Home Blog Page 317

*कोरबा के भैंसमा व करतला के रामपुर उपार्जन केंद्र में आज धान खरीदी का हुआ शुभारंभ*

0

*कोरबा के भैंसमा व करतला के रामपुर उपार्जन केंद्र में आज धान खरीदी का हुआ शुभारंभ*

*स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों ने विधिवत पूजा अर्चना कर किसान का किया स्वागत*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /पूरे राज्य सहित कोरबा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवम्बर से धान उपार्जन कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया है। इसी कड़ी में आज कोरबा ब्लॉक के भैंसमा, करतला ब्लॉक के रामपुर धान उपार्जन केंद्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा धान विक्रय के लिए आए किसान का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया साथ ही तौल मशीन एवं अन्य उपरकणो की पूजा अर्चना कर विधिवत शुरुआत की गई। समिति में कृषको ने केंद्र की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खरीदी प्रक्रिया सुव्यवस्थित और पारदर्शी हैं। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से धान विक्रय सरल और समयबद्ध हो गया है। सभी कृषकों ने किसान हितैषी नीतियों की सराहना की और कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है। इस दौरान क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, तहसीलदार, खरीदी प्रभारी, सहकारिता निरीक्षक, खरीदी केंद्र नोडल और शाखा प्रबंधक सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

*धान उपार्जन से संबंधित शिकायत निवारण हेतु कंट्रोल रूम की हुई है स्थापना*

0

*धान उपार्जन से संबंधित शिकायत निवारण हेतु कंट्रोल रूम की हुई है स्थापना*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा कर दिये गये हैं। विपणन संघ मुख्यालय स्तर पर शिकायत निवारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है जिसका नं. 180002333663 है। कोरबा जिला में नियंत्रण कक्ष और अन्य सूचना हेतु मोबाइल नंबर 9691901259 जारी किया गया है। धान बेचने वाले किसानों को समय पर भुगतान हेतु मार्कफेड द्वारा राशि की व्यवस्था कर ली गई है। समितियों में राशि आहरण हेतु ‘‘माइक्रो एटीएम’’ की व्यवस्था भी दी जा रही है, जिससे कि किसानों को सुविधा हो। किसानों द्वारा समिति में धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर राशि किसानों के बैंक खाते में अंतरित कर दी जायेगी।

 

*अवैध धान आवक-विक्रय के पर्यवेक्षण हेतु तहसील स्तरीय जांच दल गठित*

0

*अवैध धान आवक-विक्रय के पर्यवेक्षण हेतु तहसील स्तरीय जांच दल गठित*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/कलेक्टर द्वारा धान खरीदी केंद्रों में अन्य राज्यों के अवैध धान की आवक/विक्रय के रोकने के लिए एवं कोचिंयों/बिचौलियों से अवैध धान खरीदी पर सतत् निगरानी रखने हेतु तहसील स्तरीय जांच दल का गठन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार अनुविभाग कोरबा अंतर्गत तहसील कोरबा हेतु जांच दल में तहसीदार बजरंग साहू, नायब तहसीलदार सविता सिदार और सहकारिता निरीक्षक जी.आर.भतरा शामिल हैं। इसी प्रकार तहसील भैंसमा हेतु जांच दल में तहसीलदार के.के.लहरे, नायब तहसीलदार मधुसुदन, खाद्य निरीक्षक रवि कुमार राज और सहकारिता विस्तार अधिकारी सुभद्रा सिदार शामिल हैं। तहसील अजगरबहार हेतु तहसीलदार लीलीधर धु्रव, नायब तहसीलदार विमल खांडेकर और वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक संतोष कुमार कंवर जांच दल में शामिल हैं। करतला तहसील हेतु तहसीलदार राहूल पाण्डेय, नायब तहसीलदार देवेन्द्र कुमार और सहकारिता निरीक्षक एल.एन.जायसवाल को जांच दल में शामिल किया गया है। तहसील बरपाली हेतु तहसीलदार सत्यपाल प्रताप राय, नायब तहसीलदार जानकी काठले, खाद्य निरीक्षक पारण सोलंकी और सहकारिता निरीक्षक एच.के.चौहान जांच दल में शामिल है।
अनुविभाग कटघोरा अंतर्गत तहसील कटघोरा हेतु जांच दल में तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर, नायब तहसीलदार अमरदीप अंचल और खाद्य निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार लांझी शामिल है। तहसील दीपका हेतु तहसीलदार अमित केरकेट्टा, नायब तहसीलदार बंदेराम भगत और सहकारिता निरीक्षक सुस्मिता लकड़ा को जांच दल में शामिल किया गया है। तहसील दर्री हेतु तहसीलदार प्रियंका चन्द्रा, नायब तहसीलदार चंद्रभूषण चंद्रा और खाद्य निरीक्षक उर्मिला गुप्ता जांच दल में शामिल हैं।
अनुविभाग पाली अंतर्गत तहसील पाली हेतु जांच दल में तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी, नायब तहसीलदार राशिका अग्रवाल और खाद्य निरीक्षक संतोष कंवर शामिल हैं। तहसील हरदीबाजार हेतु तहसीलदार अभिजीत राजभानू, नायब तहसीलदार संदीप गुप्ता और सहकारिता निरीक्षक भूपेन्द्र साहू को जांच दल में शामिल किया गया है।
अनुविभाग पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत तहसील पोंड़ी उपरोड़ा हेतु तहसीलदार विनय देवांगन, नायब तहसीलदार सुमनदास मानिकपुरी, सहायक खाद्य अधिकारी सरोज उरेती और सहकारिता निरीक्षक जी.डी.पाण्डेय को जांच दल में शामिल किया गया है। तहसील पसान हेतु जांच दल में तहसीलदार विरेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार धनेश्वर चंद्रा और वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक दीपक कंवर शामिल हैं।
गठित जांच दल द्वारा मंडी अधिकारियों के द्वारा धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व गांव एवं शहरी इलाकों में चिल्हर रूप से धान खरीदी करने वाले कोचियों एवं बिचौलियों का चिन्हांकन कर सूची जांच दल को उपलब्ध कराई जाए। इन कोचियों एवं बिचौलियों के द्वारा समिति में धान लाकर अन्य किसानों के पंजीयन में धान खपाने का प्रयास करने पर उनका वाहन एवं धान जप्ती कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए।
धान खरीदी में अवैध विक्रय, अवैध परिवहन, अवैध संग्रहण आदि संबंधी अनियमतिता के प्रकरण दर्ज किए जाने पर उसका प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए, इस प्रकार की अनियमितता गतिविधियों पर रोक लग सके। मंडी सचिव, कृषि उपज मंडी समिति कटघोरा जांच दलों से संपर्क कर की गई कार्यवाही का संकलित जानकारी जिला खाद्य कार्यालय कोरबा को प्रतिदिन शाम 05 बजे उपलब्ध कराएंगे ताकि ऑनलाइन विभागीय वेबसाइट में प्रविष्टि की जा सके।

 

*पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक योग/खेल एवं संगीत शिक्षक/प्रशिक्षक पद हेतु दावा-आपत्ति 25 नवंबर तक आमंत्रित*

0

*पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक योग/खेल एवं संगीत शिक्षक/प्रशिक्षक पद हेतु दावा-आपत्ति 25 नवंबर तक आमंत्रित*

 

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार जिले के पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक योग/खेल शिक्षक/प्रशिक्षक एवं अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन का विभागीय परीक्षण कर पात्र/अपात्र सूची तैयार की गई है। सूची में कोई आपत्ति हो तो अभ्यर्थी डाक के माध्यम से या स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर 25 नवंबर 2025 तक कार्यालयीन समय में शाम 5ः00 बजे तक अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

*पी एम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास*

0

*पी एम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास*

*उड़ीसा में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में जीते 14 पदक*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति नई दिल्ली द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए आयोजित चौथी ई.एम.आर.एस. राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 14 पदक जीतकर जिले एवं पी एम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला का मान पूरे देश में बढ़ाया
विद्यालय की छात्रा अस्मिता ने तैराकी में 3 स्वर्ण पदक, रिया ने 2 स्वर्ण पदक 1 रजत पदक और आरुशी ने 1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छात्र नरेश, नमन, घाशी और साहिल ने 1-1 रजत पदक प्राप्त किया. कक्षा 10वीं के छात्र नारद ने शतरंज में अपनी प्रतिभा दिखाते हए रजत पदक प्राप्त किया साथ ही कक्षा 8वीं की छात्रा प्रज्ञा ज्योति ने लॉन टेनिश में कांस्य पदक प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय से कुल 18 सदस्यीय दल ने प्रतिभाग किया एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाते हुए जिले का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ असद अहमद ने सभी को बधाई देते हुए कहा ये उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, टीमवर्क, निरंतर अभ्यास और विद्यालय के खेल शिक्षकों श्री प्रशांत एवं सुश्री निधि रावत के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। एकलव्य विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं सचिव श्री श्रीकांत कसेर ने शुभकामना देते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित*

0

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) तथा एकीकृत बाल विकास परियोजना बरपाली में आंगनबाड़ी कार्यकता एवं सहायिका भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र मसान 01 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी केन्द्र कोलिहाडीह-2 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद की पूर्ति हेतु इच्छुक आवेदिकाओं से 04 दिसंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
इसी तरह एकीकृत बाल विकास परियोजना बरपाली अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कंवरपारा (जमनीपाली) में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी केन्द्र तालाबभाठा (पुरैना) में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती हेतु 02 दिसंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

 

*कोरबा में 7 उचित मूल्य दुकानें बंद रखने पर संचालक एजेंसियाँ निलंबित, नई एजेंसियाँ अस्थायी रूप से संलग्न*

0

*कोरबा में 7 उचित मूल्य दुकानें बंद रखने पर संचालक एजेंसियाँ निलंबित, नई एजेंसियाँ अस्थायी रूप से संलग्न*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा, /विकासखण्ड कोरबा अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य की 7 दुकानों को पूर्व संचालित करने वाली आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोनपुरी (कोरबा), कोरकोमा एवं श्यांग द्वारा 01 नवम्बर 2025 से आज तक बिना किसी कारण के बंद रखा जाना पाया गया। इससे हितग्राही समय पर खाद्यान्न प्राप्त नहीं कर सके। दुकानें बंद रखने का यह कृत्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिका 5(24), 11, 12(3), 15, 16 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है, जो दण्डनीय है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोरबा द्वारा की गई जांच में गंभीर अनियमितताएँ पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही हितग्राहियों को सुचारू रूप से राशन उपलब्ध कराने हेतु नई संचालनकर्ता एजेंसियों को आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से संलग्न किया गया है।
निलंबित दुकानों एवं नई संलग्न एजेंसियों का विवरण

क्र. उचित मूल्य दुकान निलंबित पूर्व संलग्न ग्राम संलग्न वर्तमान
आई.डी.नंबर संचालन कर्ता एजेंसी पंचायत संचालन कर्ता एजेंसी
का नाम का नाम
1. 552001003 धनगांव आदिवासी सेवा सहकारी दोंदरो कुबेर खाद्य सुरक्षा पोषण
समिति सोनपुरी एवं उपभोक्ता सेवा
सहकारी समिति दोंदरों
2. 552001014 अरसेना आदिवासी सेवा सहकारी फुलसरी दुर्गा महिला स्व सहायता
समिति श्यांग समूह फुलसरी
3. 552001015 नकिया आदिवासी सेवा सहकारी माखुरपानी उस्मान खाद्य सुरक्षा
समिति श्यांग पोषण एवं उपभोक्ता सेवा
सहकारी समिति
माखुरपानी
4. 552001028 चचिया आदिवासी सेवा सहकारी कोरकोमा मॉं अन्नदात्री महिला
समिति कोरकोमा स्व सहायता समूह
केरवां
5. 552001032 तौलीपाली आदिवासी सेवा सहकारी केरवां दिव्य ज्योति महिला
समिति कोरकोमा स्व सहायता समूह
केरवां
6. 552001064 पण्डरीपानी आदिवासी सेवा सहकारी चीतापाली आकांक्षा महिला स्व
सोनपुरी सहायता समूह
चीतापाली
7. 552001067 कुदुरमाल आदिवासी सेवा सहकारी कटबितला उजाला महिला स्व
कोरकोमा सहायता समूह
कटबितला
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में लापरवाही और अनियमितता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नई एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण बिना किसी बाधा के सुनिश्चित किया जाए।

 

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं नगर निगम पालिक निगम कोरबा की संयुक्त पहल ने वरिष्ठजनों की आवाज को दी कानूनी ताकत*

0

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं नगर निगम पालिक निगम कोरबा की संयुक्त पहल ने वरिष्ठजनों की आवाज को दी कानूनी ताकत*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशानुसार माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम- 2007 के संबंध में सियान सदन कोरबा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों को उनके संवैधानिक, अधिकारां, सुरक्षा कानूनों पर विस्तार से जानकारी दी गई वरिष्ठजनों ने न्यायाधीशों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 1- श्री जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश ¼ST/SC Atrocities Act½] 2- श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, 03-सुश्री डॉली ध्रुव, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी 04-श्रीमती सोनी तिवारी, प्रथम अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, 5- सुश्री कुमुदनी गर्ग न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोरबा, 6-सुश्री त्राप्ति- तृतीय व्यवहार न्यायिक न्यायाधीश, कनिष्ठ श्रेणी,कोरबा, 7-सुश्री ग्रेसी – प्रथम अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश, कनिष्ठ श्रेणी कोरबा न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।
श्री जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश ¼ST/SC Atrocities Act½ ने उद्बोधन में बताया कि डिजीटल गिरफ्तारी एक धोखाधडी अपराध है जिसमें कानून तोडने का झूठा आरोप लगाया जाता है जो खुद को सीमा शुल्क आयकर विभाग या केन्द्रीय जॉच अधिकारी बताते है उसके नाम पर रिहा करने फिरोती की मांग की जाती है पैसा ऐठने की कोशिश करते है। डिजीटल एरेस्ट तोडने के संबंध में बच्चों के नाम पर झूठी धमकियॉ दी जाती है बेटे ने गलती कर दी है, पैसे दे नही ंतो ………, पीछे से रोने-चिखने की आवाज सुनाई जाती है। इस प्रकार की घटनाये फ्रांड होती है इनसे बचना है। मुख्य उद्देश्य वरिष्ठजनों अभिभावकों को समर्थन करने वाली व्यवस्था की रचना जिसमें एक विशेष अधिकरण निर्धारित समय सीमा के अंदर भरण-पोषण के अधिकार को सुलभता और शीघ्रता से प्राप्त कर सकें। डिजीटल फ्रांड में आधार विवरण में ओटीपी बताने से बैंक खाते से पैसे गयाब हो जाते है।

श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश – अपने सारगर्भित उद्बोधन में जागरूकता और सम्मान का संदेश देकर वृद्धजनों जो समाज एवं परिवार के रीढ़ रहे जीवन शैली में बदलते परिवेश, कभी समाज से दूर महसूस करने लगते हैं सम्मान पूर्ण शब्दों में कहा – आप हमारे परिवार और समाज की नींव है जहॉ आज हम खड़े है वहॉ तक पहॅुचने में आपकी मेहनत संघर्ष की अनमोल भूमिका रही है आप हमारे आंगन की वह छाया है जिनकी बिना जीवन की धूप मे आगे बढ़ पाना संभव नहीं है। मनोवैज्ञानिक सामाजिक और सुरक्षा संबंधी पहलूओं को सरल भाषा में समझाया। वरिष्ठजनों को जागरूक करना एवं उन्हें समझाना बताया आपके साथ धोखा हो रहा है या अनियमित घट रही है तो आप अकेले नहीं, हम आपके साथ हैं। आनलाईन फ्राड से बचने धोखा धडियों का उल्लेख किया जिसका शिकार वरिष्ठजन होते है जैसे काल आता कि आपकी पेंशन रोक दी जायेगी। वरिष्ठजनो के साथ किसी भी प्रकार की आर्थिक सामजिक, भावनात्मक या कानूनी परेशानी होने पर नालसा हेल्फ लाईन नम्बर- 14567 संपके करने पर समस्या सुनकर तत्काल सहायता सलाह और आवश्यकता पडने पर लोकेशन ट्रेश कर मदद प्रदान करता है।
सचिव कु0 डिंपल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा कानूनी सहयोग प्रदान करने वरिष्ठजनां को भरोसा दिलाया। आशुतोष पाण्डेय आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा, रामेश्वर कंवर, सुमित गुप्ता, अविनाश जायसवाल तथा अंजुला अनंत की संयुक्त टीम ने वरिष्ठजनों की आयोजित कार्यक्रम में सेवा भावना से सहयोग किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों के अलावा वरिष्ठजन DLSA And LADCS Staff सहित पैरालीगल वॉलेटियर्स रमाकांत दूबे, गोपाल चन्द्रा, सतीश यादव एवं उपस्थित रहें।

*कॉलेज में विभिन्न कार्यों के लिए 73 लाख मंजूर*

0

*कॉलेज में विभिन्न कार्यों के लिए 73 लाख मंजूर*

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी*

आशीष कश्यप बिलासपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मुंगेली जिले के लोरमी में राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए 72 लाख 80 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। श्री साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने लोरमी के राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में चार कार्यों के लिए कुल 72 लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। इनमें बाउंड्री-वॉल निर्माण के लिए 21 लाख 54 हजार रुपए, पेवर ब्लॉक कार्य के लिए 19 लाख 54 हजार रुपए, हाईमास्ट लाइट के लिए 12 लाख 38 हजार रुपए तथा शेड निर्माण के लिए 19 लाख 34 हजार रुपए शामिल हैं।

*जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार*

0

*जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार*

*धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के सभी इंतजाम*


आशीष कश्यप बिलासपुर बिलासपुर, /जिले में धान खरीदी अब तेज रफ्तार पकड़ रही है। बुधवार को जिले के केंद्रों में धान खरीदी की गई, जहां पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित होती रही। घुटकू सेवा सहकारी समिति में विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ खरीदी कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर नोडल अधिकारी और केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे।
घुटकू सेवा सहकारी समिति में विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। धान बेचने पहुंचे ग्राम घुटकू के किसान राम दयाल पराकर ने खरीदी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए किए गए इंतज़ाम बेहतर हैं। इस वर्ष वे 17 क्विंटल धान बेचने पहुंचे हैं और उनके अनुसार टोकन कटने से लेकर धान तौलने तक की प्रक्रिया सरल और बिना किसी परेशानी के पूरी हुई। केंद्र में बारदाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित होने से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी आय में स्थिरता आई है और खेती को आर्थिक मजबूती मिली है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मिलने वाली राशि से कृषि कार्यों सहायता मिल रही हैं।
किसान राम दयाल पराकर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों से किसानों को लाभ मिल रहा है। खेती पहले की तुलना में आसान और लाभदायक हो गई है। सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों की अनेक समस्याओं का निराकरण हुआ है। इसी तरह लमेर, मानिकचौरी और अन्य उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। केंद्र में पहुंचने वाले किसानों ने व्यवस्था को लेकर संतोष जताया।