Home Blog Page 352

*#ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत कार्यवाही #500 से अधिक बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपए ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है*

0

#म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में उड़ीसा, गुजरात, बिलासपुर, रायपुर के 4 आरोपी गिरफ्तार

#गिरफ्तार आरोपियों से 50 मोबाइल, 10 डेस्कटॉप कंप्यूटर, सिम कार्ड, 60 बैंक अकाउंट कीट बरामद

#गिरफ्तार आरोपियों ने देश के विभिन्न राज्यों के 500 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी की है

#म्युल एकाउंट का कंट्रोल चीनी नागरिकों के द्वारा APK के माध्यम से किया जाता था

रायपुर#पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार म्यूल बैंक अकाउंट धारक/संवर्धक/ब्रोकर/ठगी के लिये खाता उपलब्ध कराने वालों के विरूद्ध कार्यवाही जारी है

*पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर रेंज साइबर थाना को जांच एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।*

निर्देशानुसार साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट के विरुद्ध थाना डी डी नगर में HDFC बैंक में खुले 79 म्यूल बैंक अकाउंट पर अपराध क्रमांक 424/25 एवं थाना आजाद चौक में साउथ इंडियन बैंक में खुले 17 म्यूल बैंक अकाउंट पर 283/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है।
विवेचना कार्यवाही में साइबर क्राईम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खाता में हुए ट्रांजैक्शन, एक ही व्यक्ति के अधिक बैंक अकाउंट एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर
www.erishtaa.com
www.jeevanjodi.com
www.royalrishtey.com
मैट्रिमोनियल साइट बनाकर लोगों को वर वधू का फर्जी फोटो दिखाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले लोगों को चिन्हांकित कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
कार्यवाही के दौरान गोल चौक डगनिया में जीवन जोड़ी, रॉयल रिश्ते के नाम से बनाए गए फर्जी कार्यालय एवं कटोरा तालाब में ई रिश्ता के नाम से बनाए गए फर्जी कार्यालय में रेड किया गया।आरोपियों से पूछताछ एवं उनके मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण से जानकारी प्राप्त हुई है की इनके द्वारा चीन नागरिकों के लिए देश के विभिन्न शहरों में व्याप्त साइबर अपराधियों के नेटवर्क के माध्यम से मनी लाउंड्रिंग के लिए म्युल बैंक एकाउंट्स का लेनदेन किया जाता था। म्युल एकाउंट का कंट्रोल APK के माध्यम से किया जाता था। बैंक खाता में हुए ट्रांजेक्शन की रकम के मुताबिक सभी को उनका कमीशन मिलता था।
बैंक से भी ऐसे म्यूल बैंक अकाउंट की लगातार जानकारी प्राप्त की जा रही है, जिसमें बड़ी मात्रा में या असामान्य ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ में और भी बहुत से लोगों के नाम सामने आये हैं जो इन बैंक खातों का उपयोग ठगी करने के लिये करते थे। म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। प्रकरण में व्यापक अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*
1 गजसिंघ सुना पिता घनु सुना उम्र 32 वर्ष पता सूरदा, सिंधईकेला, बलांगीर ओडिशा

2 भिखु सचदेव पिता मनसुख लाल उम्र 32 वर्ष पता भाटिया, कल्याणपुर, द्वारिका गुजरात

3 साहिल कौशिक पिता शत्रुघ्न कौशिक उम्र 23 वर्ष पता काठाकोनी, तखतपुर बिलासपुर

4 हर्षित शर्मा पिता स्वर्गीय संजय शर्मा उम्र 18 वर्ष पता अरविंद नगर, कटोरा तालाब रायपुर

*Mahatari Vandan Yojana brings new light into the lives of Chhattisgarh’s women – Union Home Minister Amit Shah*

0

*Through Mahatari Vandan Yojana, women of Chhattisgarh are becoming self-reliant – CM Vishnu Deo Sai*

*20th installment of Mahatari Vandan Yojana released: ₹606.94 crore credited into the bank accounts of 65 lakh women*

Raipur, October 4, 2025/ Launched under Prime Minister Narendra Modi’s “Modi ki Guarantee”, the Mahatari Vandan Yojana has brought new light into the lives of women in Chhattisgarh. The scheme is not just about financial assistance but a historic step towards boosting women’s confidence and self-reliance.

Union Home Minister Amit Shah, while addressing the gathering at Bastar Dussehra and Muria Darbar in Jagdalpur on the sacred land of Maa Danteshwari, transferred ₹606.94 crore as the 20th installment of the Mahatari Vandan Yojana directly into the bank accounts of 64,94,768 beneficiary women of the state.

Union Home Minister Amit Shah said that Prime Minister Narendra Modi’s vision is to make every woman empowered and self-reliant so that they can contribute equally to the social and economic development of the nation. He added that the way the Chhattisgarh government has implemented this scheme with transparency and commitment sets an example for the entire country. This scheme, he emphasized, will serve as a strong foundation for the state’s sustainable development and women’s empowerment in the years to come.

Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai said that the Mahatari Vandan Yojana is instilling a new spirit of confidence and respect in the lives of women of Chhattisgarh. Mahatari Vandan Yojna, delivered under Prime Minister Narendra Modi’s “Modi ki Guarantee”, is not only providing financial support but also enabling women to become self-reliant and earn a new identity within their families and society. CM Shri Sai added that his government’s priority is to ensure that every woman in Chhattisgarh becomes empowered and an equal partner in the journey of development. He further stated that this achievement is proof of the state government’s commitment to make women economically strong and self-sufficient. The scheme, he said, has not only given women the means to meet domestic needs but also offered them the opportunity to live with dignity and financial independence.

It is noteworthy that the Mahatari Vandan Yojana, described as a revolutionary initiative for women’s empowerment, was launched on March 1, 2024. The scheme aims to provide a monthly financial assistance of ₹1,000 to all married women above 21 years of age, helping them move towards self-reliance. Till now, through 19 installments, a total of ₹12,376.19 crore had been distributed to beneficiary women. With the release of the 20th installment today, this figure has now crossed ₹12,983.13 crore.

*छत्तीसगढ़ की धरती सदा से रही है साहित्य और संस्कृति की धरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता शबरी की पावन भूमि पर हुआ राज्य स्तरीय युवा कवि सम्मेलन का आयोजन*

रायपुर/ छत्तीसगढ़ की साहित्यिक, सांस्कृतिक और कलात्मक परंपराओं को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से विगत रात्रि आयोजित राज्य स्तरीय युवा कवि सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता शबरी की पावन भूमि को नमन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती सदा से साहित्य और संस्कृति की धरा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाकवि कालिदास ने इसी धरती पर मेघदूत जैसे अमर काव्य की रचना की, वहीं गजानन माधव मुक्तिबोध और पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जैसे यशस्वी साहित्यकारों ने इसी मिट्टी से अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र रायगढ़ के सुप्रसिद्ध संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग का यह अभिनव प्रयास प्रदेश की कला, साहित्य और रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहन देने का उत्कृष्ट माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवा साहित्यकारों, रचनाकारों और कलाकारों को निरंतर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं से चयनित तीनों विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस मंच के माध्यम से युवा कवियों को देश के ख्यातिलब्ध कवियों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे उनके रचनात्मक विकास को नई दिशा मिलेगी।

*छत्तीसगढ़ की संस्कृति गीत, नृत्य और भावनाओं का जीवंत संगम है : उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि यह सम्मेलन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा कवियों के लिए सीखने और सृजन की प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति आरंभ से ही समृद्ध रही है — यहाँ मनुष्य के जीवन से लेकर मृत्यु तक हर अवसर पर गीत गाए जाते हैं।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब खेतों में बुआई का समय आता है, तो पूरे वातावरण में ददरिया की मधुर ध्वनि गूंजती है। यहाँ विविध वाद्य, गीत, नृत्य और लोककलाओं की अनूठी परंपरा रही है। श्री साव ने कहा कि यह प्रदेश संतों, महात्माओं और कवियों की कर्मभूमि रहा है, जहाँ से समाज को सदैव नई दिशा मिली है। उन्होंने प्रदेशभर से आए युवा कवियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया।

*प्रख्यात कवियों का मनमोहक काव्यपाठ*

सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित कवि श्री शशिकांत यादव, श्री दिनेश बावरा, श्री नीलोत्पल मृणाल, सुश्री कविता तिवारी और सुश्री मनु वैशाली ने अपनी ओजपूर्ण एवं भावनात्मक कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

*प्रदेश की प्रतिभाओं को मिला सम्मान*

राज्य स्तरीय युवा कवि प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले की निधि तिवारी ने प्रथम स्थान, मीरा मृदु ने द्वितीय स्थान तथा कोरिया जिले की अलीशा शेख ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्री मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर सहित विभिन्न आयोग एवं मण्डल के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, साहित्यकार, कवि एवं बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।

*Chhattisgarh has always been a land of literature and culture: CM Vishnu Deo Sai*

0

*Chhattisgarh has always been a land of literature and culture: CM Vishnu Deo Sai*

*State-level Youth Kavi Sammelan held in the sacred land of Lord Ram’s maternal home and Mata Shabri’s devotion*

Raipur, October 5, 2025:Chhattisgarh’s literary, cultural, and artistic heritage received a vibrant celebration on Saturday night with the organisation of the State-Level Youth Kavi Sammelan. Addressing the gathering, Chief Minister Vishnu Deo Sai said that the soil of Chhattisgarh has always been the land of literature and culture.

Paying homage to the sacred land revered as Lord Ram’s maternal home and the abode of Mata Shabri, the Chief Minister said, “This is the land that has eternally nurtured creativity, art and thought.”

Recalling the rich legacy of literary masters, CM Sai said that Mahakavi Kalidas composed his immortal work Meghaduta on this very land, while Gajanan Madhav Muktibodh and Padumlal Punnalal Bakshi drew their inspiration from the same soil. He also paid tribute to Raja Chakradhar Singh, the legendary music maestro from his former parliamentary constituency, Raigarh, who enriched Indian classical traditions with his genius.

The Chief Minister lauded the Chhattisgarh State Youth Commission and the Department of Sports and Youth Welfare for organising the event, calling it an innovative platform that nurtures young writers, poets, and artists by giving their creativity a stage. He added that the state government is continuously creating opportunities for young talent to grow and express themselves.

Congratulating the three winners selected from divisional-level competitions, CM Sai said, “Through this platform, young poets will receive guidance from renowned poets of the country — a learning experience that will inspire their creative journey and help shape their literary future.”

*Chhattisgarh’s culture is a living blend of songs, dance and emotions: Dy CM Arun Sao*

Addressing the gathering, Deputy Chief Minister and Minister for Sports and Youth Welfare Arun Sao said that the conference was not merely a competition but an opportunity for young poets to learn, create and evolve.

“Chhattisgarh’s art and culture have been vibrant since ancient times — here, songs accompany every phase of life, from birth to death,” he remarked. Giving a vivid example, Sao said that during the sowing season, the air resonates with the melodious strains of Dadariya folk songs. “This land has a rich tradition of musical instruments, songs, dances, and folk arts. It is the land of saints, sages, and poets — a land that has always guided humanity towards harmony and inspiration,” he added.

The Deputy Chief Minister wished all the young poets a bright future and called upon them to use their words and creations to bring about positive social change.

*Renowned poets captivate the audience*

Kavi Sammelan witnessed enthralling performances by eminent poets Shashikant Yadav, Dinesh Bawra, Nilotpal Mrinal, Kavita Tiwari, and Manu Vaishali, whose powerful and emotional recitations mesmerised the audience. The auditorium echoed with rounds of applause as listeners responded enthusiastically to each rendition.

*State’s emerging poets felicitated*

In the State-Level Youth Poetry Competition, Nidhi Tiwari from Bilaspur district secured the first position, Meera Mridu won second place, and Alisha Sheikh from Korea district stood third. Chief Minister Vishnu Deo Sai personally felicitated all the winners and extended his best wishes for their bright and successful future.

The event was attended by Higher Education Minister TankRam Verma, Women and Child Development Minister Laxmi Rajwade, Skill Development Minister Guru Khushwant Saheb, Tourism and Culture Minister Rajesh Agrawal, MLA Motilal Sahu, and Chairman of the Chhattisgarh State Youth Commission Vishw Vijay Singh Tomar, along with chairpersons of various boards and commissions, public representatives, writers, poets, and a large gathering of enthusiastic art and literature lovers.

*👉 सहकारी केंद्रीय बैंक चांपा एवं बम्हनीडीह में प्रार्थी से छल कपट और धोखाधड़ी करने वाले बालेश्वर साहू और गौतम राठौर के विरुद्ध मामला दर्ज*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा ⏩ विवरण इस प्रकार है कि दो माह पूर्व आवेदक राजकुमार शर्मा निवासी फरसवानी ने शिकायत दर्ज कराया था कि वर्ष 2015- 2020 के बीच बालेश्वर साहू जिला सहकारी समिति बम्हनीडीह में प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। आरोपीगणों ने आवेदक के 50 एकड़ जमीन में KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) लोन लेने की उसे सलाह देकर आवेदक का एचडीएफसी बैंक चांपा में खाता खुलवाया और वहां से प्रार्थी का ब्लैंक चेक लेकर 24 लाख रुपए की राशि आरोपी द्वारा अपने एवं अपने पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दिए यही नहीं आरोपीगणों ने प्रार्थी एवं उसकी मां व पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा निशान लगाकर कुल 42 लाख 78 हजार रूपये आहरण कर लिया। जांच पर अपराध पाए जाने से समिति प्रबंधक बालेश्वर साहू, विक्रेता गौतम राठौर के द्वारा आवेदक राजकुमार शर्मा उसकी मां जयतिन शर्मा तथा पत्नी श्रीमती नीता शर्मा का फर्जी हस्ताक्षर अंगूठा लगाकर निकासी पर्ची से छल कपट पूर्वक एवं बेईमानी की नीयत से स्वयं लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से आरोपीगणों के द्वारा किया गया अपराध सदर धारा 420, 468, 467, 471,34 भादवि. का थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।

*08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही*

0

*08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

* आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

* आरोपी राजकुमार भानु उम्र 23 वर्ष निवासी नंदेली थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा – पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी राजकुमार भानु के कब्जे 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 800/-रु. बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 462/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. रामदुलार साहू आर. लखेश्वर पाटले, महेन्द राज, महेश राज, श्याम सरोज ओग्रे, महिला सैनिक ममता कश्यप थाना पामगढ़ का योगदान रहा।

*धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाला आरोपी चढ़ा चांपा पुलिस के हत्थे*

0

धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाला आरोपी चढ़ा चांपा पुलिस के हत्थे

आरोपी के कब्जे से 01 नग तलवार बरामद

गिरफ्तार आरोपी
नाम आरोपी पंकज पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी कोटाडबरी वार्ड नंबर 16 चापा

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा – इस प्रकार है कि थाना चाम्पा से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था दौरान पेट्रोलिग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि कोटाडबरी पटेलपारा चौक के पास एक व्यक्ति तलवार को लहरा रहा है और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा कोटाडबरी पटेलपारा चौक के पास एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम पंकज पटेल निवासी कोटाडबरी बताया जिसके कब्जे से एक तलवार जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चापा, उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, आरक्षक वीरेश सिंह, शंकर राजपूत का विशेष योगदान रहा

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से विजयादशमी के अवसर पर पंडरिया नगर को मिली 1 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– विजयदशमी के अवसर पर आज पंडरिया नगर वासियों को नगर में अधोसंरचना, प्रकाश व्यवस्था एवं विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपए की सौगात मिली है नगर में मूलभूत सुविधाओं, सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, चौक निर्माण जैसे विभिन्न विकास कार्यों के लिए अधोसंरचना मद के तहत 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है इस सौगात केलिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त कर नगरवासियों को बधाई दी पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना विकास एवं जनता की सुविधाओं के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार सार्थक प्रयास किये जा रहें हैं सौन्दर्यीकरण से लेकर जनता की सुविधाओं हेतु सड़क, नाली,पुल-पुलिया निर्माण, प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्ट लाइट व स्ट्रीट लाइट जैसे विकास कार्यों के लिए पंडरिया नगर एवं विधानसभा में करोड़ों के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य प्रगति पर हैं इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया नगरवासियों की सुविधा एवं नगर के विकास को गति देने के लिए आज विजयादशमी के शुभ अवसर पर 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हमारे पंडरिया विधानसभा में भी पांच वर्षों तक कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास कार्य ठप्प पड़े थे वह अब तीव्र गति से हो रहें हैं जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी उनकी आकाँक्षाओं के अनुरूप किया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास से लेकर सौन्दर्यीकरण व प्रकाश व्यवस्था की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है वहीं हमारे शहरी क्षेत्रों में भी व्यावसायिक गतिविधियों को गति देने के लिए अधोसंरचना विकास व सौन्दर्यीकरण, चौक-चौराहों का निर्माण तथा सुगम आवागमन के लिए सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है कई विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं वहीं कई विकास कार्य प्रगति पर हैं जिसमें पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है और विकास कार्य धरातल पर दिख रहें हैं जिससे जनता में भी एक नया आत्मविश्वास दिख रहा है उन्होंने आगे कहा कि जनता की सुविधाओं का विस्तार करना और अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं इसके पूर्व भी पंडरिया नगर में पेयजल की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सड़कों के निर्माण और मरम्मत, पीएम आवास, हरिनाला पुल निर्माण जैसे विकास कार्यों की सौगात नगर वासियों को मिली है वहीं महाविद्यालायिन्न छात्राओं हेतु निःशुल्क बस सेवा के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण और नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग बिसेसरा से पंडरिया तक 4 लेन सड़क निर्माण कार्य की सौगात दी है जनता को सुविधाओं और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले यही हमारा लक्ष्य है निरंतर विकास कार्यों की स्वीकृति, उनके क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता से हो रहें अधोसंरचना निर्माण कार्यों से आज पंडरिया नगर की तस्वीर बदल रही है नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना, नगर को स्वच्छ,सुंदर और समृद्ध बनाना यही हमारा लक्ष्य है जिसके लिए हम अनवरत प्रयास कर रहें हैं।

*इन विकास कार्यों को मिली स्वीकृति*

नगर पालिक परिसद, पंडरिया अंतर्गत अलीपुर वार्ड 10 में सी. सी. रोड़ निर्माण, गौरेया चौक निर्माण, चांदनी चौक से छाबड़ा मोबाईल दुकान तक स्ट्रीट लाईट विस्तार, मोतिमपुर क्षेत्र वार्ड 10 में हाफ राउंड नाली निर्माण, अ.ज.जा. नवापारा से चांदनी चौक मेडिकल स्टोर तक स्ट्रीट लाईट, चांदनी चौक से अलीपुर तक स्ट्रीट लाइट विस्तार, रौहा क्षेत्र वार्ड 09 में स्ट्रीट लाईट, मोर पंडरिया चौक निर्माण, कुबाखुर्द वार्ड 10 में स्ट्रीट लाईट, यश फुट वेयर से जायसवाल डॉक्टर के घर तक स्ट्रीट लाईट विस्तार एवं हाफ नदीं के पास से कॉलेज रोड तक स्ट्रीट लाईट विस्तार इस प्रकार नगर में प्रकास्श व्यवस्था, नाली व सीसी रोड निर्माण, चौक-चौराहों का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण के कुल 11 निर्माण कार्यों हेतु अधोसंरचना मद से 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति नगरीय प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई है।

—————————————-

*विजयादशमी का पर्व हमें अपने अंदर निहित अहंकार को दूर कर सबकी सेवा,सत्कार एवं भाईचारे के लिए प्रेरित करता है:- भावना बोहरा*

0

विजयादशमी का पर्व हमें अपने अंदर निहित अहंकार को दूर कर सबकी सेवा,सत्कार एवं भाईचारे के लिए प्रेरित करता है:- भावना बोहरा

0.पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा कहा श्रीराम के आदर्श हमें अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देते हैं।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में दशहरा के उपलक्ष्य में स्वामी आत्मानंद विद्यालय मैदान में दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन किया किया आयोजन में पंडरिया विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी तथा इस भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति तथा नगरवासियों को बधाई दी इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका सीमा कौशिक द्वारा भक्तिमय भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गई जिसमें हजारों की संख्या में नगर व क्षेत्रवासी उपस्थित रहें और अधर्म पर धर्म व असत्य पर सत्य की जीत के इस महापर्व को भव्य रूप से मनाया भावना बोहरा ने भी संबोधित करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि श्रीराम के आदर्श हमें अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देते हैं भावना बोहरा ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें अपने अंदर निहित अहंकार को दूर कर सबकी सेवा,सत्कार एवं भाईचारे के लिए प्रेरित करता है आज प्रभु श्रीराम के आदर्शों और उनके मार्गों का अनुसरण करके हम पंडरिया विधानसभा की सुख-समृद्धि एवं नगरवासियों की खुशहाली के लिए निरतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहें हैं वहीं विकास कार्यों और अधोसंरचन निर्माण जैसे कार्यों से पंडरिया विधानसभा को विकासशील से विकसित पंडरिया की ओर अग्रसर करने हर संभव प्रयास कर रहें हैं कांग्रेस के शासन में 5 वर्षों तक हमारा पंडरिया विधानसभा उपेक्षित रहा विकास कार्यों के नाम पर केवल भ्रष्टाचार हुआ काम के बदले कमीशन का खेल खुलेआम चला जनता की सुविधाओं को दरकिनार किया गया लेकिन जनता ने भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाकर सुशासन का सूर्योदय किया जिसका प्रत्यक्ष परिणाम आज जनता के सामने है। अन्धकार से उजाले की ओर हमारा पंडरिया विधानसभा अग्रसर हुआ हैं जहाँ विकास कार्यों और जनता की सुविधाओं जनहित की योजनाओं ने इसे समृद्ध बनाया है उन्होंने आगे कहा कि विजयादशमी का पर्व केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे सांस्कृतिक, नैतिक और सामाजिक मूल्यों का प्रतीक है। दशहरा जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है यह वह दिन है जब प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना की थी यह पर्व हमें सिखाता है कि सत्य और धर्म की राह पर चलते हुए चाहे कितनी भी विपत्तियाँ आएँ, अंत में विजय सत्य की ही होती है रावण, जो विद्या, शक्ति और वैभव में अतुलनीय था, अपने अहंकार और अधर्म के कारण परास्त हुआ यह पर्व हमें आत्ममंथन का अवसर देता है कि हम अपने जीवन में उन बुराइयों, जैसे लालच, क्रोध, अहंकार का अंत करें और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाएँ। दशहरा केवल धार्मिक उत्सव तक सीमित नहीं है यह सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक उत्साह का प्रतीक भी है भावना बोहरा ने आगे कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन एक ऐसी मिसाल है जो हर युग और हर समाज के लिए प्रासंगिक है वे मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में हर भूमिका,पुत्र, भाई, पति, राजा और योद्धा को पूर्ण निष्ठा और नैतिकता के साथ निभाया। उनके जीवन से हम सभी कर्तव्यनिष्ठा, न्याय और समानता, सहनशीलता और धैर्य एवं सामुदायिक एकता जैसे गुणों को अपनाकर शिक्षा और जागरूकता,आर्थिक समृद्धि,सामाजिक समरसता एवं सुशासन स्थापित करने के लिए निरन्तर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का सामूहिक प्रयास करें इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, समस्त पार्षदगण, जनपद सदस्य, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*भारी बारिश के बीच भी गूँजा जय श्रीराम – श्री राम दशहरा उत्सव समिति ने किया भव्य रावण दहन, 9 साल पूरे*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। शहर का बहुप्रतीक्षित पर्व दशहरा इस बार भी उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। श्री राम दशहरा उत्सव समिति दाऊपारा द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मात्र आठ सदस्यों की टीम भी शहर में यादगार आयोजन कर सकती है। इस वर्ष समिति ने अपने 9 वर्ष पूरे किए।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि शाम को हुई तेज बारिश के बावजूद आयोजकों ने रावण को बचाने के पुख्ता इंतजाम किए थे। जैसे ही भगवान श्रीराम ने रावण पर बाण छोड़ा, हजारों की भीड़ ने तालियों और जयघोष से मैदान को गूंजा दिया। रावण दहन के साथ-साथ हुई लाजवाब आतिशबाजी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समिति के सदस्यों—राजेश छैदईया, प्रीतेश अज्जू आर्य, अभिलाष सिंह, रोमी अग्रवाल, बंशी भटवानी, राहुल रूपवानी, वैभव ताम्रकार और यश ठाकुर—ने लगातार मेहनत कर इस आयोजन को सफल बनाया।

अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का गौरव
कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए –नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी,पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी आत्मा सिंह क्षत्रिय,नगर पालिका उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, पूर्व पार्षद लक्ष्मी छैदईया,मनोहर रूपवानी,प्रेस क्लब सचिव योगेश शर्मा,पार्षद जित्तू दावड़ा, नारद देवांगन, विजय बंजारा, श्रवण सोनकर, दिलीप सोनी और रमेश कुलमित्र

SDOP मयंक तिवारी,नगर पालिका परिषद मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह

विशेष रूप से पार्षद दिलीप सोनी और रमेश कुलमित्र द्वारा सजे हुए रथ में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकी लाई गई। समिति के सदस्यों ने आरती कर विधिवत पूजा अर्चना की और उसके बाद रावण दहन संपन्न हुआ।

आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर ने सभी अतिथियों, प्रशासन और जनता का आभार व्यक्त किया।
👉 यह रावण दहन अब सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि शहर की पहचान बन चुका है, जो हर वर्ष भव्य आतिशबाजी और उमंग भरे माहौल के लिए याद किया जाता है।