*⬛ थाना मुंगेली द्वारा आरोपी 01) लक्ष्मीनारायण सोनवानी, 02) अजय संवरा एवं 03) सिमोन मसीह को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।*
*⬛ आरोपियों के कब्जे से चोरी गए बर्तन कुल कीमती 20 हजार रूपये किया गया बरामद।*
*⬛ थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 382/2023 धारा 454, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

मुंगेली-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.09.2023 को प्रार्थी राजकुमार पटेल ने थाना मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 18.09.2023 को दोपहर लगभग 02 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर घर में रखेन बर्तन को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 382/2023 धारा 454, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण एवं मुखबिरों की सूचना पर संदेही आरोपी 01) लक्ष्मीनारायण सोनवानी, 02) अजय संवरा एवं 03) सिमोन मसीह को पकड़कर सघन पूछताछ किया गया, जिस पर आरोपियों द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार किये हैं एवं अरोपियों के कब्जे से 02 नग हण्डा, 03 नग हौला कुल कीमती 20000/- रूपये जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
