Home Blog Page 358

*गर्दन में चाकू लगने से युवक की मौत:-जांजगीर चांपा में दो पड़ोसी युवकों के बीच विवाद,आरोपी पुलिस हिरासत में।*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के नैला चौकी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में धारदार हथियार चाकू गर्दन पर लगने से 27 वर्षीय युवक मुकेश सूर्यवंशी की मौत हुई है। पुलिस आरोपी जितेश कुमार सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है वही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी अनुसार,,रविवार की सुबह करीबन साढ़े 9 बजे वार्ड नंबर 2 में आरोपी जितेश कुमार सूर्यवंशी अपने घर के पास था इस बीच उसका पड़ोसी युवक नरेंद्र चंदेल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई,जिससे पड़ोसी युवक नरेंद्र चंदेल अपने घर चला गया। वही बदले की आग में झुलस रहा जितेश कुमार सूर्यवंशी को जब उसके बड़े भाई मुकेश सूर्यवंशी ने समझने पहुंचा कि लड़ाई क्यों कर रहा है। इससे गुस्से में कहने लगा तू कौन होता है टोकने वाला कहते हुए अपने पास रखे धारदार हथियार चाकू अपने बड़े भाई मुकेश सूर्यवंशी के गर्दन पर जोरदार हमला किया। जिससे गर्दन पर चाकू लगने से मौके पर लहूलुहान हो गया। गर्दन के पास से अधिक खून बहने लगा उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया।

नैला चौकी पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और चाकू को बरामद किया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर बल्ड सैंपल लिए गया ,खून से लथपथ आरोपी के कपड़े को जब्त किया। मामले में जांच जारी है जिसके बाद अपराध दर्ज कर आरोपी जितेश कुमार सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

*नवरात्रि पर्व पर नैला अग्रसेन भवन के सामने मां दुर्गा प्रतिमा/पंडाल दर्शनार्थियों हेतु यातायात रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था घोषित*

0

नवरात्रि पर्व पर नैला अग्रसेन भवन के सामने मां दुर्गा प्रतिमा/पंडाल दर्शनार्थियों हेतु यातायात रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था घोषित

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा पुलिस ने नवरात्रि पर्व (22 सितम्बर से) में भीड़भाड़ एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नैला अग्रसेन भवन के सामने स्थापित दुर्गा प्रतिमा/पंडाल दर्शनार्थियों के लिए विशेष यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था जारी की है।

पार्किंग व्यवस्था

बलौदा एवं सरखो दिशा से आने वाले → नैला प्रायमरी स्कूल एवं नैला बस स्टैंड के पास पार्किंग।

अकलतरा दिशा से आने वाले → शारदा चौक के पास सरस्वती शिशु मंदिर, जय भारत स्कूल और हॉलैंड ट्रैक्टर के पीछे पार्किंग।

केरा रोड दिशा से आने वाले → तहसील चौक स्थित सी-मार्ट परिसर, गणेश समिति ग्राउंड और मिशन कंपाउंड में पार्किंग।

चांपा दिशा से आने वाले → हाई स्कूल मैदान जांजगीर, डाइट, हैंडबॉल ग्राउंड, चौपाटी, पुराना हॉस्पिटल और नहर पार से नहरिया बाबा रोड की पार्किंग।

यातायात व्यवस्था

नैला स्टेशन मार्ग →

शारदा चौक से नेभनदास गली होकर स्टेशन जाने वाली सड़क वन-वे रहेगी।

स्टेशन से जांजगीर लौटने वाले वाहन अग्रवाल प्रिंटर्स के सामने से नहरिया बाबा रोड होकर गुजरेंगे।

बीटीआई चौक से नेताजी चौक →

लिंक रोड चारपहिया वाहनों हेतु प्रतिबंधित (वन-वे) रहेगी।

नेताजी चौक से बीटीआई चौक की ओर वाहनों की आवाजाही होगी।

नेताजी चौक से नैला की ओर अग्रवाल प्रिंटर्स तक →

चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 

 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित रूट एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, जिससे यातायात सुगम रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

*पहल चौपाल लगाकर युवाओ को फौज एवं पुलिस भर्ती में जाने के किया प्रेरित*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली*पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल जिला मुंगेली द्वारा ग्रामीण अंचलों के युवाओ को जीवन मे सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कुल ग्राम गोड खाम्ही में इच्छुक विद्यार्थियो के लिये शासकीय सेवा- पुलिस भर्ती एवं फौज भर्ती के लिये लोरमी थाना के अंतर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण का शुभारंभ किया* l
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस पी भोजराज पटेल ने विद्यार्थियो को स्वयम के विद्यार्थि जीवन के दिनचर्या की बाते बताये* l
*उन्होंने कहा आप जीवन मे जो भी* *करो सफलता की बिना चिंता किय ईमानदारी एवं कड़ी मेहनत से करो स्वंय सफल होते जायेगे* l
*उन्होंने विद्यार्थियो को पूर्ण शिक्षा के लिये प्रेरित कर अनुशासन, अच्छे संस्कार, सुविचार ,अच्छे एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिये जागरूक किये* l
*एस पी भोजराम पटेल ने विशेष रूप से बच्चों को अच्छे दोस्त बनाने को समझाइश देते हुये अपराध, नशा एवं ऑन लाइन धोखाधड़ी से बचना *एवं एक अच्छे इंसान बनने को प्रेरित किये* l
*पुलिस थाना द्वारा संचालित शासकीय सेवा- पुलिस भर्ती एवं फौज में प्रशिक्षण का पूरा लाभ लेने को प्रेरित किया* l
*इस सफल कार्यशाला का सफल आयोजन टी आई अखिलेश
*वैष्णव, स्टाफ थाना लोरमी के नेतृत्व में पहल टीम बबीता श्रीवास एवं पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड ( उड़ान जी एस सोसा महासमुंद )किया गया* l

*प्रदेश साहू संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू का मुंगेली में भव्य स्वागत*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – प्रदेश साहू संघ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ निरेंद्र साहू जी का 18 सितंबर को प्रथम आगमन पर जिला साहू संघ मुंगेली द्वारा भव्य रूप से स्वागत अभिनंदन किया। साहू जी के आगमन में युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष निरंजन साहू के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। जगह-जगह साहू जी के स्वागत के लिए मंच बनाए गए और सामाजिक बंधु द्वारा भव्य रूप से स्वागत अभिनंदन किया गया। रैली का शुभारंभ रेस्ट हाउस मुंगेली से दाऊपारा चौक होते हुए सामुदायिक भवन पुराना बस स्टैंड मुंगेली में संपन्न। सामुदायिक भवन में सामूहिक रूप से भक्ति माता कर्मा की आरती कर स्वागत समारोह शुभारंभ किया। चारभाठा के नन्हे नन्हे स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत में मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी अतिथियों का सामाजिक बंधु ने पुष्पहार से स्वागत किया। जिला साहू संघ मुंगेली अध्यक्ष पुहुप साहू ने स्वागत उद्बोधन किया। नवनिर्वाचित प्रदेश संगठन सचिव प्रदीप साहू ने छत्तीसगढ़ी भाषा में संबोधित करते हुए कहा की हमारे समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश में बाहुल्य समाज है और हमारे समाज में धर्मांतरण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और यह हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी प्रकार श्रीमती चंद्रावती साहू प्रदेश संगठन सचिव, डॉ. सुनील साहू प्रदेश संगठन सचिव, श्रीमती साधना साहू प्रदेश उपाध्यक्ष,श्री सत्य प्रकाश साहू प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री तिलक राम साहू प्रदेश उपाध्यक्ष,श्री थानेश्वर साहू पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ शासन, अंतिम में डॉ. नीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष ने समाज को संबोधित करते हुए कहा की मुंगेली में प्रथम आगमन होने पर हमारे समाज के ग्रामीण इकाई , परिक्षेत्रीय इकाई,तहसील ,जिला एवं युवा प्रकोष्ठ के साथियों ने भव्य स्वागत किया इसके लिए हृदय से आभारी हूं। हम मुंगेली में स्वागत के लिए नहीं आए, यहां हम सामाजिक प्रबुद्ध जनों को आभार करने के लिए आए हैं। हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश में साहू समाज जनसंख्या बाहुल्य समाज है। हमारे समाज में पहली बार निर्विरोध सभी को चुना हैं। इसमें जिला मुंगेली का विशेष स्थान है क्योंकि निर्वाचन समिति में जिला मुंगेली से तीन सदस्य रहे श्री थानेश्वर साहू जी, श्री अरुण साव जी डिप्टी सीएम छत्तीसगढ़, श्री तोखन साहू जी केंद्रीय राज्य मंत्री रहे। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह,साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की समापन की घोषणा जिला साहू संघ मुंगेली संरक्षक श्री बलदाऊ साहू एवं मंच संचालन मुकेश कुमार साहू ‘मोदी’ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती शीलू साहू प्रदेश संयोजिका महिला प्रकोष्ठ, बलदाऊ प्रसाद साहू संरक्षक, पुहुप साहू जिलाध्यक्ष, हीरालाल साहू महामंत्री, झालेश्वर साहू, विजय साहू, निरंजन साहू जिलाध्यक्ष युवा, श्रीमती इंद्रा साहू, श्रीमती जानकी साहू, श्रीमती संगीता साहू, रामखेलावन साहू,तुलसी साहू, बोधी साहू,लोकराम साहू, राकेश साहू, राजकुमार साहू, डॉ. रामकुमार साहू, डॉ. लेखूराम साहु, उमेश साहू, राजेश साहू, मनोज साहू, दुकाल साहू, रामकुमार साहू,भवानी शंकर साहू, भारत साहू, अजय साहू पार्षद, जितेंद्र साहू, चूड़ामणि साहू, धर्मेंद्र साहू, रवि साहू,महेंद्र साहू, शशिकांत साहू,मालिकराम साहू, देवकुमार साहू, केशव साहू, नानेश साहू,सूर्या साहू, मुनस साहू,डॉ.रेखा साहू, डॉ. गीतेश साहू, मेलाराम साहू,लेखराम साहू, मनीष साहू, कुंदन साहू, देवचरण साहू, डी. पी. साहू, फेकू राम साहू, सरजू साहू, ढेलाऊ राम,संदीप साहू ग्रामीण इकाई, परिक्षेत्रीय इकाई, तहसील,जिला साहू संघ सहित अधिक संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला प्रचार सचिव देवराज साहू ने दी।

*राजपूत करणी सेना ने किया संगठन का विस्तार*

0

*मुंगेली निवासी रविराज सिंह बने नगर प्रभारी, युवाओं में हर्ष का माहौल*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। देश के सबसे बड़े और सशक्त राजपूत युवा संगठन राजपूत करणी सेना (एकीकृत राजपूत युवा संगठन) ने अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह परिहार की अनुशंसा पर मुंगेली निवासी युवा समाजसेवी श्री रविराज सिंह को नगर प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।नवनियुक्त नगर प्रभारी रविराज सिंह ने इस दायित्व को पाकर गहरा आभार व्यक्त किया और कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का प्रतीक है। उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा, सिद्धांतों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाज के उत्थान और युवाओं की भलाई के लिए वे निरंतर कार्यरत रहेंगे। उन्होंने कहा – “राजपूत समाज की गौरवशाली परंपरा और इतिहास को संजोते हुए, संगठन की नीति को मजबूती प्रदान करना मेरा पहला कर्तव्य है। समाज और युवाओं की सेवा के लिए मैं हर पल तत्पर रहूँगा।” इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की जानकारी मिलते ही मुंगेली क्षेत्र में राजपूत समाज के लोगों और विशेषकर युवाओं में उत्साह और हर्ष का वातावरण निर्मित हो गया। समाज के वरिष्ठजनों, संगठन के पदाधिकारियों और युवाओं ने रविराज सिंह को बधाई और शुभकामनाएँ दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में नगर में संगठन और अधिक सशक्त और सक्रिय होगा। ज्ञात हो कि राजपूत करणी सेना एकीकृत राजपूत युवा संगठन के रूप में लगातार समाज सेवा, सामाजिक समरसता, शिक्षा, रोजगार और युवाओं के नेतृत्व विकास के क्षेत्र में कार्य करता आ रहा है। संगठन की एकजुटता और समर्पण भावना को देखते हुए ही रविराज सिंह जैसे ऊर्जावान युवाओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। इस नियुक्ति को संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। समाज के विभिन्न वर्गों ने विश्वास जताया है कि रविराज सिंह अपने नेतृत्व कौशल और सेवा भावना से मुंगेली नगर में संगठन की पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

*प्रधानमंत्री मोदी के आने से देश मे सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक परिवर्तन को देश के राष्ट्रवादी नागरिकों ने स्वयं महसूस किया है,विश्व शांति के लिए सबसे अग्रणी नाम आज नरेंद्र मोदी जी का है।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली ये बातें सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कही। कार्यक्रम में मोदी जी के किए गए कार्यों की प्रर्दशनी लगायी गयी वहीं प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबुद्ध जन सम्मेलन झूलेलाल धाम स्थित सभागार में किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित छग विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी के आने से देश के लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है,लोगों का सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है क्योंकि मोदी जी ने भारत के स्वाभिमान को बढ़ाया है। उनके द्वारा किए गए स्वच्छता अभियान के तहत कार्य व 12 करोड़ से अधिक शौचालय निर्माण,प्रधानमंत्री आवास निर्माण, जनधन खाता के कारण शासन की योजनाओं का सीधा लाभ उनके खाते में पहुँच रहा है। किसानों को सम्मान मिल रहा है। मोदी जी ने अयोध्या में 500 वर्षों से प्रतीक्षित श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जिससे श्रीराम मंदिर बन सका,धारा 370 हटा,नोट बंदी और सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवाद को खत्म किया। आज भारत दुश्मन को घर मे घुसकर मारता है। पहले सेना के पास संसाधनों की कमी होती थी आज सेना अत्याधुनिक हथियारों से लैश है। 2014 के पहले भारत की आर्थिक स्थिति खराब थी 10 नंबर पर थे किंतु 2025 में हम चौथे नंबर आ गए हैं। नक्सलवाद मार्च 2026 तक समाप्त हो जाएगा। आज विश्व शांति के लिए सबसे अग्रणी नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का है। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों के रोटी,मकान व स्वास्थ्य की चिंता कर कार्य किए हैं मुफ्त चावल,प्रधानमंत्री आवास और परिवार के स्वास्थ्य के लिए 5-7लाख रूप हर साल। उसके अतिरिक्त 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के स्वास्थ्य के लिए हर वर्ष अलग से 5 लाख रुपए की सुविधा प्रदान की है उसमें अमीर गरीब का प्रश्न नहीं है सभी को लाभ मिल रहा है। छग में महिलाओं को महतारी वंदन दिया जा रहा है। पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद विश्व मे भारत का मान बढ़ाया है, श्रीराम मंदिर बनवाकर करोड़ो भक्तों की आस्था को साकार किया है। भारत सभी क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। वरिष्ठ नागरिक संघ के प्रदेश पदाधिकारी डीके सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में निश्चित तौर पर देश का मान सम्मान बढ़ा है, देश चौथा आर्थिक शक्ति बन गया है, सभी नागरिकों के खासकर वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की चिंता कर 5 लाख रुपए इलाज के लिए दे रहे हैं बिना भेदभाव के। जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि प्रबुद्ध जन का सम्मेलन कराकर हम सब गौरवान्वित हैं कि हम सबको उनका सानिध्य मिला। उन्होंने प्रबुद्ध जनों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जो विकास और धनात्मक परिवर्तन दिख रहा है उससे समाज के लोगों को भी अवगत कराएं। प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही प्रधानमंत्री के कार्यों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संचालन सेवा पखवाड़ा के जिला प्रभारी विनय साहू ने तथा आभार जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,गिरीश शुक्ला,शैलेश पाठक,जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, जिला शह सयोंजक व जिला भाजपा प्रवक्ता भागीरथी यादव , पवन पांडे सह संयोजक , परमानन्द साहू ,सह संयोजक , मानस प्रताप सिंह,प्रेम आर्य,राम अवतार पांडे,जेठमल कोटडिया,श्रीकांत गोवर्धन,कमलेश्वर केशरवानी, संजू गुप्ता , प्रमोद पाठक, राजमन सिंह,कोमल गिरी गोस्वामी,नरेन्द्र शर्मा ,द्वारिका जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक,जिला मंत्री मानस सिंह बैस, लोकनाथ सिंह, मानिक सोनवानी, अम्बालिका साहू ,सोम वैष्णव, कोषाध्यक्ष , रामेश्वर बंजारा जिला उपाध्यक्ष, जयपाल साहू, रिंकू सिंह कोटू दादवानी,रामाधार परिहार, बाबा पर्यटन गिरी, ,सौरभ बाजपेयी, मन्नू श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास, नरेश यादव, प्रेम लाल यादव , पुहुप साहू ,सनत सिंह, गोवर्धन यादव, अनूप जैन, विजय बंजारा ,विजय यादव, रामनाथ सिंह सहित जिला भाजपा पदाधिकारी / निर्वाचित जनप्रतिनिधियों / मंडल अध्यक्ष / महामंत्री , तथा जिला में निवासरत सभी समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

*शासकीय प्राथमिक शाला बेलखुरी में 200 छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा की गई, हाउस ड्रेस वितरण*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पथरिया विकासखंड के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला बेलखुरी में शनिवार को जन प्रतिनिधियो एवं समुदाय की ओर से स्कूल में 200 छात्र छात्राओं को हाउस ड्रेस वितरण करने की कार्यक्रम आयोजित हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला देवेन्द्र सिंह राजपूत सभापति महिला एवं बाल विकास सदस्य जिला पंचायत मुंगेली,अति विशिष्ट अतिथि श्रीमान रिंकू सिंह ठाकुर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 16 बेलखुरी,विशिष्ट अतिथि डॉ प्रतिभा मंडलोई विकासखंड शिक्षा अधिकारी पथरिया और कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अशोक राजपूत उपसरपंच ने की।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि और गणमान्य नागरिकों ने मां सरस्वती की छायाचित्र में धूप द्वीप प्रज्वलित करते हुए की। स्वागत उद्बोधन शाला प्रबंधक विकास समिति के सदस्य सुरेश कुमार राजपूत ने की।जनपद सदस्य श्री रिंकू सिंह ठाकुर ने जीवन में शिक्षा के महत्व को बताते हुए खेल के बारे बच्चो को आगे बढने के लिए प्रेरित की।नवाचारी पहल के लिए शिक्षको और छात्र-छात्राओं को बधाई दी।साथ ही जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिला देवेन्द्र सिंह राजपूत ने नवाचार पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा ही है जो जिंदगी को संवारते हुए नेक इंसान बनाती हैं।सभी छात्र छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित की।वहीं छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत,सुआ गीत,पंथी गीत,राउत नाचा और देश भक्ति के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।अतिथियों का आभार व्यक्त शासकीय प्राथमिक शाला बेलखुरी के प्रधान पाठक श्री खेमसिंह राजपूत ने की।उन्होंने कहा कि विशेष सहयोगकर्ताओं द्वारा ऐसे ही हमें हमेशा सहयोग और मार्गदर्शन मिलती रहें।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय राजपूत,खुटेरा संकुल के समन्वयक श्री मनोज कुमार ठाकुर,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेलखुरी के प्रभारी प्रधान पाठक श्री दिनेश साहू,शास. प्राथमिक शाला सिलदहा के प्रधान पाठक संजय सिंह राजपूत,प्रधान पाठक होल सिंह नेगी, चोवा सिंह राजपूत, देवचरण माण्डले, मुरली वर्मा,नरेश कुमार मरावी,अजय राजपूत,महेंद्र चतुर्वेदी,सिलदहा संकुल समन्वयक कोमल प्रसाद राजपूत,गणेश नायक,बसंत राजपूत,मोहरदास माण्डले,परदेशी साहू,उमेंद पवार,स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के अध्यक्ष डूकेश साहू,दौलत सिंह राजपूत,अक्षय माण्डले,भास्कर राजपूत,अजय राजपूत,देवेंद्र सिंह राजपूत, खिलेश्वर,जय भारत पब्लिक स्कूल के संचालक दिलीप सोनवानी,स्वास्थ्य मितानिन एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अधिक संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।

*मुंगेली में उल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती*

0

*छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक देवेश शर्मा ने बांधा समा, शोभायात्रा में झांकियों और लोकनृत्यों ने मोहा मन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भवन निर्माण ठेकेदार संघ के तत्वावधान में विश्वकर्मा जयंती का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन आदर्श कृषि उपज मंडी प्रांगण में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस पर्व ने पूरे नगर को धार्मिक और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। पहले दिन की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापना के साथ हुई। इसी दिन रात्रि में भजन संध्या का आयोजन रखा गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध जसगीत सम्राट रायगढ़ वाले देवेश शर्मा ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से भक्तों का मन मोह लिया। देवी जसगीत और भजनों की मधुर धुन पर उपस्थित श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। दूसरे दिन नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। इस शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकनृत्य मंडलियों, हरि-कीर्तन टोली, झांकियों और सांस्कृतिक दलों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से जन-जन का दिल जीत लिया। शहर की सड़कों पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवृष्टि कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। दोनों दिनों तक चले इस आयोजन के दौरान संतुलाल सोनकर द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं नगर के विभिन्न मोहल्लों और घरों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर लोगों ने सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि “मुंगेली नगर में हर वर्ष विश्वकर्मा जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाती है, जो गर्व की बात है। यह आयोजन टीमवर्क का प्रतीक है और नगर की प्रगति में ऐसी परंपराओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।” उन्होंने आगे कहा कि जब तक ठेकेदारी व्यवस्था में कार्यरत श्रमिक अपने अधिकारों को प्राप्त नहीं करेंगे, तब तक विकास अधूरा रहेगा। उन्होंने विधायक द्वारा घोषित 20 हजार रुपए सहयोग राशि की भी जानकारी दी। आनंद देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि अब छत्तीसगढ़ भर में विश्वकर्मा जयंती ने एक विशेष पहचान बना ली है। संगठन ही किसी भी समाज की शक्ति है और इस पर्व से समाजिक एकता को बल मिलता है। वहीं सौरभ बाजपेई ने अपने उद्बोधन में कहा कि “विश्वकर्मा जयंती का पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रम, संगठन और समर्पण का प्रतीक है। यह जयंती नगर में सामाजिक बंधन को मजबूत करती है और हर वर्ष यहां की शोभा बढ़ाती है।”
पूरे नगर में इस दौरान उत्सव जैसा माहौल रहा। घर-घर में दीप जलाए गए, रंगोलियां सजाई गईं और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान विश्वकर्मा की आराधना की। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं और बधाइयाँ दीं। कार्यक्रम में विशेष रूप से अध्यक्ष दिलीप गोस्वामी, सचिव नंदकुमार महिलांग, उपाध्यक्ष निशांत जायसवाल, कोषाध्यक्ष धीरज पटेल, सहसचिव नारायण साहू, सह कोषाध्यक्ष रामनाथ साहू सहित भवन निर्माण ठेकेदार संघ के सदस्य और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें फेब्रिकेशन, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, पेंटर, बढ़ई, टाइल्स ठेकेदार, फॉल सीलिंग, एल्युमिनियम-स्टील एंड ग्लास चर्क, छड़ बंधाई, ढलाई ठेकेदार और सेटिंग ठेकेदार संघ के पदाधिकारी शामिल थे। विश्वकर्मा जयंती के इस दो दिवसीय महापर्व ने न केवल नगर की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति भाव ने इसे यादगार बना दिया। यह जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन मुंगेलिहा ने दिया।

*थाना फास्टरपुर क्षेत्र के गांव दाबों में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ गई है। मुंगेली पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों और 1 किशोर को गिरफ्तार किया है।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली क्या हुआ था?10 सितंबर 2025 की रात, हेमचंद साहू ने फास्टरपुर-सेतगंगा थाने में रिपोर्ट लिखाई कि अज्ञात लोगों ने उनके दोस्त हेमप्रसाद साहू की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी और उनका मोबाइल और मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए।

ऐसे हुआ खुलासा:

• पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

• सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों की मदद से पुलिस ने संदिग्ध सुनील साहू को पकड़ा।

• पूछताछ में सुनील ने बताया कि उसके जीजा नेतराम साहू ने तरवरपुर सोसायटी में नौकरी को लेकर चल रहे विवाद के कारण तुलसी साहू के बेटे नरेंद्र साहू उर्फ पप्पू को रास्ते से हटाने के लिए 50,000 रुपये की सुपारी दी थी।

• नेतराम के कहने पर, सुनील ने अपने दोस्तों, शुभम पाल, गौकरण साहू और एक किशोर के साथ मिलकर हेमप्रसाद साहू की हत्या कर दी।

• आरोपियों ने हेमप्रसाद को नरेंद्र साहू समझकर मारा। हमले के दौरान, शुभम ने हेमचंद साहू पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

• आरोपी हेमप्रसाद का मोबाइल और हेमचंद की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:
1. नेतराम साहू (43), साजिशकर्ता
2. सुनील साहू (20)
3. शुभम पाल (18)
4. गौकरण साहू (20)
5. एक किशोर

जब्त की गई सामग्री:
• 2 लोहे के पाइप
• मृतक का मोबाइल
• हेमचंद साहू की मोटरसाइकिल
• घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और बोलेरो गाड़ी

मुंगेली पुलिस अपराध पर लगातार कार्रवाई कर रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में हमारी मदद करने के लिए हम जनता को धन्यवाद देते हैं।

*थाना बिर्रा: शराब में सुहागा मिलाकर हत्या — सायबर टीम ने 24 घंटे में किया खुलासा*

0

थाना बिर्रा: शराब में सुहागा मिलाकर हत्या — सायबर टीम ने 24 घंटे में किया खुलासा

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, 15 सितंबर 2025 — थाना बिर्रा के ग्राम करही में शराब सेवन के बाद दो युवकों की मृत्यु के मामले में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर सिद्ध कर दिया कि यह आकस्मिक मौत नहीं, बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या थी।

प्रमुख बिंदु

मृतक: सूरज यादव और मनोज कश्यप (दोनों निवासी ग्राम करही, थाना बिर्रा)।

घटना तिथि: 15.09.2025 (प्रातः लगभग 07:00 बजे शराब सेवन के बाद अचानक तबियत बिगड़ी; उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु)।

मुख्य आरोपी: भोला टण्डन उर्फ़ सुरेन्द्र टण्डन (पुत्र शिवनाथ टण्डन, उम्र 25 वर्ष, निवासी करही)।

साथ में गिरफ्तार: अनिल टण्डन (पुत्र शिवनाथ टण्डन, उम्र 35 वर्ष, निवासी करही)।

आरोप: अंग्रेजी शराब में जानलेवा सुहागा मिलाकर देने की साजिश; हत्या के इरादे से शराब उपलब्ध कराना।

सबूतों के अधार पर सुहागा रैपर एवं बड़ा सूजा बरामद।

प्रकरण दर्ज: थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 117/2025, धाराएँ 103(1), 61(2), 123 BNS के अंतर्गत कार्रवाई कर आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए।

घटना का संक्षिप्त विवरण

पुलिस ने बताया कि 15 सितम्बर 2025 की प्रातःकालीन घटना में घायल युवकों को राधा कृष्ण अस्पताल, सारंगढ़ लाया गया जहां उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। पोस्टमॉर्टेम और स्थल निरीक्षण के बाद प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि मौत शराब सेवन के कारण नहीं, बल्कि ज़हर के सेवन से हुई हो सकती है।

तत्पश्चात् एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में मामले की तहकीकात तेज़ कर दी गई। एसडीओपी चाम्पा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में गठित टीम और सायबर सेल, क्षेत्रीय थाने तथा अन्य स्टाफ के समन्वित प्रयास से तकनीकी व गवाह साक्ष्यों के आधार पर मुख्य संदेही भोला टण्डन उर्फ़ सुरेन्द्र टण्डन को हिरासत में लिया गया। कठोर पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर बताया कि वह और उसका चचेरा भाई अनिल मिलकर दोनों युवकों को मारने की योजना बना चुके थे — उन्होंने शराब में सुहागा मिलाकर दोनों को दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सुहागा का रैपर व बड़ा सूजा बरामद कर साक्ष्य संलग्न किए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है और मामले की आगे की विवेचना जारी है।

हिरासत में लिये गए अभियुक्त

1. भोला टण्डन उर्फ़ सुरेन्द्र टण्डन — पिता शिवनाथ टण्डन, आयु 25 वर्ष, निवासी ग्राम करही, थाना बिर्रा।

2. अनिल टण्डन — पिता शिवनाथ टण्डन, आयु 35 वर्ष, निवासी ग्राम करही, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चाम्पा।

 

पुलिस टीम व नेतृत्व

मामले की विवेचना में निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही —

पुलिस अधीक्षक: श्री विजय कुमार पाण्डेय (निर्देशन)

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: श्री उमेश कुमार कश्यप (मार्गदर्शन)

SDOP चाम्पा: श्री यदुमणि सिदार (नेतृत्व)

थाना प्रभारी व निरीक्षक तथा सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक सहित कई अन्य थाना व सायबर टीम सदस्य (नाम रिपोर्ट में उल्लिखित)।

आगामी कार्यवाही

पुलिस ने बताया कि मामला गंभीरता से उठाया गया है तथा संपूर्ण साक्ष्य, मेडिकल रिपोर्ट व गवाह बयानों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। आवश्यकतानुसार और आरोप तय करने के लिए जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

 

 

“ग्राम करही: शराब में सुहागा मिलाकर हत्या—सायबर टीम की तेज़ जांच, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार।”

 

“थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में 15 सितंबर को हुई हत्या का खुलासा — पुलिस ने शराब में सुहागा मिलाकर दो युवकों की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भोला टंडन और अनिल टंडन को गिरफ्तार कर साक्ष्य बरामद किये हैं। मामला अब न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।”