बड़ी खबर | इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी की कोशिश, दोस्तों की फोटो लगाकर मांगे जा रहे पैसे!
दोस्त की DP लगाकर लोगों को बनाया जा रहा निशाना, पिता की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर मांगी रकम।

बिलासपुर ब्यूरो चीफ मोहनीश सिंह राजपूत
बिलासपुर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों के साथ ठगी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति को इंस्टाग्राम पर उसके ही दोस्त की फोटो लगी आईडी से मैसेज आया। फर्जी आईडी चलाने वाले व्यक्ति ने दोस्त बनकर बातचीत की और उसके पिता की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर पैसों की मांग की।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय साइबर ठगों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। ठग अब परिचितों और दोस्तों की फोटो का इस्तेमाल कर लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश कर रहे हैं।
⚠️ आम जनता से विशेष अपील
किसी भी अनजान या संदिग्ध इंस्टाग्राम आईडी से सावधान रहें।
दोस्त या रिश्तेदार के नाम से पैसे मांगे जाने पर पहले फोन करके पुष्टि करें।
बिना सत्यापन के किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर न करें।
फर्जी आईडी मिलने पर उसे रिपोर्ट और ब्लॉक करें।
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
सावधान रहें, सतर्क रहें! आपकी एक छोटी-सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई को नुकसान पहुंचा सकती है।
बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत

