More

    *महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    * आरोपी मिथलेश बंजारे उम्र 46 वर्ष निवासी रहोद थाना शिवरीनारायण*

    *आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 506 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई*

    *महिला पर घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*।

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया थाना नवागढ़ उपस्थित आकर दिनांक 08.10.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई की प्रार्थिया अपने रिश्तेदार के घर गांव जा रही थी की आरोपी द्वारा सेमरा पास रास्ते में *पीड़िता को डरा धमका कर सुनसान जगह खेत की ओर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया किसी को बताने पर जान से मार दुंगा बोला लोक लाज की डर से प्रार्थिया किसी को नही बताई* कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना दौरान पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया है।

    विवेचना दौरान आरोपी मिथलेश बंजारे उम्र 46 साल निवासी राहोद थाना शिवरीनारायण को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा *आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*।

    उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे एवम प्रधान आर. तारीकेश पाण्डेय आर.जनक कश्यप बलराम यादव थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान

    Trending News

    Technology