आवश्यक स्पष्टीकरण एवं खंडन

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-आज दिनांक 02 नवंबर 2026 को कोटमी पुलिस चौकी से संबंधित आरोप-प्रत्यारोप की खबर प्रकाशित की गई थी। उक्त समाचार को तैयार करने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक माध्यम एवं नए टाइपिस्ट के संबंधी त्रुटियों के कारण कुछ नामों एवं तथ्यों में अनजाने में गलतियां हो गई थीं।
चैनल प्रबंधन उक्त त्रुटियों को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट करना चाहता है कि समाचार में हुई ये गलतियां अनजाने में हुई हैं। हमारा उद्देश्य किसी भी व्यक्ति की छवि धूमिल करना अथवा किसी के विरुद्ध भ्रामक जानकारी प्रसारित करना नहीं था।
इस त्रुटि के लिए चैनल की ओर से खेद व्यक्त किया जाता है। साथ ही संबंधित सभी व्यक्तियों से अनुरोध है कि प्रकाशित खबर में हुई गलतियों को सुधार के रूप में स्वीकार करें।

