Home Blog Page 354

*राज्यपाल श्री रमेन डेका से नव नियुक्त मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की*

0

रायपुर, /राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में प्रदेश के नव नियुक्त मुख्य सचिव श्री विकास शील ने सौजन्य भेंट की।

*राज्यपाल श्री डेका ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की*

0

रायपुर/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज सिविल लाइन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

*राज्यपाल ने विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं*

0

रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह उत्सव हमें सीख देता है कि कठिनाइयों के बावजूद हमें अपने आदर्शो और मूल्यों के प्रति दृढ़ रहना चाहिए और समाज में सद्भाव, एकता और शांति के लिए अपना योगदान देना चाहिए। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं, उनकी सदैव जीत होती है।

*मुंगेली पुलिस की उत्कृष्ट पहल: ‘अकेली लड़की को मौका नहीं, सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है’* *हर कन्या का सुरक्षित और संरक्षित घर तक पहुंचना ही सच्चे ‘कन्या भोज’ का सर्वोच्च महत्व है*

0

मुंगेली//मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा जिले में चलाएं जा रहे *’ पहल’* अभियान ने सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए एक सशक्त संदेश दिया है कि एकाकी चलने वाली हर युवती की सुरक्षा सिर्फ उसकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरी समाज एवं प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि कन्या सुरक्षा की यह अवधारणा परिवार, समुदाय और पुलिस के सम्मिलित प्रयासों से ही साकार हो सकती है।
यह पहल युवतियों के संरक्षण, उनके आत्मसम्मान और उनके बचाव के लिए समर्पित है, जिसमें यह कहा गया है कि समाज में ‌*कन्या भोज* का असली अर्थ तभी पूरा होता है, जब हर कन्या सुरक्षित और भय-मुक्त अवस्था में अपने घर पहुंचे। इसमें बेटी के सम्मान व सुरक्षा को सर्वोपरि रखा गया है, जो परिवार और समाज दोनों का दायित्व बनता है।पुलिस ने युवतियों के प्रति संवेदनशीलता और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान भी चलाये हैं, जिनमें सुरक्षा के लिए संदेश देना, सुरक्षा उपाय बताना और सामाजिक सरोकारों को जगाना शामिल है। पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा, तथा आत्मरक्षा के तरीकों पर निरंतर जागरूकता बढ़ाई जा रही है। यह पहल सिर्फ एक तात्कालिक संदेश नहीं, बल्कि सामाजिक विश्वास और सुरक्षा के लिए एक लंबी लड़ाई की शुरुआत है, जिसके अंतर्गत समाज के सभी वर्ग महिलाओं की सुरक्षा को अपना प्राथमिक कार्य समझें। मुंगेली पुलिस की यह पहल युवतियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने, उनके स्वतंत्र और सुरक्षित जीवन के अधिकार को साकार करने का प्रतीक है।

> *सभी से अपील है कि वे ‘अकेली लड़की मौका नहीं’ की सोच को अपनाते हुए कन्याओं के सुरक्षित आवागमन की जिम्मेदारी खुद लें, क्योंकि यही सच्चा ‘कन्या भोज’ का मूल सार है।*

*छत्तीसगढ़ बिज़ली कर्मचारी संघ-महासंघ का चरणबद्ध आंदोलन*

0

छत्तीसगढ़ बिज़ली कर्मचारी संघ-महासंघ का चरणबद्ध आंदोलन

कर रहे संभागीय स्तर पर जनजागरण एवं संपर्क अभियान

मुंगेली: कंपनी प्रबंधन की वादा खिलाफी व हठधर्मिता के खिलाफ विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ बिज़ली कर्मचारी संघ-महासंघ का चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। ज्ञात हो यह संघ भारतीय मजदूर संघ और अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ से सम्बद्ध है, अपने चरण बद्ध आंदोलन को पूरा करते हुए संभाग स्तरीय संपर्क अभियान चलाया जिसके तहत मुंगेली कार्यपालन यंत्री कार्यालय में सभी कर्मचारियों से मुलाकात कर जनजागरण किया। आगामी 9 अक्टूबर को डगनिया रायपुर में एक दिवसीय विशाल रैली प्रदर्शन और आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। राज्य बिज़ली कर्मचारियों की मांग और राष्ट्रीय स्तर की मांग को लेकर एक पर्चा बांटा जा रहा है जिससे आम जन तक संघ की जायज मंशा पहुंच सके। मांगों को लेकर संभाग अध्यक्ष रवि कांत सिंह और उपाध्यक्ष पुलक सरकार एवं साथियों द्वारा जनजागरण कार्यक्रम किया गया। सभी कर्मचारियों ने एवं अधिकारियों ने संघ के मांगों पर अपना समर्थन देते हुए जायज मांगों को पूरा करने की अपील कंपनी प्रबंधन से की है। कंपनी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, 3 प्रतिशत तकनीकी भत्ता, चतुर्थ उच्चतर वेतनमान लागू करने जैसे राज्यों की मांग वहीँ राष्टीय मांगे भारत सरकार को बिज़ली क्षेत्रों के कर्मचारियों के लिए एक राष्ट्र एक ग्रिड एक सेवा नियम लागू करने, निजीकरण को रोकने एवं युक्तिसंगत बनाने, ठेका पद्धति ऑउटसोर्सिंग और फ्रेंचाइजी प्रणाली को रोकने, सुरक्षात्मक कानून, सामाजिक सुरक्षा गारंटी, विद्युत अधिनियम 2003 एवं विद्युत विधेयक 2023 पर पुनर्विचार किए जाने जैसे कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की जायज मांगों पर तत्काल प्रभाव से पूरा करने आंदोलन किया जा रहा है।

अंतरजिला के 3 शातिर लुटेरे को पकड़ने में मिली सफलता साइबर टीम एवं थाना अकलतरा की संयुक्त कार्यवाही,*

0

*अंतरजिला के 3 शातिर लुटेरे को पकड़ने में मिली सफलता साइबर टीम एवं थाना अकलतरा की संयुक्त कार्यवाही,*

*शातिर लुटेरों से की गईं 4 मोटर साइकल जप्त*

*आरोपियों द्वारा थाना सकरी जिला बिलासपुर, थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर, थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा क्षेत्र में लगातार 3 घटना को दिए थे अंजाम*

*आरोपियों द्वारा रात के अंधेरे में निककर देते थे घटना को अंजाम*

*आरोपियों के विरुद्ध बिलासपुर जिले में पूर्व में कई अपराध दर्ज है*

*आरोपीयों के द्वारा चाकू की नोक पर राहगीरों को रास्ता रोककर देते थे घटना को अंजाम*

* गिरफ्तार आरोपी*

01. भीम पासी पिता दूधनाथ उम्र 21 वर्ष साकिन महमन लाल खदान , बिलासपुर

2.चंदन सिंह चौहान पिता वीरेंद्र सिंह चौहान उम्र 18 वर्ष साकिन महमन लालखदान , बिलासपुर

3.विकास पासी पिता मुकेश पासी उम्र 22 वर्ष साकिन महमन लाल खदान बिलासपुर

*जप्त संपति*
मो सा CG 10AV 7747
CG 10BT 4312
CG11 BP 7678
एक नग HF डीलक्स मोटर सायकल
एक नग कैची
घटना के समय चेहरे में बांधने वाला काला स्कार्फ

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-प्रार्थी संतोष यादव पिता केशव यादव उम्र 38 साल साकिन अंधियारी पाठ अकलतरा का अपने साथी संजय कुमार साहू के साथ दिनांक 22/9/25 को रात 12 बजे लगभग हमसफर ढाबा से खाना खाकर घर वापस आ रहा था तभी तीन अज्ञात लोग मोटर सायकल में आकर प्रार्थी को रास्ता रोककर नुकीला वस्तु, हाथ मुक्का से मारपीट किए थे और प्रार्थी जेब में रखा नगदी एक हजार रूपये एवं प्रार्थी के मोटर सायकल सुपर स्पलेंडर क्रमांक CG11 BP 7678 को लूट कर भाग गए थे ,प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 480/25 धारा 126(2), 115(2), 309(4), 3(5) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में प्रकरण की विवेचना दौरान थाना अकलतरा और सायबर टीम के द्वारा टेक्निकल एनालिसिस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों संदेहियों का पहचान किया गया एवं आरोपी 01. भीम पासी 02. चंदन 03 विकाश पासी सभी निवासी महमन लालखदान वार्ड क 04 बिलासपुर थाना तोरवा को संदेह के आधार पर हिरारसत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा घटना दिनांक को थाना अकलतरा के तरौद चौक के पास प्रार्थी एवं उसके दोस्त से कैची की नोक पर एक हजार रुपया एवं सुपर स्पलेंडर क्रमांक CG11BP 7678 को लूट करना स्वीकार किया साथ ही साथ थाना सकरी जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 670/25 में भी एक *मोटर सायकल क्रमांक CG 10AV 7747 को लूट* किए थे जिसे बरामद किया गया एवं थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 610/25 में मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BT 4312 को लूट किए थे जिसे बरामद किया गया एवं घटना में प्रयुक्त आरोपिय का मोटर सायकल HF डीलक्स को भी बरामद किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*आरोपी* विकाश पासी, चन्दन सिंह, भीम पासी के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध पंजीबद्ध है , आरोपियों आदतन अपराधी है।

उपरोक्त कार्यवाही में *निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्र आर विवेक सिंह, आर. श्रीकांत सिंह, गिरीश कश्यप, माखन साहू, शहबाज खान, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा* थाना अकलतरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*Bilaspur; विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़! कलेक्टर, JD, DEO और BEO को नही चिंता? आवेदन देते थक गए हेड मास्टर फिर भी निराकरण नही*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर– सैदा स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को बैठाकर पढ़ाने की सुविधा नही है। प्राचार्य और ग्राम पंचायत सरपंच ने इसकी लिखित शिकायत बिलासपुर कलेक्टर, जेडी ,बीओ और डीओ को सौंपी लेकिन किसी को विद्यार्थियों के भविष्य की चिंता ही नहीं है? विद्यार्थियों के भविष्य की चिंता करते हुए विद्यालय को दो पाली में लगाने के लिए प्राचार्य के द्वारा लिखित में निवेदन किया गया फिर भी कोई सुनने को तैयार नही? लिखित में निवेदन किए प्राचार्य को आज एक माह से भी ऊपर हो गए लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मसले पर किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से दूर है।


मिली जानकारी अनुसार शाला समिति सैदा के द्वारा शासकीय उच्चतर एवं माध्यमिक शाला को दो पाली में अलग- अलग लगाने के लिए दिनांक 13/08/25 को डीओ से लिखित में निवेदन किया गया फिर भी जिला शिक्षा अधिकारी ने इस गंभीर मसले पर कोई निर्णय नहीं लिया! इसी तरह दिनांक 16/09/25 को कलेक्टर से लिखित में निवेदन किया गया फिर भी इस गंभीर समस्या का निराकरण नहीं किया गया। इसके अलावा बीओ को भी लिखित में आवेदन सौंपा गया इनके द्वारा भी इस गंभीर समस्या पर गंभीरता नहीं दिखाया गया। बाद में समिति और शाला प्रबंधन के द्वारा अधिकारियों को स्मरण पत्र भी प्रेषित किया गया फिर भी इस विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर कोई भी अधिकारी गंभीर नज़र नही आए। इसके चलते शाला संचालन अव्यस्था के बीच हो रही है। अध्यापन में भी शिक्षकों और विद्यार्थियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। देखना होगा कि विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित करने वाले इस गंभीर समस्या का आगे जाकर निराकरण किया जाता है या फिर शाला समिति और शिक्षक विभागीय अधिकारियों को आवेदन पर आवेदन देकर पत्राचार ही करते रहते है।

लायब्रेरी, स्टोर रूम अतिरिक्त कक्ष का अभाव

सैदा ग्राम स्थित इस शासकीय उच्चतर एवं माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को कक्ष का तो अभाव है ही साथ ही स्टोर रूम, लायब्रेरी एवं अतिरिक्त कक्ष का भी अभाव है।

*राजधानी रायपुर में,पुलिस और खाद्य विभाग की मिली भुगता से टैंकर से पेट्रोल डीजल की चोरी,कवरेज करने गए पत्रकार को पेट्रोल डीजल चोरी करने वाले ने दी जान से मारने की धमकी,*

0

विधानसभा थाना प्रभारी से शिकायत पर थाना प्रभारी का गैर जिम्मेदाराना बयान बोले खाद्य विभाग में शिकायत करो

सवाल क्या अब अपराधियों को खाद्य विभाग पकड़ेगा,

रायपुर राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र के बिलासपुर हाइवे टेकारी स्थित बाबा बिरयानी के समाने टैंकर से पेट्रोल डीजल चोरी किया जाता है,जिसकी जानकारी मीडिया को होने पर कई मीडियाकर्मी कवरेज करने गए कवरेज के बाद पेट्रोल डीजल चोरी करने वाले ने

वॉट्सअप कालिंग करके मीडिया कर्मी को जान से मारने की धमकी दी, मिडिया कर्मी ने जिसकी शिकायत फोन से विधानसभा थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत को दी,थाना प्रभारी ने मीडिया कर्मी को खाद्य विभाग में शिकायत करने की सलाह दी सवाल ये उठता है कि मीडिया कर्मी अपनी जान पर खेलकर किसी चीज का खुलासा करतें हैं,उसके बाद पुलिस कार्यवाही नहीं करती खाद्य विभाग अब अपरधियों को पकड़ेगा,थाना प्रभारी का गैर जिम्मेदाराना बयान ये दर्शाता है कि पुलिस के संरक्षण में धंधा फल फूल रहा है।अब देखने वाली बात होगी कि मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद शासन प्रशासन चोरों के साथ साथ गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले थाना प्रभारी पर क्या कार्यवाही करती है,ये बड़ा सवाल है

*जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा का सेंट जेवियर स्कूल विवादों में*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा स्थित सेंट जेवियर स्कूल पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन द्वारा कक्षा 9वीं और 10वीं बिना किसी वैधानिक अनुमति के संचालित की जा रही है। इसको लेकर अभिभावकों में नाराज़गी देखी जा रही है।

स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल

अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की सेक्रेट्री सुपर्या ए.पी. के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। सेक्रेटरी सुपर्या के अंदर में आठ स्कूल संचालित है

मुस्लिम शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि 5 सितंबर को ईद और शिक्षक दिवस एक ही दिन होने के बावजूद उन्हें न तो सम्मानित किया गया और न ही विशेष मान्यता दी गई।

ढांचा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ

स्कूल परिसर में खेल मैदान तक मौजूद नहीं है, जिससे बच्चों की शारीरिक गतिविधियों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

वर्जन जिला शिक्षा अधिकारी अभी मुझे पता नहीं है ऐसा कैसा हो सकता है पता करवाता हूं

स्कूल के बिल्कुल बगल में राइस मिल संचालित है, जहां से धूल, राखड़ और दुर्गंध फैलती रहती है।

अभिभावकों का आरोप है कि इसी वजह से बच्चों के बीमार पड़ने के मामले बढ़ रहे हैं।

अभिभावकों की मांग
अभिभावकों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों का भविष्य और स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।

*रक्षित आरक्षी केंद्र, कोरबा में पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।*

0

कोरबा — पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में आज रक्षित आरक्षी केंद्र, कोरबा में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज कोरबा की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया, जिसमें पुलिस बल के जवानों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. प्रितेश मसीह, डॉ. गौरी शंकर, डॉ. मुस्तफा रजा सहित कई अन्य चिकित्सकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर का संचालन रक्षित निरीक्षक श्री अनथ राम पैकरा की उपस्थिति में किया गया, जिनके समन्वय से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस स्वास्थ्य शिविर में पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करना था।

एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा:

“पुलिस बल की सुदृढ़ता न केवल शारीरिक प्रशिक्षण से आती है, बल्कि उनके अच्छे स्वास्थ्य से भी जुड़ी होती है। इस तरह के शिविर हमारे बल की कार्यक्षमता और मानसिक-सामाजिक स्वास्थ्य को मजबूती प्रदान करते हैं।

इस आयोजन से यह स्पष्ट संदेश गया कि कोरबा पुलिस बल न केवल कानून-व्यवस्था में तत्पर है, बल्कि अपने कर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।