*◾ 12.5 लीटर अवैध देशी शराब की गई जप्त।*
*◾ अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपी के विरूद्ध थाना मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया द्वारा की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।*
*◾ सार्वजनिक स्थान में शराब पीने वाले 01 व्यक्ति भी की गई थाना जरहागांव वैधानिक कार्यवाही।*

मुंगेली-जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपियों के विरूद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना मुंगेली द्वारा पथरिया मोड़ के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी कुलदीप वर्मा के कब्जे से 4.5 लीटर अवैध देशी शराब, थाना

लोरमी द्वारा नहर पुल के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी रामा तिवारी के कब्जे से 3.9 लीटर अवैध देशी शराब एवं थाना पथरिया द्वारा साप्ताहिक बाजार पथरिया में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी रंजित श्रीवास के कब्जे से 4.1 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वाले 01 आरोपी के विरूद्ध थाना जरहागांव द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई है।
