Home अन्य खबरे पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी के विरूद्ध हिर्री पुलिस की...

पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी के विरूद्ध हिर्री पुलिस की त्वरित कार्यवाही

0
4

ऽ पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी के विरूद्ध हिर्री पुलिस की त्वरित कार्यवाही

ऽ एफआईआर के चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

ऽ आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया   

अपराध क्रमांक 303/2026 धारा – 109, 92 बीएनएस

दिनांक घटना समय:- 29.09.2026 के रात्रि 10ः00 बजे

घटना स्थल :- ग्राम बोड़सरा थाना हिर्री जिला बिलासपुर

  आरोपी:- आशीष कौशिक पिता शिवकलेश कौशिक उम्र 31 साल साकिन बोड़सरा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर/मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.10.2026 को प्रार्थी आदित्य कौशिक पिता दिलीप कौशिक उम्र 24 साल निवासी परसदा थाना चकरभाठा का एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया जिसमे उसके जीजा आशीष कौशिक द्वारा बहन सभ्या कौशिक को हत्या करने की नियत से मारपीट करने से उसके गर्भ के शिशु की मृत्यु हो जाने के संबंध मे लेख है आवेदन पत्र के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपी आशीष कौशिक के द्वारा धारा 109, 92 बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमान राजेश जोशी से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, थाना प्रभारी हिर्री पीएसआई लीलाधर देशमुख के नेतृत्व में टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी की तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध धारा सदर का जुर्म करना स्वीकार किये हैं। आरोपी आशीष कौशिक पिता शिवकलेश कौशिक उम्र 31 साल साकिन बोड़सरा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. को दिनांक 04.10.2026 के 13ः30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, प्रशिक्षु थाना प्रभारी पीएसआई लीलाधर देशमुख, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, प्र.आर. 1252 धर्मेन्द्र राजपूत, आर.क्र. 1375 सुखदेव प्रसाद कश्यप, आर.क्र. 1383 जितेन्द्र कुमार जगत का विशेष योगदान रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here