Home Blog Page 236

*कोटा-लोरमी-पंडरिया सड़क के लिए 84.89 करोड़ स्वीकृत*

0

*मार्ग के 11 किमी सड़क का होगा मजबूतीकरण और उन्नयन*

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र जारी*

रायपुर.. राज्य शासन ने मुंगेली जिले में कोटा-लोरमी-पंडरिया राज्य मार्ग के लिए 84 करोड़ 89 लाख 35 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से केन्द्रीय सड़क निधि (CRIF) योजनांतर्गत पुल-पुलियों के निर्माण के साथ ही 11 किमी सड़क का मजबूतीकरण और उन्नयन किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है। श्री साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है। कार्य पूर्ण किये जाने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी।

*आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री श्री साय*

0

*आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री श्री साय*

*मुख्यमंत्री ने सूरजपुर जिले में 185 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन*

*सुपोषण रथ, आपराधिक जागरूकता रथ और यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

*कुदरगढ़ में सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित विश्रामगृह का लोकार्पण*

सूरजपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदे साय आज चैत्र नवरात्रि की तृतीया तिथि के पावन अवसर पर सूरजपुर जिले के विकासखण्ड ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरगढ़ पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का भव्य विकास होगा। माता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सूरजपुर जिले में 185 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व है और मैं आज माँ कुदरगढ़ी के दरबार में आया हूँ। सूरजपुर वासियों ने मुझे यह सौभाग्य दिया, इसके लिए मैं आप सभी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से मां कुदरगढ़ी के दर्शन के लिए पहुंचे भक्तजनों को भी मैं सादर प्रणाम करता हूँ। जब चैत्र नवरात्रि पर देवी मंदिरों में भक्तों का उत्साह देखता हूँ तो बहुत अच्छा लगता है। हमारे देवी-देवता हमारे आस्था के प्रतीक तो हैं ही, वे हमारे जीवन में उत्सव का रंग भी भरते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस शुभ दिन सूरजपुर जिले में 185 करोड़ रुपए के 76 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। सूरजपुरवासियों को इसके लिए मैं हार्दिक बधाई देता हूँ। इन कार्यों में 20 करोड़ रुपए के 52 कार्यों के लोकार्पण तथा 164 करोड़ रुपए के भूमिपूजन के कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों में सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा, जलाशय एवं नगरीय अधोसंरचना से जुड़े निर्माण शामिल हैं। साथ ही कुदरगढ़ में सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित विश्रामगृह भवन का लोकार्पण भी किया गया है। लगभग 3 करोड़ 9 लाख 60 हजार रुपये की लागत से निर्मित इस आधुनिक भवन में अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माता के आशीर्वाद से बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद समाप्त करने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है । कुदरगढ़ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीघ्र ही रोपवे का निर्माण कराया जाएगा, जिससे दर्शन करना और अधिक सुगम हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि क्षेत्र में डोम, बिजली सहित सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि कुदरगढ़ धाम का समग्र और सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले में पोषण के प्रति जागरूकता के लिए सुपोषण रथ, आपराधिक जागरूकता रथ और यातायात जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के बेहतर पोषण के लिए जनजागरूकता बेहद आवश्यक है। स्वस्थ महिला और बच्चों से परिवार की खुशियां मजबूत होती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों के प्रति सभी को सजग होना चाहिए जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और लाखों लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सूरजपुर जिले में रेडी टू ईट निर्माण कार्य के माध्यम से पोषण कार्यक्रम का संचालन बेहतर ढंग से किया जा रहा है, जिससे महिलाओं और बच्चों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने इस पहल को जिले के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व नई ऊर्जा और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरगुजा ओलंपिक के आयोजन से इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल का नया अवसर मिला है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर माता रानी का आशीर्वाद सभी जिले वासियों पर बना रहे। सरकार महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करते हुए महिलाओं और बच्चो को बेहतर पोषण प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में आपके क्षेत्रों के विकास के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैंकरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।

*धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के पारित होने से धर्मांतरण पर लगेगी रोक,अवैध धर्मांतरण के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई*

*विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार*

मुकेश साहू ब्यूरो रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विधायक श्री पुरंदर मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की और बजट सत्र में धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 के पारित होने पर उनका सम्मान कर आभार जताया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026,छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का विधानसभा में पारित होना पूरे प्रदेशवासियों के लिए वरदान साबित होगा। इनमें धर्म स्वातंत्र्य विधेयक हमारी महान परंपराओं और मूल्यों को सुरक्षित रखने का एक स्पष्ट संकल्प है। इसी तरह अन्य दो विधेयक भी पारदर्शिता के साथ भर्ती के लिए अहम साबित होंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में सनातन धर्मावलंबी लंबे समय से धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग कर रहे थे। इस मांग के अनुरूप हमने छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित किया है। उन्होंने कहा कि पहले भी इस संबंध में कानून बना था पर यह कानून उतना प्रभावी नहीं था, जिस कारण अवैध धर्मांतरण कराने वाले लोग बच जाते थे। प्रदेश में धर्मांतरण के कारण कुछ क्षेत्रों में सामाजिक तानाबाना भी बिगड़ रहा था, जिससे प्रदेश की छवि धूमिल हो रही थी। इस बिल के माध्यम से अवैध धर्मांतरण पर अंकुश लगाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को पारित कर पूर्व राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जूदेव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की है, जिन्होंने धर्मांतरण के खिलाफ प्रखर मुहिम छेड़ कर “घर वापसी” अभियान चलाया था।

इसी तरह हमारी सरकार की पहल पर प्रदेश के लाखों युवाओं की आवाज को सुनते हुए सरल एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया हेतु छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक पारित किया गया है। इसी तरह परीक्षाओं में गड़बड़ियों को रोकने एवं नकल जैसे प्रकरणों पर अंकुश लगाने छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 पारित किया गया है। यह दोनों सर्वसम्मति से पारित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्र ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री अखिलेश सोनी, श्री रमेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

*जैजैपुर थाना के ग्राम जर्वे मे जमीन विवाद मे शिक्षक क़ी हत्या*

0

*जैजैपुर थाना के ग्राम जर्वे मे जमीन विवाद मे शिक्षक क़ी हत्या*

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति:- जैजैपुर थाना मे सूचना प्राप्त हुआ कि जर्वे गांव के खेत मे एक व्यक्ति की आधी जली शव देखा गया है तत्काल जैजैपुर थाना की टीम व वरिष्ठ अधिकारी मौक़े पे पहुँचके पतासाजी प्रारम्भ कर दिए.
जाँच मे यह पता चला कि मृतक देवानांद भारद्वाज उम्र करीब 35 वर्ष का गांव के ही टिमन लाल मनहर के साथ जमीन विवाद चल रहा था.
कल शाम लगभग 5-6 बजे के मध्य गांव मे ही आरोपी टिमन लाल मनहर द्वारा नन्दलाल भारद्वाज जो कि दिव्यांग था और ट्रासाइकिल मे था उसके गले पे कुल्हाड़ी से वार करके हमला किया गया जिससे मौक़े पे ही मौत हो गयी उसके बाद उसे अपने घर के पीछे जिस खेत का विवाद चल रहा था उसी खेत मे ले जाकर जलाने का प्रयास किया गया गांव के अन्य लोगो द्वारा देखे जाने पर आरोपी मौक़े से भाग गया.
उक्त सम्बन्ध मे थाना जैजैपुर मे अपराध क्रमांक 86/26 धारा 103.238 bns कायम कर लिया गया है आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु अलग अलग टीम गठित कर छूपने के संभावित जगहों पे दबिश दी जा रही है शीघ्र ही आरोपी कि गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

*जैजैपुर के ग्राम जर्वे हत्याकांड के फरार आरोपी द्वारा किया गया आत्महत्या*

0

*जैजैपुर के ग्राम जर्वे हत्याकांड के फरार आरोपी द्वारा किया गया आत्महत्या*


आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति :-थाना जैजैपुर के ग्राम जर्वे मे दिनांक 18/03/26 क़ो दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज का जमीन खरीद बिक्री विवाद मे हत्या कर दिया गया था इस सम्बन्ध मे हत्या के आरोपी टिमनलाल भारद्वाज के विरुद्ध थाना जैजैपुर मे अपराध क्रमांक 86/26 दर्ज किया गया था जो घटना के बाद से फरार हो गया था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी आज ग्राम जर्वे के ग्रामीण द्वारा सूचना दी गयी कि गांव आकर टिमनलाल द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया है सूचना पाकर तत्काल पुलिस और फोरेनसिक की टीम घटनास्थल पहुंची ज्ञात हुआ कि आरोपी आज दोपहर मे अचानक खेत के रास्ते अपने गांव पहुँचके खेत कि तरफ से अपने घर के पीछे के दरवाजे से घुसकर गमछा से गले मे फंदा लगाके आत्महत्या कर लिया गया है
इस सम्बन्ध मे मर्ग कायम कर लिया गया है

*तोखन साहू, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, ने बिजनी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए आगामी चुनाव को असम के भविष्य से जुड़ा निर्णायक अवसर बताया*

0

*तोखन साहू, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, ने बिजनी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए आगामी चुनाव को असम के भविष्य से जुड़ा निर्णायक अवसर बताया*

असम :-बैठक में उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सरकार बनाने का नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और सुशासन को आगे बढ़ाने का संकल्प है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए जन-जन तक पहुंचना ही विजय का मूल मंत्र है।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में देश ने गरीब कल्याण, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और पारदर्शी शासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया है।

उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम सरकार के कार्यों की भी प्रशंसा की और कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की मजबूती, आधारभूत ढांचे का तीव्र विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से एक सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

बैठक में बिजनी विधानसभा से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अरूप कुमार डे के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी इस बार प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

अपने संबोधन में तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि असम में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर विकास की गति को और तेज करेगी।

*नाबालिग लड़की को जबरदस्ती भगाकर ले जाने एवं शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने वाले आरोपी  गिरफ्तार*

0

*नाबालिग लड़की को जबरदस्ती भगाकर ले जाने एवं शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने वाले आरोपी  गिरफ्तार*

📌 तखतपुर पुलिस की टीम द्वारा मोतीनगर, जिला रायपुर से पीड़िता को बरामद कर आरोपी राकेश मरावी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

📌 अपराध क्रमांक 56/2026, धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस एवं 4 पॉक्सो एक्ट

नाम आरोपी:
राकेश मरावी, पिता स्व. आशाराम मरावी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कमोदा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनांक 29.01.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण नाबालिग बालिका संबंधी गंभीर अपराध होने से मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा गंभीर अपराधों में आरोपियों को जल्द से जल्द विशेष अभियान प्रहार के तहत तत्काल गिरफ्तारी एवं कार्यवाही का निर्देश दिया गया।

जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय की टीम द्वारा सायबर सेल बिलासपुर से तकनीकी तथ्यों की जांच, सीडीआर विश्लेषण एवं टावर लोकेशन के आधार पर घटना के फरार आरोपी का जिला रायपुर के मोतीनगर में होना पाया गया।

तत्काल टीम रायपुर रवाना कर पीड़िता को मोतीनगर में दिनांक 19.03.2026 को आरोपी राकेश मरावी के कब्जे से बरामद किया गया।

प्रकरण में आरोपी द्वारा पीड़िता को नाबालिग होना जानते हुए भी उसे शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाना एवं पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करना पाया गया।

आरोपी को दिनांक 20.03.2026 को तखतपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक दिलाराम मनहर, आरक्षक नरेश निराला, आशीष वस्त्रकार, ओकार राजपूत, सत्यार्थ शर्मा एवं किशोर धीवर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

♦️ *अवैध गांजा के खिलाफ थाना सिविल लाईन पुलिस का प्रहार*

0

♦️ *अवैध गांजा के खिलाफ थाना सिविल लाईन पुलिस का प्रहार*
♦️ *आरोपी के कब्जे से 4.35 कि.ग्रा.गांजा व नगदी रकम 42500रू जप्त किया गया*
*♦️ घटना में प्रयुक्त एक नग स्कुटी वाहन क्र. सीजी-10 सीडी-1592 जप्त।*
—————————————————
*नाम आरोपी-* कार्तिक गुप्ता पिता विनोद गुप्ता उम्र 29 साल निवासी बजरंग चौक तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
———————————————

संदीप साहु ब्यूरो बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20-03-2026 को मुखबिर सूचना के माध्यम से आरोपी कार्तिक गुप्ता को व्यापार विहार तारा मंण्डल के पीछे रेल्वे लाईन के पास से स्कुटी वाहन क्र. सीजी-10 सीडी-1592 के डिग्गी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा 4.35 कि.ग्रा. तथा नगदी रकम 42500रू जप्त किया गया। आरोपी के विरूध्द विधिवत एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है। आरोपी के मेमोरंण्डम कथन के आधार पर मामले में इंण्ड टू इंण्ड इन्वेस्टीगेशन की कार्यवाही की जायेगी ।

*प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न — सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर हुआ सार्थक मंथन*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। 21 मार्च को दोपहर 2 बजे सरस्वती शिशु मंदिर पेंडाराकापा में एक महत्वपूर्ण प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस गोष्ठी के मुख्य वक्ता कैलाश चंद्र (मध्य क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख) रहे। उन्होंने सामाजिक एवं राष्ट्रीय विचारों पर विस्तृत मार्गदर्शन देते हुए उपस्थितजनों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “जिस बात से दूसरे को कष्ट हो, वही पाप है और जिससे दूसरे को प्रसन्नता मिले, वही पुण्य है।” उन्होंने इस बात पर बल दिया कि ज्ञानी व्यक्ति को परिस्थितियों का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए समाजहित में कार्य करना चाहिए। “परहित सरिस धर्म नहीं भाई” का संदेश देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म केवल बाह्य चिन्ह नहीं, बल्कि आचरण और स्वभाव में धारण करने योग्य तत्व है, जो वैज्ञानिक एवं वृत्ति आधारित है।

उन्होंने समाज में सकारात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सज्जन शक्ति को संगठित होकर कार्य करना होगा। “चार लोग मिलकर पूरी बस्ती का परिवर्तन कर सकते हैं” इस विश्वास के साथ उन्होंने एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। महापुरुषों, संतों एवं बलिदानियों के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज को संगठित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में उन्होंने “भूमि सुपोषण अभियान” का उल्लेख करते हुए कहा कि जमीन से प्लास्टिक हटाना हम सभी की जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है।

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संघ की स्थापना 1925 में नागपुर में हुई थी। संघ के माध्यम से व्यायाम, अनुशासन एवं निस्वार्थ भाव से समाज सेवा का संस्कार विकसित किया जाता है। उन्होंने कहा कि शाखा का मूल चिंतन महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के लिए कार्य करना है।

उन्होंने यह भी बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों—अधिवक्ता, मजदूर, चिकित्सा, शिक्षा आदि—में सेवा कार्यों हेतु अनेक संगठन सक्रिय हैं। कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य बोध एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे पंच परिवर्तन के माध्यम से व्यापक सामाजिक परिवर्तन संभव है।

गोष्ठी में मातृछाया के सेवा कार्यों का भी उल्लेख किया गया, जो भोपाल से प्रारंभ होकर बिलासपुर सहित विभिन्न स्थानों पर संचालित है, जहाँ अनेक जरूरतमंद बच्चों को संरक्षण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया गया कि वे अहंकार त्यागकर, साथ मिलकर, राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कार्य करें। “जो तुझमें है, वो मुझमें है — यही हिंदुत्व है” के संदेश के साथ गोष्ठी का समापन हुआ।

*ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की सराहनीय पहल,,,,”हर बच्चे तक तालीम पहुंचे, यही हमारी कोशिश – मोहम्मद अलीम”*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। मुकद्दस माह-ए-रमज़ान के इख्तिताम के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार जिलेभर में अकीदत, इत्तेहाद और खुशियों के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने समाज को एक बेमिसाल और मायनेखेज पैगाम देते हुए बच्चों में “कलम की ईदी” तकसीम की, जो लोगों के दिलों को छू गई।

फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनाब मोहम्मद सिराज के हिदायात पर, जिला अध्यक्ष जनाब मोहम्मद अलीम की कियादत में ईदगाह मैदान में नमाज़-ए-ईद की अदायगी के बाद नौनिहालों के दरमियान कलम बांटी गई। इस पहल का मकसद सिर्फ ईदी देना नहीं, बल्कि बच्चों के अंदर तालीम के प्रति शौक और जागरूकता पैदा करना था। जहां आमतौर पर ईद के मौके पर बच्चों को पैसे या तोहफे दिए जाते हैं, वहीं “कलम की ईदी” ने इस परंपरा को एक नई दिशा दी। यह कदम इस बात का प्रतीक बना कि असली दौलत इल्म है, जो इंसान को कामयाबी और समाज को तरक्की की राह दिखाती है। तकरीब के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कलम हासिल करते ही उनके चेहरों पर खुशी और एक नई उम्मीद की झलक साफ नजर आई। फाउंडेशन के जिम्मेदारान ने इस मौके पर बच्चों और उनके वालिदैन को तालीम की अहमियत से रूबरू कराया और उन्हें बेहतर मुस्तकबिल के लिए तैयार होने की नसीहत दी।

जिला अध्यक्ष मोहम्मद अलीम ने अपने खिताब में कहा कि, “अगर हमें अपने समाज को मजबूत और तरक्की याफ्ता बनाना है, तो हमें तालीम को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाना होगा।” उन्होंने वालिदैन से गुजारिश की कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी न आने दें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हमेशा हौसला अफजाई करें।
इस मौके पर फाउंडेशन के जिला सचिव नईम खान, अख्तर अली, आवेज खान, हैदर अली, सलमान मिर्ज़ा, मुकीम खान और अन्य अरकान और शहर के मुअज्जिज अफराद भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल को खूब सराहा और इसे समाज में तालीमी बेदारी लाने की एक अहम कोशिश बताया।
ईद के इस मुबारक मौके पर “कलम की ईदी” की यह पहल न सिर्फ एक अनोखी मिसाल बनकर उभरी, बल्कि यह पैगाम भी दे गई कि खुशियों का असली मायना वही है, जो इल्म के जरिए समाज को रोशन करे।