Home Blog Page 359

*रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा– । थाना अकलतरा पुलिस ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. प्रशांत कुमार, निवासी लटीया

2. आशीष कुमार यादव, निवासी लटीया

मामला 11 सितंबर 2025 का है, जब प्रार्थी जितेन्द्र कुमार यादव (निवासी कोटमीसोनार) काम से घर लौटते समय रात करीब 9:15 बजे लटिया रेलवे ब्रिज के पास पहुंचा। उसी दौरान आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे, गाली-गलौच की और मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई।

पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त स्टील का चुड़ा और काले रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (CG11-BF-4298) जप्त की। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा की अहम भूमिका रही।

*कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियों का लिया जायजा*

0

*कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियों का लिया जायजा*

जांजगीर-चांपा 17 सितंबर 2025/ आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर नैला-जांजगीर स्थित अग्रसेन भवन के पास आयोजित होने वाले श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियों का आज कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री महोबे ने आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में भारी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे, ऐसे में सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं ताकि उत्सव सफल एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न हो। पुलिस अधीक्षक श्री विजय पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि पंडाल क्षेत्र में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के लिए बेरिकेटिंग, पार्किंग स्थल और विशेष गश्ती दल की व्यवस्था रहेगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने दुर्गा पूजा समिति से जिला प्रशासन के साथ सतत समन्वय बनाए रखने की अपील की, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता एवं राहत उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, एडिशनल एसपी श्री उमेश कश्यप, श्री राजेश पालीवाल, श्री संदीप शर्मा, श्री गोपाल दुबे, श्री मनोज अग्रावाल सहित समिति पदाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*राशिफल: कर्क, सिंह मकर, कुंभ के लिए शानदार समय धनु, मीन रहे अलर्ट*

0

राशिफल: कर्क, सिंह मकर, कुंभ के लिए शानदार समय धनु, मीन रहे अलर्ट

राशिफल: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियों से भरा रहेगा। जहां कुछ राशियाँ तरक्की और खुशियों की राह पर आगे बढ़ेंगी, वहीं कुछ को सतर्क रहकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल क्या कहती है आपके लिए – जानिए आज का विस्तृत राशिफल शुभ अंक और शुभ रंग के साथ।

✨ आज का खास राशिफल संकेत ✨

🌟 शानदार समय :

♋ कर्क – उन्नति और शुभ कार्यों का दिन

♌ सिंह – आर्थिक लाभ और नए अवसर

♑ मकर – समझदारी से लिए फैसले देंगे सफलता

♒ कुंभ – सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी

⚠️ अलर्ट रहने वाले राशिफल :

♐ धनु – सेहत और तनाव पर ध्यान दें

♓ मीन – काम का दबाव और उलझनों से बचें

♈ मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका धन यदि कही फंसा हुआ था, तो आप उसकी वसूली कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र की मदद करेंगे और अच्छे कामों के लिए पुरस्कार भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह बॉस को पसंद आएगी। पिताजी की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल

♉ वृष राशि (Taurus)

आज आप अपने व्यवसाय में नए प्रयोग करेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेज सकते हैं। नौकरी में बॉस से तालमेल जरूरी है। बोलचाल में सावधानी रखें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद

♊ मिथुन राशि (Gemini)

आप रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आय में वृद्धि होगी। संतान को जिम्मेदारी देंगे। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों से नाम और सम्मान मिलेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : हरा

♋ कर्क राशिफल (Cancer)

आज उन्नति की राह खुलेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। रोजगार की तलाश खत्म हो सकती है। परिवार में शुभ कार्य होंगे। पार्टनरशिप में बड़ी डील फाइनल होगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद

♌ सिंह राशि (Leo)

आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। नए प्रयास सफल होंगे। किसी जरूरी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनेगा। बिजनेस में मनचाहा लाभ मिलेगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : सुनहरा/पीला

♍ कन्या राशिफल (Virgo)

आज अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। माताजी की सेहत पर ध्यान दें। जोखिम से दूर रहें। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हरा

♎ तुला राशि (Libra)

खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। किसी काम को योजना बनाकर करें। पुराना लेन-देन चुकता होगा। सहकर्मी की बात बुरी लग सकती है। सेल्स और मार्केटिंग वालों के लिए दिन बेहतर है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : गुलाबी

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। दान-पुण्य में मन लगेगा। नए प्रयास रंग लाएंगे। सरकारी योजना में किया निवेश लाभ देगा।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : लाल

♐ धनु राशिफल (Sagittarius)

आज दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। जरूरतमंद की मदद करें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा की ओर बढ़ेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : पीला

♑ मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन शानदार है। आप बुद्धि से निर्णय लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। बिजनेस में नई योजनाओं पर बातचीत करेंगे। संपत्ति विवाद बढ़ सकता है, लेकिन पिताजी की सलाह लाभकारी होगी। जीवनसाथी को मनाना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : नीला

♒ कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। ऑफिस से जल्दी आना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें। परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें। संतान किसी काम की परमिशन मांगेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : आसमानी

♓ मीन राशि (Pisces)

आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा। काम का दबाव अधिक होगा। यात्रा संभव है। माता-पिता का आशीर्वाद लें। मन की कोई इच्छा पूरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : बैंगनी

*जिला पुलिस गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की बड़ी सफलता – अन्तर्राज्यीय उठाईगिरी गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार*

0

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही विगत दिनों थाना पेण्ड्रा क्षेत्र अंतर्गत जैन मोहल्ला में एक शिक्षक की मोटरसाइकिल की डिक्की से ₹34,500/- की उठाईगिरी की घटना घटित हुई थी। इस गंभीर वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक श्री सुरजन राम भगत ने प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।


इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल की टीम को न केवल इस प्रकरण के आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी, बल्कि उठाईगिरी के मामलों में फरार चल रहे पुराने अपराधियों की धरपकड़ का भी जिम्मा सौंपा गया। डीएसपी निकिता मिश्रा और डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा के सुपरविजन में थाना प्रभारी पेण्ड्रा निरीक्षक रणछोड़ सिंह सेंगर, साइबर सेल से एएसआई मनोज हनोतिया, आरक्षक दुष्यंत मसराम की तकनीकी टीम ने घटनास्थल और बैंक परिसर के CCTV फुटेज का गहन अध्ययन किया। इसमें आरोपियों की बाइक और उनके सहयोगियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई ।
आगे तकनीकी विश्लेषण के आधार पर साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश ध्रुव के नेतृत्व में गठित ग्राउंड टीम ने अन्तर्राज्यीय नट गिरोह की गतिविधियों का पता लगाकर कार्यवाही की। ग्राम अमलाई जिला शहडोल (म.प्र.) से मुख्य आरोपी चंद्रभान नट उर्फ बब्लू नट और करन साहू को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2023 में गौरेला में बैंक के पास हुई लूट के मामले में फरार आरोपी राजू नट और सूरज द्विवेदी को भी पकड़ा गया। राजू नट थाना मरवाही क्षेत्र में दर्ज बैंक उठाईगिरी प्रकरण में भी फरार चल रहा था ।
*आरोपियों का तरीका वारदात*
ये सभी मुख्यतः पेशेवर उठाईगिरी गिरोह के सदस्य हैं, जिनकी रिश्तेदारी और संपर्क जिला रायगढ़ के कापू और जिला जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र के नट गिरोह से भी हैं। गिरोह प्रायः 2 से 4 की संख्या में बैंक या मुख्य बाजार क्षेत्र के आसपास पहले रेकी करता है और फिर टारगेट पीड़ित का पीछा बैंक से ही करने लगता है। मौका पाकर ये आरोपी मोटरसाइकिल या स्कूटर की डिक्की तोड़कर नगद रकम और कीमती सामान चोरी कर लेते हैं तथा सुनियोजित तरीके से फरार हो जाते हैं। यह गिरोह मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है और लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम देता रहा है।

*आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड*
 चंद्रभान नट उर्फ बब्लू नट – थाना अमलाई का निगरानीशुदा बदमाश, 13 प्रकरण दर्ज (उठाईगिरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, डकैती की तैयारी, मारपीट)।
 करन साहू – 05 उठाईगिरी प्रकरण दर्ज, साथ ही थाना अमलाई में 06 अन्य अपराध पंजीबद्ध।
 राजू नट – 02 उठाईगिरी प्रकरण, 01 लूट (धारा 392 भादवि – थाना गौरेला), थाना मरवाही में बैंक उठाईगिरी प्रकरण में फरार।
 सूरज द्विवेदी – 01 जुआ एक्ट प्रकरण, 01 लूट (धारा 392 भादवि – थाना गौरेला)।

*जब्ती एवं आगे की कार्यवाही*
प्रकरण में नगद समेत घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी गौरेला श्याम सिदार के सुपरविजन में थाना प्रभारी गौरेला निरीक्षक सौरभ सिंह, उप निरीक्षक अरविंद मिश्रा, प्रधान आरक्षक संतोष बंजारे तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, चौपाल कश्यप, आरक्षक राजेश शर्मा, इंद्रपाल आर्मो, हर्ष गहरवार, सुरेंद्र विश्वकर्मा और सन्नी कोशले, थाना पेंड्रा से प्रधान आर.अरुण तिर्की, आर.अशोक यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

*अपील*
पुलिस अधीक्षक श्री सुरजन राम भगत ने बताया कि जिला पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि बैंक या बाजार क्षेत्र में सतर्क रहें, वाहन की डिक्की या खुले स्थान पर नगद राशि और कीमती सामान न रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने को दें

*धर्मांतरण पर प्रहार, घर वापसी से मिली नई राह पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से वनांचल के 70 से अधिक लोगों ने की अपने मूल धर्म में वापसी विधायक ने पैर पखारकर किया अभिनंदन*

0

धर्मांतरण पर प्रहार, घर वापसी से मिली नई राह पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से वनांचल के 70 से अधिक लोगों ने की अपने मूल धर्म में वापसी विधायक ने पैर पखारकर किया अभिनंदन

ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

रायपुर/ कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा में निरंतर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार से लेकर आदिवासी एवं वनवासी संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में सार्थक प्रयास किये जा रहें हैं जमीनी स्तर पर उनके इन प्रयासों से वनांचल क्षेत्रों में निवास करने वाले जनजाति परिवारों को लाभ मिल रहा है तो वहीं आज पंडरिया विधानसभा में भोले-भाले जनजाति समाज के लोगों को प्रलोभन देकर धर्मान्तरण कराने वालों पर कड़ा प्रहार हुआ है पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत 70 लोगों की आज घर वापसी हुई विधायक भावना बोहरा ने विशेष पिछड़ी जनजाति छात्रावास मैदान कुई-कुकदुर में सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित संस्कृति गौरव सम्मान एवं अभिनंदन समारोह में ग्राम झूमर, बोहिल,आगरपानी, नेउर और छिंदीडीह के 70 जनजाति समाज के लोगों के पैर पखारकर अभिनंदन एवं स्वागत कर उन्हें मूल धर्म में वापसी कराया इस दौरान पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अभियान की जानकारी एवं जागरूकता के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है सबसे पहले मैं उन्हें पूरे पंडरिया विधानसभा की जनता की ओर से जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करती हूँ और उनके सुयशपूर्ण, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूँ आज प्रधानमंत्री के युगांतकारी निर्णयों एवं जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से देश की मातृशक्ति, सैन्यशक्ति, युवाशक्ति, आदिवासी समाज और कृषक बंधुओं के सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे कार्य विकसित भारत के संकल्प को मज़बूती प्रदान कर रहे हैं अन्त्योदय के संकल्प के साथ वे हर जाती,धर्म और समाज को एक साथ देश की इस विकास यात्रा का सहभागी बनाकर उनके जीवन को बेहतर बनाने एवं देश के विकास को नई गति देने के लिए पूरे समर्पण भाव से कार्य कर रहें हैं हमारी धार्मिक संस्कृति,विरासत एवं सभ्यता को सहेजने में भी उनके प्रयासों से आज हमारा देश समृद्ध बन रहा है विशेषकर हमारे जनजाति समाज के लोगों के कल्याण, सम्मान व उत्थान के लिए उनकी निरंतर तत्परता से उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ रहें हैं वहीं हमारे छत्तीसगढ़ में भी जनजाति और आदिवासी समाज के प्रति उनका स्नेह स्पष्ट रूप से देखने को मिलता है उन्होंने आदिवासी समाज को प्रतिनिधित्व के नए अवसर दिए और द्रौपदी मुर्मू जी को देश के सर्वोच्य पद राष्ट्रपति और आदिवासी समाज से आने वाले विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाकर आदिवासी समाज के प्रति सम्मान को व्यक्त किया है उन्हीं से प्रेरणा लेकर हमने भी पंडरिया विधानसभा में निरंतर आदिवासी एवं जनजाति समाज के उत्थान और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरन्तर प्रयास किया भावना बोहरा ने कहा कि वनांचल क्षेत्र में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, शैक्षणिक सुविधाओं, निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब,अधोसंरचना व विकास कार्य, जनजाति परिवारों के लिए 3300 से अधिक पीएम आवास, पीएम जनमन योजना से करोड़ों की लागत से पक्की सड़कों का निर्माण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही विधानसभा पटल पर उनकी समस्याओं व उसके समाधान के लिए निरंतर आवाज उठाई है उनकी संस्कृति,सभ्यता और धरोहरों को सहेजने की दिशा में कार्य किया उसी के फलस्वरूप आज पंडरिया पंडरिया विधानसभा के जनजाति समाज के 70 लोगों ने घर वापसी करते हुए अपने मूल धर्म को अपनाया जिनका हमने सहर्ष स्वागत करते हुए आज इस कार्यक्रम के माध्यम से उनका अभिनंदन किया धर्मांतरण के विषय पर भावना बोहरा ने कहा कि घर वापसी केवल आस्था का विषय नहीं है यह संस्कृति और पहचान को पुनः प्राप्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम है कुछ लोगों द्वारा प्रलोभन देकर अपने निजी स्वार्थ के लिए हमारे जनजाति व आदिवासी समाज के लोगों को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है उनकी संस्कृति व विरासत को नुकसान पहुंचा कर वर्षों पुरानी प्राचीनकाल से चली आ रही सभ्यता को समाप्त करने का काम किया जा रहा है लेकिन भाजपा सरकार उनके इन मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी यह मुद्दा न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा से जुड़ा है बल्कि हमारी संवैधानिक मूल्यों, धार्मिक स्वतंत्रता और सामाजिक सद्भाव की परीक्षा भी है छत्तीसगढ़, आदिवासी संस्कृति और प्रकृति की गोद में बसा हमारा यह राज्य, सदियों से विविधता का प्रतीक रहा है लेकिन हाल के वर्षों में जबरन या प्रलोभन से धर्मांतरण की घटनाओं ने न केवल हमारी परंपराओं को खतरा पहुँचाया है बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर किया है उन्होंने आगे कहा कि विदेशी फंडिंग से संचालित एनजीओ और मिशनरी गतिविधियाँ आदिवासी समुदायों को लक्ष्य बना रही हैं यह केवल एक साजिश का हिस्सा लगती है जो हमारी आदिवासी पहचान को मिटाने का प्रयास है प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने के लिए 2024 में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 1968 के धर्म स्वतंत्रता अधिनियम में संशोधन का ड्राफ्ट तैयार किया जिसमें धर्मांतरण से 60 दिन पहले जिला मजिस्ट्रेट को सूचना देना अनिवार्य होगा पुलिस को इरादे की जाँच का अधिकार मिलेगा और अवैध परिवर्तन पर 10 वर्ष तक की सजा हो सकती है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कहा है कि यह कानून आदिवासियों की रक्षा के लिए लाया जाएगा क्योंकि धर्मांतरण केवल व्यक्तिगत पसंद का विषय नहीं, यह सांस्कृतिक आक्रमण है यह समय एकजुट होने का है हमारी आदिवासी संस्कृति जो जल जंगल और जमीनों की रक्षा करती है उन्हें बचाना हमारा कर्तव्य है कार्यक्रम में कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी जी ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा के इन प्रयासों के लिया बधाई देते हुए उपस्थितजनों को संबोधित किया और कहा कि यह एक सार्थक पहल है और जनजाति समाज के कल्याण व उत्थान के लिए हम हमेशा प्रयास करते रहेंगे पूर्व नगर संघचालक हरीश लुनिया ने कहा कि कई वर्षों से क्षेत्र में धर्मांतरण चल रहा था जिसे रोकने के लिए हम लगातार प्रयासरत रहें और आज मैं भावना बोहरा को इसके लिए बधाई देता हूँ जिनके प्रयासों से 70 लोगों ने घर वापसी कर अपनी जड़ों से जुड़ें कुकदुर मंडल अध्यक्ष बसंत वटिया ने भी भावना बोहरा को बधाई देते हुए कहा कि हमारे जनजाति समाज के कल्याण और उनकी संस्कृति के संरक्षण हेतु भावना बोहरा द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है हाल ही में ग्राम सारपानी के निवासियों का भू-नक्शा लंबित था जिसकी जानकारी उन्हें दी गई और तत्काल उनके प्रयासों से वर्ष 2016-17 से लंबित ग्राम सारपानी का भू-नक्षा, भुईयां सॉफ्टवेयर में अपलोड हो गया है जिससे वहां के स्थानीय निवासी व किसानों को कई प्रकार के लाभ मिलेंगे जिन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित किया इसके साथ ही हरीश लुनिया रुपेश जैन नगर पालिका पंडरिया अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे उपाध्यक्ष सुमित तिवारी सरिता सोनी जनपद अध्यक्ष नंदिनी साहू उपाध्यक्ष छात्र किशोर तिवारी मंडल अध्यक्ष बसंत वटिया नरेश साहू खिलेश्वर साहू फलित साहू प्रदीप पूरी गोस्वामी रविश सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली– श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री भोजराम पटेल (IPS) के आदेशानुसार तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी नवनीत पाटिल के मार्ग दर्शन पर थाना लोरमी के अप० क० 63/2025 घारा 137(2), बीएनएस के अपहृता व आरोपी की शीघ्र पता साजी करने प्राप्त निर्देशन में मुखबीर तैनात कर व तकनीकी सहयोग के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ कि आरोपी व अपहृता कमाने खाने विजयवाडा (आंध्रप्रदेश )गये है, कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये तत्काल पुलिस टीम गठित कर विजयवाडा (आध्रप्रदेश )भेजा गया, पुलिस टीम के द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दिया गया तथा पता साजी किया गया जो कुछ दिन पहले विजयवाडा से वापस घर के लिये चले जाना पता चला संदेही के गांव गुनापुर व आसपास लगातार पता साजी कराया जा रहा था जो दिनांक 13.00. 2025 के रात्रि में जानकारी मिला कि अपह्ता संदेही उमेश निषाद निवासी गुनापुर के घर के पास देखा गया है तब पुलिस टीम ग्राम गुनापुर रवाना किया गया जो उसके सकुनत पर घेराबंदी किया जो अपहृता संदेही के सकुनत पर उसके कब्जे में मिली अपहृता को संदेही के कब्जे से बरामद कर थाना लाया गया |अपहृता का महिला अधिकारी से कथन कराया गया जो अपने कथन में संदेही उमेश निषाद के द्वारा उसे दिनांक 01.02.2025 को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था और पत्नि बनाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाना बतायी कथन पश्चात अपहृता का मेडिकल मुलाहिजा सीएचसी लोरमी से कराया गया डॉक्टर के द्वारा अपहृत बालिका को 14 सप्ताह का गर्भवती होना लेख किये है प्रकरण में धारा 87. 64. 64(2) (एन) बी. एन. एस. 4. 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी है. आरोपी उमेश निषाद पिता जिरजोधन निषाद उम्र 19 साल सा. गुनापुर थाना लोरमी जिला मुंगेली को गिरफ्तार कर दिनांक 15|09|24 क़ो ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लोरमी अखिलेश कुमार वैष्णव, सउनि निर्मल घोष व आर 363 युगलकिशोर उपाध्याय, म.आर 385 संगीता बर्मन की भूमिका सराहनीय रही।

*मुंगेली- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने सरकार के दमनकारी और बर्खास्त करने के आदेश के विरोध में 16 सितंबर तक नौकरी पर वापस लौटने के आदेश की प्रतियां जलाएं *

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने सरकार के दमनकारी और बर्खास्त करने के आदेश के विरोध में 16 सितंबर तक नौकरी पर वापस लौटने के आदेश की प्रतियां जलाएं और मांगों के पूरा होने तक हड़ताल में रहने और संघ का साथ देने का शपथ भी लिये। एनएचएम स्वास्थ्यकर्मी कर्मचारी ग्रेड पे, नियमितीकरण और वेतन वृद्धि जैसी अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आंदोलन जारी रखे हुए हैं।
जिले में एनएचएम कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल को आज एक महीना पूर्ण हो गया, किंतु जिला सहित प्रदेश स्तर पर चल रही इस हड़ताल के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला है। सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर ड्यूटी ज्वाइन करने का नोटिस दिया है, जिसमें कहा गया है कि ऐसा न करने पर उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। सरकार के इस रवैये को कर्मचारी दमनकारी बता रहे हैं और उन्होंने इसे 16,000 से अधिक कर्मचारियों के लिए धमकी बताते हुए दमनकारी आदेश की प्रतियां जलाए है! जिले के एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि सरकार प्रदेश के एनएचएम कर्मचारियों को निकाल कर नई भर्ती की धमकी दे रही है, किंतु सरकार एवं सरकार के मंत्री संघ की मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करना ही नहीं चाह रहे है। संघ के सदस्यों ने बताया है कि पत्र के माध्यम से राज्य भर में जारी हड़ताल को तोड़ने का प्रयास किया गया है। इस दमनकारी पत्र से प्रतीत होता है कि राज्य सरकार जो बार बार संवेदशीलता की बात कर रही थी वो उसके पास है ही नहीं। कर्मचारी संगठन की ओर से 170 बार से ज्यादा विधायक मंत्री और न जाने कितने ही सत्ताधारी पार्टी के लोगों को ज्ञापन दिए। यह संगठन के संवेदनशीलता का परिचय था, जिसे संगठन ने अपनी मांगो और जन सामान्य की असुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य किया ताकि किसी भी प्रकार के बेमुद्दत हड़ताल की आवश्यकता न पड़े। कर्मचारी अपनी रोजी रोटी पेट पालन और भविष्य की चिंता में दिन रात अपनी सेवा दे रहा है और सरकार से यही तो मांग रहा है कि उनका भविष्य सुरक्षित हो जाए। आगे पूरे प्रदेश में आंदोलन और तेज और उग्र होगा। यदि सरकार प्रशाशन दमन की नीति अपनाएगी तो संगठन की ओर से भी संवैधानिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। समस्त जिला की ओर से राज्यपाल से इच्छामृत्यु मांगी जा रही है। कुछ दिनों में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे है संगठन मजबूती के साथ आंदोलन में खड़ा रहेगा। धरना प्रदर्शन मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के समस्त चिकित्सा अधिकारी आयुष, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्टॉफ नर्स, एएनएम, आरएमए, जेएसए, फार्मासिस्ट, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखंड लेखा प्रबंधक, विकासखंड डाटा प्रबंधक, जिला स्तर से टीबी विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या मे एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

*लेखा सेवा में पद बढ़ाने की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन*

0

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर संभाग— छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर
ने बताया कि वर्ष 2014 से अधीनस्थ लेखा सेवा पदोन्नति एवं परीक्षा के लिए कोषालय लिपिक के पद को शासन द्वारा कम कर दिया गया है, जबकि अन्य विभागों में यह पद अधिक है। इस विसंगति को दूर करने के लिए संघ लगातार शासन से मांग करता आ रहा है, लेकिन अब तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित में शासन द्वारा ठोस कदम न उठाए जाने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी मांग को लेकर अगस्त 2023 से लगातार जिला स्तर, संभाग स्तर एवं प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि 13 सितम्बर 2023 को मुख्यमंत्री निवास घेराव कर सचिव स्तर पर हुई चर्चा में अधीनस्थ लेखा सेवा में पद बढ़ाने हेतु सहमति दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 15 दिनों में मांग पूरी नहीं की जाती तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

*मुंगेली में तीन दिवसीय गरबा-डांडिया महोत्सव 23 सितम्बर से*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति मुंगेली के तत्वावधान में इस वर्ष भी भव्य तीन दिवसीय गरबा-डांडिया महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन आगामी 23 सितम्बर से 25 सितम्बर 2025 तक प्रतिदिन शाम 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक सेंट जेवियर्स स्कूल परिसर में आयोजित किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि माता रानी की आराधना, भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखना और नगरवासियों को एक मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। बीते वर्षों में हुए आयोजन में जिस तरह नगर के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी आयोजन को और अधिक भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। समिति ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिदिन माता रानी की पूजा-अर्चना एवं गरबा-डांडिया नृत्य का आयोजन होगा, जिसमें शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नृत्य प्रेमी शामिल होंगे। साथ ही बच्चों और युवाओं के लिए विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर जिला कलेक्टर कुन्दन कुमार को गरबा महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय सहित अन्य अधिकारियों को भी औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा। अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि गरबा-डांडिया महोत्सव शहर की पहचान बन चुका है। यह आयोजन सभी वर्गों और समाज के लोगों को एक सूत्र में बांधता है। इस अवसर पर समिति के सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माता रानी की आराधना और गरबा-डांडिया की परंपरा को जीवंत बनाने का आह्वान किया है।

*कोमल देवांगन “मुंगेलिहा यूट्यूबर” को जन्मदिन पर अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों सहित इष्ट मित्रों ने दी बधाई*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। जिले के सोशल मीडिया एक्टिविस्ट और यूट्यूबर कोमल देवांगन का जन्मदिन इस बार भी जिले में खास अंदाज में मनाया गया। जनसंपर्क विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं फोटोग्राफर के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे कोमल देवांगन को बधाई देने वालों का तांता दिनभर लगा रहा। सुबह से ही जनसंपर्क कार्यालय में सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और केक काटकर जन्मदिन को यादगार बना दिया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक, मत्स्य विभाग अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने कोमल की पत्रकारिता और जनसंपर्क के क्षेत्र में दी जा रही सेवाओं की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सिर्फ विभागीय परिवार ही नहीं, बल्कि शहर के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और मित्रजनों ने भी फोन, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से बधाई संदेश भेजे। देवांगन समाज के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता आनंद देवांगन ने गुलदस्ता भेंट कर उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा—“कोमल देवांगन ने बहुत ही कम उम्र में मीडिया जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले की सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों को सामने लाने में उनका योगदान अमूल्य है।” गौरतलब है कि कोमल देवांगन न सिर्फ जिला जनसंपर्क विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं फोटोग्राफर के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं, इसके अलावा प्रदेश और मुंगेली देवांगन समाज के मीडिया प्रभारी के रूप में भी वे समाजिक गतिविधियों को उजागर करने और नई पीढ़ी को जोड़ने का सतत प्रयास कर रहे हैं। यूट्यूबर और सोशल मीडिया प्रचारक के रूप में उनकी सक्रियता उन्हें युवाओं में खास पहचान दिलाती है। शहर की छोटी-बड़ी घटनाओं को समय पर जनता तक पहुँचाना, समाज की समस्याओं को आवाज़ देना और सकारात्मक खबरों को साझा करना—इन्हीं प्रयासों ने उन्हें “मुंगेलिहा यूट्यूबर” के रूप में पहचान दिलाई है। कोमल देवांगन का मानना है कि पत्रकारिता और जनसंपर्क केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक माध्यम है। उनकी यही सोच उन्हें भीड़ से अलग करती है। उनकी मेहनत, लगन और निष्ठा से प्रेरणा लेकर कई युवा भी मीडिया और सोशल मीडिया के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।जन्मदिन के मौके पर उनके मित्रों, परिवारजनों और सहयोगियों ने एक स्वर में यही शुभकामना दी कि वे सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान रहें। साथ ही समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें। इस दौरान कोमल देवांगन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।