NH-49 पर भीषण सड़क हादसा
लोकेशन: करूंमहू चौक, थाना मुलमुला,

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा जिले में नेशनल हाईवे-49 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा मुलमुला थाना क्षेत्र के करूंमहू चौक के पास देर रात हुआ, जहां तेज रफ्तार कार मालवाहक ट्रक के पीछे जा घुसी।
जानकारी के मुताबिक 26 तारीख की रात करीब 2:30 बजे जांजगीर से बिलासपुर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे मालवाहक ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश और दूसरा महाराष्ट्र का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है और परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल मुलमुला पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
