बड़ी खबर रतनपुर से अनाश ढाबा के पास खड़े ट्रेलर से डीजल चोरी, चोरों के हौसले बुलंद!

रतनपुर। रतनपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला अनाश ढाबा के पास का बताया जा रहा है, जहां खड़े एक ट्रेलर से अज्ञात चोरों द्वारा डीजल चोरी किए जाने की घटना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि चोरों ने बेखौफ होकर ट्रेलर को निशाना बनाया और डीजल चोरी कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद वाहन चालकों और आसपास के लोगों में चिंता का माहौल है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या क्षेत्र में पुलिस की गश्त पर्याप्त नहीं है या चोरों को कानून का कोई डर नहीं?
अब देखना होगा कि रतनपुर पुलिस इस मामले को कितनी गंभीरता से लेती है और डीजल चोरी करने वालों तक कब पहुंचती है।
जनता की मांग है कि पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
✍️ बिलासपुर ब्यूरो चीफ – मोहनीश सिंह राजपूत

