More

    *लंबे समय से फरार स्थायी / गिरफ्तारी वारंट की तामीली हेतु जिला पुलिस द्वारा टीम गठित कर जिले में चलाया गया विशेष अभियान*

    *अभियान दौरान दिनाक 28.09.2023 से 29.09.23 तक को कुल 33 वारंटीयों की धरपकड़ में पुलिस टीम को मिली सफलता*

    *नियत पेशी दिनांक पर उपस्थित नहीं होने से माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था वारंट*

    *सभी वारंटीयों को गिरफ्तार कर किया गया संबंधित न्यायालयों में पेश*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-जिला पुलिस द्वारा *फरार स्थायी / गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु* विशेष अभियान दिनाक 28.09.2023 से 04.10.2023 तक 07 दिवस चालाया जा रहा है। जिसमें थाना चाम्पा, जांजगीर चौकी नैला हेतु एक टीम एवं थाना अकलतरा, बलौदा, मुलमुला पामगढ़ हेतु एक टीम का गठन किया गया है। *गठित टीमों के द्वारा दिनांक 28.09.2023 एवं 29.09.23 दो दिवस में 07 स्थायी वारंट एवं 26 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कर वारंटियों को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है*। जिसमें थाना पामगढ के 03 गिरफ्तारी, थाना मुलमुला 01 स्थायी वारंट एवं 04 गिरफ्तारी वारंट, थाना जांजगीर 03 स्थायी वारंट एवं 07 गिरफ्तारी वारंट, थाना चाम्पा 08 गिरफ्तारी वारंट, थाना अकलतरा 03 स्थायी वारंट एवं 04 गिरफ्तारी वारंट तामील कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

    उपरोक्त कार्यवाही में टीम के सदस्य सउनि रामप्रसाद बघेल, सउनि बी पी खाण्डेकर आर जीवन वैष्णव, संदीप मरावी, डिगेश्वर साहू, गोपाल राजवाड़े, यशवंत कश्यप, अंचल कटकवार का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology