Home Blog Page 353

*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ मुंगेली*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादूर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में जिला कलेक्टर व संरक्षक कुंदनकुमार, सीईओ जिला पंचायत प्रभाकर पाण्डेय, नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी व पदेन जिला आयुक्त एल.पी. डाहिरे एवं जिला संघ उपाध्यक्ष रामशरण यादव के आतिथ्य में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों व विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर सर के दोनों बच्चों (बन्नी) का स्कार्फ लगाकर स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मार्ल्यापण किया गया। तत्पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना की गई। और अंत में अतिथियों ने जिला संघ द्वारा आयोजित बेसिक प्रशिक्षण शिविर का प्रमाण पत्र वितरण किया।

सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रार्थना सभा में उपस्थित विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि अपने-अपने धर्मों के माध्यम से पूरे देश व समाज में शांति और भाईचारा का संदेश देते हैं प्रार्थना सभा का आयोजन प्रतिवर्ष होना चाहिए। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती व विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कलेक्टर ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों, स्काउट गाइड के सदस्यों व जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी सब मिलकर बापू को माल्यार्पण किया। उनके त्याग, बलिदान और आदर्श को याद किया। बापू के सत्य, अहिेसा व आदर्श को आज भी भारत ही नहीं वरन पूरा विश्व याद करता है। उन्होंने कहा कि उनकी एक वाक्य जो हमेशा कहते थे उसे आज मैं कह रहा हूं ’जो भी बदलाव लाना चाहते हैं उसे पहले अपने जीवन में लायें।’’ यही उनका महत्वपूर्ण संदेश था। इसी सोंच को यदि लोग आज समझकर दूसरों में बदलाव लाने की अपेक्षा अपने आप में बदलाव लाये तो परिवर्तन स्वभाविक है। लालबहादूर शास्त्री के बारे में कहा कि उन्होंने देश निर्माण के समय कठिन परिस्थितियों में कार्य कर देश को आगे बढ़ाया। ऐसे दोनों महापुरूषों को सादर नमन। आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी.डाहिरे तथा कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त राजेन्द्र दिवाकर ने किया।

जिला संघ के अध्यक्ष जेठमल कोटड़िया, जिला मुख्य आयुक्त राणाप्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संतोषकुमार यादव व सदस्यों ने शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर डीएमसी अशोक कश्यप, एमआईएस प्रशासक मुन्नालाल देवांगन, एबीईओ विमित्रा घृतलहरे, सेजेस प्राचार्य व मुख्यालय आयुक्त आई.पी.यादव, बी.आर.सी. डी.सी.डाहिरे, जिला सचिव मोनू बेलदार, खंड सचिव जयबहादूर सिंह खाण्डेकर, संतोष मिश्रा, सुनील पाठक, शत्रुहनलाल कूलमित्र, पूनम शर्मा, कार्यालयीन स्टाफ, बेसिक प्रशिक्षण प्राप्त स्काउटर, गाइडर व छात्र-छात्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण*

0

*स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत किया गया स्वच्छता अभियान*

जगदलपुर,/ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज विशेष कार्यक्रम का आयोजन सिरहासार चौक स्थित शहीद स्मारक परिसर में किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री साव ने प्रदेश के नगरीय निकायों द्वारा स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की और कहा कि स्वच्छता हमारे संस्कार का विषय होना चाहिए, हमारे बड़े बुजुर्ग स्वच्छता को लेकर हमें प्रेरित करते थे। स्वच्छता जन आंदोलन बन गया है, हरेक व्यक्ति की सहभागिता से देश, प्रदेश और नगर को स्वच्छ – स्वस्थ बनाने का प्रयास है। उन्होंने जगदलपुर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता जरूरी बताया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलवाई और समाज में स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया।

इसके बाद सिरहासार परिसर के समीप मंत्रियों, महापौर श्री संजय पांडेय, सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा, नगर निगम के एमआईसी के सदस्य, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों की सहभागिता से नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। लोगों ने आसपास की साफ-सफाई कर ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश दिया।कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी शहीद स्मारक की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता दौड़ में सहभागी बने बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी वितरण किया गया ।

*मुंगेली के बिलासपुर पीसीएस कोचिंग सेंटर ने गढ़ा सफलता का नया इतिहास, छात्रों की उपलब्धियों से जिले का बढ़ा मान*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली –— शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा में जिले का नाम अब लगातार ऊँचाइयों को छू रहा है। बिलासपुर पीसीएस कोचिंग सेंटर, मुंगेली अपने समर्पित शिक्षक विवेक भट्ट और शिक्षक अमित के मार्गदर्शन में छात्रों को नई दिशा दे रहा है। यह संस्थान न केवल विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है, बल्कि उनके भविष्य को भी संवारने का कार्य कर रहा है। हाल ही में व्यापम द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में इस संस्थान के छात्र विभव सिंह राजपूत ने 36वीं रैंक तथा धर्मेंद्र महिलांगे ने 63वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम पूरे छत्तीसगढ़ में रोशन किया है। इससे पूर्व भी नगर सेना भर्ती परीक्षा में छात्र विक्रम ठाकुर ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। यह उपलब्धि कोई एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि संस्थान के शिक्षकों की निष्ठा और छात्रों की अथक परिश्रम का नतीजा है। संस्थान के संचालक एवं शिक्षक लगातार छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की सही तैयारी कराते आ रहे हैं। गौरतलब है कि अब तक 150 से अधिक छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होकर न केवल जिले बल्कि राज्य स्तर पर भी अपना और संस्थान का नाम रोशन कर चुके हैं। इससे यह सिद्ध हो चुका है कि मुंगेली जैसे छोटे जिले के छात्र भी सही मार्गदर्शन और मेहनत के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। संस्थान में पढ़ाई का माहौल सकारात्मक और अनुशासित होने के साथ-साथ छात्रों को मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया जाता है, ताकि वे कठिन से कठिन प्रतियोगिता में भी सफल हो सकें। यही कारण है कि बिलासपुर पीसीएस कोचिंग सेंटर मुंगेली, छात्रों के भविष्य निर्माण में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। स्थानीय नागरिकों एवं अभिभावकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है और मुंगेली जिले की शिक्षा व्यवस्था की सशक्त पहचान है।

*संस्कृति महिला ग्रुप द्वारा विशाल गरबा का आयोजन का हुआ समापन पंडरिया विधायक भावना बोहरा हुई शामिल*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा/पंडरिया:- संस्कृति महिला ग्रुप पंडरिया का एक मात्र ऐसा ग्रुप है जो अपने धार्मिक सामाजिक आयोजन से पूरे कवर्धा जिले में प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है वही गरबा संस्कृति महिला ग्रुप पिछले पांच वर्षों से गरबा का आयोजन करते आ रहा है वही प्रतिवर्ष की भांति इनकी भव्यता बढ़ती जा रही है इस वर्ष भी 200 प्रतिभागियों ने एक साथ कोरियो ग्राफर के साथ मिलकर भक्तिमय गानों में महिलाओ ने गरबा किया वही इस वर्ष सनातन की गूंज जिसमे प्रथम दिवस खाटू श्याम का दरबार लगाकर उनकी आराधना की गई वही प्रथम दिवस पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 5 माता रानी को चुनरी चढ़ा कर और महाआरती करके गरबा का शुभारंभ किया गया वही द्वितीय दिवस अतिथि रहे नगर के गणमान्य नागरिक और व्यापारी के सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ वही तीसरे दिन सप्तमी तिथि को तखतपुर विधायक और पंडरिया माटीपुत्र धरमजीत सिंह और इंटरसिटी होटल के संचालक ,समाज सेवी सुरेंद्र छाबड़ा जी उपस्थिति रहे धरमजीत सिंह ने पंडरिया नगर में इस विशाल गरबा महोत्सव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां जो पारंपरिक गरबा का आयोजन किया गया नगर का सबसे बड़ा आयोजन है इसके लिए उन्होंने ग्रुप की महिलाओं की प्रशंसा कर हर क्षेत्रों में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया संस्कृति महिला ग्रुप की महिलाओ को भाजपा मंडल के द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया वही इस कार्यक्रम में थीम के अनुसार प्रथम दिवस खाटू श्याम की आराधना द्वितीय दिवस राधा कृष्ण रास और तृतीय दिवस आद्यसक्ति की आराधना की गई अंतिम दिवस में विधायक धरमजीत सिंह के द्वारा आरती कर गरबा महोत्सव का समापन किया गया वही इस गरबा महोत्सव के आयोजन में 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया और 21 ग्रुप मेंबर कुल 221 ने एक साथ गरबा नृत्य के द्वारा माता की आराधना की प्रतिदिन 1000 से 1500 दर्शकों की भीड़ देखने को मिली जहां गरबा क्वीन रही छाया दाहिर और गरबा प्रिंसेस आद्य बारगाह चौकड़ी छकड़ों, dhakla का भी पुरस्कार दिया गया तथा प्रति प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

—————————————-

*10 वी की अंक सूची और आधार कार्ड में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि एक होने पर ही छात्र छात्रा*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली 10 वी की अंक सूची और आधार कार्ड में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि एक होने पर ही छात्र छात्रा जेईई मेन्स परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए पात्र होंगे अन्यथा योग्य, प्रतिभावान छात्र छात्रा जेईई मेन्स परीक्षा से वंचित हो जाएंगे।

समय सीमा में आधार अपडेट कराना कठिन है।इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है आप आदरणीय जनों से निवेदन है

*प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर प्रदेश भर में हो रहे गौवंश तसकरी और सडक हादसो में हो रही मौत के विषय में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया *

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिसमें जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा सहित बडी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहें । इस दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया जिसके कारण पिछले पौने दो साल में चारे पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सड़को पर एक्सीडेंट से बड़ी संख्या में गायों की लगातार मौत हो रही है। विभिन्न समाचार माध्यमों में जो खबरें आई है उसके अनुसार पौने दो वर्ष में 850 से अधिक गाय सड़को पर कुचल कर मारी गई। लगभग 1200 से अधिक गाय भूख से चारे पानी के अभाव में मारी गई। 200 से अधिक गाय जहरीला पदार्थ आदि खाने से मारी गई। गोठान बंद होने के कारण आवारा घूम रहे गो वंश जब एक समस्या के रूप में सामने आई तो सरकार ने अघोषित रूप से एक बेहद ही क्रूर निर्णय लिया और गो वंश की तस्करी को बढ़ावा देने शुरू कर दिया। 2023 में लगभग 14 लाख गोवंश का राज्य में कांग्रेस की सरकार के समय 10800 गोठानों में व्यवस्थापन होता था उनके चारे पानी की व्यवस्था होती थी। गायो के मौत के मामले में कांग्रेस ने अभी तक 6 कमेटिया बनाई है उनकी रिपोर्ट और हमने जो अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव वालों से चर्चा कर जानकारी एकत्रित की वह बहुत ही चौंकाने वाली वाली और दुखद है। दो साल में गांवो और शहरों में पशुओं की संख्या 40 फीसदी तक घट गई है। अर्थात राज्य से पिछले दो सालों में लगभग 5 लाख से अधिक गो वंश गायब हो गए। दुर्घटना से मरने वाली भूख से मरने वाली कुल गायों की संख्या तो लगभग 2 हजार से ढाई हजार तक है। फिर ये लगभग पांच लाख गाय कहा गई? सीधा मतलब है उनकी तस्करी कर यूपी महाराष्ट्र के स्लाटर हाउस पहुंचा दी गई। आज भारत ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बन गया। बीफ निर्यात करके मोदी सरकार हर साल 4.3 अरब डॉलर कमा रही है। 2014 के बाद भाजपा की मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत दुनिया के 65 देशों में बीफ निर्यात कर रहा है। भाजपा शासित राज्यों में देश के सर्वाधिक स्लाटर हाउस है, यूपी, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में है। इलेक्ट्रोल बांड में खुलासा हुआ कि भाजपा ने बीफ निर्यातक कंपनियों से चंदा लिया।
उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी हमने गायों की रक्षा के लिए गोठान बनाए, गोबर खरीदी शुरू किया, ताकि लोग गायों का पालन पोषण करे उनकी आय का जरिया बने भाजपा की डबल इंजन की सरकार तो गो वंश को कत्ल खाने भेज रही है।
सरकार ने गोठान बंद कर दिया विकल्प के तौर पर पहले गो अभ्यारण्य बनाने की बात की गई फिर गोधाम बनाने का निर्णय हुआ लेकिन न गो अभ्यारण्य बनाया गया और न ही गो धाम बनाया गया। दिखावे के लिये गोधामों में चारा के लिये राशि की घोषणा भी सरकार ने किया, प्रति पशुधन 10 रू., प्रतिदिन चारा के लिये आवंटन की बात की गई इतने में कौन सा चारा आयेगा? पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पिछले पौने दो साल में प्रदेश से गायब लगभग 5 लाख गोवंश के बारे में सरकार स्पष्टीकरण दें। सरकार 2023 के पहले के सभी 10800 गौठानो को पुनः शुरू करें। गोठानों में चारा पानी की सुरक्षित व्यवस्था किया जाये। इस अवसर पर जिलाध्क्ष घनश्याम वर्मा थानेश्वर साहू संजीत बनर्जी श्याम जायसवाल स्वतंत्र मिश्रा दिलीप बंजारा संजय यादव लोकराम साहू उर्मिला यादव दीपक गुप्ता अरविंद वैष्णव जित्तु श्रीवास्तव दिलीप कौशिक इंद्रजीत कुर्रे जलेश यादव टीपू खान राजेन्द्र यादव बलराम यादव नीरज यादव मीथलेश चंद्राकर विष्णु खाण्डे भूपेन्द्र साहू अनिता विश्वकर्मा आशुतोष पाण्डेय शौकत अली रसीद खान शिवधृतलहरे सहित कांग्रेसी मौजूद रहें ।

*छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत सेवा पखवाड़ा अभियान 2025 के तहत मगरमच्छ संरक्षण आरक्षिति केन्द्र कोटमीसोनार में किया गया स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत “सेवा पर्व पखवाड़ा” अभियान 2025 के तहत जांजगीर चाम्पा सक्ती वनमण्डल के अंतर्गत् मगरमच्छ संरक्षण आरक्षिति केन्द्र, कोटमीसोनार में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों,कर्मयारियों, जनभागीदारी के सदस्यों एवं वनरक्षक प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पार्क परिसर में सफाई अभियान चलाकर “स्वच्छता ही सेवा के थीम पर स्वच्छ भारत की ओर बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।

वनमंडलाधिकारी श्री हिमांशु डोंगरे ने बताया कि 2 अक्टूबर 2025 से मगरमच्छ पार्क को वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27 (4) के अंतर्गत् “नो प्लास्टिक जोन” क्षेत्र घोषित किया गया है। बाहर से पार्क भ्रमण करने आये पर्यटकों एवं आसपास के ग्रामीणों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी तथा संपूर्ण पार्क परिसर संरक्षित क्षेत्र होने के कारण कूड़ा-कचरा न करने की अपील की गई ।

कार्यक्रम में सरपंच कोटमीसोनार श्रीमती रेखा सोनी, जनभागीदारी के सदस्यों, विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं प्रशिक्षु वनरक्षक प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा पार्क में उन्नयन कार्य के अंतर्गत 500 छायादार पौधे लगाए गए।

वनमण्डलाधिकारी श्री हिमांशु डोंगरे ने कार्यक्रम में में कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण का साधन है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जीवनदायिनी भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी उपस्थितों से कहा कि लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करें।

इस अवसर पर उपवनमण्डलाधिकारी श्री होरेश चन्द शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी बलौदा श्री एस.पी. राठिया, सहायक अनुदेशक श्री छोटे लाल डनसेना, वन परिक्षेत्र अधिकारी सक्ती श्री जितेन्द्र कुमार कंवर, वनपाल श्री विजेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री अजय कुमार राठौर, पार्क प्रभारीश्री मुश्ताक एवं स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सभी ने मिलकर पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

*अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 500 से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान*

0

*अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 500 से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान*

*स्वास्थ्य परीक्षण कर दी गई निःशुल्क दवाइयां*

*पांच लाख तक मुफ्त इलाज सुविधा के लिए बनाए गए पीएम वयवंदन कार्ड*

आशीष कश्यप बिलासपुर/छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 1 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन स्थान पं. देवकीनंदन दीक्षित सभागृह, लाल बहादुर शाला परिसर, बिलासपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने की। वृद्धजन दिवस के इस मौके पर अतिथियों ने 500 से ज्यादा बुजुर्गों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने उद्बोधन में कहा कि मैं वरिष्ठ नागरिकों के लिए हमेशा समर्पित रहता हूँ और आशा करता हूँ कि हमारे युवा हमेशा इनका सम्मान करें दुर्गा नवमी के उपलक्ष्य में आज इनका सम्मान करके मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूँ। कार्यक्रम के अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि माता-पिता को अपने घर में जो सम्मान देते हैं, वही सम्मान हमें सभी बुजुर्गों को देना चाहिए और हमारे युवाओं को इन बुजुर्गों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल जी ने भी वरिष्ठजनों का श्रीफल, फूलमाला, शाल से उनके यथास्थान पर पहुंचकर सम्मान किया। कार्यक्रम में सबसे पहले वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुष विभाग द्वारा 300 से भी अधिक वरिष्ठजनों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। सियान जतन क्लिनीक से होम्योपैथिक उपयोगिता एवं परीक्षण कर चिकित्सक द्वारा दवाईयाँ दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुगर, बी.पी. जांच के साथ-साथ 70 वर्ष से अधिक वरिष्ठजनों का वयवंदन आयुष्मान कार्ड बनाया गया। स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर द्वारा मोबाईल चलित मेडिकल यूनिट के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले वरिष्ठजनों की जांच की जाकर दवाईयाँ वितरित की गई।
कार्यक्रम में श्रीमती रिची जैन सिविल जज विधिक सेवा प्राधिकरण ने माता-पिता भरण-पोषण नियम 2007 के संबंध में वरिष्ठ नागरिकों को जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक टी.पी.भावे ने स्वागत भाषण में वरिष्ठजनों के लिए संचालित अधिनियम एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा वरिष्ठजनों द्वारा आवश्यक व्यवस्था बनाई गई। इस अवसर पर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती शुभा गरेवाल, आयुष अधिकारी श्री यशपाल सिंह ध्रुव, डॉ. श्रुति थवाईत, डॉ. पूजा पाटले, श्रीमती बबीता कमलेश, डॉ. बालेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. रक्षित जोगी, डॉ. नेहा द्विवेदी, श्रीमती रेणुका पिंगले, श्रीमती सरस्वती रामेश्री, सरस्वती जायसवाल, राजकुमारी सोनी, श्री उत्तम राव, श्री संजय खुराना, श्री अशोक अग्रवाल, दीक्षांत पटेल, सौरभ दीवान, अनिश मानिकपुरी के साथ साथ वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनर्स संगठनों के अध्यक्ष/सचिव में श्री प्रकाश देवरस, राकेश श्रीवास्तव, अरविंद दीक्षित, सत्यभामा अवस्थी, आर.पी. शर्मा, जानकी प्रसाद शुक्ला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत-संगीत की प्रस्तुती श्री अनुराग वर्मा, श्री किशोर भूरंगी, श्री अरविंद कांत, दिवा कीर्ति, रूकमणी चन्द्राकर, अशोक यादव, शिव पवार, प्रकाश टांक ने दी । कार्यक्रम का सभी वरिष्ठजनों ने भरपूर आनंद उठाया। पूरे कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश तिवारी एवं श्री प्रशांत मोकाशे ने किया। भव्य कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी,कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय था।

*CM Vishnu Deo Sai offers prayers at Ratanpur’s historic Mahamaya temple on Navratri*

0

*CM Vishnu Deo Sai offers prayers at Ratanpur’s historic Mahamaya temple on Navratri*

 

Raipur, / On the auspicious occasion of Sharadiya Navratri, Chief Minister Vishnu Deo Sai visited the historic Mahamaya temple at Ratanpur and offered prayers to Goddess Mahamaya. He sought blessings for the prosperity and well-being of the people of the state.

At the temple premises, CM Sai warmly interacted with devotees who had gathered for darshan and extended his heartfelt greetings and best wishes on the Navratri festival.

The occasion was attended by MLA Sushant Shukla, District Panchayat President Rajesh Suryavanshi, District President Deepak Singh Thakur, Collector Sanjay Agrawal, Senior Superintendent of Police Rajnesh Singh, along with office-bearers of the Mahamaya Trust and a large number of devotees.

*वृद्धजनों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*वृद्धजनों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रायपुर में राज्य स्तरीय आयोजन*

*बुजुर्गों की विशेष देखभाल के लिए राज्य में सियान गुड़ी*

*रायपुर, बिलासपुर कोरबा और दुर्ग में पीपीपी मॉडल पर बनेंगे सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम*

*पुनर्वास उपकरणों की रिपेयरिंग के लिए रायपुर में शुरू होगा सर्विस सेंटर*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक और अमूल्य संस्कृति के वाहक हैं। वृद्धजनों की देखभाल सरकार और समाज दोनों की साझी जिम्मेदारी है। केंद्र और राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन के लिए समर्पित योजनाओं को लगातार मजबूत बना रही है। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कृषि मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के राज्य स्तरीय आयोजन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में वृद्धजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने बुजुर्गों की विशेष देखभाल के लिए राज्य में सियान गुड़ी, प्रदेश के चार बड़े शहरों रायपुर, बिलासपुर कोरबा और दुर्ग में पीपीपी मॉडल पर सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम बनाने और दिव्यांगजनों के सहायक उपकरणों के रिपेयरिंग के लिए राजधानी रायपुर में सर्विस सेंटर बनाने की घोषणा की। श्री साय ने नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राज्यभर में जागरूकता हेतु 25 नशामुक्ति रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोकगीत एवं नृत्य प्रस्तुति दी गई और स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वृद्धजन दिवस हमें अपने दायित्वों को याद दिलाने का अवसर है। मेरे गुरु ने मुझे सिखाया है कि माता-पिता की सेवा ही ईश्वर की पूजा है। मैंने अपने गुरु के संस्कार और आदर्शों का हमेशा पालन किया है। श्री साय ने कहा कि हम सभी को यह सच्चाई नहीं भूलनी चाहिए कि आज हमारे बुजुर्ग जिस अवस्था में है, कल हम सभी उसी अवस्था में होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय और अतिथियों ने जनता से अपील की कि वे वृद्धजनों का सम्मान करें और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें, ताकि उनका जीवन और अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और खुशहाल बन सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बुजुर्गों के लिए संचालित पेंशन योजनाओं में 14 लाख से बुजुर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। आयुष्मान भारत और शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अब तक 8 लाख से अधिक बुजुर्गों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी गई है। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना और श्री रामलला दर्शन योजना से 50 हजार से अधिक बुजुर्ग लाभान्वित हुए हैं। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश के 35 वृद्धाश्रमों में 1049 वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल की जा रही है तथा 6 जिलों में प्रशामक देखरेख गृह संचालित हैं। विभागीय हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक 54 हजार से अधिक वरिष्ठजनों की समस्याओं का समाधान किया गया है।

इस अवसर पर मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री मोतीलाल साहू, श्री इन्द्र कुमार साहू, श्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त विकास निगम अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

*पर्यटन साथी पहल : जिला प्रशासन रायपुर और इज माय ट्रिप के बीच एमओयू*

कार्यक्रम में पर्यटन साथी पहल के लिए ईज़ माई ट्रिप और जिला प्रशासन के मध्य एमओयू हुआ। मुख्यमंत्री ने इस विशेष पहल के लिए जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी और कहा कि युवाओं के लिए रोजगार नए अवसर खुलेंगे और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन साथी पहल के तहत युवाओं को आईटीआई सड्डू में टूर गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रति बैच 50 युवाओं को शामिल किया जाएगा और प्रशिक्षण तीन महीने में पूरा होगा।