Home Blog Page 357

*थाना-फास्टरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दामापुर मे सूने मकान पर चोरी करने वाले आरोपी पर मुंगेली पुलिस की कड़ी प्रहार*

0

➡ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बॉज’’ के तहत मुंगेली पुलिस को ग्राम दामापुर मे हुये चोरी के 04 आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता*

➡ *सूने मकान पर चोरी करने वाले 04 आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

➡ *थाना फास्टरपुर क्षेत्र ग्राम दामापुर मे सूने मकान पर चोरी करने वाले आरोपी 1.ज्वाला प्रसाद महिलांग 2. मनहरण डहरिया 3.अनिल महिलांग 4.झगरू चतुर्वेदी से शत्-प्रतिशत संपत्ति बरामदगी पश्चात् गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

➡ *आरोपियों के विरूद्ध थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 60/25 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली थाना फास्टरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दामापुर निवासी श्रीमति तिला बाई महिलांग पति लाभोराम उम्र 65 वर्ष दिनांक 21.09.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया अपने मायके ग्राम गोरखपुर में रह रही है कि दिनांक 17.09.2025 को ग्राम कोटवार द्वारा फोन से सूचना दिये कि घर के छत ऊपर लगे लोहे का दरवाजा खुला जैसा दिख रहा है घर आकर देख लो कहने पर प्रार्थिया दिनांक 21.09.25 को अपने भतिजा के साथ ग्राम दामापुर आकर ग्राम कोटवार को बुलाकर घर अन्दर जाकर देखी तो इनके घर के पीछे तरफ का दरवाजा खुला हुआ था, घर का सामान पूरा बिखरा हुआ था और घर में रखे राहर दाल दो कट्टी, तीन कट्टी तिवरा, चना व अन्य सामान कीमती 18,800 रू. को घटना दिनांक 16-17.09.25 के दरम्यानी रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के दरवाजा तोड़कर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना फास्टरपुर मे अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 60/25 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने चोरी के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये जिला मुंगेली मे चलाये जा रहे अभियान *‘‘ऑपरेशन बाज’’* के तहत प्रकरण के अज्ञात आरोपियों एवं मशरूका बरामदगी हेतू निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन पर अज्ञात आरोपियों व चोरी गये सामान की पतासाजी करने हेतू पुलिस टीम गठित किया गया।
पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये सामान की पतासाजी के दौरान घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर प्रार्थिया एवं आसपास के पड़ोसियों से पुछताछ किया गया इसी बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि गांव के ही व्यक्तियो के द्वारा चोरी किया गया है कि संदेही 1.ज्वाला प्रसाद महिलांग, 2. मनहरण डहरिया, 3. अनिल महिलांग, 4. झगरू चतुर्वेदी सभी निवासी दामापुर को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर सभी आरोपियों के द्वारा बताया गया कि प्रार्थिया श्रीमति तिलाबाई महिलांग के घर में कोई नहीं रहने से दिनांक 16-17.09.2025 के मध्य रात्रि को सभी एक साथ प्रार्थिया के घर के पीछे बाथरूम तरफ से चड़कर, ऊपर के दरवाजा को मोड़कर घर अंदर जाकर घर में रखे 01 कट्टी राहर, 02 कट्टी तिवरा, 01 कट्टी गेहू, 01 पुरानी इंडेक्शन, टुटा टी.वी., 01 टुलू पम्प कीमती लगभग 18,800 को चोरी कर ले जाना और आरोपी अनिल के घर में छिपा कर रखना बताये है उक्त चोरी गई सामान को सभी आरोपियों के द्वारा पेश करने पर गवाहो के समक्ष बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी 1. झगरू चतुर्वेदी पिता शोभाराम चतुर्वेदी उम्र 36 वर्ष, 2.ज्वाला प्रसाद महिलांग पिता स्व. भुरूवा उम्र 45 वर्ष 3. मनहरण डहरिया पिता शिव डहरिया उम्र 32 वर्ष 4.अनिल कुमार महिलांग पिता दूजे उम्र 32 वर्ष सभी निवासी दामापुर थाना-फास्टरपुर, जिला मुंगेली छ.ग. के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना प्रमाणित पाये जाने विधिवत दिनांक 23.09.25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

*गिरफ्तार आरोपी के नाम:-*
1.झगरू चतुर्वेदी पिता शोभाराम चतुर्वेदी उम्र 36 वर्ष,
2.ज्वाला प्रसाद महिलांग पिता स्व. भुरूवा उम्र 45 वर्ष
3. मनहरण डहरिया पिता शिव डहरिया उम्र 32 वर्ष
4.अनिल कुमार महिलांग पिता दूजे उम्र 32 वर्ष
सभी निवासी दामापुर थाना-फास्टरपुर, जिला मुंगेली छ.ग.

*जप्त संपत्ति का विवरण:-*
01 कट्टी राहर, 02 कट्टी तिवरा, 01 कट्टी गेहू, 01 पुरानी इंडेक्शन, 01 टी.वी., 01 टुल्लू पम्प कीमती लगभग 18,800

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली उप निरी. गिरीजाशंकर यादव, सउनि विजय बंजारा, आर. अतुल सिंह, पारसमणी भास्कर, जितेन्द्र खाण्डेकर, प्रकाश चन्द्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*पूर्णिमा जायसवाल को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार*

0


लोरमी,,,,
राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी की राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई की स्वयंसेविका एम ए अंतिम हिन्दी की छात्रा कू पूर्णिमा जायसवाल को शिक्षा सत्र 2024,,25 के राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना के पुरस्कार वर्ष 2024,,25 के किए स्वयंसेवक स्तर पर चुना गया हैँ. इस संदर्भ मे महाविद्यालय के प्रो डॉ नरेन्द्र सलूजा ने बताया हैँ कि डॉ नीता बाजपेयी राज्य रासेयों अधिकारी, छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग रायपूर के पत्रानुसार शिक्षा सत्र 2024,,25 मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु सात श्रेणियों विश्वविद्यालय स्तर, जिला सांगठक, रासेयों,संस्था (इकाई ) स्तर महाविद्यालय,संस्था (इकाई ) स्तर विद्यालय,कार्यक्रम अधिकारी महाविद्यालय स्तर, कार्यक्रम अधिकारी विद्यालय स्तर,,स्वयंसेवक स्तर महाविद्यालय , के अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु प्रतिभागियों का चयन किया गया हैँ जिसमे स्वयंसेवक स्तर महाविद्यालय मे कू पूर्णिमा जायसवाल का चयन हुआ हैँ,इस पुरस्कार के तहत पूर्णिमा जायसवाल को 15000 रु की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा.यह पुरस्कार 24 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार रायपूर मे उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा के द्वारा प्रदान किया जाएगा । पूर्णिमा के राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु चयन होने पर प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने कहा कि यह पुरस्कार मिलना केवल महाविद्यालय के लिए ही नहीं अपितु लोरमी क्षेत्र के निवासियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि एवं गौरव की बात हैँ.राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य “सेवा के माध्यम से शिक्षा” के आदर्श वाक्य के साथ छात्र-युवाओं के व्यक्तित्व, चरित्र और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना है,कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर एस साहू एवं प्रो निधि सिंह ने कहा कि : स्वयंसेवकों के भीतर सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना ये रासेयों का उद्देश्य होता हैँ और इन उद्देश्यों को साकार करने मे पूर्णिमा सफल हुई हैँ.इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ एस के जांगड़े,डॉ एच एस राज,पी पी लाठियां,प्रो नितेश गढ़ेवाल,प्रो हेमा टंडन ,डॉ अर्चना भास्कर,प्रो विवेक साहू ,प्रो महेंद्र पात्रे, प्रो देवेंद्र जायसवाल आर के श्रीवास्तव, एन आर जायसवाल, पूर्णेश जायसवाल,गंगाराम जायसवाल,श्रीमती सुषमा उपाध्याय,डॉ गंगा गुप्ता,प्रो अमित निषाद,प्रो श्रेया श्रीवास्तव,प्रो गुरुदेव निषाद,डॉ सुषमा डहरिया,अविनाश निर्मलकर,प्रो मनीष कश्यप,प्रतापभानु शर्मा,भागबली जायसवाल, अविनाश साहू,शिव यादव,मुकेश यादव,उमाशंकर राजपूत ,जितेंद्र दुबे, नरेन्द्र ध्रुव,सुबुद्धि यादव,भारत ध्रुव आदि ने पूर्णिमा को शुभकामनाएं दी हैं।

*,,,, राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया,,,*

0

,,,, राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया,,,


लोरमी,,,,,,
राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी मे 24 सितम्बर को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण मे मनाया गया. कार्यक्रम के आरम्भ मे मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने दीप प्रज्ज्वलित किया तदोपरांत राष्ट्रगान ,राजकीय गीत के सामूहिक गान के बाद तुलसी एवं भानुप्रिया के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । उद्बोधन की कड़ी में कार्यक्रम अधिकारी प्रो निधि सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस 24 सितंबर को मनाया जाता है, क्योंकि 24 सितंबर, 1969 को महात्मा गांधी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एनएसएस की शुरुआत की गई थी। यह दिन स्वयंसेवकों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित करने हेतु मनाया जाता है। रासेयो के संयोजक डॉ एच एस राज ने कहा कि
रासेयो का नारा है “मैं नहीं, बल्कि आप” यह नारा निस्वार्थ सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और “स्वयं” से पहले समुदाय को प्राथमिकता देने के सिद्धांत पर जोर देता है.
यह नारा दर्शाता है कि एनएसएस स्वयंसेवक का पहला कर्तव्य समुदाय की सेवा करना है। डॉ नरेंद्र सलूजा ने दो लघु कथाओं के माध्यम से कहा कि एनएसएस सदस्यों में समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना होती है और वे एक बेहतर समुदाय बनाने के लिए काम करते हैं. और दूसरों के दृष्टिकोण की सराहना करने और उनके प्रति दयालुता दिखाने की आवश्यकता पर बल देता है. डॉ एन के ध्रुवे ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व का विकास करना है। इन गतिविधियों में आमतौर पर सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और पर्यावरणीय कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शामिल होती है, जिनका उद्देश्य समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालना होता है। इनके अलावा प्रो नितेश गढ़ेवाल,डॉ गंगा गुप्ता ने अपने विचार प्रस्तुत किए । इसके बाद सांस्कृतिक के तहत तुलसी एंड ग्रुप के द्वारा जसगीत,प्रियंका एंड ग्रुप के द्वारा महिला सशक्तिकरण,रानी कश्यप एंड ग्रुप के द्वारा भारतीय संस्कृति,ऊषा के द्वारा श्री राधारानी,रानी कश्यप एंड ग्रुप द्वारा ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित गीत नृत्य प्रस्तुत किया गया ।कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को बी एवं सी प्रमाण पत्र प्राचार्य द्वारा प्रदान किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रो अमित केवट ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान पी पी लाठिया,प्रो हेमा आर टंडन,डॉ अर्चना भास्कर,प्रो महेन्द्र पात्रे, प्रो विवेक साहू, प्रो देवेंद्र जायसवाल,आर के श्रीवास्तव, एन आर जायसवाल,पूर्णेश जायसवाल,गंगाराम जायसवाल,डॉ सुषमा डहरिया,प्रो गुरुदेव निषाद,प्रो मनीष कश्यप,प्रो श्रेया श्रीवास्तव,अविनाश निर्मलकर, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, प्रतापभानु शर्मा, भागबली जायसवाल अविनाश साहू,मुकेश यादव,उमाशंकर राजपूत,नरेंद्र ध्रुव,सुबुद्धि यादव,जितेंद्र दुबे सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।

*मुंगेली जिले में धार्मिक गुरुओं ने बाल विवाह उन्मूलन के लिए लिया संकल्प*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। जिले में बाल विवाह रोकथाम और जागरूकता को लेकर धार्मिक गुरुओं ने एकजुट होकर बड़ा संकल्प लिया है। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन संस्था और सहयोगी कृषक सहयोग संस्थान द्वारा 12 से 14 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय अंतर धार्मिक सप्ताह के दौरान विभिन्न मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर और गुरुद्वारों के धर्मगुरुओं से संवाद कर अभियान के उद्देश्य साझा किए गए। धर्मगुरुओं ने स्पष्ट कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है और इसे जड़ से खत्म करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से अपील की कि लड़कियों की शादी 18 वर्ष और लड़कों की शादी 21 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही की जाए। बाल विवाह से सबसे अधिक नुकसान लड़कियों को झेलना पड़ता है। नाबालिग उम्र में विवाह होने से उन्हें शिक्षा से वंचित होना पड़ता है, स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ जाते हैं और घरेलू हिंसा तथा शोषण की संभावना भी अधिक रहती है। वहीं कम उम्र में मातृत्व के चलते मां और शिशु दोनों की जीवन खतरे में पड़ जाती है। धर्मगुरुओं ने जनता से बाल विवाह न करने और न होने देने का आह्वान किया। उनका कहना था कि बाल विवाह न केवल लड़कियों बल्कि लड़कों पर भी नकारात्मक असर डालता है, यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है और देश की प्रगति में बाधक है। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन वर्ष 2022 से बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और विकास के लिए देश तथा विश्व 39 देशों में काम कर रही है और बाल विवाह को रोकने के लिए विभिन्न पहल कर रही है। अभियान के अंत में सभी धर्मगुरुओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे बाल विवाह नहीं कराएंगे और मुंगेली जिला को बाल विवाह मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

*पालतू पशुओं को लापरवाही पूर्वक खुला छोड़ने वाले हो जाएं सावधान।*

0

➡️ *मुंगेली पुलिस, लापरवाही बरतने वाले पशु मालिकों पर करेगी लगातार कार्यवाही।*

➡️ *स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को पालतू कुत्ते द्वारा काटने पर पालतू कुत्ते के मालिक के खिलाफ किया गया FIR*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुंगेली श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली श्री कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं मुंगेली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 22.09.2025 के सुबह करीबन 10/30 बजे प्रार्थी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम घोरपुरा थाना मुंगेली के चिकित्सक डॉ० प्रणम्य वैष्ण्व पिता श्री अमिताभ वैष्णव निवासी गांधी वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जो स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर अंदर में खड़े थे जिन्हें ग्राम घोरपुरा निवासी श्रीराम सिंह ठाकुर का काला रंग का पालतु पशु (कुत्ता) ने भोंकते हुऐ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर के अंदर में जाकर काट लिया था। उक्त सूचना पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के द्वारा पशु (कुत्ता) के स्वामी श्रीराम सिंह ठाकुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 426/2025 धारा 291 बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है एंव विवेचना के क्रम में तथ्यों के अनुसार उक्त अपराध पर विधिसम्मत कार्यवाही की जावेगी।

पूर्व में भी थाना सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा गैर जिम्मेदाराना तरीके से उपेक्षापूर्ण छोडकर लापरवाही बरतने वाले गौवंशीय पशु को सड़क पर लावारिस की तरह छोडने वाले पशु मालिक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है तथा भविष्य में इसी प्रकार की कृत्य करने वाले पशु स्वामियों के उपर लगातार कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

*“स्वच्छता ही सेवा है अभियान” के अंतर्गत जिला स्तरीय वृहद स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा है अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय वृहद स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन पीएमश्री बी. आर. साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, मुंगेली के विशाल मैदान में किया गया।

यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी. के. घृतलहरे द्वारा की गई। उन्होंने शहर के पाँच विद्यालयों से एकत्रित लगभग 5000 छात्र-छात्राओं को स्वच्छता शपथ दिलाते हुए अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

मानव श्रृंखला एवं शपथ

शपथ के उपरांत विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता का संदेश देते हुए मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान बच्चों ने स्वच्छता से संबंधित नारों का उद्घोष किया और गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाना तथा नागरिकों को यह संदेश देना था कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवन जीने की पद्धति है।

अधिकारियों का उद्बोधन

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री घृतलहरे ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी ने हमेशा स्वच्छता को स्वतंत्रता और स्वास्थ्य से जोड़ा। हमें उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर अपने घर, विद्यालय और समाज को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे केवल विद्यालय में ही नहीं बल्कि अपने मोहल्ले और परिवार में भी स्वच्छता के दूत बनें।

पाँच विद्यालयों की संख्या में आए विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों ने गीत, नारे और पोस्टर के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। उनकी सामूहिक भागीदारी ने इस आयोजन को जीवंत और प्रेरणादायी बना दिया।


अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे सदैव स्वच्छता के प्रति जागरूक रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस क्रय कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बावरे, अजय नाथ , रामनाथ गुप्ता, संस्था के प्राचार्य श्री पी सी दिव्य,उप प्राचार्य श्री आर एस क्षत्रिय डीएमसी एस कौशिक, वह विभिन्न विद्यालय के समस्त व्याख्याता ,शिक्षक ,कर्मचारी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा सभी सहयोगी संस्थाओं, विद्यालयों तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

*सतरेंगा से लौट रहे पर्यटकों ने देखा किंग कोबरा।*

0

कोरबा वन मण्डल के मार्गदर्शन में जितेंद्र सारथी ने किया गया सफल रेस्क्यु।

कोरबा –  जिला कोरबा अपनी समृद्ध जैव-विविधता और दुर्लभ वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। यहां कई बार ऐसे जीव देखने को मिलते हैं जिनसे आम लोग चकित रह जाते हैं। इसी कड़ी में जिले के अजगरबाहर गांव में एक ऐसी घटना घटी , जिसमें मानव और जीवों के बीच प्रेम भावना दिखी, दरअसल कोरबा जिले के सतरेंगा पर्यटन स्थल से लौट रहे कुछ पर्यटको की नजर अजगरबहार गांव के पास एक 10 फीट का किंग कोबरा रोड पार कर ही रहा था उस पर पड़ी और पर्यटकों ने तत्काल गाड़ी रोक दी,देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई वही किंग कोबरा रोड पार न कर के डर से एक किनारे एक छोटी सी झाड़ी में छुप कर बैठ गया, लोगों में देखने की जिज्ञासा से लगातार भीड़ बढ़ने लगा किंग कोबरा एवं लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए,घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी ने मामले की जानकारी डीएफओ श्री कुमार निशांत को दिया फिर उनके निर्देशानुसार और एसडीओ आशीष खेलवार एवं सुर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ तुरंत उस स्थान के लिए रवाना हुए। गांव पहुंचने के बाद सबसे पहले पर्यटकों एवं ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर किया गया और फिर तय प्रोटोकॉल के तहत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

करीब आधे घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में किंग कोबरा ने बार-बार फुफकार कर अपना रौद्र रूप दिखाया। सांप के इस व्यवहार को देख पर्यटकों एवं ग्रामीणों की सांसें थम गईं। हालांकि धैर्यपूर्वक और सावधानी से काम करते हुए आखिरकार टीम ने किंग कोबरा को सुरक्षित थैले में डालने में सफलता प्राप्त की। सफल रेस्क्यू के बाद पर्यटकों एवं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

रेस्क्यू के बाद नियमानुसार पंचनामा तैयार किया गया और फिर किंग कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। इस पूरे रेस्क्यु ऑपरेशन सीएफओ अजगबहार लखन लाल आर्मी, बीएफओ उत्तम प्रसाद खूंटे, (सचिव) नोवा नेचर मोइज एहमद, सिद्धांत जैन, भूपेंद्र जगत, बबलू मारवा, किशन चंद्रा, अंजय, अतीप तवर, रितेश गुप्ता, कृष्णा दास,कमलेश राज, देवेंद्र राज, देवमरावी, गौतम कुमार, शुभम, आशीष कंवर सहित बड़ी संख्या में पर्यटक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

डीएफओ कुमार निशांत का संदेश

“वन्य जीव हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। किंग कोबरा जैसे दुर्लभ प्राणी हमारे जैव-विविधता की धरोहर हैं। यह हमें नुकसान नहीं पहुँचाते, बल्कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

किंग कोबरा, जिसे स्थानीय भाषा में पहाड़ चित्ती भी कहा जाता है, वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम-1972 के अनुसार वर्ग- I में रखा गया है अर्थात् इस जीव को छेड़ने, मारने या किसी भी तरह से नुकसान पहुँचाना अपराध कि श्रेणी में आता है।

किंग कोबरा के एक बाइट से एक वयस्क हाथी की भी जान जा सकती हैं, उसके बाद भी अब तक लोगों को काटने की एक भी घटना सामने नहीं आई हैं जबकि इंसानी आबादी में पाया गया हैं फिर उसे रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया हैं।

वर्तमान में किंग कोबरा में चल रहे शोध कार्य में पता चला है कि मध्यभारत में छत्तीसगढ़ राज्य के केवल कोरबा जिले में पाया जाता हैं।

दुनिया का सबसे लंबा विषधर सांप है। इसकी लंबाई 20 फीट तक या इससे भी ज़्यादा हो सकती है। यह अन्य सांपों को खाकर जीवित रहता और उनकी जनसंख्या नियंत्रित करता है और विश्व का एकमात्र सांप है जिसकी मादा अपने अंडों के लिए पत्तो का घोंसला बनाती है और लगभग 3 माह तक उस घोंसले की रक्षा करती है। यह विशेषता इसके मातृत्व की अनोखी प्रवृत्ति को दर्शाती है।

विशेषज्ञों का कहना हैं की किंग कोबरा बिना वजह मनुष्य पर हमला नहीं करता, केवल खतरा महसूस होने पर आक्रामक हो जाता है। यही कारण है कि ऐसे मामलों में लोगों को सांप को मारने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए। कोरबा जिले में वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी लगातार जनजागरूकता और रेस्क्यू अभियानों के माध्यम से यह संदेश दे रहे हैं कि इंसान और सांप का सह-अस्तित्व ही संरक्षण की दिशा में सबसे बड़ी पहल है।

*माँ सर्वेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य लक्की ड्रॉ योजना, अनेक उपहार होंगे वितरित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— नगर के अग्रणी धार्मिक आयोजनों में गिने जाने वाले माँ सर्वेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति, अगर खेल परिसर मुंगेली इस वर्ष अपने सफलतम 33वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने हेतु समिति द्वारा भव्य लक्की ड्रॉ कूपन उपहार योजना का आयोजन किया गया है। इस आयोजन की खासियत यह है कि श्रद्धालुजन मात्र दान राशि 300 रुपए देकर ड्रॉ कूपन प्राप्त कर सकते हैं और आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका पा सकते हैं। ड्रॉ की तिथि 05 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। समिति ने बताया कि इस वर्ष के ड्रॉ में कुल 21 प्रमुख इनाम रखे गए हैं। इनमें से पहला पुरस्कार है – शानदार बाइक, दूसरा इनाम स्कूटी, तीसरा इनाम एक और बाइक, चौथा इनाम आई फोन, पाँचवां इनाम 55 इंच एल ई डी टी वी, छठवां इनाम फ्रिज, सातवां इनाम ट्रॉली स्पीेकर , आठवां इनाम स्मार्टफोन, नवां इनाम वॉशिंग मशीन, और दसवां इनाम मिक्सर-ग्राइंडर रखा गया है। इसके अलावा 11वें से 15वें विजेता को आकर्षक उपहार, तथा 16वें से 21वें विजेता को उपयोगी गिफ्ट्स दिए जाएंगे। इस प्रकार कुल मिलाकर लोगों को पुरस्कार पाने का अवसर मिलेगा। समिति के पदाधिकारी पंकज मिश्रा (7879083200), प्रीतेश ठाकुर (9300096979) एवं शरद सोनी (7354054512) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज को जोड़ने और उत्सव की भावना को जीवित रखने का भी माध्यम है। गौरतलब है कि माँ सर्वेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति पिछले तीन दशकों से नगरवासियों को भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव के साथ जोड़ती आ रही है। हर वर्ष समिति द्वारा माता की भव्य आराधना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, झाँकी और शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी समिति ने नगरवासियों को भव्य और ऐतिहासिक उत्सव का आश्वासन दिया है। समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर ड्रॉ कूपन लें, इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनें और माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त करें।

*मुंगेली- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के कर्मचारियों का बीते 18 अगस्त से चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन समाप्त हो गया है। *

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली कर्मचारी अब अपने कार्यस्थलों पर लौट चुके है। कर्मचारियों ने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. शीला शाहा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री गिरीश कुर्रे, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. कमलेश खैरवार से मुलाकात कर उनको गुलदस्ता भेंट कर मिठाई खिलाया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. शाहा ने 7 मांगों पर सहमति बनने पर सभी कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं कर्मचारियों को पहले से और अधिक लगन एवं ईमानदारी से कार्य करते हुए जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने की बात कही। उन्होने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चल रहे स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान को जिले में अच्छे से क्रियान्वित करने के लिये कहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
मीडियाकर्मियांे का हृदय से धन्यवाद एवं आभार- संघ के पदाधिकारी अमित दुबे, पवन निर्मलकर ने कहा कि आन्दोलन के दौरान संघ के क्रियाकलापों को लेकर सभी मीडिया कर्मी साथियों का जो सहयोग, साथ तथा कवरेज हम सभी को प्राप्त हुआ उसके लिए प्रदेश के पूरे 16 हजार एनएचएम कर्मचारी संघ हृदय से आपके आभारी हैं तथा कोटिशः आपको धन्यवाद अर्पित करते हैं। निश्चित रूप से यदि आपका साथ हमें नहीं मिलता तो हमारी आवाज शासन-प्रशासन सहित प्रदेश की आम जनता तक भी उचित ढंग से संभवतः ना पहुँच पाती। हम कर्मचारी लंबे समय तक अल्प वेतन में गुजारा कर रहे हैं विभिन्न सामाजिक, आर्थिक, सुविधाओं से वंचित हम सभी संविदा एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को शासन तक पहुंचाने एवं हमारी पीड़ा पर जनता का ध्यान आकर्षित करने का कार्य भी आप सभी मीडिया कर्मी साथियों ने किया। एक बार पुनः आप सभी साथियों का हम सभी एनएचएम कर्मी और संघ आभार व्यक्त करते हुए अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं आशा है कि आप सभी का यह साथ आगे भी बना रहेगा।

*लेखा शाखा समाज कल्याण विभाग में दान में बिना अनुमति के लगा ऐ सी AC जानकारी देने से किया जा रहा इनकार ,,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर = बिलासपुर जिले के समाज कल्याण विभाग में लेखा शाखा में दान के पैसे से ऐसी लगाया गया है, जो कि सूचना के अधिकार के तहत जानकारी प्राप्त हुई है, बताते चले कि सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी के कमरे में ए सी का प्रावधान नहीं है लेकिन इसके बाद भी वहां बीते तीन माह से ए सी लगाया गया है, बताते चले कि कार्यालय के सभी कर्मचारियों को इसकी जानकारी है लेकिन अधिकारी को इस बात तक की भनक भी नहीं है, आर टी आई से प्राप्त जानकारी हुई है कि समाज कल्याण विभाग में ए सी दान के पैसों से लगाई गई है लेकिन विभाग से अनुमति नहीं ली गई है इसकी जानकारी छुपाई जा रही है वहीं दान के पैसों से लगी ऐसी को दिव्यांग बच्चा एवं हितग्राहियों के लिए अनुमति लेते हुए लगाया जा सकता था लेकिन विभाग के अधिकारीयो द्वारा जानबूझकर अपनी सुविधा के लिए ए सी को बिना अनुमति के लगाया गया है, जो कि नियम विरुद्ध हैं,