Home Uncategorized बड़ी खबर | छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर सरकार का बड़ा एक्शन!...

बड़ी खबर | छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर सरकार का बड़ा एक्शन! 107 पटवारी निलंबित, 1007 पर ब्रेक इन सर्विस, 3931 को नोटिस और 95 का तबादला!

0
6

बड़ी खबर | छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर सरकार का बड़ा एक्शन!
107 पटवारी निलंबित, 1007 पर ब्रेक इन सर्विस, 3931 को नोटिस और 95 का तबादला!

बिलासपुर ब्यूरो चीफ मोहनीश सिंह राजपूत
छत्तीसगढ़। प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे पटवारियों के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। हड़ताल के बीच सरकार की ओर से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने की खबर सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के तहत 107 पटवारियों को निलंबित, 1007 पटवारियों पर ब्रेक इन सर्विस, 3931 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं 95 पटवारियों का तबादला भी किया गया है।
आखिर क्या है पूरा मामला?
पटवारियों की हड़ताल के चलते राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होने की स्थिति में सरकार ने यह कड़ा कदम उठाया है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश के पटवारी कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार की इस सख्ती के बाद पटवारियों की हड़ताल समाप्त होगी या आंदोलन और तेज होगा?
छत्तीसगढ़ की इस बड़ी कार्रवाई पर प्रदेशभर की निगाहें टिकी हुई हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here