Home Blog Page 356

*कलेक्टर ने जिला स्तरीय सलाहकार एवं परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक ली*

0

*कलेक्टर ने जिला स्तरीय सलाहकार एवं परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक ली*

*हितग्राहीमूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत हो स्वीकृति एवं वितरण*

*बैंकिंग योजनायों से लाभ दिलाने हेतु लगेंगे शिविर व लोन मेला*

*मुद्रा लोन किसी भी बैंक में आसानी से है उपलब्ध*

*बीमा योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड में बढ़ाए लाभार्थियों की संख्या – कलेक्टर*

जांजगीर-चांपा 27 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार एवं परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न हितग्राहीमुखी विकास तथा रोजगारमूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को इन योजनाओं के प्रकरणों में शत-प्रतिशत स्वीकृति और सहायता ऋण राशि के समयबद्ध वितरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे। उन्होंने विशेष रूप से वित्तीय समावेशन से जुड़ी योजनाओं पर ज़ोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसे कार्यक्रम स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत प्रभावी हैं।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शहरी क्षेत्रों में कौशल आधारित योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए और इनके अंतर्गत ऋण स्वीकृति में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत करें। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना में पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक जोड़ने के निर्देश भी दिए। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के लंबित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने और मत्स्य व पशुपालन विभाग के हितग्राहियों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए समन्वित प्रयास करने को कहा। इसके अतिरिक्त, आधार सीडिंग के कार्य और ई केवाईसी में अगली बैठक तक अधिक लक्ष्य पूर्ण करने और वित्तीय फ्रॉड से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना, रोजगार सृजन योजना, आजीविका मिशन, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, पीएमएमवाय और पीएमस्वनिधि जैसी योजनाओं की प्रगति तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा भेजे गए प्रकरणों की स्थिति की भी विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने आगामी ग्राम सभा में योजनाओं के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने और अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश दिए । इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, रिजर्व बैंक,लीड बैंक अधिकारी , नाबार्ड सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी सहित जिले के विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक उपस्थित थे।

*मुद्रा योजना में सरलीकरण, सरल ऋण प्रक्रिया पर जोर*

कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी बैंक से सरल प्रक्रिया के तहत लोन प्राप्त कर सकता है। योजना का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और छोटे व्यवसायियों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बैंक अधिकारियों को शिशु, किशोर और तरुण घटकों के लिए बैंकवार पृथक लक्ष्य निर्धारण कर जिले में अधिक से अधिक स्वीकृत करने कहा।

*नवरात्रि के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में शिक्षकों द्वारा कन्या भोज का आयोजन*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी-शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केन्द्र ढोलगी विकास खण्ड लोरमी जिला मुंगेली में शाला परिवार गुनापुर की ओर से नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्या भोज का आयोजन किया गया ।जिसमे विद्यालय के सभी बालिकाओं का पैर घोकर माहौर लगाकर फूल चढ़ाया गया तथा केला, लड्डू ,खीर, पूड़ी,भजिया, छोले- आलू सब्जी,और श्रृंगार आदि समान प्रदान किया गया। प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर ने कहा कन्याएं साक्षात देवी स्वरूपा होती है ,ये हमेशा पूजनीय और सम्मानिय होती है। इस अवसर पर सहायक शिक्षक रूपेश राजपूत उनकी घर्मपत्नी श्रीमती अम्बे राजपूत, पुत्री प्राची राजपूत रसोईया कुमारी बाई साहू,लता केंवट, पंच आशा,सफाई कर्मी कोमल यादव ,शांति देवी, रेशम बाई,आदि ग्रामवासी उपस्थित थे। विभिन्न प्रकार के भोजन और श्रृंगार समाग्री पाकर सभी बच्चे बहुत खुश हुए।

*प्रयास वनवासी पाठशाला में स्वास्थय जाँच शिविर का आयोजन*

0


-अचानकमार अभ्यारण के सुदुर वनग्राम बिसौनी में प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रयास वनवासी पाठशाला में डाँ रुपेश साहु (एम एस सर्जन) के द्वारा 25 सितंबर दिन गुरूवार को सभी बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया।
डाँ रूपेश साहु जी का बच्चों के प्रति प्रेम और सेवाभाव ऐसा रहा की वे अपनी धर्मपत्नी के साथ अपनें एक साल के बच्चे को भी साथ लेकर गये थे, वो भी बेहद दुर्गम क्षेत्र में उबडखाबड रास्ते में नदी नाला पार करते हुए रास्ता तय किये, कभी बच्चे और अपनी जीवन संगिनी और बच्चे को बाइक से उतारकर पैदल चले, एक दो जगह तो बाइक से गिर भी गये, बरसात का मौसम किचड घनें जँगल इन सब खतरों की परवाह किये बगैर डाँ साहब और उनकी जीवन संगिनी का बच्चों से मिलनें की उत्सुकता और बच्चे का मुस्कुराता चेहरा मुझे आश्चर्यचकित कर रहा था,
हमारी संस्था के कुछ आश्चर्य से भरे पल में से एक ये भी रहा,
हर चिकित्सक शहरी पढे लिखे आदमी में ये सेवाभाव, त्याग, समर्पण की भावना आ जाये तो धरती ही स्वर्ग बन जायेगा।
इन सब तकलिफों के बाद बाद डाँ साहब एक घंटे का सफर कर परिवार सहित बच्चों के पास पहुंचे
फिर डाँ साहब नें बच्चों की स्वास्थ्य जाँच आरंभ की
इस स्वास्थ्य जाँच शिविर में 61 बैगा बालक बालिकाएं उपस्थित रहे।


सर्वाधिक बच्चे सर्दी खाँसी से ग्रस्त पाये गये, स्वच्छता जागरूकता के अभाव के कारण दाद खाज खुजली से ग्रसित बच्चों की संख्या भी बहुत रही, कुछ बच्चों को चमँरोग से संबंधित समस्याऐं थी जिसके लिए तत्कालिक राहत के लिए दवा दी गयी, पर जो दवा नहीं थी उसे डाँ रूपेश साहु जी नें किसी के माध्यम से बच्चों तक अतिशिघ्र पहुंचानें की बात कही।
स्वास्थ्य जाँच पश्चात डाँ साहब नें अपनी धर्म पत्नी के साथ बच्चों के लिए लाये शैक्षणिक सामाग्री और मिष्ठान का वितरण किये
स्वास्थ्य जाँच शिविर को सफल बनानें के लिए प्रमुख रूप से समाजसेवी आजुराम मरावी, शिक्षक शिवकुमार मरावी, श्रीमति शिवकुमारी मरावी का विशेष योगदान रहा
*प्रयास वनवासी पाठशाला*
*प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन*

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत पांडातराई में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग उप तहसील स्थापना की मिली स्वीकृति*

0

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत पांडातराई में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग उप तहसील स्थापना की मिली स्वीकृति

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पूरी हुई जनता की बहुप्रतीक्षित मांग, नगर पंचायत पांडातराई में उप तहसील की स्थापना से जनता को मिलेगी सुविधा

हिमांशु सिंह ठाकुर – ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा/पंडरिया:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा की कार्यशैली, सक्रियता एवं जनता की सुविधाओं के लिए तत्परता से जनता की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हो रही हैं विगत कई वर्षों से नगर पंचायत पांडातराई में प्रशासकीय एवं भू-राजस्व से जुड़े कर्यों के लिए उप तहसील की स्थापना की बहुप्रतीक्षित मांग थी जो पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पूरी हुई मंगलवार को नगर पंचायत पांडातराई में उप तहसील स्थापना की स्वीकृति दी गई है इस सौगात के लिए भावना बोहरा ने नगरवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि जब आप जनहित के लिए प्रयास करते हैं और वह प्रयास सफल होते हैं तो उसकी ख़ुशी व्यक्त करना आसान नहीं होता है जन संपर्क के दौरान नगर पंचायत इंदौरी व आस-पास के क्षेत्रों में निवासरत जनता द्वारा लगातार उप तहसील की स्थापना की बहुप्रतीक्षित मांग आती रही उनकी इस मांग को पूरा करने के लिए हमने लगातार प्रयास किया और आज उस प्रयास का सकारात्मक परिणाम आज इस सौगात के रूप में हमें मिला है मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री ने जनता की उस मांग को पूरा करते हुए नगर पंचायत पांडातराई में उप तहसील के स्थापना की स्वीकृति दी है इस सौगात से क्षेत्रवासियों को अब भू-राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों एवं प्रशासकीय कार्यों के लिए अब तहसील कार्यालय आने-जाने की समस्या से निजात मिलेगा यह न केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि है बल्कि हमारे सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है इस उप तहसील की स्थापना से एक सुव्यवस्थित और स्थानीय प्रशासनिक इकाई के माध्यम से जन शिकायतों और आवश्यकताओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा साथ ही सभी सेवाएँ उनके घर व ग्राम के नजदीक उपलब्ध होंगी जिससे जनता के समय एवं संसाधनों की बचत भी होगी यह उप तहसील हमारी जनता के लिए सुशासन, सुविधा और विकास का प्रतीक बनेगा यह उप तहसील हमारे क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक ऐसा केंद्र बनेगी जहाँ उनकी प्रशासनिक आवश्यकताएँ सरलता और त्वरित गति से पूरी होंगी उन्होंने आगे कहा कि यह उप तहसील हमारी जनता के लिए समय और संसाधनों की बचत का एक सशक्त माध्यम बनेगी यहाँ पर भूमि संबंधी कार्य जैसे राजस्व रिकॉर्ड, जमाबंदी, खसरा-खतौनी, नामांतरण, बंटवारा, और अन्य प्रमाणपत्रों जैसे आय, जाति, निवास, और जन्म-मृत्यु पंजीकरण से संबंधित सेवाएँ प्रदान की जाएंगी इसके अतिरिक्त, यहाँ पर विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन और जानकारी भी उपलब्ध होगी जिससे हमारे किसान, युवा और सामान्य जन आसानी से इन योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे यह उप तहसील न केवल प्रशासनिक कार्यों को गति देगी बल्कि यहाँ के कर्मचारी जनता की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित समाधान करने के लिए तत्पर रहेंगे यह एक ऐसी व्यवस्था होगी जो पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा के मूल्यों पर आधारित होगी भावना बोहरा ने कहा कि नगर पंचायत पांडातराई की जनता के सहयोग और समर्पण का परिणाम है कि आज हम इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का साक्षी बन रहे हैं मैं यह कामना करती हूँ कि जब यह उप तहसील का संचालन प्रारंभ होगा तो यह हमारे क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित हो और हमारी जनता के जीवन को और अधिक सुगम और समृद्ध बनाए हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि जनता की सुविधा, सेवा एवं शासकीय योजनाओं का लाभ उन्हें मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो, इसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं हमारे इन प्रयासों में जनता के सुझाव और सहयोग भी हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जो हमें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं भाजपा की सरकार आने के बाद से पंडरिया विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों से हुए बदलाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं जनता की हर आकाँक्षाओं को पूरा किया जा रहा है विकास कार्यों को गति मिली है सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है आदिवासी व वनांचल क्षेत्रों से लेकर नगर व ग्राम पंचायत स्तर पर विकास और अधोसंरचना निर्माण के कार्य गुणवत्तायुक्त एवं पारदर्शिता के साथ हो रहें हैं जो आम जनता तक सुविधाएँ पहुंचाने व उनके जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन लेकर आया है यही है सुशासन की सरकार जो जनता के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है।

—————————————-

*मोहतराखुर्द में महतारी सदन के वर्चुअल उद्घाटन में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, बाजार चारभाठा एवं ढोरली में किया 46 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

0

0.जनसुविधाओं के विस्तार एवं क्षेत्र के विकास हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया 46 लाख रुपए से अधिक के अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा/पंडरिया:- पंडरिया विधानसभा की महिलाओं के सशक्तिकरण एवं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 24 लाख 70 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले महतारी सदन का लोकार्पण किया इस दौरान भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और क्षेत्रवासियों को इस सौगात के लिए बधाई दी तत्पश्चात पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनता की मांग व क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार के तहत आज 46 लाख 34 हजार रुपए के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी आज कुल 71 लाख रुपए से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की सौगात पंडरिया विधानसभा वासियों को मिली है जिसके प्रति जनता ने भी मुख्यमंत्री एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बताया कि प्रदेश की ग्रामीण परिवेश में रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार अभूतपूर्व कार्य कर रही है महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहयता के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है वहीं महतारी सदन का निर्माण कर उन्हें प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर की दिशा में भी अग्रसर कर रहें हैं यह सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि हमारी माताओं बहनों और बेटियों के सपनों, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक है इस भवन का मुख्य उद्देश्य हमारी ग्रामीण बहनों को एक ऐसा मंच देना जहां वे एकत्र होकर अपनी प्रतिभा कौशल और सामूहिक शक्ति को निखार सकें यहाँ स्वयं सहायता समूह की गतिविधियाँ प्रशिक्षण, सामुदायिक सभाएँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे यह सदन केवल चार दीवारी नहीं बल्कि हमारी बहनों के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का केंद्र बनेगा यहाँ से वे नई दिशाएँ तय करेंगी नई ऊँचाइयों को छूएंगी और अपने परिवार व समाज को और सशक्त बनाएंगी उन्होंने आगे कहा कि आज प्रदेश के युवा, महिला, किसान,व्यापारी को सशक्त बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं, सड़कों का निर्माण, पर्याप्त प्रकाश व पेयजल व्यवस्था स्वच्छता,सौन्दर्यीकरण जैसे कार्य निरंतर हो रहें हैं हमारा पंडरिया विधानसभा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित का कर रहा है आज जनता की आकाँक्षाओं और उनकी सुविधाओं तथा क्षेत्र की प्रगति के उद्देश्य से ग्राम बाजार चारभाठा में सीसी रोड निर्माण तथा ग्राम ढोरली में सीसी रोड भवन निर्माण हेतु कुल 46 लाख 34 हजार रुपए की विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया इन सभी विकास कार्यों से जनता को सुग्मन आवागमन की सुविधा मिलेगी वहीं ग्राम में धार्मिक,सांस्कृतिक व विभिन्न योजनाओं के लिए उपयुक्त एवं सर्वसुविधायुक्त स्थान मिलेगा आज पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना विकास के साथ ही जनता की मूलभूत सुविधाओं, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का विस्तार चौक-चौराहों व पुल-पुलियों का निर्माण तालाबों एवं शहरों का सौन्दर्यीकरण, बिलजी,पानी की पर्याप्त आपूर्ति एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास कार्य ध्रुव गति हो रहे हैं पूर्ण पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता के कार्यों से कांग्रेस शासन में 5 वर्षों तक उपेक्षित रहा हमारा पंडरिया विधानसभा आज निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा है।

—————————————-

*स्वर्णा लेडीज ग्रुप के विशाल गरबे से शुभारंभ*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

रायपुर/कवर्धा/पंडरिया:- नगर की शान स्वर्णा लेडीज ग्रुप द्वारा लगातार तीसरे वर्ष भी महिलाओं के लिए विशाल और अत्यंत अनुशासित गरबे का आयोजन स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल मैदान लोरमी रोड पंडरिया में शुभारंभ किया जा चुका है वही शक्ति के आराधना का पर्व नवरात्रि के विशेष अवसर पर इस वर्ष भी तीन दिवस 24.09.25 से 26.09.25 तक गरबे का एक बार फिर से ऐतिहासिक भव्य और विशाल गरबे का आयोजन का शुभारंभ किया गया है गरबा महोत्सव के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय एवं समाज सेविका रेखा पाण्डेय द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक भावना बोहरा एवं समापन समारोह 26. 09.25 के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार तोखन साहू तखतपुर विधायक तथा स्वर्णा लेडीज ग्रुप के संरक्षक धर्मजीत सिंह ठाकुर समाज सेवक सुरेंद्र सिंह छाबड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे वही स्वर्णा लेडीज ग्रुप की अध्यक्ष मीनू छाबड़ा एवं संयोजक व संचालक उमा पाठक ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण बहुत ही सुंदर गरबा पंडाल,आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था,बैठक व्यवस्था,गन फायर अंम्ब्रेला डांस, कलर स्मोक एवं अनुशासन है जिसमें सिर्फ महिला प्रतिभागी ही भाग ले रहे हैं तथा दर्शकों को प्रवेश फैमिली एंट्री पास के माध्यम से ही दिया जाएगा वहीं इस बार भी गरबा प्रतिभागी स्थानीय के साथ साथ कबीरधाम जिले के अतिरिक्त कोरबा,बिलासपुर लोरमी से आ रहे है पंजीकृत प्रतिभागियों को 15 दिवस पूर्व से ही प्रशिक्षित सी एम डी ए डांस अकादमी विनय और उनके ग्रुप और अक्षिता श्रीवास्तव द्वारा गरबे का अभ्यास कराया जा रहा है ग्रुप के सभी सदस्यों के द्वारा अपने अपने स्तर पर जिम्मेदारियों के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन के तैयारी कर रहे है बता दे कि ग्रुप के सक्रिय सदस्य स्मृति श्रीवास्तव ,सतनाम छाबड़ा ,रश्मि श्रीवास्तव, गुंचा सिँह, छाया सिंह ठाकुर, नीतू भट्ठ,नियति जायसवाल , निमिता ठाकुर, पिंकी दुवा, रजनी दुवा,स्वीना छाबड़ा ,ऋचा सिंग
, गुरशीन कौर,प्रीति लूथरा,प्रियंका छाबड़ा ,एशना छाबड़ा है सभी महिलाओ के द्वारा के नगर के वरिष्ठ जनो को गरबा का आंनद लेने आमंत्रित किया गया।

—————————————-

*मुंगेली में तीन दिवसीय भवितव्य गरबा महोत्सव 2025 का आयोजन, बी.आर.साव स्कूल मैदान मे*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। शहर के सांस्कृतिक आयोजनों की कड़ी में इस वर्ष भी गरबा की धूम मचने वाली है। भवितव्य समिति मुंगेली द्वारा आगामी 27 से 29 सितम्बर 2025 तक तीन दिवसीय भवितव्य गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का स्थल बी.आर.साव मैदान, पंडरिया रोड, मुंगेली तय किया गया है।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गरबा महोत्सव का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोते हुए युवाओं और परिवारों को एक मंच पर लाना है। इस दौरान प्रतिदिन सायंकाल आकर्षक झांकी, देवी की आराधना और गरबा नृत्य की प्रस्तुति होगी। महोत्सव में न केवल शहर बल्कि आसपास के गांव और कस्बों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

महोत्सव से पूर्व प्रतिभागियों को गरबा की विशेष प्रशिक्षण सुविधा भी उपलब्ध कराई गई । इसके लिए 19, 20 और 21 सितम्बर 2025 को मानस भवन, मुंगेली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रिहर्सल सेशन का आयोजन रखा गया था इस प्रशिक्षण सत्र में सभी इच्छुक प्रतिभागी निःशुल्क हिस्सा लिए। आयोजन समिति का कहना है कि बेहतर प्रस्तुति और गरबा की पारंपरिक शैली से प्रतिभागियों को अवगत कराना इस रिहर्सल का प्रमुख उद्देश्य है।

महोत्सव में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे युवक-युवतियां डांडिया और गरबा नृत्य की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्ति और उल्लास से सराबोर कर देंगे। आयोजन स्थल पर सजावट, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए जा रहे हैं, ताकि हर वर्ग के लोग गरबा महोत्सव का आनंद ले सकें।

आयोजन समिति से जुड़े अविरल सिंह श्रीनेत वाशु सिंह राजपूत (ट्रेनर) और अंशु सिंह राजपूत ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गरबा महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

शहर में पहली बार इस तरह का गरबा महोत्सव तीन दिनों तक लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और समिति का कहना है कि यह गरबा महोत्सव आने वाले वर्षों के लिए भी एक नई परंपरा स्थापित करेगा।

*पार्षद निधि से विद्यालय को मिलेगा लाभ विद्यालय ही बच्चों का भविष्य गढ़ने का स्थान है” – पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— नगर पालिका परिषद मुंगेली अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए अपने पार्षद निधि से शासकीय रामानुज देवांगन प्राथमिक शाला (वार्ड क्र. 13) के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की अनुशंसा की है। यह निर्णय विद्यालय के विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुविधा दोनों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

*विद्यालय को मिलेगी डेस्क-बेंच, पंखे और कुर्सियां*

पार्षद देवांगन ने नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर ध्यान आकर्षित कराया। पत्र में उल्लेख किया गया है कि विद्यालय में बच्चों के लिए डेस्क-बेंच, पंखे और कुर्सियों की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने पार्षद निधि से कुल 1.50 लाख रुपए की सामग्री उपलब्ध कराने की अनुशंसा की है। इन सामग्रियों को शीघ्र क्रय कर विद्यालय में स्थापित करने का अनुरोध किया गया है ताकि विद्यार्थियों को अध्ययन के दौरान बेहतर सुविधा मिल सके।

*विद्यालयों को संसाधनों की सबसे अधिक आवश्यकता*

पार्षद श्रीमती देवांगन ने कहा – “विद्यालय ही बच्चों का भविष्य गढ़ने का स्थान है। यदि बच्चों को उचित संसाधन और शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए तो वे निश्चित रूप से पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे। इसी उद्देश्य से मैंने पार्षद निधि से यह सहयोग करने का निर्णय लिया है।” उनका मानना है कि वर्तमान समय में शैक्षणिक संस्थानों को सबसे अधिक आवश्यकता बुनियादी सुविधाओं की है। डेस्क-बेंच और पंखे जैसी आवश्यक सामग्री मिलने से न केवल बच्चों को पढ़ाई में सुविधा होगी बल्कि उनकी शिक्षा की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।

*अभिभावकों और नागरिकों ने की सराहना*

स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने पार्षद की इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि आज के समय में जब संसाधनों की कमी से विद्यालय प्रभावित होते हैं, ऐसे प्रयास शिक्षा को मजबूती प्रदान करते हैं। विशेष रूप से गरीब और सामान्य वर्ग के बच्चे जो सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत हैं, उन्हें इस कदम से सीधा लाभ मिलेगा।

*नगर पालिका परिषद ने दिया आश्वासन*

नगर पालिका परिषद मुंगेली के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि अनुशंसा के आधार पर आवश्यक सामग्री शीघ्र खरीदी जाएगी और विद्यालय में स्थापित कराई जाएगी। इस कदम से विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

*शिक्षा क्षेत्र में प्रेरणादायी योगदान*

पार्षद निधि से किया जा रहा यह योगदान न केवल विद्यार्थियों के लिए सहायक सिद्ध होगा बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणादायी मिसाल बनेगा। शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में पार्षद निधि का सदुपयोग नगर पालिका परिषद की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन की यह पहल न केवल मुंगेली जिले के शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करेगी बल्कि भविष्य में अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

*माँ सर्वेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य लक्की ड्रॉ योजना, अनेक उपहार होंगे वितरित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— नगर के अग्रणी धार्मिक आयोजनों में गिने जाने वाले माँ सर्वेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति, अगर खेल परिसर मुंगेली इस वर्ष अपने सफलतम 33वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने हेतु समिति द्वारा भव्य लक्की ड्रॉ कूपन उपहार योजना का आयोजन किया गया है। इस आयोजन की खासियत यह है कि श्रद्धालुजन मात्र दान राशि 300 रुपए देकर ड्रॉ कूपन प्राप्त कर सकते हैं और आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका पा सकते हैं। ड्रॉ की तिथि 05 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। समिति ने बताया कि इस वर्ष के ड्रॉ में कुल 21 प्रमुख इनाम रखे गए हैं। इनमें से पहला पुरस्कार है – शानदार बाइक, दूसरा इनाम स्कूटी, तीसरा इनाम एक और बाइक, चौथा इनाम आई फोन, पाँचवां इनाम 55 इंच एल ई डी टी वी, छठवां इनाम फ्रिज, सातवां इनाम ट्रॉली स्पीेकर , आठवां इनाम स्मार्टफोन, नवां इनाम वॉशिंग मशीन, और दसवां इनाम मिक्सर-ग्राइंडर रखा गया है। इसके अलावा 11वें से 15वें विजेता को आकर्षक उपहार, तथा 16वें से 21वें विजेता को उपयोगी गिफ्ट्स दिए जाएंगे। इस प्रकार कुल मिलाकर लोगों को पुरस्कार पाने का अवसर मिलेगा। समिति के पदाधिकारी पंकज मिश्रा (7879083200), प्रीतेश ठाकुर (9300096979) एवं शरद सोनी (7354054512) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज को जोड़ने और उत्सव की भावना को जीवित रखने का भी माध्यम है। गौरतलब है कि माँ सर्वेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति पिछले तीन दशकों से नगरवासियों को भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव के साथ जोड़ती आ रही है। हर वर्ष समिति द्वारा माता की भव्य आराधना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, झाँकी और शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी समिति ने नगरवासियों को भव्य और ऐतिहासिक उत्सव का आश्वासन दिया है। समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर ड्रॉ कूपन लें, इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनें और माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त करें।

*नेहा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरमी की अनोखी पहल एक पेड़ जन्म दिन के नाम*

0

*नेहा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरमी की अनोखी पहल एक पेड़ जन्म दिन के नाम*

*प्राचार्य प्रियंका टोण्डे के नेतृत्व में बच्चों ने लिखी हरियाली की नई कहानी*

लोरमी। जन्मदिन पर केक और मोमबत्ती जलाने की परंपरा तो आम है, लेकिन नेहा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरमी ने इसे एक नई दिशा दी है। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रियंका टोण्डे के नेतृत्व में शुरू की गई अनोखी पहल एक पेड़ – जन्मदिन के नाम को सभी ने सराहना किया है। इस अभिनव अभियान की शुरुआत विद्यालय के छात्र मयंक लहरे के जन्मदिन पर पौधारोपण कर जन्मदिन को यादगार बना दिया। छात्र ने पौधा का सुरक्षा हेतु संकल्प लिया।विद्यालय के संचालक श्री सुनील लहरे ने कहा कि प्राचार्य श्रीमती प्रियंका टोण्डे के अनुकरणीय पहल बच्चों को छोटी उम्र से ही इस दिशा में प्रेरित करना अत्यंत सराहनीय कदम है, उनका दूरदर्शी सोच, सकारात्मक नेतृत्व हर किसी के लिए अनुकरणीय है। उनकी यह सोच आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा योगदान सिद्ध होगी।
प्राचार्य श्रीमती प्रियंका टोण्डे ने कहा कि बच्चों के जीवन का सबसे खास दिन यदि प्रकृति को समर्पित हो, तो वह दिन वास्तव में सार्थक हो जाता है। एक बच्चा और एक पेड़ साथ-साथ बढ़ेंगे तो जीवन और धरती दोनों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया है कि अब हर विद्यार्थी का जन्मदिन पौधारोपण के साथ मनाया जाएगा। इस प्रयास की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर शशी देवी लहरे, प्रिया अहिरवार, गीता यादव, किरण कश्यप, भारती मरावी, देवेन्द्र कुमार, आशु शर्मा, दिव्या शर्मा एवं छात्र, छात्रा उपस्थित थे।