Home Blog Page 355

*कोरबा पुलिस एवं CISF द्वारा संयुक्त फायर एंड सेफ्टी ड्रिल का सफल आयोजन।*

0
Oplus_131072

श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी (अधिक्षक, जिला कोरबा) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ आयोजन।

 

कोरबा – जिला पुलिस बल, कोरबा एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के संयुक्त तत्वावधान में आज पुलिस लाइन कोरबा में एक फायर एंड सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

इस ड्रिल में जिला पुलिस बल एवं CISF के अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया तथा आगजनी एवं अन्य आपदा परिदृश्यों से निपटने के लिए समन्वय, बचाव एवं सुरक्षा कार्यों का अभ्यास किया। पूरे आयोजन का संचालन सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया गया, जिससे बलों की तैयारी और उनकी आपसी तालमेल की उत्कृष्टता सामने आई।

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में संपूर्ण अभ्यास का निष्पादन हुआ। उन्होंने बलों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि,

“इस प्रकार की संयुक्त ड्रिल न केवल सुरक्षा बलों की क्षमता को बढ़ाती है, बल्कि आम नागरिकों में भी सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संचार करती है।”

इस आयोजन से यह संदेश भी गया कि जिला प्रशासन एवं सुरक्षा बल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम एवं सजग हैं।

➡ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत 04 जुआरियानों पर कार्यवाही कर भेजा गया जेल*

0

➡ *52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलने वाले 04 जुआरियानों को जुआ एक्ट की कार्यवाही कर प्रतिबंधक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

➡ *आरोपियों के कब्जे से 4300 रूपये, एक बोरा फट्टी, 52 पत्ती ताश, 03 नग मोटर-सायकल को किया गया जप्त*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली– मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों पर *‘‘ऑपरेशन बाज’’* के तहत कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन मे मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि दिनांक 28.09.2025 को ग्राम परसदा मुक्तिधाम मे कुछ लोग ताश पत्ती से रूपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं कि मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु थाना पथरिया एवं सायबर सेल की टीम द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम परसदा मुक्तिधाम मे रेड कार्यवाही कर जुआड़ियान 1. किशुन लोधी पिता जुलाराम उम्र 55 वर्ष साकिन कलार जेवरा थाना पथरिया जिला मुंगेली 2. अजय कुमार राजपूत पिता रतिराम उम्र 27 वर्ष साकिन बोटेबोट थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा 3. नीलमणी पिता भोलाराम साहू उम्र 41 वर्ष साकिन पडरभट्ट्ठा थाना मुंगेली जिला मुंगेली 4. यूशरण साहू पिता बिहारी लाल साहू उम्र 52 वर्ष साकिन गुजेरा चौकी मारो जिला बेमेतरा कुल 04 जुआरियानों को पकड़ा गया। जुआरियानों से फड़ एवं पास से कुल 4300 रूपये, बोरा फट्टी, 52 पत्ती ताश, 03 नग मोटर सायकल को समक्ष गवाहान जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 208/2025 धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 पंजीबद्ध किया गया।
जुआड़ियान जुआ खेलने में अप्रत्यक्ष रूप से लुक छिप कर जुआ खेलते है जिससे शहर एवं देहात क्षेत्रो में जुआ खेलने से ग्रामीण क्षेत्र के सीधे साधे एवं पढे लिखे नवयुवक भी इसका शिकार हो रहे है, पकड़े गये जुआड़ियान/आरोपियों कृत्य से क्षेत्र के आम जनता एवं सज्जन लोगो में जन आक्रोश है। आम जनता की जन भावना को देखते हुये व पकड़े गये जुआड़ियान के द्वारा तत्काल शांति भंग करने की अंदेशा पर 04 जुआड़ियान किशुन लोधी, अजय कुमार राजपूत, नीलमणी साहू, युशकरण साहू को दिनांक 28.09.2025 को प्रतिबंधात्मक धारा के तहत इश्तगाशा एसडीएम न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।

*महामाया दुर्गा उत्सव समिति व नगरवासी द्वारा रावण दहन व जगराता का भव्य रूप से किया जाएगा आयोजन*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर -ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- पंडरिया नगर पंडरिया में दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया जा रहा है वही पंडरिया नगर के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका सीमा कौशिक का शानदार जगराता सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उसके पूर्व इस आयोजन में अधर्म पर धर्म की जीत के इस महापर्व में प्रभु श्रीराम की झाकी निकाल कर अधर्मी रावण का वध किया जाएगा इस आयोजन में 61 फिट के रावण व मेघनाद दहन का कार्यक्रम रखा गया है भव्य आतिशबाज़ी इस आयोजन का आकर्षण होगा इस कार्यक्रम में विधानसभा की उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगी।

*व्यापारी संघ व वरिष्ठजनों की भूमिका*

वही महामाया दुर्गा उत्सव समिति द्वारा इस आयोजन को किया जा रहा है जिसके द्वारा कल एक बैठक आहूत की गई थी जिसमें नगर के व्यापारी संघ व युवा साथियों से आयोजन हेतु चर्चा किया गया इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संघ व संगठनों ने मिलकर समर्थन किया वही आयोजनकर्ता महामाया दुर्गाउत्सव समिति द्वारा वर्षों से जगराता और संस्कृति के अनुरूप आयोजन दशहरा में किया जाता रहा है इस वर्ष भी यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए एक आकर्षक आयोजन होगा,आयोजन समिति द्वारा आयोजन में सम्मिलित होने आग्रह किया गया।

—————————————-

*केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू का तीन दिवसीय अरुणाचल प्रवास*

0

नई दिल्ली, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू 28 से 30 सितम्बर तक तीन दिवसीय अरुणाचल प्रदेश प्रवास पर रहेंगे।

अपने प्रवास के दौरान वे ईटानगर और ज़ीरो में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, HUDCO, NBCC और CPWD अधिकारियों के साथ बैठक, तथा राज्यपाल महोदय से शिष्टाचार भेंट करेंगे।

श्री साहू महिला स्व-सहायता समूहों (SHG) से संवाद, स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों के साथ “जीएसटी बचत उत्सव” कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

♦️ **अवैध शराब पर पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही ।**

0

♦️ **अवैध शराब पर पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही ।**
♦️ **01 आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी शराब किया गया जप्त।*
♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।* *
————————————————–
*नाम आरोपीयों -*
प्रमोद साहू पिता अमरनाथ साहू उम्र 30 वर्ष साकिन केवटाडीह थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध शराब पर अंकूश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देश प्राप्त होने पर, थाना प्रभारी पचपेड़ी द्वारा अलग टीम बनाकर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।दौरान पेट्रोलिंग के मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम केवटाडीह का प्रमोद साहू ने अवैध रूप से शराब विक्री करने हेतु अपने कब्जे में रखा है। उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये, जिसके पालन में टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया । आरोपी प्रमोद साहू पिता अमरनाथ साहू उम्र 30 वर्ष साकिन केवटाडीह थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर की कब्जे से 40 पाव देसी मदिरा जप्त किया गया । आरोपी प्रमोद साहू को गिरफ्तार कर दिनांक 28.09.25 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । ज्ञात हो कि पचपेड़ी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार और सख्त कार्यवाही की जा रही है।ल

*जनपद पंचायत मुंगेली में जान को जोखिम में डालकर कर रहे अधिकारी कर्मचारी काम, तो वही सुरक्षा के अभाव में हो रहा समान गायब पूर्व में जनपद की 239 फाइल हो चुकी हैं गायब,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली = मुंगेली जिले के जनपद पंचायत मुंगेली में एक कर्मचारी का कुछ दिन पहले मोबाइल फोन गायब हो गया तो वही आए दिन कुछ न कुछ समान गायब होने की जानकारी सूत्रों से हमे मिलती हैं, सुरक्षा के अभाव में यहां के अधिकारी कर्मचारी कार्य कर रहे हैं, जनपद पंचायत मुंगेली के भवन को रिपेयरिंग की आवश्यकता है लेकिन इसके बाद भी यहां के न तो अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार का कोई ध्यान दिया

जाता हैं न ही जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई निर्णय लिया जाता है, CCTV नहीं होने के कारण यहां किसी न किसी का कुछ न कुछ समान गायब होता रहता है, लेकिन इसके बाद भी न तो जिला प्रशासन के द्वारा कोई ध्यान दिया जाता है न ही सीईओ के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई निर्णय लिया जाता हैं, जगह जगह दिवाल पर दरारें व छत से प्लास्टर नीचे गिर रहा है लेकिन इसके बाद भी यहां के कर्मचारी भय में काम कर रहे हैं, पूर्व में भी 239 फाइल चोरी का मामला सामने आ चुका है इतनी गंभीर लापरवाही होने के बाद भी विभाग सुस्त रवैया अपना रहा है, व कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है,

*बिलासपुर जिले में लिंगियाडीह क्षेत्र में प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर बिलासपुर जिले के लिंगियाडीह क्षेत्र में मां कामाख्या देवी मंदिर है जहां नवरात्रि के दौरान इस वक्त सैकड़ों/हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना दिनभर लगा हुआ है, मां कामाख्या देवी के दर्शन के लिए लोग दूर दूर से यहां आते हैं, मंदिर के संचालन समिति के मुखिया केद्वारा प्रसाद वितरण भंडारा भोज और हजारों लोगों को भोजन वितरण का संकल्प इन्होंने लिया है, कई दशकों से यहां के लोगों के

साथ साथ दूर दराज के लोगों के लिए मां कामाख्या देवी मंदिर आस्था का प्रतीक बना हुआ है, सच्ची सेवा भाव व श्रद्धा भक्ति से मंदिर का संचालन करना में यहां के मुखिया श्री मनहरण लाल यादव जी का अहम योगदान है, एक सहयोगी के रूप में श्री राम शंकर शुक्ला जी ने भी मंदिर के संचालन से लेकर हर कार्यक्रम के आयोजन पर कार्य करते हुए लोगों के श्रद्धा भक्ति को जागृत करने में इन्होंने अहम भूमिका निभाई है,

 *नाबालिक से छेडछाड का चार माह से फरार ईनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ⚡⚡*

0

*नाबालिक से छेडछाड का चार माह से फरार ईनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ⚡⚡*
♦️ आरोपी पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रू ईनाम की हुई थी घोषणा ⚡⚡
♦️ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल ⚡⚡
♦️ आरोपी पर पूर्व में भी जिला जांजगीर चांपा में है आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार आरोपी का नाम – लंबोदर वैष्णव पिता रामदास वैष्णव उम्र 32 साल निवासी मटासीपारा ग्राम कुली थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

आशीष कश्यप बिलासपुर -. पीडिता थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.05.2025 को लम्बोदर वैष्णव पिता रामदास वैष्णव निवासी कुली के द्वारा नाबालिक पीडिता के हाथ, बांह, एवं बाल पकडकर बुरी नियत से पीडिता के साथ छेडछाड कर अश्लील बात करने की रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, आरोपी गिरफ्तारी के डर से घटना दिनांक से फरार था, थाना सीपत द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर हर संभव प्रयास किया गया जिस पर

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा 5000 रू का ईनाम रखा था, आरोपी की पता साजी हेतु सीपत थाना प्रभारी द्वारा टीम तैयार कर लगातार पता साजी किया जा रहा था आरोपी लम्बोदर वैष्णव अपने घर आने की लोकल मुखबिरी सूचना पर सीपत पुलिस टीम द्वारा आरोपी लम्बोदर वैष्णव को गिरफ्तार किया कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी आरक्षक शरद साहू आरक्षक आकाश मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

* *शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में यातायात जांजगीर पुलिस का शिकंजा*

0

* *शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में यातायात जांजगीर पुलिस का शिकंजा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में जांजगीर, नैला क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गई जिसमें 09 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा*

* *नवरात्रि पर्व की सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए नैला मां दुर्गा पंडाल भीड़ भाड़ क्षेत्र मेला परिसर में मोटर सायकल चालकों को पकड़ा*

* *इसके अतिरिक्त मां दुर्गा पंडाल नैला तरफ नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने, नो एंट्री में वाहन प्रवेश करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया है।*

* *शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जा रही है।*

* *शराबी वाहन चालकों के वाहनों को जप्त कर उनके विरूद्ध धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है*

*⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार* के नेतृत्व में यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में नव रात्रि पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जांजगीर, नैला तरफ विशेष अभियान चलाकर चेकिंग किया गया जिसमें 9 व्यक्तियों के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पाए जाने पर चालकों के विरूद्ध के धारा 185 mv act के तहत कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

*यातायात जांजगीर पुलिस की अपील*

1. शराब के नशे में वाहन न चालांए।
2. तेज गति से वाहन न चलाएं।
3. हेलमेड पहन कर मोटर सायकल चलाए
4. मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करे।
5. माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए
7. रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरते
9. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध।
10. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन
11. नाबलिकों को वाहन नहीं चलाने देवे।

*नवरात्रि के आस्था में डूबा जेएसडब्ल्यू महानदी प्लांट प्रबंधन*

0

*जेएसडब्ल्यू महानदी पॉवर प्लांट के कैंप ऑफिस में विराजित मां दुर्गा पूजन में शामिल हुए बिजनेस हेड सीएन सिंह*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत नरियरा में संचालित जेएसडब्ल्यू महानदी प्लांट कंपनी लिमिटेड के कैंप ऑफिस में विराजित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के पंचमी तिथि में जेएसडब्ल्यू महानदी पॉवर प्लांट प्रबंधन के बिजनेस हेड सीएन सिंह पूजन में शामिल हुए।


बता दें कि जेएसडब्ल्यू महानदी पॉवर प्लांट प्रबंधन द्वारा लगातार श्रद्धा, आस्था, और विश्वास को केंद्र में रखकर विगत दिनों में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा विराजित कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, उसी तारतम्य में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रमिक कल्याण के आस्था पर पॉवर प्लांट के वर्कशॉप परिसर में भव्य पंडाल लगाकर भगवान विश्वकर्मा का पूजा अर्चना किया गया।
गौरतलब है कि नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रबंधन द्वारा कैंप ऑफिस में पिछले सोमवार से भव्य पंडाल निर्माण कर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर प्रतिदिन विधिविदान से पूजन किया जा रहा है।
नवरात्रि के पंचमी के विशेष पूजन में प्लांट के बिजनेश हेड सीएन सिंह मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।
प्लांट के सेक्शन हेड जितेंद्र त्रिपाठी के निर्देशन तथा एचआर हेड अभिषेक शर्मा के विशेष मार्गदर्शन में सम्पूर्ण कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हो रहे हैं।
पंडाल के प्रतिदिन की पूजा में विशेष सहयोग डीजीएम रमोद कुमार सिंह, पवन पांडेय, अखिलेश राय, वेद प्रकाश राठौर (GET), राधेश्याम कुमावत तथा कैंप ऑफिस के समस्त स्टाफ के द्वारा सराहनीय योगदान किया जा रहा है।