Home Blog Page 22

रतनपुर–कोटा मार्ग पर घंटों जाम, सड़क पर गिरा हाई वोल्टेज तार

0

⚡ रतनपुर–कोटा मार्ग पर घंटों जाम, सड़क पर गिरा हाई वोल्टेज तार

 बिलासपुर ब्यूरो चीफ मोहिनीश सिह राजपूत की खास रिपोर्ट रतनपुर। रतनपुर से कोटा जाने वाले मुख्य मार्ग पर बिजली का हाई वोल्टेज तार गिरने से सड़क पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। तार गिरने के बाद मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों में दहशत का माहौल देखा गया।

सड़क पर बिजली का तार गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिजली का तार सड़क पर गिरने के बाद भी जिम्मेदार विभाग की टीम समय पर मौके पर क्यों नहीं पहुंची?

अगर समय रहते तार को नहीं हटाया गया तो बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। आखिर इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा?

राहगीरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कब तक?

विद्युत विभाग की लापरवाही पर उठ रहे गंभीर सवाल।

रतनपुर–कोटा मार्ग पर घंटों जाम, सड़क पर गिरा हाई वोल्टेज तार

मल्हार के सरकारी स्कूल में हड़कंप: प्राचार्य पर अवैध वसूली, गाली-गलौज और छात्राओं से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप

0

मल्हार के सरकारी स्कूल में हड़कंप: प्राचार्य पर अवैध वसूली, गाली-गलौज और छात्राओं से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

मल्हार। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं से जुड़ी शिकायतों ने विद्यालय की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार विद्यालय के प्राचार्य पर अवैध वसूली, गाली-गलौज, अश्लील टिप्पणियां करने और छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत मिलने के बाद संबंधित पक्ष विद्यालय पहुंचा और छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी परेशानियां सामने रखीं और मामले में न्याय की मांग की। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि विद्यार्थियों की आवाज को दबाने के बजाय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

आरोप लगे तो मौके से नदारद मिले प्राचार्य व शिक्षक!

मामले में जिन प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों पर आरोप लगाए गए हैं, वे मौके पर मौजूद नहीं थे। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि छात्रों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की सच्चाई क्या है और शिक्षा विभाग इस मामले में कब तक जांच शुरू करेगा?

छात्राओं से जुड़े आरोपों को देखते हुए मामला और भी संवेदनशील हो जाता है। अब निगाहें शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या विभाग निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगा या मामला महज शिकायत बनकर फाइलों में दब जाएगा?

श्री रामगोपाल गर्ग (IPS) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर ने किया पुलिस लाइन/SP कार्यालय जांजगीर का वार्षिक निरीक्षण

0

 श्री रामगोपाल गर्ग (IPS) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर ने किया पुलिस लाइन/SP कार्यालय जांजगीर का वार्षिक निरीक्षण

* *वार्षिक निरीक्षण में आईजी का सख्त संदेश—बेहतर पुलिसिंग, संवेदनशील व्यवहार और अपराध पर प्रभावी कार्रवाई पर जोर-*

* *—पुलिस दरबार का भी आयोजन कर, सुनी समस्याएं, पुलिसकर्मियों को बेहतर पुलिसिंग का दिया मंत्र*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा * *परेड निरीक्षण समाप्ति उपरांत आईजी ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से किया मुलाकात, बढ़ाया हौसला, मेहनत-लगन से तैयारी और बेहतर खान-पान रखने के संबंध में दिए आवश्यक सुझाव*

* *पुलिस लाइन में पुलिस जिम का एवं यातायात शाखा भवन के जीर्णोद्धार का किया शुभारंभ*

* *जिले के राहवीर से सड़क सुरक्षा मितान से लेकर पुलिस बूथ मितान एवं महिला कमांडो तक सम्मानित, आईजी ने कहा—जनसहयोग से मजबूत होगी पुलिसिंग*

* *कार्यक्रम के दौरान आईजी ने सायबर सुरक्षा का मंत्र—डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी व अनजान लिंक से रहें सावधान, OTP एवं निजी जानकारी साझा न करने की अपील*

* *बाद थाना चांपा का किया निरीक्षण, थाना प्रभारी को दियें सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्यवाही करने एवं पुराने लंबित प्रकरणों, शिकायतों की निकाल, तथा जुआ, सट्टा, अवैध शराब पर प्रभावी अंकुश के सख्त निर्देश*

*पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग (IPS)* द्वारा आज दिनांक 06.10.26 को सुबह जिला जांजगीर -चांपा पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन जांजगीर में परेड की सलामी लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन एवं परेड का निरीक्षण किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

*पुलिस दरबार में सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं*

परेड के पश्चात पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस दरबार का आयोजन किया गया। आईजी श्री गर्ग ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रोत्साहित करते हुए थाना -चौकी में आने वाले पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ उचित निराकरण करने और उनके साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए।

थाना-चौकी प्रभारियों को अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जुआ-सट्टा एवं अवैध शराब के विरुद्ध अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में कानून- व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

*वाहन, स्टोर एवं आर्म्स शाखा का किया निरीक्षण*

आईजी द्वारा रक्षित केंद्र की वाहन शाखा, स्टोर शाखा एवं आर्म्स शाखा का निरीक्षण किया गया। वाहनों एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए। स्टोर में उपलब्ध सामग्री का व्यवस्थित रखरखाव एवं समय पर वितरण सुनिश्चित करने तथा आर्म्स शाखा में हथियारों की सुरक्षित व्यवस्था और नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए गए।

*वार्षिक निरीक्षण के बाद आईजी ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से की मुलाकात*

वार्षिक निरीक्षण के पश्चात आईजी श्री गर्ग ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं को नियमित अध्ययन, कड़ी मेहनत एवं लगन से तैयारी करने तथा पौष्टिक खान-पान और शारीरिक फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की समझाइश दी।

*पुलिस लाइन जांजगीर में जिम पुलिस जिम एवं यातायात शाखा भवन के जीर्णोद्धार का किया शुभारंभ*

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान यातायात शाखा जांजगीर के जीर्णोद्धार किए गए भवन का उद्घाटन किया गया। साथ ही पुलिस लाइन जांजगीर में नवीन पुलिस जिम का शुभारंभ किया गया। पुलिसकर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य एवं फिटनेस को पुलिसिंग की कार्यक्षमता से जोड़ते हुए नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित किया गया।

*पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शाखाओं का भी लिया जायजा*

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं की जांच कर आवश्यक प्रविष्टियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित पेंशन प्रकरण, विभागीय भविष्य निधि, निर्माण कार्य, बजट, न्यायालयीन प्रकरण, निलंबित अधिकारी -कर्मचारियों से संबंधित मामलों तथा अपील एवं अवकाश प्रकरणों की समीक्षा की गई। थाना-चौकी से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए गए।

*राहवीर, सड़क सुरक्षा मितान, पुलिस बूथ मितान एवं महिला कमांडो हुए सम्मानित*

ड्रीम पाइंट होटल जांजगीर में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के राहवीर, सड़क सुरक्षा मितान, पुलिस बूथ मितान एवं महिला कमांडो को पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा सम्मानित किया गया।

इस दौरान आईजी श्री गर्ग ने ‘राहवीर योजना’ की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक स्वैच्छिक नागरिक सहायता कार्यक्रम है। दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को सुरक्षित नजदीकी अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को ₹25,000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य यह भी सुनिश्चित करना है कि मदद के लिए आगे आने वाले नागरिक को अनावश्यक कानूनी कार्रवाई अथवा पूछताछ का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर पुलिस एवं आमजन के बीच सहयोग, सड़क सुरक्षा और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने में राहवीर, मितान एवं महिला कमांडो की भूमिका की सराहना की गई।

*थाना चांपा के निरीक्षण में आईजी ने दिए सख्त निर्देश*

वार्षिक निरीक्षण के दौरान आईजी श्री गर्ग ने थाना चांपा का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने, जुआ-सट्टा एवं अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करने कहा।

*इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS),* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार सहित जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

वीबी-जी रामजी योजना: 125 दिनों के रोजगार से अशोक साहू के परिवार को मिला आर्थिक संबल

0

वीबी-जी रामजी योजना: 125 दिनों के रोजगार से अशोक साहू के परिवार को मिला आर्थिक संबल

ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका का सहारा

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // ग्राम चमारी निवासी अशोक साहू के लिए विकसित भारत-जीरामजी योजना ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। योजना के तहत 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध होने से उन्हें स्थानीय स्तर पर काम का अवसर मिल रहा है, जिससे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत हो रही है। अशोक साहू ने बताया कि गांव में ही रोजगार मिलने से उन्हें काम की तलाश में बाहर जाने की आवश्यकता कम हुई है। 125 दिनों के रोजगार का प्रावधान ग्रामीण परिवारों के लिए नियमित आय और आजीविका की स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से मिलने वाला रोजगार परिवार की आर्थिक स्थिति को संभालने में मददगार है। स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होने से गांव में ही रहकर काम करने का अवसर मिल रहा है और परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है। विकसित भारत-जीरामजी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर स्थानीय स्तर पर आजीविका को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

*सेवा संकल्प अभियान के तहत चपोरा में महतारी सदन का लोकार्पण, सेवा सेतु में सुनीं जनसमस्याएं*

0

*सेवा संकल्प अभियान के तहत चपोरा में महतारी सदन का लोकार्पण, सेवा सेतु में सुनीं जनसमस्याएं*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कोटा विधानसभा क्षेत्र के चपोरा में महतारी सदन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर स्थानीय आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी ली।

इसके उपरांत ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से श्री तोखन साहू ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा। विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं को मौके पर सुना गया और समाधान की दिशा में पहल की गई।

श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

थाना चकरभाठा क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजी, नशाखोरी पर की गई कड़ी कार्यवाही

0

थाना चकरभाठा क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजी, नशाखोरी पर की गई कड़ी कार्यवाही

✨⚡ *04 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।* 

  *आरोपियो के नाम* :- 

01. सुरेंद्र यादव पिता रामबचन यादव उम्र 43 वर्ष पता जमुना कॉलोनी हरद थाना भालू मांडा जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश हालमुकाम चकरभाठा बस्ती बिलासपुर

02.दिलेश्वर कुर्रे पिता गजानंद कुर्रे उम्र 21 साल निवासी ग्राम सेवार थाना चकरभाठा बिलासपुर 

03.सागर कुर्रे पिता कैलाश करे उम्र 21 साल ग्राम सेवार थाना चकरभाठा बिलासपुर 

04.कैलाश कुर्रे पिता जोहन कुर्रे उम्र 50 साल ग्राम सेंवार थाना चकरभाठा बिलासपुर 

 संदीप साहू ब्यूरो  बिलासपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र मे शांति व्यवस्था कायम रखने, अशांति फैलाने वालों, मारपीट करने वाले,अड्डेबाजों , नशाखोरो पर कार्यवाही करने हेतु श्रीमान उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा निर्देश दिये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा के मार्गदर्शन में चकरभाठा पुलिस द्वारा 04 आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

🚨पुलिस जन अपील किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों/अपराध की सूचना तत्काल डायल 112 /थाना चकरभाठा में देकर सहयोग प्रदान करे।

ग्राम जेवरा में सीपत पुलिस की रेड एक आरोपी गिरफ्तार 

0

 ग्राम जेवरा में सीपत पुलिस की रेड एक आरोपी गिरफ्तार 

  ♦️ पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चेतना

      विरुद्ध नशा अभियान के तहत की गई कार्यवाही ⚡⚡

  ♦️ आरोपी से कुल 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब करीब 2400 रूपये का शराब जप्त

     कर आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल ⚡⚡

  ♦️ अवैध नशा के विरूद्ध सीपत पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी ⚡⚡

गिरफ्तार आरोपी – पंचराम नेताम पिता स्व भारत नेताम उम्र 56 साल निवासी जेवरा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर/विवरण इस प्रकार है कि नशे का अवैध व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत पुलिस द्वारा दिनांक 06.10.2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम जेवरा में रेड कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त कर शराब, बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की गई, जहां आरोपी पंचराम नेताम पिता स्व भारत नेताम उम्र 56 साल निवासी जेवरा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से कुल 12 लीटर कच्ची महुआ शराब को विधिवित जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

वीबी-जी रामजी योजना: 125 दिनों के रोजगार से सुनीता यादव को मिला अतिरिक्त आय का सहारा

0

वीबी-जी रामजी योजना: 125 दिनों के रोजगार से सुनीता यादव को मिला अतिरिक्त आय का सहारा

*बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों में हो रहा अतिरिक्त रोजगार का उपयोग*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // मुंगेली विकासखंड के ग्राम चमारी निवासी सुनीता यादव के लिए वीबी-जी रामजी योजना ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने और परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। योजना के तहत अब 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध होने से उन्हें पहले की तुलना में 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार मिल रहा है। सुनीता यादव ने बताया कि पहले 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन वीबी-जी रामजी योजना के तहत अब 125 दिनों का रोजगार मिलने से उन्हें 25 दिन अतिरिक्त काम करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। अतिरिक्त रोजगार से मिलने वाली मजदूरी उनके परिवार के लिए आर्थिक रूप से काफी उपयोगी साबित हो रही है।

सुनीता ने बताया कि रोजगार से प्राप्त मजदूरी राशि का उपयोग वह अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। अतिरिक्त रोजगार मिलने से परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहयोग मिल रहा है और बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने में भी मदद मिल रही है। गांव में ही रोजगार का अवसर मिलने से ग्रामीण परिवारों को आजीविका के लिए स्थानीय स्तर पर काम उपलब्ध हो रहा है। सुनीता के लिए योजना के तहत मिले अतिरिक्त 25 दिनों का रोजगार परिवार की आय को सहारा देने और भविष्य की जरूरतों के लिए आर्थिक आधार मजबूत करने में उपयोगी साबित हो रहा है। सुनीता यादव ने 125 दिनों के रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने वाली योजना के संचालन के लिए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के रोजगार अवसर ग्रामीण परिवारों के लिए काफी उपयोगी हैं।

*आयुर्वेद चिकित्सा और जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. कुमुदिनी पटेल को राष्ट्रीय युवा वैद्य पुरस्कार*

0

*पुणे में ‘वैद्य अनघा गोगटे युवा वैद्य पुरस्कार 2026’ से हुईं सम्मानित*

*देशभर से चयनित एकमात्र महिला आयुर्वेद चिकित्सक*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली-— आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान, दर्द प्रबंधन एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शासकीय आयुर्वेद औषधालय सिंघरी (बिल्हा) में पदस्थ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी पटेल को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ‘वैद्य अनघा गोगटे युवा वैद्य पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान 04 अक्टूबर को पुणे में वैद्य गोगटे मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार ‘मानस रोग 3.0’ के दौरान प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में डॉ. कुमुदिनी पटेल को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र, 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान के लिए डॉ. पटेल का चयन आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर सेवाभाव, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, विद्धकर्म एवं अग्निकर्म के माध्यम से दर्द प्रबंधन, निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के आयोजन, अनुसंधान कार्य तथा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में उनके योगदान के आधार पर किया गया।
इस राष्ट्रीय सम्मान की एक विशेष उपलब्धि यह भी रही कि देशभर से चयनित चिकित्सकों में डॉ. कुमुदिनी पटेल एकमात्र महिला आयुर्वेद चिकित्सक रहीं। उनके इस चयन ने न केवल आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उनके कार्यों को राष्ट्रीय पहचान दिलाई, बल्कि बिलासपुर संभाग और छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव का विषय बना है। डॉ. पटेल लंबे समय से आयुर्वेद चिकित्सा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ-साथ ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के कार्यों से जुड़ी रही हैं। उन्होंने चिकित्सा सेवा को केवल अस्पताल या औषधालय तक सीमित न रखते हुए ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

*दर्द प्रबंधन में विद्धकर्म और अग्निकर्म का उपयोग*

डॉ. कुमुदिनी पटेल द्वारा आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों विद्धकर्म एवं अग्निकर्म के माध्यम से दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में भी कार्य किया जा रहा है। इन पद्धतियों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के साथ उन्होंने आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा विधियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया है।
इसके साथ ही शोध कार्यों एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। चिकित्सा सेवा, अनुसंधान और शिक्षण—इन तीनों क्षेत्रों में योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर के इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

*‘समाज के अंतिम व्यक्ति तक आयुर्वेद सेवा पहुंचाना मेरा संकल्प’*

राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डॉ. कुमुदिनी पटेल ने अपनी उपलब्धि को भगवान धन्वंतरि एवं अपने गुरुजनों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि से अधिक आयुर्वेद चिकित्सा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान उन्हें आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
डॉ. कुमुदिनी पटेल को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. वाई.एस. ध्रुव सहित आयुष विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों, साथी चिकित्सकों एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवा चिकित्सकों के लिए प्रेरणादायी है। उल्लेखनीय है कि डॉ. कुमुदिनी पटेल जरहागांव तहसीलदार शेखर पटेल की धर्मपत्नी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से उनके परिवार, क्षेत्र और जिले में भी हर्ष का माहौल है।

विद्युत विभाग की अनदेखी से कोटा मार्केट में दुकानदारों की जान पर खतरा

0

विद्युत विभाग की अनदेखी से कोटा मार्केट में दुकानदारों की जान पर खतरा

कई बार गायों को करंट लगने की जानकारी, फिर भी विभाग मौन—जिम्मेदार कौन?

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

कोटा। कोटा मार्केट में विद्युत विभाग की लापरवाही और अनदेखी को लेकर दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली व्यवस्था से जुड़े खतरे के कारण कई बार गायों को करंट लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

दुकानदारों का कहना है कि जिस जगह पर वे रोज अपनी दुकानें संचालित करते हैं, वहीं विद्युत व्यवस्था के कारण उनकी जान को खतरा बना हुआ है। हादसे की आशंका के बीच दुकानदार अपनी दुकानें चलाने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब पशुओं तक को करंट लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, तो क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया और कोई दुकानदार या राहगीर इसकी चपेट में आता है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?

दुकानदारों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कर खतरनाक विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।