Home Blog Page 351

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट*

0

नई दिल्ली, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को छत्तीसगढ़ आगमन हेतु सादर आमंत्रित किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा प्रदेश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह उपस्थित थे।

*नौसेना के नए पोतों का नामकरण होगा छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम पर, प्रदेश में सेना भर्ती रैली का प्रस्ताव*

0

नई दिल्ली,  – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाक़ात की। बैठक में बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार, रक्षा क्षेत्र के विकास, पूरे प्रदेश में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन एवं नौसैनिक पोतों के नामकरण जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बैठक के दौरान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया कि बिलासपुर में रक्षा मंत्रालय की भूमि है। इस भूमि को उन्होंने बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यहां रक्षा क्षेत्र से संबंधित विकासात्मक कार्य भी आरंभ करने का आग्रह किया।

 

मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि छत्तीसगढ़ में सेना में भर्ती होने के प्रति युवाओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और देशभक्ति की भावना है। इस आधार पर उन्होंने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि पूरे प्रदेश में विशेष “सेना भर्ती रैलियों” का आयोजन किया जाए, जिससे युवाओं को अपने ही प्रदेश में देश सेवा का अवसर मिल सके।

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य की सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली परंपराओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की नदियाँ — इंद्रावती, महानदी — केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि प्रदेश की आत्मा हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि रक्षा मंत्रालय जब भी नए नौसैनिक पोतों या जहाजों को लॉन्च करे, तो उनमें से कुछ का नाम छत्तीसगढ़ की नदियों और क्षेत्रों के नाम पर रखा जाए, जैसे INS इंद्रावती, INS महानदी या INS बस्तर। यह न केवल प्रतीकात्मक रूप से सुंदर होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति के तहत रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण को प्रोत्साहन देने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह नीति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के विज़न के अनुरूप है और इससे छत्तीसगढ़ में उच्च तकनीकी प्रशिक्षण, अनुसंधान और निजी निवेश के अवसर बढ़ेंगे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से की सौजन्य भेंट*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से की सौजन्य भेंट*

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे माननीय उपराष्ट्रपति*

नई दिल्ली, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर 5 नवम्बर को नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी ने स्नेहपूर्वक छत्तीसगढ़ आगमन की सहमति प्रदान की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव, सम्मान और अपार हर्ष का विषय है कि देश के माननीय उपराष्ट्रपति अपनी गरिमामयी उपस्थिति से राज्योत्सव के समापन समारोह को अविस्मरणीय बनाएंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह उपस्थित थे।

*Warships to Be Named After Chhattisgarh’s Rivers; State Proposes Army Recruitment Rallies*

0

New Delhi, /Chief Minister Vishnu Deo Sai met Union Defence Minister Rajnath Singh at his residence in New Delhi today. The two leaders held an extensive discussion on key issues, including the expansion of Bilaspur Airport, the promotion of defence-related activities in the state, the organization of army recruitment rallies across Chhattisgarh, and the naming of naval warships after the state’s rivers.

Union Minister of State for Housing and Urban Affairs Tokhan Sahu and Chief Secretary to the Chief Minister Subodh Kumar Singh were also present during the meeting.

During the discussions, Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai informed Defence Minister Shri Rajnath Singh that a portion of land belonging to the Defence Ministry is located in Bilaspur. He requested that this land be made available for the expansion of Bilaspur Airport, citing its importance for regional connectivity and strategic development. He also urged the Defence Minister to initiate defence-related industrial and infrastructural projects in the area.

Highlighting the state’s strong pool of motivated and disciplined youth, the Chief Minister said that Chhattisgarh’s youngsters possess remarkable physical fitness and a deep sense of patriotism. He proposed that special army recruitment rallies be organized across the state to give local youth an opportunity to serve the nation from their own homeland.

In a symbolic gesture linking national defence with regional heritage, Chief Minister Sai suggested that new naval warships be named after Chhattisgarh’s rivers and regions, such as INS Indravati, INS Mahanadi, or INS Bastar. He said these names would not only reflect the spiritual and cultural identity of Chhattisgarh but also bring national and international recognition to the state’s legacy.

Chief Minister also apprised the Defence Minister of the state’s new industrial policy, which promotes defence and electronics manufacturing. He emphasized that the initiative aligns with Prime Minister Narendra Modi’s vision of “Atmanirbhar Bharat” (Self-Reliant India) and will create new opportunities for high-tech training, research, and private investment in Chhattisgarh.

*भारत के पैरा-एथलीट्स ने रचा नया इतिहास – वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में जीते 22 पदक*

0

*कठोर परिश्रम और अटूट संकल्प से गूँजा भारत का परचम*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई*

रायपुर,/ नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के पैरा-एथलीट्स ने अदम्य जज़्बे और अथक परिश्रम के बल पर विश्व पटल पर नया इतिहास रच दिया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय दल ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 22 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारतीय पैरा-एथलीट्स के इस गौरवपूर्ण प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि हमारे पैरा-एथलीट्स ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब संकल्प अडिग हो और मेहनत निरंतर, तब कोई भी मंज़िल असंभव नहीं होती। यह प्रदर्शन न केवल खेल जगत के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता “नए भारत की नई उड़ान” का सजीव उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को अपने पैरा-एथलीट्स पर गर्व है, जिन्होंने दुनिया के सामने भारतीय जज़्बे की नई परिभाषा लिखी है।

*“कनिष्ठ यंत्री से सहायक यंत्री के पद पर 70% पदोन्नति कोटा बहाली हमारी न्यायोचित माँग – अब संघर्ष निर्णायक”*

0

छत्तीसगढ़ स्टेट विद्युत मंडल डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन
दिनांक : 06 अक्टूबर 2025

“कनिष्ठ यंत्री से सहायक यंत्री के पद पर 70% पदोन्नति कोटा बहाली हमारी न्यायोचित माँग – अब संघर्ष निर्णायक”

छत्तीसगढ़ स्टेट विद्युत मंडल डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने घोषणा की है कि अभियंताओं के साथ हो रहे लगातार अन्याय और उपेक्षा को अब किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

हमारी सबसे बड़ी और न्यायोचित माँग है —
➡️ कनिष्ठ यंत्री से सहायक यंत्री पद पर 70% पदोन्नति कोटा की तत्काल बहाली।

यह माँग वर्षों से लंबित है और बार-बार की अनदेखी अभियंताओं के मनोबल पर गहरा आघात पहुँचा रही है।

दिनांक 02 सितम्बर 2025 को CSEB DEA द्वारा आयोजित गेट मीटिंग के बाद बगिया जाकर हमारे संघ के प्रतिनिधि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री (ऊर्जा मंत्री) से मिलकर इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई थी एवं साथ ही साथ CSPGCL & CSPDCL के चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशकों से इस विषय पर विस्तृत चर्चा हुई थी। किंतु अब तक कोई ठोस निर्णय या कार्यवाही न होने से अभियंताओं में गहरी नाराज़गी और असंतोष व्याप्त है।

⸻

✦ आंदोलन कार्यक्रम ✦
1. 05 – 08 अक्टूबर 2025 : सभी कार्यस्थलों पर काली पट्टी लगाकर विरोध एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में ज्ञापन।
2. 09 अक्टूबर 2025 : रायपुर मुख्यालय, विद्युत सेवा भवन में विशाल ज्ञापन प्रदर्शन।
3. 18 नवम्बर 2025 : एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन।
4. 25 नवम्बर 2025 से : अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन।

⸻

✦ प्रमुख माँगें ✦

✔ अभियंताओं के लिए 70% प्रमोशन कोटा तत्काल बहाल किया जाए।
✔ वर्षों से लंबित रिक्त पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए।
✔ अभियंताओं की वरिष्ठता एवं सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
✔ अन्य सभी लंबित माँगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए।

⸻

✦ रोजगार पर व्यापक प्रभाव ✦

यदि कनिष्ठ यंत्री से सहायक यंत्री पदोन्नति कोटा बहाल नहीं हुआ तो —
• कनिष्ठ यंत्री (J.E.) के प्रमोशन रुक जाएंगे और J.E. के पद रिक्त नहीं होंगे।
• परिणामस्वरूप, छत्तीसगढ़ में J.E. की सीधी भर्ती लगभग 15 वर्षों तक बंद हो जाएगी।
• J.E. भर्ती में केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय डिप्लोमा धारक एवं बी.ई/बी.टेक होल्डर ही पात्र होते हैं। इसका सीधा असर प्रदेश के पॉलिटेक्निक छात्रों और डिप्लोमा इंजीनियरों एवं डिग्री धारी इंजीनियर के रोजगार पर पड़ेगा।
• दूसरी ओर सहायक यंत्री (A.E.) की सीधी भर्ती ऑल इंडिया लेवल पर होती है, जिससे बाहर के राज्यों के उम्मीदवार भी शामिल होते हैं।
• इस प्रकार छत्तीसगढ़ के डिप्लोमा धारकों के साथ-साथ स्थानीय डिग्रीधारी इंजीनियर युवाओं का भी रोजगार अवसर छिन जाएगा।

स्पष्ट है कि यह निर्णय न केवल वर्तमान अभियंताओं के साथ अन्याय है, बल्कि प्रदेश के हजारों तकनीकी छात्रों और बेरोजगार युवाओं के भविष्य और रोजगार के अधिकार पर भी सीधा प्रहार है।

⸻

✦ संघ की चेतावनी ✦

यदि हमारी माँगों पर शीघ्र एवं ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और भी कठोर, व्यापक एवं राज्यव्यापी होगा।
इससे उत्पन्न परिस्थितियों की पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन एवं शासन की होगी।

इस विषय को लेकर आज 06.10.2025 को शाम 4 बजे विद्युत कंपनी क्षेत्रीय मुख्यालय तिफरा बिलासपुर में सभी डिप्लोमा अभियंता संघ के केंदीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी, AE और JE इकठ्ठे होकर जमकर नारेबाजी की गई और कार्यपालक निदेशक बिलासपुर को इस विषय पर ज्ञापन दिया गया।
डिप्लोमा अभियंता संघ के सभी मांगों पर महासंघ एवं संविंदा कर्मचारी संघ सभी ने अपना समर्थन दिया है।

⸻

बी. बी. जायसवाल
अध्यक्ष
छ.रा.वि.मंडल डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ‎

*नगर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं एवं झांकियों का आगर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में एक साथ हुआ भव्य रूप से विसर्जन।* 

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली प्रत्येक दुर्गा समिति को माँ कस्तूरी सोनी की स्मृति में प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।
नगर के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की भव्य रूप से स्थापना किया गया था जिनका विसर्जन आगर स्पोर्ट्स क्लब मुंगेली द्वारा 15 वर्ष पूर्व से प्रशासन के सहयोग से बनाए गए नियमों के अनुरूप एक साथ किया गया। सर्व प्रथम सभी दुर्गा प्रतिमाएं कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुँची जिन्हें प्रशासन द्वारा क्रम प्रदान किया गया। इसके पश्चात एक के बाद एक सभी समितियों की दुर्गा प्रतिमाएं व उनके साथ झांकिया,ढोल बाजे के साथ निकली जिनका महाराणा प्रताप चौक पड़ाव में स्वागत किया गया,इसके बाद,माँ परमेश्वरी चौक,स्व निरंजन प्रसाद केशरवानी बाल उद्यान तथा परशुरामजी चौक पुराना बस स्टैंड में आगर स्पोर्ट्स क्लब के साथ ही अन्य समितियों के द्वारा स्वागत,पूजा अर्चना व पुष्प वर्षा कर किया गया। दुर्गा समितियों के द्वारा मंच के सामने ढोल ताशे व विभिन्न झांकियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। जिनमें भगवान शिव की बारात का दृश्य,भूत व गणों तथा माँ काली के द्वारा जीवंत प्रदर्शन,नंदी के ऊपर सवार दुर्गा जी की जीवंत झांकी के साथ ही एक समिति ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने से संदर्भित झांकी का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रत्येक समितियों को आगर स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से माँ कस्तूरी सोनी की स्मृति में उनके पुत्र अनिल सोनी के सौजन्य से प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों ने अपने उद्बोधन में आगर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा प्रारंभ किए गए एक साथ सभी दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की परंपरा को सराहा और कहा कि आगर स्पोर्ट्स क्लब के एक मंच से शुरू हुआ विसर्जन झांकियों के स्वागत आदि का कार्य अब बढ़कर लगभग 10 समूह संस्थाओं के रूप में किया जा रहा है। कार्यक्रम में आगर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष किशोरी लाल केशरवानी,संरक्षक गण एवं पदाधिकारी गण,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष त्रय अनिल सोनी,शैलेश पाठक,हेमेंद्र गोस्वामी,आशीष मिश्रा,स्वतंत्र मिश्रा,सुनील पाठक,योगेश शर्मा,संजय यादव,प्रवीण वैष्णव,अरविंद वैष्णव,कोटू दादवानी,मिट्ठू लाल यादव,योगेश सोनी,अनूप जैन,दिलीप सोनी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

*मुंगेली – विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ प्रतिभा मंडलोई ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण l *

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली बीईओ के द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भटगांव, प्राथमिक शाला जागताकापा प्राथमिक शाला सोनपुरी का औचक निरीक्षण किया l उनके निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान,90+परीक्षा आंकलन, पाठकन पंजी, शिक्षक डायरी का अवलोकन कर स्कूली बच्चों से पढाई के संबंध में जानकारी लिया गया l निरिक्षण के समय प्राथमिक भटगांव में 4 में से 03 उपस्थित तथा माध्यमिक शाला में 7 में से 3 शिक्षक उपस्थित एवं 1 शिक्षक गिरदावरी ड्यूटी में थे बाकी अवकाश में पाए गए l जिस पर उन्होंने शिक्षकों को नियमित स्कूल आने का निर्देश दिया वही प्राथमिक
शाला सोनपुरी शाला बंद होने के समय पूर्व बंद पाया गया l जिस पर प्राथमिक शाला सोनपुरी के प्राधन पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया l

*पिकनिक स्पाट में 2 युवक और 1 युवती के डूबने का मामला*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीरचांपा पिकनिक स्पाट में 2 युवक और 1 युवती के डूबने का मामला

20 घण्टे बाद मिला 1 युवक अंकुर ठाकुर का शव,

बचे 1 युवक और 1 युवती कि तलाश जारी,

रेस्क्यू कर रहे गोताखोरों के मोटर बोट में आई खराबी,

मोटर बोट में सवार थे 4 लोग,

रस्सी के सहारे किनारे आए रेस्क्यू कर टीम के चारो सदस्य,

रेस्क्यू के लिए मंगवाया गया दूसरा मोटर वोट,

दूसरा मोटर वोट से चल रहा है रेसक्यू,

ड्रोन के माध्यम से भी की जा रही है तलाश,

बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी पिकनिक स्पाट का मामला।।

*#ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत कार्यवाही #500 से अधिक बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपए ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है*

0

#म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में उड़ीसा, गुजरात, बिलासपुर, रायपुर के 4 आरोपी गिरफ्तार

#गिरफ्तार आरोपियों से 50 मोबाइल, 10 डेस्कटॉप कंप्यूटर, सिम कार्ड, 60 बैंक अकाउंट कीट बरामद

#गिरफ्तार आरोपियों ने देश के विभिन्न राज्यों के 500 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी की है

#म्युल एकाउंट का कंट्रोल चीनी नागरिकों के द्वारा APK के माध्यम से किया जाता था

रायपुर#पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार म्यूल बैंक अकाउंट धारक/संवर्धक/ब्रोकर/ठगी के लिये खाता उपलब्ध कराने वालों के विरूद्ध कार्यवाही जारी है

*पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर रेंज साइबर थाना को जांच एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।*

निर्देशानुसार साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट के विरुद्ध थाना डी डी नगर में HDFC बैंक में खुले 79 म्यूल बैंक अकाउंट पर अपराध क्रमांक 424/25 एवं थाना आजाद चौक में साउथ इंडियन बैंक में खुले 17 म्यूल बैंक अकाउंट पर 283/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है।
विवेचना कार्यवाही में साइबर क्राईम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खाता में हुए ट्रांजैक्शन, एक ही व्यक्ति के अधिक बैंक अकाउंट एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर
www.erishtaa.com
www.jeevanjodi.com
www.royalrishtey.com
मैट्रिमोनियल साइट बनाकर लोगों को वर वधू का फर्जी फोटो दिखाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले लोगों को चिन्हांकित कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
कार्यवाही के दौरान गोल चौक डगनिया में जीवन जोड़ी, रॉयल रिश्ते के नाम से बनाए गए फर्जी कार्यालय एवं कटोरा तालाब में ई रिश्ता के नाम से बनाए गए फर्जी कार्यालय में रेड किया गया।आरोपियों से पूछताछ एवं उनके मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण से जानकारी प्राप्त हुई है की इनके द्वारा चीन नागरिकों के लिए देश के विभिन्न शहरों में व्याप्त साइबर अपराधियों के नेटवर्क के माध्यम से मनी लाउंड्रिंग के लिए म्युल बैंक एकाउंट्स का लेनदेन किया जाता था। म्युल एकाउंट का कंट्रोल APK के माध्यम से किया जाता था। बैंक खाता में हुए ट्रांजेक्शन की रकम के मुताबिक सभी को उनका कमीशन मिलता था।
बैंक से भी ऐसे म्यूल बैंक अकाउंट की लगातार जानकारी प्राप्त की जा रही है, जिसमें बड़ी मात्रा में या असामान्य ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ में और भी बहुत से लोगों के नाम सामने आये हैं जो इन बैंक खातों का उपयोग ठगी करने के लिये करते थे। म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। प्रकरण में व्यापक अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*
1 गजसिंघ सुना पिता घनु सुना उम्र 32 वर्ष पता सूरदा, सिंधईकेला, बलांगीर ओडिशा

2 भिखु सचदेव पिता मनसुख लाल उम्र 32 वर्ष पता भाटिया, कल्याणपुर, द्वारिका गुजरात

3 साहिल कौशिक पिता शत्रुघ्न कौशिक उम्र 23 वर्ष पता काठाकोनी, तखतपुर बिलासपुर

4 हर्षित शर्मा पिता स्वर्गीय संजय शर्मा उम्र 18 वर्ष पता अरविंद नगर, कटोरा तालाब रायपुर