*◾ थाना चिल्फी में आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 156/2023 धारा 376, 509(ख) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

तिज राम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना चिल्फी में दिनांक 10.09.2023 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दाउकापा निवासी आशीष दिवाकर ने प्रार्थिया का आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दैहिक शोषण किया है कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 156/2023 धारा 376, 509(ख) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान चिल्फी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी आशीष दिवाकर को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण में विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी, प्रधान आरक्षक केकम सिंह आहिरे, आरक्षक देवचंद नवरंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
