Home Blog Page 312

*सड़कों से संवरता कल, जुड़ेगा हर घर—बिलासपुर में तोखन साहू की पहल से विकास को मिली गति*

0

*सड़कों से संवरता कल, जुड़ेगा हर घर—बिलासपुर में तोखन साहू की पहल से विकास को मिली गति*

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)) वर्ष 2025–26 के प्रथम चरण में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र को महत्वपूर्ण बढ़त मिली है। केंद्र सरकार ने कुल 27 नई ग्रामीण सड़कों की स्वीकृति प्रदान की है। 81.84 किलोमीटर लंबाई वाली इन परियोजनाओं के लिए 67.61 करोड़ रुपये का अनुमोदन दिया गया है। ये स्वीकृतियां ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से लंबित संपर्क मार्गों की मांगों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

इस उपलब्धि के पीछे बिलासपुर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के सतत प्रयास निर्णायक रहे। श्री साहू ने क्षेत्र के दुर्गम गांवों की सड़क समस्याओं, आवागमन की कठिनाइयों और नागरिकों की वास्तविक जरूरतों को कई बैठकों, निरीक्षणों तथा पत्राचार के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा। उनके द्वारा भेजी गई संस्तुतियों को प्राथमिकता देते हुए मंत्रालय ने प्रथम चरण में ही बड़ी संख्या में मार्गों को मंजूरी दी है।

स्वीकृत सड़क परियोजनाएं मुख्यतः तखतपुर, मल्हार, कोटा और मस्तुरी विकासखण्डों में केंद्रित हैं। प्रमुख स्वीकृत मार्गों में शामिल हैं:

कोटा विकासखण्ड : सिलट्रा–चोरभट्टी, खपरी–तरपानी।
मस्तुरी विकासखण्ड : बोहनी–पथारी, डोंगियाभाठा–लिंगियाडीह, जयरामनगर–नवागांव।
तखतपुर विकासखण्ड : रतनपुर, बेलतरा अमलीडीह, चिल्हाटी, पौंड़ी, पेंड्रीडिह के अंतर्गत कई मार्ग।
इसके अलावा मटियारो, पंडरिया, सेमरतराई, मचखुता सहित अन्य गांव भी परियोजनाओं में सम्मिलित हैं।

इस स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सुगम यातायात, किसानों के लिए परिवहन सुविधा में सुधार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं तक बेहतर पहुंच तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने कहा कि “प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है। बिलासपुर क्षेत्र के गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्र सरकार द्वारा दी गई यह स्वीकृति क्षेत्र के लाखों नागरिकों को सीधा लाभ देगी।”

मंत्रालय ने आशा व्यक्त की है कि स्वीकृत परियोजनाओं के कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे और निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा।

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हिस्सा लिया*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हिस्सा लिया*

जनजातीय गौरव दिवस के भव्य समारोह में, छत्तीसगढ़ के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के स्वागत एवं समारोह में उनकी गरिमामय उपस्थिति पर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यह आयोजन राज्य की जनजातीय समाज के लिए एक गर्व का पल था, जिसे मंत्री साहू ने महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जनजातीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

*प्रशासनिक मजबूती से तकनीकी उन्नयन तक—मुद्रण निदेशालय में परिवर्तन की धारा को आगे बढ़ाते श्री तोखन साहू*

0

*प्रशासनिक मजबूती से तकनीकी उन्नयन तक—मुद्रण निदेशालय में परिवर्तन की धारा को आगे बढ़ाते श्री तोखन साहू*

आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मुद्रण निदेशालय के वर्तमान परिचालन स्थिति, प्रमुख दिक्कतों और चुनौतियों का गहन मूल्यांकन किया।

बैठक के दौरान संयुक्त सचिव श्री प्रवीण कुमार, मुद्रण प्रभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न सरकारी प्रेसों के प्रबंधक (ऑनलाइन माध्यम से) उपस्थित रहे। अधिकारियों ने निदेशालय के वर्कफ़्लो को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों तथा उनके समाधान के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

श्री साहू ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और भारत सरकार की प्रेसों के संचालन को लेकर दक्षता, आधुनिकीकरण तथा समयबद्ध उत्पादन की अनिवार्यता पर बल दिया।

बैठक में विशेष रूप से जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, उनमें—

मिंटो रोड प्रेस में शेष कार्यों की शीघ्र पूर्णता,अन्य पाँच सरकारी प्रेसों के उन्नयन एवं नवीनीकरण की कार्य योजना, सभी प्रेसों की कार्यक्षमता और प्रदर्शन की समीक्षा,कार्मिक एवं यूनियन से जुड़े विषय, जैसे—रिक्त पदों की भर्ती और पात्र कर्मचारियों को वर्ष के अंत से पहले पदोन्नति प्रदान करना शामिल रहे।

श्री साहू ने संचालन तंत्र को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अधिकारियों को बदलती तकनीकी और प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मंत्री साहू ने ऑपरेशनल सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत पर प्रकाश डाला और अधिकारियों को बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नवाचार अपनाने की प्रेरणा दी।

*रियल एस्टेट क्षेत्र में सतत सुधार एवं सहयोग के आयामों पर मंत्री श्री तोखन साहू के साथ उपयोगी चर्चा*

राष्ट्रीय रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (एनआरईडीसीओ) के अध्यक्ष श्री प्रवीण जैन ने श्री साहू को संकल्प भवन में शिष्टाचार भेंट की। दोनों पक्षों ने रियल एस्टेट क्षेत्र के मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा की और मंत्रालय के साथ निरंतर सहयोग के नए आयामों पर विचार साझा किए।

 *अवैध शराब पर प्रहार आरोपी से कुल 16 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2400 रू जप्त*

0

 *अवैध शराब पर प्रहार

🔹 आरोपी से कुल 16 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2400 रू जप्त*

गिरफ्तार आरोपी:- (1) शरद सूर्यवंशी पिता स्वर्गीय सुखदेव सूर्यवंशी उम्र 30 साल निवासी ग्राम जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

आशीष कश्यप बिलासपुर:- वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अवैध शराब का धंधा करने वाले एवं खरीदी बिक्री करने वालों के ऊपर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु दिशा निर्देश दिए गया हैं जिसके अनुक्रम में दिनांक 19/11/2025 को थाना कोनी क्षेत्र मे ग्राम जलसो निवासी एक व्यक्तिअपने घर में अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु रखा है कि मुखबिर सूचना पर कोनी पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंच रेड कार्यवाही किया गया रेड कार्यवाही दौरान एक व्यक्ति बिक्री हेतु महुआ शराब रखा था नाम पूछने पर अपना नाम शरद सूर्यवंशी बताया जिसकी तलाशी लेने पर कब्जे से 16 लीटर अवैध हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब मिला जिसे समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी का कृत्य 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

*शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर पुत्र ने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही बुजुर्ग पिताजी से की गाली गलौच, मारपीट, किराना दुकान में लगाया आग*

0

*शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर पुत्र ने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही बुजुर्ग पिताजी से की गाली गलौच, मारपीट, किराना दुकान में लगाया आग*

🔹 किराना दुकान में आग लगने से 70,000 का नुकसान

आशीष कश्यप बिलासपुर:- थाना कोनी क्षेत्र ग्राम जलसों निवासी प्रार्थी श्री लल्लू लाल श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय प्रसाद उम्र 78 वर्ष दिनांक 18/ 11/ 25 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराए कि उनका पुत्र राजेश श्रीवास्तव शराब पीने का आदी है जो 17 /11 /25 के शाम 4:00 घर आकर अपने पिताजी से शराब पीने एवं मोटरसाइकिल बनवाने के लिए पैसा की मांग करने लगा प्रार्थी लल्लू लाल श्रीवास्तव के द्वारा अपने पुत्र को 500 दिया गया उसके बाद भी उनका पुत्र राजेश श्रीवास्तव अपने साथी मुरली तिर्की के साथ घर आकर पिताजी से शराब के लिए रुपए की मांग करने लगा पिताजी के द्वारा मना करने पर अपने साथी के साथ मिलकर मां बहन की गंदी – गंदी गाली- गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए पिताजी के साथ मारपीट किया है तथा पैसा नहीं देने पर किराना दुकान में आग लगा दिया जिससे दुकान में रखे किराना सामान पूर्ण रूप से जल गया. प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर निर्देशानुसार त्वरित आरोपियों को ग्राम जलसों में दबिश देकर पकड़ा गया आरोपी(1) राजेश श्रीवास्तव पिता लल्लू लाल उम्र 45 साल निवासी जलसों थाना कोनी (2) साथी मुरली तिर्की पिता अमी लाल उम्र 35 साल निवासी फाटक पारा बेलगहना हालमुकाम ग्राम जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध कबूल किए विवेचना में विधिवत कार्यवाही कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर पेश किया गया है।

*चोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता।*

0

*चोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता।*
*अमृतुल्य चाय दुकान संचालक के मकान से नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।*
*आरोपी के कब्जे से चोरी किये रकम मे से 1500रू. बरामद।*
*आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेष।*
—————————————————-
*नाम आरोपी:-*
गणेश यादव पिता भरत यादव उम्र 24 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर, हाल मुकाम ईरानी चौक चांटीडीह सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
—————————————————-

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि गणेश यादव पिता अर्जून यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बरेला थाना तखतपुर बिलासपुर हा.मु. हनु ट्रेडर्स नूतन चौक सरकण्डा का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.11.2025 के सुबह करीब 07.30 बजे अपने किराये के मकान में ताला लगाकर चाय दुकान चला गया था, सुबह करीब 11.30 बजे नहाने के लिए वापस अपने मकान पर आया तो देखा कि रूम का बाहर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा हुआ था, बैग का चैन खुला था जिसे देखा तो बैग में रखे नगदी रकम 40000रू. नहीं था, आसपास पता तलाश करने पर कोई भी नहीं दिखा, कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैग में रखे नगदी रकम 40000रू. को चोरी कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना मंे लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था कि आज दिनांक 19.11.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक लड़का संदिग्ध रूप से घूम रहा है और अनाप-शनाप पैसे खर्च कर अमीरी दिखा है, मुखबीर की उक्त सूचना पर उक्त संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये, जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन/सरकंडा) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया जिनके द्वारा नूतन चौक सरकण्डा में संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम गणेश यादव निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा का बताया, जिसे पैसा खर्च करने के संबंध में पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा, जिसे सख्ती से पूछने पर प्रार्थी के घर से नगदी रकम 40000रू. चोरी करना स्वीकार करते हुये पैसे खर्च कर होना बताते हुये नगद 1500रू. बरामद कराया, जिसे जप्त कर आरोपी गणेश यादव को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार*

0

*हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार*

अप क्र 1064/25 धारा 296,351(2),109(1) bns

नाम आरोपी – 1- शालू अंसारी (खान) उर्फ़ इसराइल पिता इजराइल अंसारी उम्र 22 वर्ष निवासी दारसागर पंडारापथरा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.11.25 को आरोपी शालू अंसारी (खान) उर्फ़ इसराइल द्वारा मो आदिल अंसारी को अश्लील गाली गलौच कर हत्या करने की नियत से धारदार हथियार से वार कर संघातित चोट पहुंचाया कर फरार हो गया था, उक्त मामले मे दिनांक 18.11.25 को चौकी बेलगहना मे अपराध क़ायम कर विवेचना मे लिया गया, *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के दिशानिर्देश पर मुखबिर लगा कर आरोपी की पता साजी की जा रही थी, आज दिनांक 20.11.25 को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी शालू अंसारी (खान) उर्फ़ इसराइल ग्राम दारसागर कुपाबंधा के घने जंगल मे छिपा है, तत्काल पृथक से टीम बना कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया , तथा आरोपी शालू अंसारी (खान) उर्फ़ इसराइल पिता इजराइल अंसारी उम्र 22 वर्ष निवासी दारसागर पंडारापथरा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है.

*युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

*युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

🔹 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

🔹 महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्रवाई जारी

आशीष कश्यप बिलासपुर – दिनांक 19.11.2025 को प्रार्थिया द्वारा थाना कोटा में उपस्थित होकर लिखित आवेदन के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19.11.2025 को कॉलेज से घर जाते समय आरोपी गणों तुषार साहू, कोमल साहू एवं हितेश साहू ने रास्ता रोककर जबरदस्ती छेड़छाड़ की तथा मना करने पर गाली-गलौज की।

प्रार्थिया की शिकायत पर तत्काल थाना कोटा में धारा 74, 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ की गई।

24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए जिस पर कोटा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर निम्न आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया,

1. तुषार उर्फ छोटू साहू, पिता विजय साहू, उम्र 22 वर्ष, साकिन डोगरीपारा, थाना कोटा

2. कोमल साहू, पिता रविशंकर साहू, उम्र 19 वर्ष, साकिन फिरंगीपारा, कोटा

3. नितेश साहू, पिता रवि कुमार शंकर साहू, उम्र 25 वर्ष, साकिन फिरंगीपारा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर

सभी आरोपियों को विधिवत कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आपराधिक इतिहास

जांच के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है—

तुषार साहू – 12 अपराध पंजीबद्ध है।

नितेश साहू – 03 अपराध पंजीबद्ध है।

कोमल साहू – 04 अपराध पंजीबद्ध है।

उक्त सभी आरोपियों की थाना कोटा में गुंडा फाइल भी खोली गई है ।

उद्देश्य : महिला सुरक्षा सर्वोपरि

बिलासपुर पुलिस द्वारा छेड़छाड़, मारपीट एवं महिलाओं तथा बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कठोर और त्वरित कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का संदेश: महिलाओं के साथ छेड़छाड़, उत्पीड़न और हिंसा करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। समाज में भयमुक्त वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

*नाबालिक से बहला फुसला कर भगाने एवं दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार*

0

*नाबालिक से बहला फुसला कर भगाने एवं दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार*

अप क्र 454/25 धारा 137(2),87,64(1) bns, 04,06 पाक्सो एक्ट

नाम आरोपी – 1- अजय ढीमर उर्फ़ भगवान सिंग पिता गेंदराम ढीमर उम्र 22 वर्ष निवासी महरपुर थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग.

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी द्वारा पीड़िता नाबालिक को बहला फुसला कर लेजाने की रिपोर्ट पर चौकी बेलगहना थाना कोटा मे अपराध धारा सदर का क़ायम कर पतासाजी व विवेचना मे लिया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) द्वारा पीड़िता एवं आरोपी की पतासाजी हेतु सख्त निर्देश दिए गए , जिस पर लगातार पुलिस टीम द्वारा पीड़िता की पतासाजी की गई, बेलगहना पुलिस द्वारा दिनांक 19.11.25 को अपहृता को ग्राम महरपुर लोरमी से आरोपी के कब्जे से बरामद कर विधिवत कार्यवाही उपरांत प्रकरण में धारा 87,64(1) BNS एवं 04,06 पाक्सो जोड़ी जाकर आरोपी अजय ढीमर उर्फ़ भगवान सिंग पिता गेंदराम ढीमर उम्र 22 वर्ष निवासी महरपुर थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग.के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी को दिनांक 21.11.2025 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.
*आरोपी के विरुद्ध लोरमी थाना में लूट, मारपीट सहित कई मामले पूर्व में दर्ज है*

*चंद घण्टे मे हत्या का प्रयास करने वाले चढे पुलिस के हत्थे।*

0

*चंद घण्टे मे हत्या का प्रयास करने वाले चढे पुलिस के हत्थे।*
’’ कम्पनी के द्वारा नौकरी से निकाले जाने पर गुस्सावंश किया था हमला।
’’ घटना मे प्रयुक्त एक बटनदार चाकू व 02 नग मोबाईल किया गया जप्त।
’’ आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
’’ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
’’ नाम आरोपी – विनोद कुमार साहू उर्फ मुकेश कुमार साहू पिता पिताम्बर उर्फ रोहित साहू
उम्र 32 वर्ष निवासी रामाभाठा लबेद कोरबा स्थायी पता ढोटमा थाना
जरहागांव जिला मुंगेली


आशीष कश्यप बिलासपुर :-निवेदन है कि मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आहत् सूरज सिंह खुसरो दिनांक 20.11.2025 को भवानी चैक दगौरी से आगे इण्डेन गैस एजेण्सी के मध्य मेनरोड के दाहिने साईड खेत मे मुकेश कुमार साहू द्वारा चाकू मारने की सूचना पर थाना प्रभारी महोदय द्वारा घटना के हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर आरोपी मुकेश कुमार साहू का थाना टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र मे पता तलाश किया जो आरोपी अपराध घटित कर भागन के फिराक मे दगौरी रेल्वे स्टेशन प्रतिक्षालय मे छिपा हुआ था जो पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे मौके पर पुलिस स्टाफ द्वारा पकडकर चेक करने पर अपने जेब मे एक धारदार चाकू व 2 नग मोबाईल रखा हुआ था जिसे जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 21.11.2025 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश कुमार साहू, उनि जी.एल. चन्द्राकर, प्र.आर. 844 रूपेश तिग्गा आरक्षक अर्जुन जांगडे व संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।