More

    *जुआ-सट्टा के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

    *◾ जुआ खेल रहे 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही।*
    *◾ थाना जरहागांव द्वारा जुआ खेल रहे आरोपी रामकुमार साहू एवं 06 अन्य के कब्जे से राशि 29230/- रूपये जप्त कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में।*

    *◾ थाना मुंगेली द्वारा भी जुआ खेल रहे आरोपी रमेश साहू एवं 08 अन्य के कब्जे से 4260/- रूपये जप्त कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही।*

    मुंगेली-जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जरहागांव एवं विशेष पुलिस टीम द्वारा मुखबिरों की सूचना पर ग्राम खम्हरिया में दबिश देकर जुआ खेल रहे कुल 07 आरोपी 1) रामकुमार साहू, 2) कृष्णकुमार कश्यप, 3) दीपक कश्यप, 4) विक्रांत कश्यप, 5) राजेन्द्र टंडन, 6) हैदर खान एवं 7) सुरेन्द्र परिहार के कब्जे से राशि 29230/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।
    इसी प्रकार थाना मुंगेली द्वारा ग्राम टेमरी गोठान के पास दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी रमेश साहू एवं 08 अन्य के कब्जे से राशि 4260/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।

    Trending News

    Technology