Home Blog Page 14

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए उदाहरण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

0

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए उदाहरण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

*वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की मजबूत विकास दर देश की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था और प्रभावी आर्थिक नीतियों का प्रमाण : मुख्यमंत्री*

*आईएमएफ ने वर्ष 2026 और 2027 में भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत रहने का जताया अनुमान*

*विकसित भारत @2047 के संकल्प को मजबूती दे रही देश की तेज आर्थिक प्रगति : मुख्यमंत्री श्री साय*

 आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा भारत की आर्थिक विकास दर को लेकर जारी अनुमान पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में नया भारत वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद आर्थिक प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आईएमएफ द्वारा वर्ष 2026 और 2027 में भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि वर्ष 2026 में वैश्विक विकास दर मात्र 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह अंतर भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती, निरंतरता और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने की क्षमता को रेखांकित करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बीते वर्षों में किए गए व्यापक आर्थिक सुधारों, अधोसंरचना में ऐतिहासिक निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था के विस्तार, विनिर्माण को प्रोत्साहन और उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण ने देश की विकास यात्रा को नई गति प्रदान की है। भारत आज न केवल दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत की यह तेज आर्थिक प्रगति ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश के मजबूत कदमों का परिचायक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण की यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ भी अपनी पूरी सामर्थ्य के साथ सहभागी है। राज्य सरकार ‘विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़’ के ध्येय के अनुरूप निवेश, उद्योग, अधोसंरचना, रोजगार और नवाचार को गति देते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

*मुंगेली जिले में अब 113 धान उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी, तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक*

0

*धान खरीदी प्रभारी एवं ऑपरेटरों को दिए गए आवश्यक निर्देश*

*एग्रीस्टैक पोर्टल पर शेष किसानों का पंजीयन समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव ने आज जिला कलेक्टोरेट कस्थित जनदर्शन सभाकक्ष में धान खरीदी प्रभारियों एवं ऑपरेटरों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करने, किसानों का पंजीयन पूर्ण कराने तथा खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिले में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 08 नवीन धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए जा रहे हैं। इससे जिले में पहले से संचालित 105 धान उपार्जन केंद्रों की संख्या बढ़कर अब 113 हो जाएगी। नवीन केंद्र प्रारंभ होने से संबंधित क्षेत्रों के किसानों को धान विक्रय के लिए सुविधा मिलेगी तथा खरीदी व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

*एग्रीस्टैक पोर्टल पर शेष किसानों का पंजीयन समय-सीमा में करने के निर्देश*

बैठक में एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन से शेष रह गए किसानों का पंजीयन 25 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। अपर कलेक्टर ने धान खरीदी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने केंद्रों से संबंधित किसानों की पंजीयन स्थिति की समीक्षा करें तथा पात्र किसानों का पंजीयन निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करें। इसके साथ ही ऋण लेने वाले किसानों के ऋण संबंधी विवरण की पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। नवीन धान खरीदी केंद्रों में स्थल एवं कर्मचारियों का चयन समय पर पूरा करने तथा सभी केंद्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

*केंद्रों में कंप्यूटर, इंटरनेट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश*

धान खरीदी कार्य को व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए सभी उपार्जन केंद्रों में कंप्यूटर, इंटरनेट, इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बांट, नमी मापक यंत्र तथा विद्युत एवं पेयजल की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही केंद्रों में फड़ की साफ-सफाई सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले पूरी करने को कहा गया।
बैठक में निर्धारित तिथि पर सभी केंद्रों में ट्रायल धान खरीदी अनिवार्य रूप से कराने तथा नमी मापक यंत्रों का कैलिब्रेशन एवं कांटा-बांट का सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को धान खरीदी की तैयारियों के लिए पूर्व में जारी चेकलिस्ट के अनुसार सभी बिंदुओं की जांच कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने को कहा गया।
बैठक में पीसीएसएपी (PCSAP) पोर्टल पर धान खरीदी के 16 बिंदुओं से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा अंतिम डाटा की सही प्रविष्टि करने के निर्देश दिए गए। संबंधित जानकारी के साथ स्पष्ट फोटो एवं आवश्यक प्रमाण-पत्र अपलोड करने को कहा गया। साथ ही पोर्टल पर निर्धारित मानकों के अनुरूप जानकारी दर्ज करने और ग्रेडिंग में सुधार के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, ताकि पिछले वर्ष की तरह कम ग्रेड प्राप्त होने की स्थिति की पुनरावृत्ति न हो। धान खरीदी कार्य में नियोजित कर्मचारियों एवं हमालों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, उनकी सूची तैयार करने तथा बीमा संबंधी प्रक्रिया के लिए नियोजित व्यक्तियों की सूची निर्धारित समय-सीमा में विपणन संघ को भेजने के निर्देश दिए गए। संबंधित पोर्टल पर भी आवश्यक प्रविष्टियां समय पर पूर्ण करने को कहा गया।

*धान के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करें*

धान की सुरक्षित रखरखाव एवं भंडारण व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तारपोलिन, ड्रेनेज सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता धान खरीदी शुरू होने से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आवश्यक सामग्रियों की खरीदी भंडार क्रय नियमों के अनुसार करने तथा बारदाने की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। प्राप्त, उपयोग किए गए और शेष बारदाने का व्यवस्थित रिकॉर्ड संधारित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि धान खरीदी से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं, ताकि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।
इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी पंकज सेतपाल, नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक
सन्तोष सिंह ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी
निशा फूंके सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं धान खरीदी केंद्रों के प्रभारी और ऑपरेटर उपस्थित रहे।

पंडरिया में ‘गरबा गुंजन महोत्सव 2026’ का भव्य शुभारंभ, विधायक भावना बोहरा ने की माता रानी की पूजा-अर्चना गरबा की धुन पर झूमे प्रतिभागी भक्ति, उल्लास और नारी शक्ति के रंग में रंगा आयोजन स्थल पंडरिया नवरात्रि के पावन अवसर पर स्वर्णा लेडीज ग्रुप, पंडरिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘गरबा गुंजन महोत्सव 2026’ का सोमवार, 12 अक्टूबर को अत्यंत उत्साह और भक्तिमय वातावरण में भव्य शुभारंभ

0

पंडरिया में ‘गरबा गुंजन महोत्सव 2026’ का भव्य शुभारंभ, विधायक भावना बोहरा ने की माता रानी की पूजा-अर्चना गरबा की धुन पर झूमे प्रतिभागी भक्ति, उल्लास और नारी शक्ति के रंग में रंगा आयोजन स्थल पंडरिया नवरात्रि के पावन अवसर पर स्वर्णा लेडीज ग्रुप, पंडरिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘गरबा गुंजन महोत्सव 2026’ का सोमवार, 12 अक्टूबर को अत्यंत उत्साह और भक्तिमय वातावरण में भव्य शुभारंभ

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने माता रानी की पूजा-अर्चना व आरती कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और सर्वमंगल की कामना की इसके बाद उन्होंने गरबा की मधुर धुनों पर प्रतिभागियों के साथ स्वयं ताल से ताल मिलाते हुए गरबा नृत्य का आनंद लिया सांस्कृतिक धरोहर और आपसी सौहार्द का प्रतीक समारोह को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने इस सफल आयोजन के लिए स्वर्णा लेडीज ग्रुप की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं लगातार चौथे वर्ष आयोजित हो रहा महोत्सव स्वर्णा लेडीज ग्रुप की अध्यक्ष मीनू छाबड़ा एवं संयोजक उमा पाठक के नेतृत्व में यह महोत्सव लगातार चौथे वर्ष अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। इस वर्ष महोत्सव में 150 से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया है।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना तथा भारतीय लोकनृत्य और संस्कृति को प्रोत्साहित करना है आकर्षण का केंद्र बनीं प्रस्तुतियां और भव्य सजावट पारंपरिक परिधान: रंग-बिरंगे पारंपरिक गुजराती व राजस्थानी परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने अपनी शानदार और लयबद्ध प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया विशेष प्रस्तुतियां आने वाले दिनों में महाआरती, गरबा प्रतियोगिताएं, भव्य झांकियां और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला कुर्रे, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, मंडल अध्यक्ष रवीश ठाकुर, हरीश जैन सहित स्वर्णा लेडीज ग्रुप की समस्त सदस्याएं और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

————————–

अत्रि प्रताप सिंह प्रवक्ता छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला मुंगेली ने बताया कि….

0

अत्रि प्रताप सिंह प्रवक्ता छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला मुंगेली ने बताया कि….

 कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला मुंगेली के जिला संयोजक चुनाव प्रकिया शुरू

बैठक क्रमांक – 07 | दिनांक 12/10/2026

दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को जनदर्शन सभा कक्ष, मुंगेली में फेडरेशन की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिला प्रवक्ता श्री अत्रि प्रताप सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर 2026 तक जिला संयोजक का चयन किया जाना है।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि –

जिला संयोजक का निर्वाचन / चुनाव प्रक्रिया दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे आयोजित की जाएगी।

इस चुनाव प्रक्रिया में प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी जिसमें

1 पवन शर्मा

2 सुनील कौशिक

3 रोहित तिवारी

4 विवेक दुबे

5 रविन्द्र राठौर

6 अश्विनी चेलक प्रमुख रूप से चुनाव प्रवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे।

चुनाव बैठक के मुख्य विषय / एजेंडा :

1. जिला संयोजक का निर्वाचन

2. संगठन विस्तार पर चर्चा

3. जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति

4. सभी संगठनों में आपसी तालमेल बनाना

5. कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों के निपटारे हेतु प्रयास

बैठक में जिले के 22 संगठनों के अध्यक्ष / पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने 23 अक्टूबर को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की सहमति दी।

दिनांक -23/10/26

स्थान – कलेक्ट्रेड मुंगेली

समय – दोपहर 1:00 बजे

मुंगेली, 12 अक्टूबर 2026 – आज कलेक्ड्रेड परिसर मुंगेली में दोपहर 3:00 बजे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की आवश्यक संगठनात्मक बैठक जय मंगल ध्रुव जिला संयोजक मुंगेली की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में जिले के सभी मान्यता प्राप्त संगठनों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा ने जानकारी दी कि प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में 30 अक्टूबर 2026 तक जिला संयोजक का चयन किया जाना है।

बैठक में उपस्थित 22 जिलाध्यक्ष पदाधिकारी –

1. श्री जयमंगल सिंह ध्रुव – राजपत्रित संघ

2. श्री बिन्दु भारकर – छ.ग. प्र. तृ. वर्ग शास. संघ

3. श्री अत्रि प्रताप सिंह – छ.ग. शिक्षक संघ

4. श्री अनिल कुर्रे – क्रांतिकारी शिक्षक संघ

5. श्री एम.ए. रिजवी – लिपिक संघ

6. श्री अश्वनी बंजारा – छ.ग. कर्मचारी कांग्रेस

7. श्री धर्मेन्द्र निर्मलकर – छ.ग. राज्य छात्रावास संघ

8. श्री डोम प्रकाश कश्यप – स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ

9. श्री दिनेश निर्मलकर – प्रधान पाठक संघ

10. श्री नरोत्तम प्रसाद यादव – चतुर्थ वर्ग शास. संघ

11. श्री अवधेश शुक्ला – पेंशनर संघ

12. श्री धनूलाल भास्कर – तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ

13. श्री संतोष मिश्रा – छ.ग. लिपिक वर्ग

14. श्री योगेश साहू – पंचायत सचिव

15. श्री देवेन्द्र देवांगन – नगरीय निकाय संघ

16. श्री पारस नाथ

17. श्री विष्णु सिंह राजपूत – पंचायत सचिव

18. श्री महादेव यादव- राजपत्रित

19. श्री कृष्ण कुमार वर्मा – छ.ग. प्र. तृ. वर्ग

20. श्री प्रभात कुमार तिवारी

21. श्री संतोष मिश्रा – अध्यक्ष छ.ग. लिपिक वर्ग

22. श्री रमन सिंह ठाकुर – अध्यक्ष ई.जी. वाहन चालक संघ मुंगेली

विनीत :

छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला मुंगेली

48 घंटे के भीतर त्वरित कार्यवाही, ग्राम लीलापुर निर्माणाधीन हाई स्कूल से सरिया चोरी करने वाले 05 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0

48 घंटे के भीतर त्वरित कार्यवाही, ग्राम लीलापुर निर्माणाधीन हाई स्कूल से सरिया चोरी करने वाले 05 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

➡️ *ग्राम लीलापुर स्थित निर्माणाधीन हाई स्कूल से 20 बंडल सरिया चोरी करने के मामले में 05 आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

➡️ *आरोपियों के कब्जे से चोरी के 20 बंडल सरिया कीमती 84,435 एवं घटना में प्रयुक्त नीले रंग का स्वराज 735 ट्रैक्टर जप्त कीमती 2 लाख 60 हजार, लगभग 3 लाख 44 हजार 435 रूपये की संपत्ति जप्त*

     

    मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली/चौकी डिण्डौरी :-* प्रार्थी विवेक सिंह, निवासी गांधीडीह, विनय विहार कॉलोनी लोरमी द्वारा चौकी डिंडौरी, थाना चिल्फी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आर.जे. कंस्ट्रक्शन द्वारा ग्राम लीलापुर में हाई स्कूल भवन का निर्माण कराया जा रहा है, निर्माणाधीन भवन के सामने रखे अग्रोहा कंपनी के 10 एम.एम. के 24 बंडल सरिया (छड़) को अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 09 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि चोरी कर लिया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 143/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में चौकी डिंडौरी पुलिस की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर चोरी गए सरिया एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी किया गया।

विवेचना पतासाजी के दौरान पता चला कि चोरी किए गए कुल 20 बंडल सरिया को ट्रैक्टर के माध्यम से ले जाया गया था, पुलिस टीम ने प्रत्यक्ष जानकारी, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी माध्यमों से पतासाजी करते हुए थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम क्षेत्र के आरोपियों की पहचान की गई। संदेही रवि कुमार धुर्वे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथी शुभम सिंह, जयकुमार पोर्ते, राहुल सिंह, विरेन्द्र कुमार मरकाम के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया गया सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर दिनांक घटना को अपराध कारित करना स्वीकार करने पर आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए 20 बंडल सरिया कीमती 84435 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त नीले रंग का स्वराज 735 ट्रैक्टर, क्रमांक सीजी 09 जेएस 4880 कीमती 2 लाख 60 हजार रूपये को जप्त कर मामले में संलिप्त पाए जाने पर आरोपीगण 1. रवि कुमार धुर्वे, उम्र 27 वर्ष, निवासी खैरडोंगरी, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम, 2. शुभम सिंह धुर्वे, उम्र 25 वर्ष, निवासी खैरडोंगरी, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम, 3. जय कुमार पोर्ते, उम्र 27 वर्ष, निवासी खैरडोंगरी, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम, 4. राहुल सिंह धुर्वे, उम्र 24 वर्ष, निवासी खैरडोंगरी, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम, 5. विरेन्द्र कुमार मरकाम, उम्र 22 वर्ष, निवासी मदनपुर, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम सभी आरोपियों को दिनांक 12.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी प्रउप निरी. हर्षा वर्मा, उप निरी.मान सिंह, प्र.आर.श्याम डहरिया,गुलाब सिंह आर.पवन गंधर्व, संजय पात्रे का अहम भूमिका रही।

विकसित भारत 2047 अंतर्गत 14 अक्टूबर को होगा ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम

0

विकसित भारत 2047 अंतर्गत 14 अक्टूबर को होगा ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम

*जनदर्शन हॉल में युवाओं से विकास, लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण के विषयों पर होगी परिचर्चा*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत विजन 2047’ से जोड़ने तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11.45 बजे से जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन सभाकक्ष में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर होंगे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभाशाली एवं ऊर्जावान युवा शामिल होकर राष्ट्र निर्माण, विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के कक्षा 9वीं से 11वीं तक के मेधावी विद्यार्थी, महाविद्यालयीन प्रावीण्य छात्र, कला, साहित्य, संस्कृति एवं खेल के क्षेत्र में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले युवा शामिल होंगे। इसके साथ ही खेल अकादमियों के प्रशिक्षणार्थी, यूपीएससी एवं सीजीपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के विद्यार्थी भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थी, छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी, दिव्यांगजनों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि लगभग 02 घंटे 10 मिनट की अवधि वाले इस कार्यक्रम में आमंत्रित तीन विषय विशेषज्ञों के लिए 01 घंटा 30 मिनट निर्धारित किया गया है, जबकि युवाओं के साथ संवाद, प्रश्नोत्तर एवं सुझाव के लिए 40 मिनट का समय रखा गया है। परिचर्चा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी कार्यों, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ तथा ‘विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत’ के निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को देश और प्रदेश के विकास की प्राथमिकताओं से जोड़ने, उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करने तथा विकास प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा।

पंजीकृत श्रमिकों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायतों में लग रहा ई-केवाईसी शिविर

0

पंजीकृत श्रमिकों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायतों में लग रहा ई-केवाईसी शिविर

*आधार कार्ड और श्रम पंजीयन रिकॉर्ड का किया जा रहा सत्यापन*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // पंजीकृत निर्माण एवं असंगठित श्रमिकों की सुविधा के लिए जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ई-केवाईसी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से श्रमिकों के पंजीयन रिकॉर्ड का आधार कार्ड में दर्ज जानकारी से मिलान कर आवश्यक संशोधन किया जाएगा, ताकि श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में उन्हें परेशानी न हो। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू करने से पहले श्रमिकों के पंजीयन विवरण का आधार कार्ड में दर्ज जानकारी के अनुसार सत्यापन किया जाएगा। यदि आधार कार्ड और श्रम पंजीयन रिकॉर्ड में नाम, जन्मतिथि या लिंग संबंधी जानकारी में अंतर पाया जाता है, तो संबंधित श्रमिक को विवरण में आवश्यक सुधार कराना होगा। विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है।

श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुंगेली, लोरमी और पथरिया विकासखंड की ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा वीएलई (सीएससी संचालक) उपस्थित रहेंगे और श्रमिकों को सत्यापन एवं आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करेंगे। मुंगेली विकासखंड में 13 अक्टूबर को उमरिया, चंदली लोरमी, गोइन्द्री पथरिया, 14 एवं 15 अक्टूबर को चारभाठा मुंगेेली, झझपुरीकला लोरमी, गोइंद्रा पथरिया, 16 एवं 17 अक्टूबर को झूलना मुंगेली, सारिसताल लोरमी, जोता पथरिया, 21 अक्टूबर को खुजहा मुंगेली, घानाघाट लोरमी, सांवा पथरिया, 22 एवं 23 अक्टूबर को रींवापार मुंगेली, धनियाडोली लोरमी, टेंगनागढ़ पथरिया, 26 एवं 27 अक्टूबर को खुर्सी, अमलडीही लोरमी, कंचनपुर पथरिया तथा 28 एवं 29 अक्टूबर को मुढ़िया मुंगेली, तेलीखाम्ही लोरमी और टोनहीचुआ पथरिया में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सम्मान और समान अधिकारों का संदेश लेकर मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

0

सम्मान और समान अधिकारों का संदेश लेकर मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

*पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// बेटियों के संरक्षण, सम्मान और समान अधिकारों के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, दाबो में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बेटियों के अधिकारों, लैंगिक समानता और कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें जन्म लेने, शिक्षा प्राप्त करने और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को सामाजिक विषयों पर अपने विचार और रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिला। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से बालिका संरक्षण, बेटियों के महत्व और लैंगिक समानता के संदेश को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में अरावली टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवालिक टीम द्वितीय, उदयगिरी टीम तृतीय तथा नीलगिरी टीम चतुर्थ स्थान पर रही। छात्राओं की प्रस्तुतियों में बेटियों के प्रति सम्मान और समान अवसर की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से बालिकाओं के अधिकारों, संरक्षण और सुरक्षित भविष्य से जुड़े विषयों को चित्रों में उकेरा। प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की छात्रा दीक्षा दीवाकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कक्षा की अंशिका ने द्वितीय तथा कक्षा सातवीं की प्रियंका भास्कर ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं की चित्रकारी ने समाज में बेटियों को समान अवसर देने और उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं, विज्ञान संकाय की छात्रा मुस्कान कुर्रे ने कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम तथा बेटियों के समानता के अधिकार विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बालिकाओं को समान अधिकार देने और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को समझने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें स्वल्पाहार भी दिया गया। छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और भविष्य में परिवार, समाज तथा देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. गिरीश कुर्रे तथा जिला नोडल अधिकारी पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट डॉ. कमलेश कुमार, जिला आरएमएनसीएचए सलाहकार डॉ. अखिलेश कुमार बंजारे, पी.सी.पी.एन.डी.टी. के प्रभारी लिपिक श्रीमती सरस्वती बघेल, सचिवीय सहायक सुश्री आकांक्षा पात्रे, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो के प्राचार्य श्री डी.के. साहू, शिक्षक श्री प्रतीक ताम्रकार, श्री ए.के. पटेल, सुश्री एम. साकार, स्टाफ नर्स श्रीमती शिवानी दुबे सहित विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बिहान समूह से जुड़कर फुलेश्वरी गेंदले ने बढ़ाए आत्मनिर्भरता की ओर कदम

0

बिहान समूह से जुड़कर फुलेश्वरी गेंदले ने बढ़ाए आत्मनिर्भरता की ओर कदम

ऋण लेकर खोली वेल्डिंग दुकान, सिलाई कार्य से भी बना रहीं आजीविका का आधार*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // शासन की बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर आजीविका गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। समूहों के जरिए उपलब्ध ऋण सुविधा महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने और अपनी आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहयोग देती है। योजना से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं अपनी रुचि, हुनर और मेहनत के दम पर आजीविका के नए रास्ते तलाश रही हैं। इसी कड़ी में जिले के ग्राम बरछा निवासी श्रीमती फुलेश्वरी गेंदले ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया है। फुलेश्वरी गेंदले बिहान योजना के अंतर्गत समूह से जुड़ी हैं। उन्होंने समूह के माध्यम से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू करने की पहल की।

इस राशि का उपयोग करते हुए उन्होंने वेल्डिंग की दुकान खोली। इसके साथ ही वे सिलाई का कार्य भी करती हैं। इस प्रकार उन्होंने अपने हुनर और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए आजीविका के लिए दो अलग-अलग कार्यों को अपनाया है। फुलेश्वरी गेंदले ने बताया कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने और ऋण की सुविधा मिलने से उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिला। वेल्डिंग की दुकान खोलकर उन्होंने स्वरोजगार की दिशा में पहल की, वहीं सिलाई कार्य के माध्यम से भी अपनी दक्षता का उपयोग कर रही हैं। स्व-सहायता समूह महिलाओं को सामूहिक रूप से आगे बढ़ने, वित्तीय सहयोग प्राप्त करने और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। फुलेश्वरी की पहल इस बात का उदाहरण है कि उचित सहयोग और मेहनत से ग्रामीण महिलाएं अपने हुनर को आजीविका का माध्यम बना सकती हैं।

महतारी वंदन योजना: बेटी के भविष्य को संवार रहीं ग्राम करही की ममता साहू

0

महतारी वंदन योजना: बेटी के भविष्य को संवार रहीं ग्राम करही की ममता साहू

*सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते में जमा कर गढ़ रही बेटी का उज्जवल भविष्य*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, //  शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का उद्देश्य पात्र विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी आवश्यकताओं के लिए राशि का उपयोग कर सकें। योजना के तहत प्रतिमाह 01 हजार रूपए की राशि पात्र महिलाओं के बैंक खाते में अंतरित की जाती है। इसी कड़ी में ग्राम करही निवासी श्रीमती ममता साहू मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित बनाने में कर रही हैं। उन्हें योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 01 हजार रुपये की राशि प्राप्त होती है, जिसे वे अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा कर रही हैं।

ममता साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपनी बेटी के भविष्य के लिए बचत करने का एक अवसर भी है। वे इस राशि को नियमित रूप से सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रही हैं, ताकि भविष्य में बेटी की शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं के लिए आर्थिक संबल तैयार हो सके। वे नियमित बचत के माध्यम से वे अपनी बेटी के सपनों को साकार करने की दिशा में अभी से प्रयास कर रही हैं। ममता साहू ने योजना के संचालन के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।