More

    मोपका बाईपास पर गड्ढों का राज! सड़क गायब या गड्ढे ही गड्ढे

    🚨 मोपका बाईपास पर गड्ढों का राज! सड़क गायब या गड्ढे ही गड्ढे?

    बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

    ⚠️ बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा प्रशासन? जिम्मेदारों की खामोशी पर उठे सवाल

    बिलासपुर। जिले के अंतर्गत आने वाला मोका बाईपास मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहाता नजर आ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन चुके हैं।

    हालात इतने खराब हैं कि अब लोगों के बीच एक ही सवाल चर्चा में है—

    “आखिर रोड में गड्ढे हैं या गड्ढों में रोड?”

    बाईपास से गुजरने वाले वाहन चालकों को हर कदम पर सावधानी बरतनी पड़ रही है। जरा सी चूक दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से सड़क की बदहाली को लेकर कोई ठोस कदम दिखाई नहीं दे रहा।

    ❓ आखिर कब जागेगा प्रशासन?

    स्थानीय लोगों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना या अनहोनी का इंतजार कर रहा है? आखिर सड़क की मरम्मत के लिए जिम्मेदार विभाग कब अपनी नींद से जागेगा?

    गड्ढे बढ़ते जा रहे हैं, खतरा बढ़ता जा रहा है और जिम्मेदारों की चुप्पी भी बरकरार है। अब देखना यह है कि प्रशासन कार्रवाई करता है या फिर किसी बड़ी घटना के बाद ही अधिकारियों की नींद खुलेगी।

    Trending News

    Technology