Home अन्य खबरे बड़ी खबर | किसानों पर मौसम की मार का खतरा! 🌧️ 20...

बड़ी खबर | किसानों पर मौसम की मार का खतरा! 🌧️ 20 और 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी, किसानों को हो सकता है भारी नुकसान!

0
14

बड़ी खबर | किसानों पर मौसम की मार का खतरा! 🌧️
20 और 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी, किसानों को हो सकता है भारी नुकसान!

बिलासपुर ब्यूरो चीफ मोहनीश सिंह राजपूत….. 
बिलासपुर। मौसम विभाग ने 20 एवं 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
इस बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान की फसल और कटाई के बाद खुले में रखी धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
किसानों की बढ़ी चिंता
खेतों में कटी धान की फसल को सुरक्षित रखने की चुनौती।
खुले में रखी धान भीगने से हो सकती है खराब।
धान की गुणवत्ता और कीमत पर पड़ सकता है असर।
किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका।
किसानों से अपील
किसान भाई अपनी कटी हुई धान की फसल को तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखें। खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करें और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें।
सवाल: अगर बारिश से किसानों की मेहनत पर पानी फिरा, तो नुकसान की भरपाई कौन करेगा?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here