूटेरों को 07 दिनों में जांजगीर पुलिस ने लूट की पूरी रकम के साथ धर दबोचा*
*गणेश विसर्जन की रात दिनांक 06.09.2025 की करीबन 09.15 बजे की घटना, घटना स्थल नैला गली कुबेर पारा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा*तत्काल सूचना पर घटना स्थल की जायजा लेने स्वयं पहुंचे थे जांजगीर चाम्पा पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप*
*आरोपियों को पकड़ने के लिए तत्काल घटना दिनांक की रात्रि में ही पुलिस अधीक्षक ने 04 अलग अलग टीमें गठित किया था*
*गठित टीमों के नेतृत्वकर्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास एवं संभावित आरोपियों का आने जाने रास्ते का सीसीटीवी कैमरो का फुटेज को खंगाला*
*पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के बदमाशो एवं व्यापारी के दुकान में कार्य करने वाले समस्त कर्मचारियों एवं संदेहियों से गहन पूछताछ किया गया*
*टेक्निकल जानकारी एवं सघन पूछताछ हेतु घटनास्थल के पास नैला रेलवे पटरी के आस पास एवं रेलवे ट्रेक के दूसरी ओर की सघन बस्तियों में भी गठित टीमों द्वारा पतासाजी की गई*
*इसके अलावा घटना का रिक्रिएशन किया गया, जिसमें पुलिस ने अनुमान लगाया घटना का क्रम, जिस के आधार पर पुलिस को मिला अहम सुराग*
*उसी के आधार पर व्यापारी के घर वालों के साथ साथ दुकान एवं घर में काम करने वाले वर्तमान कर्मचारियों एवं पूर्व कर्मचारियों से भी घटना के संबंध में पूछताछ किया*
*सायबर टीम जांजगीर की सक्रियता से पता चला कि व्यापारी के नजदीकी पुराना कर्मचारी एवं नैला क्षेत्र के आदतन बदमाश सहित 4 आरोपी घटना में शामिल हैं*
**आरोपी मास्टर माइंड विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक पूर्व नौकर, आदतन बदमाश मुकेश सूर्यवंशी एवं निलेश पंडित उर्फ विक्की को पकड़ा जिन्होंने पूछताछ में घटना करना स्वीकारा*
*मास्टर माइंड पूर्व नौकर विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक द्वारा घटना के लगभग 17 दिन पहले बैठक कर प्लानिंग किए थे, जिसमें उसने अपने साथियों को बताया कि बुजुर्ग व्यापारी के पास बहुत पैसा है जो रोज अपने दुकान से रात को 8-9 बजे लगभग स्कूटी मे थैला में पैसा रखकर घर जाता है, और बहुत डरपोक है, जिस दिन काम मे जाऊंगा उस दिन पैसा लूटना है*
’ *पूर्व नौकर मास्टर माइंड घटना दिनांक को एक दिवस के लिए व्यापारी के बुलाने से काम पर गया था, जो मौका के तलाश में था*
’ *व्यापारी रात्रि में अपने दुकान से पैसे लेकर घर जाने के लिए निकला तो मास्टर माइंड आरोपी अपने अन्य साथियों को फोन से सूचना दे दिया, जो पहले से घटना स्थल पर लूट की घटना को अंजाम देने के लिए छिपकर इंतजार कर रहे थे*
’ *आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम नगदी 10 लाख 44 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी बरामद*
*गिरफ्तार आरोपी से तकीनीकी साक्ष्य के आधार पर पूछताछ करने पर दिनांक 18.07.25 को बोड़सरा शराब दुकान का ताला तोड़कर दीवाल उखाड़ कर लॉकर तोड़कर लगभग 2.40 लाख रुपये चोरी कर ले जाना एवं लॉकर को नहर में फेकना स्वीकारा। जिसमें 64000 रुपये बरामद*
’ *बदमाश मुकेश सूर्यवंशी जिसका थाना जांजगीर में हत्या का प्रयास सहित अन्य अपराधिक मामला है, जो फरार चल रहा था उसमें भी विधिवत गिरफ्तारी की जावेगी*
*नाम आरोपी*
1. मुकेश सूर्यवंशी पिता श्रीराम सूर्यवंशी उम्र 19 साल वार्ड नंबर 02 दर्रीपार नैला चैकी नैला
2. नितेश पंडित पिता उमेश पंडित उम्र 21 साल निवासी अमोरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा
3. एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक*
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक घटना 06.09.2025 को एक व्यापारी प्रार्थी अरुण कुमार अग्रवाल निवासी नैला अपने नैला दुकान से दुकानदारी करके बैग में लाखों रूपये को लेकर स्कूटी में घर जा रहा था तभी लगभग रात्रि 9.15 बजे के आस पास नैला गली के पास पहुंचा था, तो पूर्व में आरोपीगण लूट को घटना को अंजाम देने के लिए छिपे थे, व्यापारी जैसे से गली तरफ पहुंचा तो आरोपियों द्वारा उसे स्कूटी से गिराकर चाकू दिखाकर उसके बैग में रखे लाखों रूपये को लेकर फरार हो गए जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल ’ *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (ips)* सहित ’ *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप’* एवं *csp जांजगीर श्रीमती कविता’ ठाकुर* घटना स्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया तत्काल आरोपियों की पातासाजी के लिए रात्रि में ही साइबर टीम जांजगीर तथा चैकी नैला की अलग टीम गठित किया गया था।
गठित टीमों का *नेतृत्वकर्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं csp श्रीमती कविता ठाकुर* द्वारा लगातार टीमों के अधिकारियों से संपर्क में रहकर उनको मार्गदर्शन देते रहे इसी दौरान सायबर टीम जांजीगर के गोपनीय सूत्र के सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व्यापारी के दुकान में पूर्व में काम करने वाले ’मास्टर माइंड’ एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक एवं क्षेत्र के आदतन बदमाश ’मुकेश सूर्यवंशी’ तथा ’नितेश पंडित उर्फ विक्की’ को पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा। जिससे कडाई से पूछताछ करने पर 17 दिन पहले 04 साथियों के साथ लूट की प्लानिंग करना, उसी प्लान के अनुसार घटना को अंजाम देकर फरार होना स्वीकार किये।
आरोपियों को उनके सकूनत से पकड़ा जाकर लूट की रकम नगदी 10 लाख 44 हजार रुपए एवं घटना में प्रयुक्त चाकू, सर्जिकल ब्लेड स्कूटी को बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
इस प्रकार *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के नेतृत्व में नैला व्यापारी से लाखों रुपए की नगदी रकम लूट के अज्ञात शातिर लूटेरों को 07 दिन में गिरफ्तार कर लूटेरों का पर्दाफाश करने में *निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, माखन साहू, श्रीकांत सिंह, रोहीत कहरा, विशाल कौशिक, सिदार सिंह पैंकरा, आनंद सिंह ठाकुर, म.आर. दिव्या सिंह, रिस्पॉन्स टीम से आर दीपक कश्यप, आशीष यादव, चौकी नैला प्रभारी उप निरीक्षक विनोद जाटवर, प्र.आर. भीम श्रीवास, रुद्र कश्यप, अजय, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी, आर. द्वारिका साहू, डी.के.साहू, महिला आरक्षक निरमा टोप्पो, थाना चाम्पा से सउनि अरुण सिंह, वीरेंद्र टंडन, थाना जांजगीर से प्र.आर. राजकुमार चंद्रा थाना चाम्पा से प्रआर. वीरेंद्र टंडन, आर. शिवराय सागर, अश्वनी मार्बल, आर. नितिन द्विवेदी* तथा चैकी स्टाफ का विशेष भूमिका रही।
*नवरात्र पर्व को लेकर कबीरधाम पुलिस और दुर्गा समितियों की बैठक संपन्न*
*दुर्गा समितियों से सहयोग की अपील – पंडालों में सुरक्षा, विद्युत और यातायात प्रबंधन पर रहेगा विशेष फोकस*

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले की विभिन्न दुर्गा समितियों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, एसडीओंपी श्री कृष्णा चंद्राकर, डीएसपी श्री आशीष शुक्ला, थाना प्रभारी श्री लालजी सिन्हा सहित दुर्गा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य नवरात्र पर्व को शांति, सौहार्द्र एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल ने कहा कि नवरात्र पर्व हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इसे परंपरागत गरिमा और शांति के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने समिति पदाधिकारियों से कहा कि पंडालों और झांकियों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग केवल निर्धारित समय सीमा और ध्वनि स्तर के भीतर हो। रात्रि 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार का डीजे या धुमाल संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने समितियों को निर्देशित किया कि पंडालों में विद्युत कनेक्शन सुरक्षित तरीके से लगाए जाएं, आगजनी से बचाव के उपाय और सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था सुनिश्चित हो। साथ ही यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बड़े आयोजनों की पूर्व सूचना पुलिस एवं प्रशासन को देना भी आवश्यक बताया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल ने कहा कि नवरात्र पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक सौहार्द्र का भी प्रतीक है। सभी समिति पदाधिकारियों को चाहिए कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने आग्रह किया कि समिति पदाधिकारी आयोजन स्थल पर पर्याप्त स्वयंसेवक नियुक्त करें, ताकि भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था में पुलिस को सहयोग मिल सके।
बैठक के अंत में समितियों के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि नवरात्र पर्व के दौरान सभी नियमों का पालन किया जाएगा और आयोजन शांतिपूर्ण, सौहार्द्रपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न होगा।
कबीरधाम पुलिस की अपील :
नवरात्र पर्व श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। इसे शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द्र के साथ मनाएँ। विद्युत, ध्वनि और सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन कर हम सभी मिलकर इस पर्व को सुखद और सुरक्षित बना सकते हैं।
*The land of Bastar is now writing new stories of development and prosperity: Tokhan Sahu*
*The land of Bastar is now writing new stories of development and prosperity: Tokhan Sahu*
*Winds of development in changing Bastar, India moving towards the end of Naxalism*

Union Minister of State for Housing and Urban Affairs, Shri Tokhan Sahu, said that the land of Bastar, which was once identified with Naxal violence, is now writing new stories of development and prosperity. In villages, permanent roads are being built, access to sanitation and education is increasing, women are being freed from smoke through the Ujjwala Yojana, and the dream of a permanent house is being fulfilled for every poor family. These changed circumstances are now shaping the picture of a new India.
In a dialogue (workshop) organized by the Press Information Bureau, Raipur, Ministry of Information and Broadcasting, Government of India, in Sukma, on the theme “Naxal-Free India: The Path to Prosperity and Unity”, Shri Sahu said that the Government of India aims to make the country completely free from Naxalism by March 2026. He said that Naxalism is not only a law-and-order challenge, but also an issue connected with socio-economic backwardness and lack of development. With this vision, the government has implemented the “Rehabilitation and Surrender Policy 2025”, under which those who leave the path of violence are being connected with financial assistance, education, employment, healthcare, and social security.
*A combined model of development and security*
Shri Sahu said that this is not only a model of security, but a visionary model of comprehensive development. Under the leadership of Prime Minister Narendra Modi, the country is moving rapidly in the direction of sustainable and inclusive development. Through the Pradhan Mantri Awas Yojana, every poor is getting a permanent house; through the Swachh Bharat Mission, every village is receiving cleanliness; and through the Pradhan Mantri Ujjwala Yojana, mothers and sisters are being freed from smoke. He said that the resolution taken by Union Home Minister Amit Shah of a Naxal-free India is not only a declaration, but a part of a concrete strategy and continuous action. In Bastar and other affected regions, more and more camps are being established so that basic facilities like roads, electricity, water, education, and healthcare reach directly to the villagers.
On this occasion, Bastar MP Shri Mahesh Kashyap said that Naxalism had obstructed the development of the region for a long time, but now circumstances are changing rapidly. The Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana has connected remote villages, making access to education, healthcare, and markets easier. He said that due to strong action by security forces, Naxal organizations are disintegrating, and in the coming times, Bastar will not be identified with fear and violence, but with peace, progress, and self-reliance.
*New energy in tribal villages through the Dharati Aba campaign*
Shri Kashyap said that the government is working to bring basic facilities along with digital connectivity, skill development, and modern agricultural technology to every village. Recently launched, the “Dharati Aba Tribal Village Utkarsh Abhiyan”, with a cost of about ₹80,000 crore, will ensure the holistic development of around 63,000 tribal villages and will directly benefit more than five crore tribal brothers and sisters.
*Interaction with journalists and assurance on suggestions*
During the program, Minister Shri Tokhan Sahu also interacted with the journalists present. He said that journalists are the voice of society and the medium to understand the pulse of the people, and therefore their questions and suggestions play an important role in making government policies and schemes more effective. Shri Sahu assured that the issues and suggestions raised in the program would be taken seriously and conveyed to the central government. He urged journalists to spread information about the government’s development schemes and positive changes to the masses, so that people can benefit from them, and the young generation can be kept away from the path of violence and guided towards education, development, and self-reliance.
*,,,, हिन्दी दिवस मनाया गया,,,*
,,,, हिन्दी दिवस मनाया गया,,,

लोरमी,,,,,
राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी मे 14 सितंबर हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी विभाग के द्वारा हिंदी दिवस मनाया गया । इस संदर्भ में डॉ.नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ.एन.के.धुर्वे ने दीप प्रज्ज्वलित किया । दीप प्रज्वलन के पश्चात कु.पूर्णिमा जायसवाल के द्वारा सरस्वती वंदना, राष्ट्रगान कु.अदिति तिवारी एवं कु.पूर्णिमा रामेकर के द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण में कार्यक्रम के संयोजक तथा हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.एच.एस.राज ने कहा कि हिंदी भाषा का महत्व भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में है, क्योंकि यह भारत की राजभाषा और सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है।यह साहित्य,सिनेमा और कला के माध्यम से विचारों को व्यक्त करने का एक शक्तिशाली साधन है।

डॉ.आर.एस.साहू ने कहा कि यह भाषा एक सेतु का काम करती है जो भारत की विविध संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोती है।और सामाजिक एकीकरण की भावना पैदा करती है। भारत में हिंदी भाषा का महत्व सोशल मीडिया पर भी स्पष्ट दिखाई देता है। यह प्रभावी संचार और समुदाय निर्माण में सहायक होता है। प्रो.निधि सिंह ने हिंदी भाषा की विशेषता को बताते हुए हिंदी शब्द राम की आकर्षक व्याख्या करते हुए कहा कि राम ‘रम्’ और ‘घम’ धातु से बना है, जहाँ ‘रम्’ का अर्थ ‘रमना’ (समा जाना) और ‘घम’ का अर्थ ‘शून्य’ या ‘ब्रह्मांड का खाली स्थान’ है, जिससे राम का अर्थ ‘सकल ब्रह्मांड में रमा हुआ ब्रह्म तत्व’ निकलता है। प्राचार्य डॉ.एन.के.ध्रुवे ने कहा कि हिंदी अलग अलग क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के दिलों की दूरियों की मिटाती है। हिंदी इन सभी लोगों की भावनाओं को जाहिर करने का सबसे सरल व सहज तरीका है। हिंदी की अहमियत और इसके सम्मान के लिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस हर साल मनाया जाता है। इस दिन का मकसद हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना है। इसके अलावा

प्रो.हेमा.आर.टंडन,डॉ.गंगा गुप्ता ने भी संबोधित किया। उद्बोधन के बाद अजय कुमार,अवधेश कुमार,प्रशांत खुसरो, मंजेशी ठाकुर,प्रियंका जायसवाल,वासुदेव, रितिका राजपूत,प्रशांत कुर्रे,नंदकिशोर आदि विद्यार्थियों ने गीत,कविता भाषण,कहानी के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए जागरूकता लाने का प्रयास किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.अमित निषाद,आभार प्रदर्शन एम ए हिंदी के छात्र ओंकार राजपूत ने किया। इस समारोह के दौरान डॉ.एस के जांगड़े,श्री पी.पी. लाठियां,डॉ.अर्चना भास्कर,प्रो.विवेक साहू ,प्रो.नितेश गढ़ेवाल,प्रो.महेन्द्र पात्रे,प्रो. देवेंद्र जायसवाल, श्री आर. के.श्रीवास्तव,श्री एन.आर.जायसवाल,श्री पूर्णेश जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय,श्री गंगा जायसवाल,प्रो.श्रेया श्रीवास्तव,प्रो.गुरुदेव निषाद,डॉ.सुषमा डहरिया, श्री अविनाश निर्मलकर,प्रो.मनीष कश्यप,श्री प्रतापभानु शर्मा,श्री भागबली जायसवाल,श्री शिव यादव,श्री मुकेश यादव,श्री उमाशंकर राजपूत,श्री जितेंद्र दुबे,श्री नरेंद्र ध्रुव,श्री सुबुद्धि यादव,सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।
*🔶 प्रतिबंधित कफ सिरप ले जाते दो आरोपीयो को थाना कोटा एवं एसीसीयू की संयुक्त पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार*
🔶 प्रतिबंधित कफ सिरप ले जाते दो आरोपीयो को थाना कोटा एवं एसीसीयू की संयुक्त पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
🔶 भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप (ONEREX COUGH SYRUP) बरामद

आशीष कश्यप बिलासपुर– दिनांक 14.09.2025 को थाना कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कलमीटार रेलवे अंडरब्रीज के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर अवैध बिक्री हेतु जा रहे हैं।

सूचना पर थाना कोटा एवं एसीसीयू बिलासपुर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ा गया, जिनका नाम –1. धरमदास यादव पिता थानू राम यादव उम्र 30 वर्ष साकिन नेवरा थाना कोटा जिला बिलासपुर 2. सुनील साहू पिता स्व. रामेश्वर साहू उम्र 38 वर्ष साकिन नेवरा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग) का रहना बताया जिसके तलाशी तलाशी लेने पर –
01.आरोपी धरमदास यादव से सफेद रंग के थैले में रखे कुल 30 नग कफ सिरप की शीशियां (ONEREX COUGH SYRUP 100 ML) बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 3000 ML (3000 ग्राम) पाई गई।
02.आरोपी सुनील साहू से भूरे रंग के बैग में रखे कुल 39 नग कफ सिरप की शीशियां (ONEREX COUGH SYRUP 100 ML) बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 3900 ML (3900 ग्राम) पाई गई।
👉 बरामद कुल 69 नग कफ सिरप की शीशियां, कुल मात्रा 6900 ML (6900 ग्राम), अनुमानित कीमत ₹6900/- को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
पकड़े गए दोनों आरोपियों का कृत्य धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कोटा में धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
👉 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक शैलेन्द्र दिनकर, रामलाल सोनवानी,एसीसीयू बिलासपुर से प्र.आर. देवमून पुहुप, आरक्षक महादेव कुजूर, अविनाश कश्यप, तदबीर पोर्ते का विशेष योगदान रहा।
बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
*”गुरु गौरव” शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए प्रधान पाठक अशोक टोण्डे*

मुंगेली,लोरमी – वेदस्व एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा 13 सितम्बर को पीजी कालेज आडिटोरियम कबीरधाम में गुरु गौरव शिक्षक सम्मान 2025 का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. के. पी. यादव वाईस चांसलर मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर, डॉ. जयेंद्र नारंग डायरेक्टर आंजनेय यूनीवर्सिटी काईट कालेज रायपुर, धर्मवीर धीर डायरेक्टर आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर, विशेष अतिथि डॉ. सीयाराम साहू पूर्व विधायक कवर्धा, संसदीय सचिव, डी. जी. पात्रा सहायक संचालक जिला शिक्षा कार्यालय कबीरधाम, वेदप्रकाश वर्मा अध्यक्ष वेदस्व एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के गरिमामयी उपस्थिति में शासकीय प्राथमिक शाला सेनगुड़ा, संकुल केंद्र- लीलापुर, विकास खंड- लोरमी में कार्यरत प्रधान पाठक अशोक कुमार टोण्डे को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य निर्माण में किए गए अथक प्रयासों के सम्मान स्वरूप “गुरु गौरव” शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।
*आदिवासी विकास विभाग में पदस्थ पवन शर्मा की सेवा निवृत की अनुशंसा पर अब तक नहीं की गई कार्यवाही, भ्रष्टाचार का गढ़ बना ट्राइबल,,,,, पढ़े पूरी खबर।*
आदिवासी विकास विभाग में पदस्थ पवन शर्मा की सेवा निवृत की अनुशंसा पर अब तक नहीं की गई कार्यवाही, भ्रष्टाचार का गढ़ बना ट्राइबल,,,,, पढ़े पूरी खबर।

आशीष कश्यप बिलासपुर – बिलासपुर = बिलासपुर जिले का आदिवासी विकास विभाग इन दिनों लगातार सुर्खियों में है, निविदा में भ्रष्टाचार हो या आय से अधिक संपत्ति की शिकायत हो एक के बाद एक मामले विभाग के सामने आते जा रहे हैं, पूर्व में भी यहां के सहायक आयुक्त के ऊपर एफ आई आर दर्ज किया गया था जो अभी ACB में जांच प्रक्रिया में हैं, इसी कड़ी में एक बड़ा मामला सामने आ रहा है यहां पदस्थ पवन शर्मा जिनकी अनुशंसा सेवानिवृत्त हेतु कई वर्षों पूर्व की जा चुकी हैं लेकिन इसके बाद भी अब तक इनके खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, बताते चले कि पचास वर्षों की आयु व 20 वर्षों की सेवा अवधि पूर्ण किए जाने के नियम के तहत पवन शर्मा की अनुशंसा कलेक्टर ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग इंद्रावती भवन अटल नगर नया रायपुर में आयुक्त को इसकी अनुशंसा की थी लेकिन इनके अनुशंसा के बावजूद भी आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं जा रही है, विभाग के आयुक्त के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं करना किसी बड़े अधिकारियों व नेताओं का साठगांठ होना प्रतीत हो रहा है, बताते चले कि पवन शर्मा लगातार तीस सालों से जिला बिलासपुर में पदस्थ रहे हैं इनके खिलाफ कई शिकायतें व एफ आई आर दर्ज भी कराया गया था ,
बताते चले कि इन सभी आदेशों को लेकर श्री दिलीप लहरिया जी के द्वारा प्रश्नकाल में यह मामले को 2025 में प्रमुखता से उठाया था लेकिन इसके बाद भी छत्तीसगढ़ राज्य में जहां खुद सी एम आदिवासी समाज से आते हैं, उन्हीं के शासन काल में उन्हीं के विभाग में एक बाबू इतना बड़ा रणनीतिकार बनकर पूरे विभाग को चला रहा है यह बेहद चिंतन का विषय है, अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में बिलासपुर जिले के कलेक्टर व आदिवासी विकास विभाग के आयुक्त व जनप्रतिनिधि क्या कार्यवाही करते हैं,
*छत्तीसगढ़ के बेरोज़गार इंजीनियरों के साथ अन्याय – पावर कंपनियों में जे.ई. से ए.ई. पदोन्नति कोटा घटाने का निर्णय गलत*
छत्तीसगढ़ के बेरोज़गार इंजीनियरों के साथ अन्याय – पावर कंपनियों में जे.ई. से ए.ई. पदोन्नति कोटा घटाने का निर्णय गलत
डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने जताया कड़ा विरोध, मुख्यमंत्री से सौंपा ग्यापन – सकारात्मक आश्वासन मिला

आशीष कश्यप बिलासपुर – छत्तीसगढ़ की पावर कंपनियों में लिए गए हालिया निर्णय से प्रदेश के इंजीनियरों और बेरोज़गार युवाओं के भविष्य पर गहरा संकट खड़ा हो गया है। CSPDCL में 4 सितम्बर 2025 से और CSPGCL में मई 2025 से जे.ई. से ए.ई. पदोन्नति का कोटा घटाकर लागू कर दिया गया है।
जहाँ CSPTCL में पहले से ही मात्र 20% पदोन्नति कोटा लागू है, जिसे बढ़ाकर 70% किया जाना चाहिए था, वहीं उल्टा कदम उठाते हुए CSPDCL और CSPGCL में भी पदोन्नति कोटा घटा दिया गया।
⸻
निर्णय से होने वाले नुकसान
• कोटा घटाने से जे.ई. को पदोन्नति पाने के लिए अब 25 वर्ष से अधिक का लंबा इंतज़ार करना पड़ेगा।
• आने वाले वर्षों में असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के सैकड़ों पद स्वतः रिक्त हो रहे हैं, जिनकी भर्ती तो स्वाभाविक रूप से होनी ही है। ऐसे में कोटा घटाना पूरी तरह अन्यायपूर्ण और अनावश्यक है।
• यदि CSPDCL और CSPGCL का कोटा यथावत 70% रखा जाए और CSPTCL में भी 70% किया जाए, तो आने वाले वर्ष में पावर कंपनियाँ लगभग 300 जूनियर इंजीनियरों की भर्ती कर सकती हैं। इससे छत्तीसगढ़ के स्थानीय बेरोज़गार युवाओं को सीधा फायदा होगा।
• जे.ई. भर्ती केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों से होती है, जबकि ए.ई. की भर्ती में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलता है।
• इस आदेश से स्थानीय युवाओं का हक़ छीना जा रहा है और बाहरी उम्मीदवारों को लाभ पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।
• इससे न केवल युवाओं के अवसर कम होंगे बल्कि पूरी पावर कंपनी का भविष्य भी अंधकारमय हो जाएगा।
• इस निर्णय से कंपनी पर लगभग 168 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार भी पड़ेगा।
⸻
एसोसिएशन की आपत्तियाँ
डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन का कहना है कि—
1. यह निर्णय छत्तीसगढ़ के हजारों बेरोज़गार इंजीनियरों के साथ सीधा छलावा है।
2. विभाग उच्च पदों पर बाहरी अभ्यर्थियों की भर्ती को प्राथमिकता दे रहा है, जो प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय है।
3. पावर कंपनियों की समस्या का समाधान प्रमोशन कोटा घटाकर नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर भर्ती और पदोन्नति बढ़ाकर किया जा सकता है।
⸻
मुख्यमंत्री से मुलाक़ात
डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल रायपुर से ग्राम बगिया पहुँचा, जहाँ माननीय मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर विस्तृत ग्यापन सौंपा गया। इस प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष श्री बी.बी. जायसवाल एवं प्रांतीय महासचिव श्री समीर पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की चिंताओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि—
• सरकार शीघ्र ही इस आदेश की समीक्षा कर इसे सही कराएगी।
• छत्तीसगढ़ के बेरोज़गार इंजीनियरों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
⸻
डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन
छत्तीसगढ़










