Home Blog Page 291

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सरोना डंप-साइट का किया निरीक्षण*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सरोना डंप-साइट का किया निरीक्षण*

*कचरा निपटान एवं प्रोसेसिंग का किया अवलोकन, 31 मार्च तक काम पूरा करने एजेंसी को सख्त निर्देश*

*तेजी से काम पूरा करने मशीनरी और मानव संसाधन बढ़ाने कहा, लाइव फीड के माध्यम से खुद भी करेंगे मॉनीटरिंग*

*डंप-साइट का वैज्ञानिक और चरणबद्ध रिमिडिएशन किया जा रहा, हरित क्षेत्र के रूप में किया जाएगा विकसित*

आशीष कश्यप बिलासपुर :- बिलासपुर.. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज सवेरे रायपुर में सरोना डंप-साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने डंप-साइट में कचरा निपटान एवं प्रोसेसिंग के कार्यों को देखा। श्री साव ने बायो-रिमिडिएशन कार्य की गति पर असंतोष जाहिर करते हुए एजेंसी को 31 मार्च 2026 तक काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने तेजी से काम पूरा करने मशीनरी और मानव संसाधन बढ़ाने को कहा। उन्होंने एजेंसी को फटकार लगाते हुए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही और ढिलाई पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। श्री साव के निरीक्षण के दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., महापौर श्रीमती मीनल चौबे, निगम आयुक्त श्री विश्वदीप और सूडा के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय भी मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सरोना डंप-साइट में बायो-रिमिडिएशन कार्य की निगरानी के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना तैयार करने तथा प्रगति की रिपोर्ट उप मुख्यमंत्री कार्यालय, महापौर, राज्य शासन एवं सूडा (राज्य शहरी विकास अभिकरण) के सीईओ (सूडा) को नियमित रूप से भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने लाइव फीड के जरिए खुद भी कार्यों की मॉनीटरिंग की बात कही। श्री साव ने रायपुर नगर निगम के अधिकारियों को प्रतिदिन साइट पर भौतिक प्रगति की समीक्षा करने तथा शासन स्तर पर लाइव फीड और ड्रोन के माध्यम से निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

*हरित क्षेत्र के रूप में विकसित होगा सरोना डंप-साइट*

सरोना डंप-साइट के वैज्ञानिक और चरणबद्ध रिमिडिएशन के बाद इसे रायपुरवासियों के लिए हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। श्री साव ने साइट के निरीक्षण के बाद कहा कि इसे कचरे के ढेर से पूरी तरह मुक्त कर एक मॉडल रेमिडिएटेड साइट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका सौंदर्यीकरण कर शहर के लिए एक आदर्श उदाहरण बनाया जाएगा। स्वच्छता अभियान को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ यह राजधानी रायपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

सरोना डंप-साइट का बायो-रिमिडिएशन स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश भर में लेगेसी वेस्ट डंप-साइट्स (Legacy Waste Dump Sites) के रिमिडिएशन और उन्हें स्वच्छ, रहने योग्य शहरी स्थानों में बदलने के लिए एक व्यापक राष्ट्रव्यापी प्रयास का हिस्सा है। रायपुर नगर निगम के इस कार्य से शहर स्वच्छ और सुंदर बनने के साथ ही यह प्रदेशभर के जनप्रतिनिधियों तथा अन्य नगरीय निकायों को भी प्रोत्साहित करेगा। अन्य निकाय भी इससे प्रेरित होकर अपशिष्ट के व्यवस्थित तथा वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

*वर्षों से जमे अपशिष्ट का किया जा रहा वैज्ञानिक प्रसंस्करण*

28 एकड़ में फैला सरोना डंप-साइट लंबे समय से पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का कारण रहा है। पिछले 20 वर्षों से शहर का कचरा यहां जमा होता रहा है। वर्षों तक अपशिष्ट का ढेर जमा होने से भूजल प्रदूषण, दुर्गंध, मच्छरों का प्रजनन और आसपास के निवासियों के लिए अस्वस्थ वातावरण जैसी गंभीर चुनौतियाँ सामने आ रही थी। इससे बचने डंप-साइट पर जमा अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रसंस्करण करना अत्यंत आवश्यक था।

रायपुर नगर निगम ने सरोना डंप-साइट पर जमे साढ़े चार लाख टन अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रसंस्करण के लिए कार्ययोजना तैयार की है। यहां से अब तक चार लाख 30 हजार लाख टन अपशिष्ट का बायो-रिमेडिएशन कर जमीन को फिर से उपयोग के लायक बनाया गया है। जल्दी ही यहां से संपूर्ण अपशिष्ट का रिमेडिएशन कर लिया जाएगा। बायो-रिमेडिएशन से न केवल भूमि को पुनः उपयोग के योग्य बनाया जा सकता है, बल्कि आरडीएफ (Refused Derived Fuel), इनर्ट (Inert) और बायो-सॉयल (Bio-Soil) जैसे उपयोगी उत्पाद प्राप्त कर पर्यावरण संरक्षण और पुनर्चक्रण को बढ़ावा दिया जा सकता है।

*सिम्स में मनाया गया गुरु घासीदास जयंती समारोह*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर, /संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर आज छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) महाविद्यालय के सभागार में एक संक्षिप्त एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिम्स के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति, कोनी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी. पी. सिंह, सिम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह तथा रेडियो डायग्नोसिस विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने संत गुरु घासीदास जी के जीवन, उनके विचारों एवं समाज के लिए किए गए महान कार्यों पर सारगर्भित उद्बोधन दिया तथा सभी को उनके बताए गए सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया। उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों की जानकारी ने सभी को अत्यंत प्रेरित एवं मार्गदर्शित किया। इस गरिमामय कार्यक्रम के संयोजक जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ नागेंद्र साहू थे।

*मुंगेली जिले के पूर्व कलेक्टर के निर्देश पर पूर्व CMHO पर एफ आई आर दर्ज अब तक नहीं हो सका उधर 3 रिक्त पदों पर 5 की भर्ती की जॉच अटकी,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

मुगेली जिले के पूर्व कलेक्टर के निर्देश पर पूर्व CMHO पर एफ आई आर दर्ज अब तक नहीं हो सका उधर 3 रिक्त पदों पर 5 की भर्ती की जॉच अटकी,,, पढ़े पूरी खबर।

मुंगेली जिले के पूर्व कलेक्टर के निर्देश पर पूर्व CMHO पर एफ आई आर दर्ज करने का आदेश होने के बाद भी अब तक FIR दर्ज नहीं हो सका उधर 3 रिक्त पदों पर 5 की भर्ती की जॉच अटकी,,, पढ़े पूरी खबर।
मुंगेली जिले के पूर्व कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने पूर्व सीएमएचओ पर एफ आई आर दर्ज करने का आदेश जारी किया गया था लेकिन इस पूरे मामले में अब तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है, फाइल इस टेबल से उस टेबल घूम रही है, केवल व केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है उधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धोबी के 3 रिक्त पदों पर 5 भर्ती की गई थी, इस मामले में भी जांच अब तक पूरी नहीं हो पाई है, यू तो कलेक्टर कुंदन कुमार लगातार स्वास्थ्य विभाग की स्थिति सुधार करने पर नजर बनाए हुए हैं लेकिन विभाग की सुस्त चाल के कारण अब तक किसी भी प्रकार की कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पा रही है,

*जनसंपर्क विभाग दमोह में पदस्थ चंद्रभान कटारिया जी का निधन।*

0

*जनसंपर्क विभाग दमोह में पदस्थ चंद्रभान कटारिया जी का निधन।*

दमोह। दमोह जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ चंद्रभान कटारिया जी का मंगलवार की रात को आकस्मिक निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर,जिला जनसंपर्क अधिकारी वाय,ए कुरैशी एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी भी शामिल हुई। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने परिवार से मुलाकात और संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा चंद्रभान कटारिया जी के छोटे भाई और उनके दोनों बच्चों परिजनों से चर्चा की कहा कि हर संभव सहायता दिलाई जाएगी बच्चों के पढ़ाई की फीस की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाएगी और परिजनों के प्रति हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

*सांसद संतोष पांडेय ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर दी बधाई*

0

सांसद संतोष पांडेय ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर दी बधाई

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन से सौजन्य भेंट कर उन्हें नवदायित्व की बधाई और यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी सांसद संतोष पांडेय ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नवीन का राजनीतिक जीवन संघर्ष, परिश्रम और समर्पण की जीवंत मिसाल रहा है छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न दायित्वों तक उन्होंने हर भूमिका को पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के रूप में उन्होंने हमारा कुशल मार्गदर्शन किया उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में बीते चुनाव में शानदार जीत हासिल हुई अब वे देशभर के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

—————————————-

*दिल्ली जंतर-मंतर मे प्रदुषण को लेकर युवा कांग्रेस का आंदोलन*

0

दिल्ली जंतर-मंतर मे प्रदुषण को लेकर युवा कांग्रेस का आंदोलन

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

0.युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रभान कोशले के नेतृत्व मे कबीरधाम जिले के टीम वोट चोर गद्दी छोड़ एवं दिल्ली मे बढ़ते प्रदुषण के विरोध प्रदर्शन मे हुवे शामिल।

ब्यूरो दिल्ली/रायपुर/कवर्धा:- दिल्ली मे बढ़ते प्रदुषण को लेकर आज़ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व मे जंतर- मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया जिसमे छत्तीसगढ़ प्रभारी अमित पढ़ानीय व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ के हजारों युवा शामिल हुए साथ ही युवा कांग्रेस को दिल्ली पुलिस द्वारा बेरीगेट्स लगाकर रोकने कि कोशिश किया पुलिस और युवाओ के बिच झूमा झटकी भी की गई वही बता दे कि युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रभान कोशले ने बताया कि नरेंद्र मोदी जब -जब लोकतंत्र को ख़तम करने के लिए सोचेंगे तब तब युवा मैदान पर उतर कर हर ब्यक्तिओं कि लड़ाई लड़ेगा चाहे वह जिले मे हो प्रदेश हो या राष्ट्रीय स्तर पर लड़ाई जारी रहेगी वही नरेंद्र मोदी का पुलिस हमें नही रोक पाएंगे।

—————————————-

*विधानसभा में अंजोर विजन डोक्युमेंट 2047 पर विधायक भावना बोहरा ने रखे अपने विचार, कहा हर ब्लॉक और गाँव तक हो सुविधाओं का विस्तार*

0

विधानसभा में अंजोर विजन डोक्युमेंट 2047 पर विधायक भावना बोहरा ने रखे अपने विचार, कहा हर ब्लॉक और गाँव तक हो सुविधाओं का विस्तार

0.विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, सुविधा और विकास का उठाया मुद्दा, कहा हर गाँव और ब्लॉक तक हो जिला स्तरीय सुविधाएँ।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- 14 दिसंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के साथ ही शीतकालीन सत्र की भी शुरुआत हुई इस अवसर पर अंजोर विजन डोक्युमेंट 2047 पर विशेष चर्चा रखी गई जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी सहभागिता निभाते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों को सदन के समक्ष रखा इस दौरान उन्होंने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र और उसके अंतर्गत आने वाले वनांचल क्षेत्रों की बहुप्रतीक्षित मांगों को भी प्रमुखता से रखा और कहा कि जिला स्तरीय सुविधाओं का विस्तार हर गाँव और ब्लॉक तक होना चाहिए जिससे प्रदेश के ग्रामीण विकास और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी भावना बोहरा ने कहा कि आज हम सभी एक ऐसे ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने जा रहे हैं जो आने वाली शताब्दियों तक हमारे प्रदेश के संसदीय इतिहास में अंकित रहेगा आज 14 दिसंबर को हमारी विधानसभा के रजत जयंती वर्ष का समापन दिवस है और हम अपनी विधानसभा का स्थापना दिवस मना रहे हैं इस अवसर पर नवीन विधानसभा भवन में पहला सत्र एक नई शुरुआत, एक नए उद्घोष और नई ऊर्जा का संकेत है शीतकालीन सत्र का यह प्रथम दिवस अपने-आप में ऐतिहासिक है और आपकी अध्यक्षता में इस दिवस का विषय भी ऐसा चुना गया है जो आने वाले दशकों में न केवल छत्तीसगढ़ की दिशा और गति सुनिश्चित करेगा बल्कि एक नए अंजोर और नए छत्तीसगढ़ की परिकल्पना भी प्रस्तुत करता है।आज हम इस भव्य सदन में बैठकर विज़न 2047 पर चर्चा कर रहे हैं तब मैं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को याद करना चाहती हूँ जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ऐसा निर्णय लिया जहाँ राजनीतिक लाभ नहीं बल्कि जनभावना का सम्मान समाहित था मैं नमन करती हूँ इस राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी को और छत्तीसगढ़ निर्माण में समर्पित हर उस आवाज़ को जिनके विज़न से आज हम अपने विधान बनाने के लिए एक पृथक राज्य में मौजूद हैं भावना बोहरा ने कहा कि जब हम वर्ष 2000 में एक नया राज्य बने तब प्रदेश की स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी यहाँ भूख से मौतें हो रही थीं पलायन और बीमारू राज्य की छवि बनी हुई थी न शिक्षा थी, न स्वास्थ्य, न सुरक्षा थी, न सड़क, चारों ओर अंधकार, भय, हिंसा और अव्यवस्था थी लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में जब 15 वर्षों तक प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही तब छत्तीसगढ़ अंधकार से उजाले की ओर और बीमारू से विकास की ओर आगे बढ़ा। 15 वर्षों के सुशासन में छत्तीसगढ़ ने तीव्र गति से विकास किया किसानों को ब्याज-मुक्त ऋण प्रदान किया गया फसल उपज में अभूतपूर्व वृद्धि हुई और धान खरीदी 5 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 70 लाख मीट्रिक टन तक पहुँचाई गई 58 लाख गरीब परिवारों को 1 रुपये किलो चावल देने की योजना लागू की गई जिससे हर गरीब की थाली तक भोजन पहुँचा भोजन का अधिकार विधेयक पारित कर छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना जिसने हर गरीब को भोजन का अधिकार दिया बिजली उत्पादन क्षमता 4,732 मेगावाट से बढ़ाकर 22,768 मेगावाट की गई और छत्तीसगढ़ देश का पहला ‘जीरो पावर कट’ वाला राज्य बना उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में 40 हजार से अधिक स्कूलों अनेक महाविद्यालयों और 10 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण हुआ साथ ही NIT, IIT, IIIT, IIM, HNLU और AIIMS जैसे राष्ट्रीय संस्थान स्थापित किए गए राज्य का बजट 9,270 करोड़ से बढ़कर 94,775 करोड़ रुपये हुआ नक्सलवाद के विरुद्ध 1 लाख जवानों की भर्ती कर डीआरजी बटालियन बनाई गई और खनिज संपन्न जिलों के विकास हेतु वर्ष 2015 में डीएमएफ की स्थापना की गई राज्योत्सव कार्यक्रम में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डेढ़ दशक के इस योगदान को उल्लेखनीय उपलब्धि बताया था जो हम सभी के लिए गर्व का क्षण था आज हम 25 वर्ष के युवा छत्तीसगढ़ में हैं यह समय भविष्य निर्माण का अवसर है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारे इस युवा छत्तीसगढ़ ने अपने भविष्य की नीति को लिपिबद्ध कर लिया है ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न 2047’ केवल एक पुस्तक नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के आने वाले स्वर्णिम युग का पूर्व रचित ग्रंथ है भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसान,युवा,महिला,आदिवासी के हितों के साथ ही प्रदेश में अधोसंरचना निर्माण, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे हर क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है जनकल्याण की योजनाओं से आम जनता के जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है उनकी आकांक्षाएं पूरी हो रही है और छत्तीसगढ़ समृद्धि एवं खुशहाली की ओर निरंतर अग्रसर हो रहा है वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने के साथ ही जनता के विकास को भी प्राथमिकता के साथ जो रोड मैप प्रस्तुत किया वह सराहनीय और प्रदेश एवं जनता की हितों को नई गति देगा सबका साथ सबका विकास के हमारे लक्ष्य को एक नई दिशा देने वाले इस विजन डॉक्यूमेंट में विकास का विज़न उन्नति की मंशा और नए छत्तीसगढ़ का मिशन निहित है इस विज़न डॉक्यूमेंट मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा है और विकसित भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का संकल्प है वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत अंजोर विजन डॉक्यूमेंट का स्पष्ट लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ एक पूर्ण विकसित, आत्मनिर्भर, समृद्ध और खुशहाल राज्य बने इस विज़न के मुख्य स्तंभ हैं सुरक्षा, सुशासन और संतुलित विकास ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न 2047’ केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारी आत्मा की आकांक्षा है।

*पंडरिया विधानसभा में शिक्षा,स्वास्थ्य और विकास का उठाया मुद्दा*

भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के समक्ष पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनहित के विषयों को मुखरता से रखते हुए वहां की मूलभूत समस्याओं से भी सदन को अवगत कराया उन्होंने कहा कि जिले स्तर की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का विस्तार हर ब्लॉक और गाँव तक पहुंचना चाहिए खासकर वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क , बिजली, पानी, अधोसंरचना निर्माण एवं वहां के निवासियों और किसानों की सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है उन्होंने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में हाफ नदी परियोजना का विस्तार, 5 मॉडल स्कूल एवं अस्पताल की स्थापना, प्राचीन एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों, मंदिरों का जीर्णोद्धार और पर्यथान स्थलों को शिन्हंकित कर भोरम देव मंदिर कोरिडोर को भांति क्षेत्र के इन सभी प्रमुख स्थलों को प्राथमिकता से साथ उनका उन्नयन करने की बात सदन के समक्ष रखी ताकि पंडरिया क्षेत्र में स्थानीय रोजगार के नए अवसर मिले साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत बनें उन्होंने शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार हो व्यवस्थाएं जो उपलब्ध हैं उनका नियमित रूप से रख-रखाव सुनिश्चित हो लैब में उपकरण की उपलबध्ता व डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना वनांचल क्षेत्रों तक सिंचाई एवं स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को विकसित व सुविधायुक्त बनाने से ही विकसित छत्तीसगढ़ की नींव मजबूत होगी।

—————————————-

एक कार्यकार्यता से नेतृत्वकर्ता तक श्री नितिन नवीन जी का समर्पण और परिश्रम हम सबके लिए प्रेरणा है : भावना बोहरा*

0

एक कार्यकार्यता से नेतृत्वकर्ता तक श्री नितिन नवीन जी का समर्पण और परिश्रम हम सबके लिए प्रेरणा है : भावना बोहरा

0.प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर विधायक भावना बोहरा ने दी शुभकामनाएं कहा पार्टी एवं देश के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री, बांकीपुर विधानसभा से 5 चुनावों में लगातार अजेय योद्धा और छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी श्री नितिन नवीन जी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई नितिन नवीन को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि एक कार्यकार्यता से नेतृत्वकर्ता तक नितिन नवीन का समर्पण और परिश्रम हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने युवा पीढ़ी पर अपना विश्वास दिखाया और नितिन नवीन को यह दायित्व सौंपा है छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में लगातार उनके साथ हमें काम करने का अवसर मिला हर बूथ हर कार्यकर्ता तक जाकर उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा की नींव को मजबूत किया और पूर्व की कांग्रेस सरकार के कुशासन को जड़ से समाप्त कर 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा के सुशासन की सरकार बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई झारखण्ड और बिहार विधानसभा चुनाव में भी उनके मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मुझे मिला और कैसे चुनाव की रणनीति बनाई जाती है जनता के मुद्दों को उठाया जाता है और कार्यकर्ताओं को कैसे प्रोत्साहित किया जाता ऐसे बहुत से अनुभव सिखने को मिला उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मुझे और मेरे जैसे युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर उन्होंने दिया और अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से हमें निरंतर प्रोत्साहित किया उनके कुशल नेतृत्व एवं जमीनी स्तर पर सक्रियता कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद से छत्तीसगढ़ एवं बिहार में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली भावना बोहरा ने कहा कि यह अवसर भारतीय जनता पार्टी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण, प्रेरणादायी और उत्साह से भरा हुआ है आज हम सब उस क्षण के साक्षी हैं जब संगठनात्मक क्षमता, जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है यह दायित्व केवल एक पद नहीं बल्कि पार्टी के सिद्धांतों,विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त करने की जिम्मेदारी है नितिन नवीन का राजनीतिक जीवन संघर्ष, परिश्रम और समर्पण की जीवंत मिसाल रहा है छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न दायित्वों तक उन्होंने हर भूमिका को पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है विधायक के रूप में, संगठनकर्ता के रूप में और सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने सदैव जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया है छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की जीत में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है उनके कुशल नेतृत्व एवं जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद ने छत्तीसगढ़ एवं बिहार में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई उन्होंने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि सेवा समर्पण और संस्कार का मार्ग माना है जनसमस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता, संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय जुड़ाव उन्हें एक सशक्त जननेता बनाता है भारतीय जनता पार्टी के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है संगठन को मजबूत करना, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना यह उनके कार्यशैली की पहचान रही है उन्होंने सदैव कहा और किया है कि “कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है आज उन्हीं कार्यकर्ताओं के विश्वास और परिश्रम का परिणाम है कि नितिन नवीन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है यह नियुक्ति उन लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है जो निस्वार्थ भाव से पार्टी की विचारधारा के लिए दिन-रात कार्य करते हैं यह संदेश है कि भारतीय जनता पार्टी में योग्यता निष्ठा और परिश्रम का सम्मान होता है भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है जिसकी जड़ें सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा में गहराई से जुड़ी हैं भाजपा की सबसे बड़ी विशेषता यही रही है कि यहां कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होता है और उसी कार्यकर्ता को योग्यता, परिश्रम और निष्ठा के आधार पर बड़े दायित्व सौंपे जाते हैं उन्होंने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस परंपरा का सबसे बड़ा उदाहरण हैं एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक की उनकी यात्रा करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है उनके नेतृत्व में भाजपा ने संगठनात्मक अनुशासन, पारदर्शिता और कार्यकर्ता सम्मान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है गृह मंत्री अमित शाह ने संगठन को मजबूती देने का कार्य अभूतपूर्व ढंग से किया है बूथ प्रबंधन, और चुनावी रणनीति में कार्यकर्ताओं की निर्णायक भूमिका को स्थापित करना उनके नेतृत्व की पहचान रही है वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जे. पी. नड्डा के मार्गदर्शन में संगठन निरंतर विस्तार और संतुलन के साथ आगे बढ़ा जहां कार्यकर्ताओं के परिश्रम को नेतृत्व में परिवर्तित किया जा रहा है भाजपा की यह कार्यकर्ता-प्रधान संस्कृति पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचारों और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र प्रथम की भावना को रेखांकित करता है मैं पुनः नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं देती हूँ ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करें।

—————————————-

*विधानसभा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने वनांचल क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, कौशल विकास एवं युवाओं को रोजगार और किसानों को ट्रैक्टर खरीदी हेतु अनुदान राशि का उठाया मुद्दा*

0

विधानसभा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने वनांचल क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, कौशल विकास एवं युवाओं को रोजगार और किसानों को ट्रैक्टर खरीदी हेतु अनुदान राशि का उठाया मुद्दा

0.विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पंडरिया के वनांचल क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति का उठाया मुद्दा, किसानों को ट्रैक्टर खरीदी हेतु अनुदान राशि एवं युवाओं को रोजगार के संबंध में भी पूछा प्रश्न।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- 14 दिसंबर से छत्तीसगढ़ के नवीन विधानसभा में भवन में शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई सत्र के दूसरे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनहित, किसान व युवाओं को रोजगार के संबंध में महत्वपूर्ण विषयों के बारे में प्रश्न किया इस दौरान उन्होंने पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में विद्युत विहीन ग्रामों, युवाओं के कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण एवं रोजगार और किसानों को ट्रैक्टर खरीदी हेतु अनुदान राशि के आवंटन का प्रश्न किया पंडरिया विधानसभा के विकास और जनता की प्रमुख मांगों एवं सुविधाओं के लिए क्षेत्र एवं विधानसभा में लगातार भावना बोहरा सक्रीय रहती हैं और मुखरता से विषयों को सदन के समक्ष रखती हैं ताकि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित एवं प्रभावी रूप से हो सके भावना बोहरा प्रश्न किया कि पंडरिया विधानसभा अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के ग्राम तीनगडडा, पकरीपानी, माराडबरा, अंजवाइनवाह, सरहापथरा, अमीधा, जखनाडीह, छिन्दीडीह, सेजाडीह में विद्युत आपूर्ति किस माध्यम से की जा रही है इन ग्रामों में विद्युत् आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतू क्रेडा विभाग (सोलर ऑफ़ ग्रिड ऑन ग्रिड सिस्टम) या विद्युत विभाग द्वारा क्या कोई विशेष योजना या कार्ययोजना तैयार की गई है तो उसकी अद्यतन स्थिति एवं पूर्ण क्रियान्वयन की संभावित समय-सीमा क्या तय की गई है के विषय में जानकारी मांगी जिसके लिखित प्रतिउत्तर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि पण्डरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र अंतर्गत उल्लेखित गाँव सघन वन क्षेत्र में होने के कारण आफग्रिड सोलर होम लाईट के माध्यम से विद्युतीकृत है इन ग्रामों में विद्युत् आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु क्रेडा विभाग (सोलर ऑफ ग्रिड / ऑन ग्रिड सिस्टम) या विद्युत वितरण कंपनी (परापंरागत ग्रिड) द्वारा वर्तमान में कोई विशेष कार्ययोजना तैयार नहीं की गई है भावना बोहरा जी ने प्रदेश में युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के लिए प्रश्न किया कि देश में कौशल विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य की वर्तमान रैंकिंग क्या है राज्य में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना तथा CSSDA सहित अन्य कौशल विकास कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्धियाँ क्या हैं विगत तीन वित्तीय वर्षों में प्रशिक्षित युवाओं की संख्या एवं रोजगार/प्लेसमेंट प्राप्त युवाओं की संख्या क्या है कौशल विकास अवसंरचना (ITIs/VTPs/PMKK केंद्रों), पाठ्यक्रम गुणवत्ता तथा निगरानी तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए विभाग द्वारा क्या प्रयास किये जा रहे है राज्य में संचालित ITI, PMKK एवं निजी VTP केंद्रों की उपलब्ध क्षमता वर्तमान मांग के अनुरूप है या नहीं जिसके लिखित प्रतिउत्तर में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश में कौशल विकास के क्षेत्र में राज्यों की रैकिंग का निर्धारण नहीं किया जाता है छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तथा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत वर्तमान में कौशल विकास कार्यक्रम संचालित हैं वर्तमान स्थिति (वित्तीय वर्ष 2025-26) में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना केन्द्र शासन को 6000 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य प्रेषित किया गया है जिस पर केन्द्र शासन से स्वीकृति अपेक्षित है मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना प्रशिक्षण लक्ष्य 23085 के विरुद्ध 13,481 प्रशिक्षण उपलब्धि (6588 प्रशिक्षित एवं 6893 युवा प्रशिक्षणरत) है विगत तीन वित्तीय वर्षों (वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25) में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रदेश में कुल 3326 युवा एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रदेश में कुल 14633 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है और 9981 युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है कौशल विकास अवसंरचना, पाठ्यक्रम गुणवत्ता तथा निगरानी तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए विभाग द्वारा राष्ट्रीय कौशल अर्हता फ्रेमवर्क (NSQF) आधारित कोर्स में प्रशिक्षण, NSQF कोर्स के अनुरूप निर्धारित अधोसंरचना की उपलब्धता के आधार पर आवेदित संस्था का वीटीपी पंजीयन, प्रशिक्षणार्थियों एवं प्रशिक्षको की फेस आधारित बायोमेट्रिक डिवाईस के माध्यम से ऑनलाईन उपस्थिति दर्ज की जाती है प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तर पर सहायक संचालक कौशल विकास द्वारा भौतिक रूप से सतत निरीक्षण, जिला स्तर पर सीसीटीवी के माध्यम से प्रशिक्षण की निगरानी की जाती है उपलब्ध समस्त 342 केंद्र (वीटीपी) सक्रिय हैं प्रशिक्षण हेतु कोई भी केंद्र गैर सक्रिय/संसाधनहीन नहीं है भावना बोहरा ने कृषि विकास एवं किसान कल्याण के लिए प्रश्न करते हुए पूछा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में 25 नवम्बर 2025 तक में कबीरधाम जिले में ट्रैक्टर अनुदान योजना के तहत कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं प्राप्त आवेदनों में से कितने पात्र पाए गये तथा उनमें से कितने पात्र लाभार्थियों को कितनी अनुदान राशि जारी कर दी गई है विकासखण्डवार जानकारी देवें क्या कबीरधाम जिले में ट्रैक्टर अनुदान वितरण में अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हुई हैं यदि हाँ, तो कुल कितनी शिकायतें प्राप्त हुईं प्राप्त शिकायतों के विरुद्ध विभाग द्वारा क्या कार्यवाही की गई विगत तीन वित्तीय वर्षों में कबीरधाम जिले में ट्रैक्टर अनुदान योजना हेतु कितना बजट स्वीकृत किया गया था तथा उसमें से कितना वास्तविक व्यय हुआ जिसके लिखित प्रतिउत्तर में मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि उक्त अवधि में कबीरधाम जिले में कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 में कुल 1131 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 70 किसानों को कुल 350.32 लाख रुपए अनुदान राशि का भुगतान किया गया है वहीं 2025-26 में ट्रैक्टर पर अनुदान हेतु कुल 1643 हितग्राहियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें 77 किसानों को कुल 394.46 लाख रुपए अनुदान राशि का भुगतान किया गया है कबीरधाम जिले में ट्रैक्टर अनुदान वितरण में अनियमितताओं के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन योजनांतर्गत कंपोनेंट क्रमांक-1 कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु जिलेवार बजट आबंटित नहीं किया जाता अपितु चैम्प्स प्रणाली में पंजीकृत प्रदायक से सामग्री क्रय किये जाने के उपरांत प्रदायक द्वारा प्रस्तुत देयक के आधार पर राशि का भुगतान छ. ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लि. द्वारा प्रदायक को किया जाता है तथा अनुदान राशि की प्रतिपूर्ति संचालनालय कृषि द्वारा की जाती है।

—————————————-

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन स्थलों के विकास व उन्नयन एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रोत्साहन का उठाया मुद्दा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र की तीसरे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पर्यटन स्थलों के विकास व उन्नयन, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और स्वास्थ्य सेवाओं के सन्दर्भ में विधानसभा में प्रश्न किया इस दौरान उन्होंने विगत पांच वर्षों में प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास और उन्नयन, प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रदत्त सुविधाओं, डॉ.भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में उपकरणों के संधारण और लैब में रिएजेंट किट का मुद्दा सदन के समक्ष उठाया भावना बोहरा ने मरीजों को मुख्य शारीरिक जांच हेतु निजी लैब में जांच कराने की हो रही असुविधा के बारे में प्रश्न पूछा की प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी विभाग की कौन-कौन सी प्रमुख मशीनें (जैसे-एमआरआई, सिटी स्कैन,एक्स-रे,सोनोग्राफी) पिछले 3 महीने या उससे अधिक समय से खराब या बंद पड़ी हैं क्या शासन ऐसी स्थिति में बीपीएल (BPL) और आयुष्मान कार्ड धारकों द्वारा बाहर से कराई गई जाँच का पैसा प्रतिपूर्ति करने का प्रावधान रखता है और खराब मशीनों को सुधारने के लिए एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी के खिलाफ क्या कार्यवाही की गई है और ये मशीनें कब तक सुधार कर जनता के लिए उपलब्ध हो जाएंगी जिसके लिखित प्रतिउत्तर में लोक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि चिकित्सालय में उपलब्ध जॉच बी.पी.एल. (BPL) आयुष्मान कार्ड धारकों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है आवश्यकतानुसार डी. के. एस. सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सालय, रायपुर से जांच कराए जाने पर भुगतान इस चिकित्सालय के स्वशासी मद से किया जाता है। बी.पी.एल.और आयुष्मान कार्ड धारकों द्वारा बाहर कराई गयी जांच का पैसा प्रतिपूर्ति करने का प्रावधान नहीं है चूंकि जाँच सुविधाएं चिकित्सालय में उपलब्ध है चिकित्सालय में स्थापित मशीनें के वार्षिक रख-रखाव का प्रावधान किया गया है मंत्री ने बताया की अस्पताल में 1 एमआरआई, 1 यूएसजी, सिटी स्कैन,2 एक्स-रे,1 पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, 1 ऑटोमेटेड टीश्यू प्रोसेसर मशीन, 1 ऑटोमेटीक स्टेनिंग मशीन, 1 एल.बी.सी मशीन वर्तमान समय में अपनी निर्धारित आयु पूर्ण कर चुकी है जिस वजह से बंद है भावना बोहरा ने प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों एवं चिकित्सालयों में रिएजेंट किट्स के सन्दर्भ प्रश्न किया कि राज्य के विभिन्न शासकीय अस्पतालों एवं चिकित्सालयों के लैब में रिएजेंट किट्स की कुल कितनी आवश्यकता है क्या मांग के अनुरूप रिएजेंट किट्स की आपूर्ति विभाग द्वारा की जा रही है कबीरधाम जिले के किन-किन शासकीय अस्पतालों एवं चिकित्सालयों के लैब में वर्तमान में कौन-कौन सी जारी परीक्षणों के लिए आवश्यक रिएजेंट किट्स की कमी है रिएजेंट किट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अस्पतालों द्वारा मांग, विभाग द्वारा खरीदी, निविदा एवं वितरण की क्या प्रक्रिया है उक्त प्रक्रिया की अवधि पूर्ण होने तक मरीजों के परीक्षण हेतु अस्पताल प्रबंधनों को कितना बफर स्टॉक रखने का निर्देश है स्वास्थ्य मंत्री ने लिखित उत्तर देते हुए बताया कि सी.जी.एम.एस.सी. में क्रय की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है वर्तमान में रिएजेंट किट्स की मांग के अनुरूप आपूर्ति हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/सिविल सर्जन को राशि जारी किया गया अवधि पूर्ण होने तक मरीजों के जाँच परीक्षण हेतु अस्पताल प्रबंधकों को रिएजेंट किट का वार्षिक मांग के 10 प्रतिशत बफर स्टॉक रखने का निर्देश है मंत्री ने बताया कि कबीरधाम जिला अंतर्गत जिला चिकित्सालय कबीरधाम, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स.लोहारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोडला एवं झलमला और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया में रिएजेंट किट्स की कमी होना बताया जिसके लिए भावना बोहरा ने स्वास्थ्य मंत्री से रिएजेंट किट्स की कमी को यथासंभव उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया भावना बोहरा ने प्रदेश एवं विशेषकर पंडरिया विधानसभा में पर्यटन स्थलों के विकास व उन्नयन के विषय में प्रश्न किया कि पिछले पाँच वर्षों में सरकार द्वारा पर्यटन स्थलों के विकास, उन्नयन एवं रखरखाव पर कुल कितना व्यय किया गया है राज्य में पर्यटन से पिछले पाँच वर्षों में कुल कितनी आय हुई है किन-किन स्रोतों से आय प्राप्त हुई है पिछले पाँच वर्षों में कितने नए पर्यटन स्थलों का किस-किस योजना के तहत विकास किया गया है और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है राज्य में पर्यटन विकास हेतु संचालित कितने प्रोजेक्ट PPP ( पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर संचालित हैं ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने कितने एवं कौन कौन से नए स्थलों का चयन किया गया है राज्य में पर्यटन को ‘उद्योग’ का दर्जा तो दिया गया है किन्तु क्या इसके क्रियान्वयन निवेश एवं सेट अप हेतु कोई समुचित परियोजना नीतिगत उपाय या योजना तैयार की गई है विभागीय मंत्री राजेश अग्रवाल जी ने लिखित उत्तर देते हुए बताया कि पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के द्वारा चिन्हांकित पर्यटन स्थलों के विकास हेतु कुल राशि रुपये 9707,63 लाख व्यय किया गया है राज्य में पर्यटन से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को पिछले पांच वित्तीय वर्षों में कुल राशि रू. 40,67,35,907 की आय प्राप्त हुई है आय का मुख्य स्त्रोत जिसमें होटल/मोटल/रिसॉर्ट/विश्रामगृह से प्राप्त राशि एवं निजी होटल के पंजीयन शुल्क से प्राप्त राशि है पिछले पांच वर्षों में चिन्हांकित किए गए नए पर्यटन स्थलों में विकास कार्य नहीं किया गया है भारत सरकार, वित्त मंत्रालय की “कैपिटल इंवेस्टमेंट हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना 2024-25 ग्लोबल स्केल स्तर के आइकॉनिक टूरिस्ट सेंटर के विकास” के अंतर्गत नवा रायपुर में “वित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण कार्य एवं “ट्रायबल एवं कल्चरल कंवेन्शन सेंटर” के निर्माण दोनों योजनाओं का क्रियान्वयन PPP मॉडल पर संचालित करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है नवीन पर्यटन नीति तैयार की जा रही है जिसके अंतर्गत ईको टूरिज्म स्थलों का चयन एवं ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने संबंधी प्रावधान किया जायेगा नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-2030 में पर्यटन को सेवा क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है इस योजना के तहत देश एवं राज्य के प्रमुख शहरों में पर्यटक संपर्क एवं रोड-शो का आयोजन किया जा रहा है अब तक तीन स्थानों बस्तर, रायपुर तथा नई दिल्ली में इनका आयोजन किया जा चुका है जिसमें 1581,30 करोड़ के निवेश प्रस्ताव हेतु निवेश आमंत्रण तथा स्वीकृति पत्र प्रदाय किये गये जिससे इस सेक्टर में लगभग 3928 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजन का अनुमान है उन्होंने राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने हेतु वर्तमान में लागू नीति के बारे में प्रश्न किया कि पिछले पाँच वर्षों में दुर्ग संभाग के कितने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किस खेल श्रेणी के अंतर्गत कौन-कौन से पदों पर सरकारी नौकरी प्रदान की गई है खिलाड़ियों को दी जाने वाली अन्य सुविधाएँ-जैसे छात्रवृत्ति, खेल प्रोत्साहन राशि नौकरी में आरक्षण/प्राथमिकता विशेष प्रशिक्षण, आवास/भोजन सुविधा वर्तमान में सरकार द्वारा क्या-क्या सुविधाएं दी जा रही हैं और क्या सरकार भविष्य में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए नई या संशोधित नीति लाने पर विचार कर रही है उनके प्रश्न के प्रतिउत्तर में लिखित जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि राज्य में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने हेतु वर्तमान में “छत्तीसगढ़ राज्य शासकीय सेवा में उत्कृष्ट खिलाड़ी भर्ती नियम, 2010 के संशोधन दिनांक 20 मई 2016 के बिन्दु “छ” लोक सेवा आयोग की परिधि में आने वाले सीधी भर्ती के पदों को छोड़कर, शासन के सभी विभागो के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के सीधी भर्ती के उपलब्ध रिक्त पदों पर, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति का प्रावधान है” खेल एवं युवा कल्याण विभाग अंतर्गत पिछले पाँच वर्षों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी प्रदान नहीं की गई है।

—————————————-