Home Blog Page 29

02 अक्टूबर शुष्क दिवस में नशे के कारोबार करने का थी तैयारी अकलतरा पुलिस ने किया मंसूबा नाकाम

0

 02 अक्टूबर शुष्क दिवस में नशे के कारोबार करने का थी तैयारी अकलतरा पुलिस ने किया मंसूबा नाकाम

⏺ नशे के सौदागरो की तैयारी पर अकलतरा पुलिस की कार्यवाही,अवैध कारोबार का भाडाफोड,

सुरक्षित समाज का संकल्प

⏺ अवैध देशी प्लेन शराब,मसाला,अग्रेजी विस्की, बीयर सहित कुल 184 लीटर भारी मात्रा में बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार 

⏺ आरोपी टेकूलाल बंजारे पिता परदेशी बंजारे उम्र 41 वर्ष वार्ड क्र 12 अकलतरा गुरूघासीदास मोहल्ला थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छ.ग.

⏺ आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2),59(क) के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय पाण्डेय (भा.पु.से) के दिशानिर्देशन में 02 अक्टूबर शुष्क दिवस के मददेनजर अवैध शराब के निर्माण , संग्रहण , परिवहन एंव बिक्री के विरूध्द जिला जांजगीर चांपा के थाना एंव चैकी क्षेत्रो मे विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसकी क्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. युलैंण्डन यार्ड के मार्ग दर्शन एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा डां मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अकलतरा पुलिस को दिनांक 28.09.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि टेकूलाल बंजारे पिता परदेशी बंजारे उम्र 41 वर्ष वार्ड क्र 12 अकलतरा गुरूघासीदास मोहल्ला थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) के द्वारा 02 अक्टूबर शुष्क दिवस में अवैध रूप से देशी प्लेन, मसाला , अग्रेजी विस्की शराब एंव बीयर बिक्री करने हेतु अपने घर के भीतर तहखाना एंव गुप्त कमरो में छुपाकर रखा है जिसे घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से मकान तलाशी के दौरान 180 एमएल की देशी प्लेन मंदिरा शोले ब्राड शराब 610 नग, रोमियो देशी प्लेन मंदिरा शराब की 128 नग, सुपर 30 देशी प्लेन मंदिरा शराब की 21 नग, शेरा देशी मशाला शराब 07 नग, सुपर 30 मशाला शराब की 17 नग, अंग्रेजी जम्मू स्पेशल विस्की शराब की 71 नग, अंग्रेजी ग्रांड कोलबिया स्पेश्ल विस्की की शराब 57 नग, अंग्रेजी गोवा स्पेशल विस्की की शराब 09 नग, अंग्रेजी मेकडावल नंबर 01 शराब की 23 नग एंव सिम्बा एक्सट्रा बियर 22 नग कुल जुमला शराब 184 लीटर कीमती 88550 रूपये आरोपी के निवास कब्जे से गवाहो के समक्ष भारी मात्रा में शराब जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 587/ 26 धारा 34 (2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी टेकूलाल बंजारे को गिरफ्तार कर दिनांक 29.09.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

⏺ पुलिस अधीक्षक की प्रभावी रणनीति -अवैध शराब पर सख्त प्रहार ,सूचना तंत्र मजबूत कर सख्त त्वरित कार्यवाही एंव शुष्क दिवस का उल्लघन कर अवैध शराब का कारोबार करने वालो के विरूध्द नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

⏩उपरोक्त कार्यवाही में अनु.अधि. पुलिस डां. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, निरी. जय साहू थाना प्रभारी,, सउनि दाउलाल बरेठ, म.प्र.आर. स्वाती गिरोलकर आर. महेन्द्र राज ,आर. शेषनारायण साहू आर. शैलेन्द्र राठौर, राजेन्द्र कहरा , कृष्णा पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

0

सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

*दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट सुधार, अवैध अतिक्रमण हटाने के संबंध में निर्देश*

 मनोज साहू ब्यूरो  जांजगीर-चांपा, :-28 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिले में व्यवस्था को मजबूत करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुधार कार्य कराने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ब्लैक स्पॉट में आवश्यक सुधार कार्य, सड़कों पर आवारा मवेशियों को हटाने तथा सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात में बाधा बनने वाले स्थानों को व्यवस्थित करने के साथ रेडियम, मार्किंग, संकेतक एवं आवश्यक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं ‘राहगीर योजना’ का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा निरंतर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार, जिला परिवहन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कैलाश सरोवर के समीप 2 करोड़ की लागत से बनेगा सर्वसमाज सामुदायिक मंगल भवन

0

कैलाश सरोवर के समीप 2 करोड़ की लागत से बनेगा सर्वसमाज सामुदायिक मंगल भवन

0.नवीन बाजार से हटेगा मटन मार्केट, 1 करोड़ 50 लाख खर्च कर ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे बनेगा मटन मार्केट।

0.नगरीय प्रशासन मंत्री ने दी 3 करोड़ 50 लाख की स्वीकृत

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना के भूमिपूजन अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के मांगो पर मुहर लगाते हुए नगर पालिका परिषद कवर्धा क्षेत्रांतर्गत कैलाश सरोवर के बाजू में सर्व समाज सामुदायिक भवन के लिए 2 करोड़ एवं नवीन बाजार से मटन मार्केट को ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे शिफ्ट किये जाने हेतु 1.50 करोड़ रू. की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की नगर पालिका परिवार ने उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव विजय शर्मा का मंच से हृदय से आभार व्यक्त किया।

*वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग अब साकार*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि शहर के कैलाश सरोवर क्षेत्र से लगे वार्ड क्रमांक 02, 03, 04, 07 और 08 के नागरिकों की वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग अब साकार होने जा रही है कैलाश सरोवर के बाजू स्थित रिक्त भूमि पर 2 करोड़ रुपये की लागत से सर्वसमाज सामुदायिक मंगल भवन का निर्माण किया जाएगा इसके लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा उप मुख्यमंत्री अरूण साव द्वारा 2 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा की गई है सामुदायिक मंगल भवन की सौगात मिलने से क्षेत्र के नागरिकों में उत्साह है।

*वर्षों से नहीं था कोई सामुदायिक भवन*

कैलाश सरोवर के आसपास के इन वार्डों में बड़ी संख्या में परिवार निवास करते हैं लेकिन क्षेत्र में लंबे समय से एक भी ऐसा सामुदायिक भवन उपलब्ध नहीं था जहां नागरिक अपने पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रम आसानी से आयोजित कर सकें इसके कारण विवाह, सामाजिक कार्यक्रम धार्मिक आयोजन, बैठक सहित सुख-दुख के अवसरों पर भी लोगों को स्थान के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था अब वार्ड क्रमांक 02, 03, 04, 07 और 08 आपस में जुड़े हुए हैं ऐसे में कैलाश सरोवर के समीप बनने वाला यह भवन इन सभी वार्डों के नागरिकों के लिए सुविधाजनक रहेगा।

*सर्वसमाज के लिए होगा उपयोगी-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि प्रस्तावित सामुदायिक मंगल भवन को सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा इसका उपयोग किसी एक वार्ड तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि सर्वसमाज के नागरिक विवाह, पारिवारिक समारोह, सामाजिक बैठक, धार्मिक आयोजन तथा अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए कर सकेंगे भवन के निर्माण से नागरिकों को निजी स्थानों पर होने वाले अतिरिक्त खर्च और असुविधा से भी राहत मिलने की उम्मीद है उन्होने कहा कि कैलाश सरोवर के समीप सामुदायिक मंगल भवन की मांग क्षेत्र के नागरिकों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी नागरिकों की आवश्यकता और वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए इसके लिए लगातार प्रयास किए गए।

*ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे बनेगा व्यवस्थित मटन मार्केट, नवीन बाजार क्षेत्र को मिलेगी राहत*

शहर के नवीन बाजार क्षेत्र में संचालित मटन मार्केट को अब ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे निर्धारित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा इसके लिए 1.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है मटन मार्केट के व्यवस्थित स्थान पर स्थानांतरण से नवीन बाजार क्षेत्र में स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी नवीन बाजार शहर का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं वर्तमान स्थान पर मटन मार्केट संचालित होने से बाजार क्षेत्र में स्वच्छता आवागमन और व्यवस्थित बाजार व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आती रही हैं इसे देखते हुए मटन मार्केट को ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे शिफ्ट करने की योजना तैयार की गई है।

*व्यापारियों को भी मिलेगी व्यवस्थित सुविधा*

नए स्थान पर मटन मार्केट विकसित होने से मटन व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को निर्धारित एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा इससे व्यापारिक गतिविधियों को एक स्थान पर व्यवस्थित करने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी मटन मार्केट के स्थानांतरण से नवीन बाजार क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करने और बाजार को अधिक व्यवस्थित स्वरूप देने में मदद मिलेगी।

*उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा के प्रति जताया आभार*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए 3.50 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा से नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है उन्होंने कहा कि सामुदायिक मंगल भवन के निर्माण एवं मटन मार्केट शिफ्ट होने से नागरिकों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा।

सर्व सुविधायुक्त प्रधानमंत्री आवास ने नरबदिया साहू के जीवन में लाया उजाला

0

सर्व सुविधायुक्त प्रधानमंत्री आवास ने नरबदिया साहू के जीवन में लाया उजाला

0.पक्का घर मिल जाने से परिवार की जिम्मेदारी हुई पूरी, जीवन चलाना हुआ आसान।

0.सेवा संकल्प का प्रमाण है नरबदिया साहू के जीवन में हुए शासकीय योजनाओं से बदलाव की कहानी।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत दशरंगपुर निवासी नरबदिया साहू का जीवन बड़ी कठिनाइयों में आ गया था जब पति पूरे परिवार को असमय छोड़कर चले गए थे पति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह उनके कंधों पर आ गई परिवार में कुल 8 सदस्य हैं मजदूरी एवं कृषि कार्य से होने वाली सीमित आय के सहारे परिवार का भरण-पोषण करना बहुत कठिन था लंबे समय तक कच्चे मकान में रहते हुए उन्हें बरसात,गर्मी तथा अन्य मौसम की परिस्थितियों का सामना पूरे परिवार को करना पड़ता था ऐसे में अपने परिवार के लिए सुरक्षित और पक्का घर बनाना उनके लिए सपने से कम नहीं रहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का यह संकल्प ही था कि अपने लोगों की सेवा शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन द्वारा जन-जन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए सेवा करने के संकल्प की सिद्धि वर्ष 2025–26 में नरबदिया साहू के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत पक्का आवास बनाने की स्वीकृति के रूप में मिली उनकी आवास आईडी CH-2990940 है तथा आवास के लिए ₹1.20 लाख की स्वीकृति राशि प्राप्त हुई केंद्र एवं राज्य शासन से मिली आर्थिक सहायता से उनके सपनों को नई उड़ान मिली और उन्होंने अपने परिवार के लिए पक्के मकान का निर्माण कराया आज नया सर्वसुविधा एवं टाइल्स युक्त पक्का आवास पूरे परिवार को मौसम की कठिन परिस्थितियों से सुरक्षा प्रदान कर रहा है इसके साथ ही जीवन में सुरक्षा,सम्मान और स्वाभिमान का नया आयाम लेकर आया है नए पक्के मकान के साथ शासकीय योजनाओं के अभिसरण ने परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण अंतर्गत 90 दिवस के मजदूरी भुगतान से परिवार को लगभग 23000 रूपए का आर्थिक संबल मिला मजदूरी राशि मिलने से परिवार की आर्थिक ज़रूरतें अलग से पूरी हो गई साथ ही अन्य कामों में भी रोजगार का अवसर मिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना से शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने से परिवार को दैनिक जरूरत के लिए सुविधायुक्त स्वच्छता और गरिमा पूर्ण माहौल मिला आयुष्मान कार्ड से स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा मिल गया है बीमारियों में इलाज के लिए ₹500000 तक का बीमा सहायता पूरे परिवार के लिए उपलब्ध होने से स्वास्थ्यगत चिंता दूर हो गई उज्वला योजना से रसोई में स्वच्छ ईंधन की सुविधा दी सौभाग्य योजना से घर में बिजली पहुंच रही है और नल-जल योजना के द्वारा पेयजल की सुविधा ने दैनिक जीवन को और सुविधाजनक बना दिया है परिवार की खाद्य एवं आर्थिक सुरक्षा में भी विभिन्न योजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा राशन कार्ड के द्वारा परिवार के लिए खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित हुई तथा महतारी वंदन योजना अंतर्गत मिलने वाली ₹1,000 प्रतिमाह की सहायता राशि ने नरबदिया साहू को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है विभिन्न योजनाओं से मिले संयुक्त लाभ ने परिवार को ना केवल पक्के मकान तक सीमित रखा है बल्कि जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर सुविधाओं का विस्तार करते हुए भविष्य को सुखमय बनाया है नरबदिया साहू अपने अनुभव को साझा करते हुए कहती हैं कच्चे मकान की चिंताओं से मुक्त होकर अब मेरा परिवार सुरक्षित महसूस करता है सरकार की योजनाओं से हमें पक्की छत के साथ भोजन, पानी, बिजली, गैस और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का सहारा मिला है मेरा पक्का घर केवल मकान नहीं है बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत है आज नरबदिया साहू का पक्का आवास उनके संघर्ष, मेहनत और शासकीय योजनाओं से मिले सहयोग की एक प्रेरक मिसाल है विधवा महिला के लिए अपने परिवार को सुरक्षित छत उपलब्ध कराना आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और विभिन्न योजनाओं के अभिसरण ने उनके परिवार में आशा, सुरक्षा और सम्मान का नया उजाला लाया है।

स्वच्छता के साथ सेवा और जनभागीदारी का संदेश दे रहा कवर्धा

0

स्वच्छता के साथ सेवा और जनभागीदारी का संदेश दे रहा कवर्धा

0.सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पालिका द्वारा विविध गतिविधियां का आयोजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा शहर में स्वच्छता, जनजागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं अभियान में जनप्रतिनिधिगण नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।

*स्वच्छता केवल अभियान नहीं, जनआंदोलन बने-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित रखना नहीं बल्कि इसे नागरिकों की दैनिक आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाना है नगर पालिका द्वारा स्वच्छता के साथ सेवा, जनजागरूकता और जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं उन्होंने कहा कि कवर्धा को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए नगर पालिका के प्रयासों के साथ प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है जब नागरिक अपने घर के साथ अपने मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता को भी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे तभी स्वच्छता का संकल्प जनआंदोलन बनेगा उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के साथ कवर्धा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

*जनभागीदारी से मजबूत हो रहा स्वच्छता अभियान-नारायण साहू*

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता के साथ नागरिकों में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है उन्होंने नागरिकों से नगर पालिका के स्वच्छता प्रयासों में सहयोग करने और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की उन्होने अपील करते हुए कहा कि कचरा सड़क, नाली अथवा सार्वजनिक स्थान पर न डालें गीले एवं सूखे कचरे को अलग रखें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करें और स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें।

*हरी झंडी दिखाकर हुआ था अभियान का शुभारंभ*

सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान का दिनांक 17 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया था इस दौरान स्वच्छता एवं सेवा कार्यों को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित कर सेवा एवं स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता शपथ एवं पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहर की थीम पर पेंटिंग बनाकर लोगों को जागरूक किया।

*गौशाला में श्रमदान के साथ प्लास्टिक मुक्त अभियान*

वार्ड क्रमांक 01 स्थित गौशाला में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान किया गौशाला परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर कचरा एकत्र किया गया इसी क्रम में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया शहर के सार्वजनिक शौचालयों की विशेष साफ-सफाई कर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया गया नागरिकों से सार्वजनिक शौचालयों के उपयोग के दौरान स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

*घर-घर पहुंचकर दे रहे स्वच्छता का संदेश*

नगर पालिका की टीम द्वारा घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है नागरिकों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर देने तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए प्रेरित किया गया इसी तरह स्वच्छता सेंटरों एवं नेकी की दीवारों के पुनरोद्धार की गतिविधि आयोजित की गई अनुपयोगी लेकिन उपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने की पहल को बढ़ावा देते हुए सेंटरों को व्यवस्थित एवं बेहतर बनाया गया गणेश विसर्जन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया नगर पालिका की टीम द्वारा विसर्जन स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर कचरा हटाया गया तथा स्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया ग

सेवा का संकल्प से ग्रामीणों को मिल रहा 125 दिन का रोजगार

0

सेवा का संकल्प से ग्रामीणों को मिल रहा 125 दिन का रोजगार

0.विकसित भारत जी राम जी योजना अंतर्गत 1038 कार्यो में 11500 से अधिक ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार।

0.रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला लगातार कर रहा बेहतर प्रदर्शन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने ग्रामीणों को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनो का रोजगार देने और प्रति दिवस ₹300 का मजदूरी भुगतान प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए ग्रामीणों की सेवा का संकल्प पूरा हो रहा है कबीरधाम जिले के 427 ग्राम पंचायतो में विकसित भारत जी राम जी योजना अंतर्गत 1038 कार्यों में ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है आज की स्थिति में 11591 ग्रामीणों को उनके गांव में रोजगार मिल रहा है साथ ही जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन एवं समुदाय के लिए मांग आधारित परिसंपत्तियों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रो में स्थाई परिसंपत्तियों का भी निर्माण हो रहा है रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में लगातार अग्रणी बना हुआ है और पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर है इस संबंध में कलेक्टर कबीरधाम तुलिका प्रजापति ने बताया कि रोजगार के लिए गारंटी एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीणों को समय पर रोजगार देने बड़ी मात्रा में कार्यो की स्वीकृति पूर्व से किया गया है जल संरक्षण के कार्यों को विशेष रूप से प्राथमिकता देते हुए कन्टूर ट्रेंच आजीविका डबरी,नए तालाबों का निर्माण, पुराने तालाबों का गहरीकरण सहित अनेक कार्य चल रहे हैं साथ ही प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में बालिकाओं के लिए सर्व सुविधायुक्त बालिका शौचालय का निर्माण हो रहा है मुक्तिधाम शेड निर्माण से भी ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं विकसित भारत जी राम जी योजना अंतर्गत प्रत्येक दिवस का कार्य पूरा करने पर ग्रामीणों को ₹300 का मजदूरी भुगतान प्रतिदिन प्राप्त हो रहा है यह राशि ग्रामीणों के लिए आर्थिक संबल का स्रोत है जो सेवा के संकल्प को सिद्ध करता है मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने चर्चा करते हुए बताया कि ग्रामीण आजीविका और रोजगार, ग्रामीण क्षेत्रो की मूलभूत आवश्यकता है जो सेवा के संकल्प से पूरा हो रहा है वित्तीय वर्ष में ग्रामीण परिवारो को 125 दिन का रोजगार मिलने पर ₹ 37500 मजदूरी भुगतान प्राप्त होगा योजना से मिली इस राशि के साथ आजीविका संवर्धन के तहत निर्मित आजीविका डबरी, निजी डबरी, पशु शेड निर्माण, कूप निर्माण जैसे कार्यों से रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं और ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का जरिया मिला है ऐसे कार्यों से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होने के साथ मछली पालन और पशुपालन से हितग्राही लाखों रुपए का अतिरिक्त आमदनी कम रहे हैं ग्रामीणों की मांग पर रोजगार प्रारंभ किया जा रहा है और यही कारण है कि सितंबर माह के मध्य में भी जिले के 427 ग्राम पंचायतो में निर्माण कार्य चल रहे हैं जिसमें 11500 से अधिक जरूरतमंद लोगों को रोजगार मिल रहा है निर्माण कार्यो में तेजी लाने मैदानी कर्मचारी लगातार फील्ड का भ्रमण कर रहे हैं और कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

भावना दीदी की साइंस पाठशाला विद्यार्थियों के सपनों को दे रही ऊँची उड़ान, विधायक भावना बोहरा ने छात्र-छात्राओं का किया उत्साहवर्धन

0

भावना दीदी की साइंस पाठशाला विद्यार्थियों के सपनों को दे रही ऊँची उड़ान, विधायक भावना बोहरा ने छात्र-छात्राओं का किया उत्साहवर्धन

0.विद्यार्थियों के सपनों और विज्ञान के बीच सेतु बनीं भावना दीदी की साइंस पाठशाला, कार्यशाला में विधायक भावना बोहरा ने किया छात्रों से संवाद।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- पीएम स्वामी आत्मानंद स्कूल, पंडरिया में ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ की कार्यशाला का विधायक भावना बोहरा ने अवलोकन किया इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर विज्ञान से जुड़े उनके सवालों, जिज्ञासाओं एवं रुचियों को जाना तथा उनके भविष्य के सपनों और विचारों पर चर्चा की विधायक ने बच्चों की उत्सुकता और सीखने की ललक का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर कुछ नया सीखने और अपने सपनों को बड़ा रखने के लिए प्रेरित किया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ के माध्यम से पंडरिया विधानसभा के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है कार्यशालाओं में विद्यार्थियों को ड्रोन, रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग सहित विभिन्न आधुनिक तकनीकों एवं नवाचारों से परिचित कराया जा रहा है ताकि ग्रामीण एवं सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी बदलती तकनीकी दुनिया को करीब से समझने और सीखने का अवसर मिल सके बस में संचालित इस सुविधा के माध्यम से पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक शासकीय एवं सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन और एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी, विज्ञान और गणित का प्रैक्टिकल अनुभव (STEM), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), ऑगमेंटेड एवं वर्चुअल रियलिटी (AR/VR) जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगी जिसका मूल उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी शिक्षा के बीच तकनीकी अंतर को समाप्त करना तथा सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाना है इसके साथ ही प्रतिवर्ष 5000 विद्यार्थियों तक सीधे इसका लाभ पहुँचाना है इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में प्रतिभा और सपनों की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें सही मार्गदर्शन, आधुनिक शिक्षा और पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की है हर बच्चे के भीतर कुछ नया करने की क्षमता होती है किसी बच्चे का सपना इसलिए छोटा नहीं होना चाहिए क्योंकि वह सरकारी स्कूल में पढ़ता है या उसके पास आधुनिक संसाधनों की कमी है ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ के माध्यम से हमारा प्रयास है कि पंडरिया के बच्चों को विज्ञान, तकनीक और नवाचार की आधुनिक दुनिया से जोड़ें उनकी जिज्ञासाओं को प्रोत्साहित करें और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक अवसर प्रदान करें। आज के यही विद्यार्थी आने वाले भारत की नई शक्ति हैं ड्रोन, रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग और अन्य आधुनिक तकनीकों के माध्यम से बच्चों को केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि प्रयोग, अनुभव और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है पंडरिया विधानसभा के हमारे बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा देकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि पंडरिया का हर बच्चा अपने सपनों को उड़ान दे, अपनी प्रतिभा को पहचान सके और आधुनिक शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य की मजबूत नींव रख सके बच्चों की आंखों में दिखाई देने वाले सपनों को अवसरों की उड़ान देना ही इस पहल का वास्तविक उद्देश्य है इसी उद्देश्य से हम बेटियों की शिक्षा में कोई बाधा न आए उसके लिए प्रयास किया आज 10 निःशुल्क बस सेवा के माध्यम से पंडरिया विधानसभा की बेटियां सुरक्षित एवं सुगम आवागमन मिलने से महाविद्यालय में निश्चिन्त होकर पढ़ने जा रहीं हैं लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर में युवा अपने घर व गाँव के पास ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर अपना भविष्य सुरक्षित कर रहें हैं शिक्षा के क्षेत्र में हम हर विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आधुनिक शिक्षा और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहें हैं और 1500 से अधिक बेटियों को निःशुल्क बस का लाभ मिलना तथा लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में कोचिंग प्राप्त करने वाले युवाओं का सैन्य एवं पुलिस बल तथा NEET की परीक्षा उत्तीर्ण करना हमारे लिए गौरव की बात है भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ के माध्यम से शिक्षा को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़कर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

पुटीडीह धान खरीदी में अनियमिता एवं ग़बन के फरार आरोपी गिरफ्तार 

0

पुटीडीह धान खरीदी में अनियमिता एवं ग़बन के फरार आरोपी गिरफ्तार 

 सक्ति पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.)के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल (रा.पु.से)के मार्गदर्शन, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता (रा.पु.से.)के कुशल नेतृत्व में शासकीय योजनाओं एवं धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना डभरा पुलिस द्वारा धान खरीदी में गंभीर अनियमितता एवं शासकीय राशि को क्षति पहुंचाने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

थाना डभरा में अपराध क्रमांक 23/2026, धारा 316(5), 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में पूर्व में शशिकांत महंत एवं श्याम बाई बरेठ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है एवं आरोपी द्रोण प्रताप सिंह सांडिल्य, उम्र 48 वर्ष, निवासी कापन चौकी नैला थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा घटना दिनांक से फरार था जिसे दिनांक 26.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

9426 बोरी धान की मिली कमी

प्रकरण की जांच के दौरान धान उपार्जन केन्द्र पुटीडीह में ऑनलाइन रिकॉर्ड एवं भौतिक सत्यापन में अंतर पाया गया। जांच में 9426 नग धान से भरे बारदानों की कमी सामने आई, जिसकी अनुमानित राशि ₹89,32,077.60 है।

मामले में संयुक्त जांच दल द्वारा धान खरीदी से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल, धान खरीदी पंजी, तौल पत्रक, बारदाना पंजी, स्टॉक रजिस्टर एवं भौतिक सत्यापन रिपोर्ट सहित अन्य अभिलेखों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई तौल पत्रकों में किसानों के हस्ताक्षर नहीं होने, हस्ताक्षर में विसंगतियां तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड एवं मौके पर उपलब्ध धान की मात्रा में अंतर जैसी अनियमितताएं सामने आईं।जांच में सामने आई आरोपी की भूमिका

विस्तृत जांच, दस्तावेजों के परीक्षण एवं संबंधित व्यक्तियों के कथनों के आधार पर आरोपी द्रोण प्रताप सिंह सांडिल्य की प्रकरण में भूमिका पाए जाने पर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। प्रकरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका एवं तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश कुमार पटेल,उप निरीक्षक कमल मैरिसा,आरक्षक धनेश्वर दिवाकर, मिरीश साहू, राम गोपाल यादव, राजेश धीरहे,अजय बंजारे का विशेष योगदान रहा।*

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

0

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर/केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ‘सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेन समाज की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता, सामाजिक समरसता, सेवा भावना और संगठन में निहित है।

श्री साहू ने संत सेन जी महाराज के जीवन एवं विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी भक्ति, सेवा और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने ‘केश शिल्पी सम्मान’ को केश-शिल्पियों के कौशल, श्रम और हुनर के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने शिक्षा को समाज की प्रगति का प्रमुख आधार बताते हुए युवाओं, विशेषकर बेटियों को उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीक एवं नए अवसरों से जोड़कर हेयर स्टाइलिंग, कॉस्मेटोलॉजी, ब्यूटी एवं वेलनेस तथा उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हुए शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाना आवश्यक है। संगठित और आत्मनिर्भर समाज राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

*जनदर्शन में सुनीं नागरिकों की समस्याएं*

श्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निजी कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र और प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री साहू ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में नागरिकों से सीधा संवाद जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।

आंगन मिलन उत्सव’ में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिन बहनों एवं हितग्राही माताओं का सम्मान

0

आंगन मिलन उत्सव’ में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिन बहनों एवं हितग्राही माताओं का सम्मान

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने बच्चों को खिलौने वितरित किए, ‘एक आंगनबाड़ी–एक मुनगा पेड़’ के तहत किया पौधरोपण*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-, मुंगेली नाका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-18, पंप हाउस में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आंगन मिलन उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सहभागिता की। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिन बहनों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की हितग्राही माताओं-बहनों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए न्यौता भोज एवं खिलौना वितरण किया गया। साथ ही ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ के संदेश को आगे बढ़ाते हुए ‘एक आंगनबाड़ी–एक मुनगा पेड़’ की पहल के तहत पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि ‘आंगन का उत्सव’ के अवसर पर वे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’, ‘मिशन शक्ति’, ‘मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0’ और ‘मिशन वात्सल्य’ जैसी योजनाओं के माध्यम से माताओं, बहनों और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को नई गति मिली है।

श्री साहू ने कहा कि इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ‘आंगन का उत्सव’ उनके सेवा और समर्पण के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण और शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनें।

श्री साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें स्वस्थ, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शक्ति प्रदान करें।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बिलासपुर के वरिष्ठ विधायक श्री अमर अग्रवाल, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, जिला अध्यक्ष श्री दीपक ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती शीलू साहू, महिला मोर्चा की बिलासपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री बबलू कश्यप, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुरेश सिंह, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सूर्यकांत गुप्ता, श्रीमती स्वाति सुल्तानिया, परियोजना अधिकारी श्री मिलिंद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन बहनें एवं नागरिक उपस्थित रहे।