♦️ *चाकू से मारपीट करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।*
♦️ *आरोपी द्वारा प्रार्थी से शराब पीने के लिये पैसा मांगा नही देने पर चाकू से किया हमला।*
♦️ *तारबाहर पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार।*
—————————————————-
*नाम आरोपी- अनिकेश साहू उर्फ निक्की उर्फ बाला पिता धनीराम साहू उम्र 24 साल सा. डीपूपारा तालाब के पास तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग* . —————————————————-

⏩⏩⏩⏩बिलासपुर – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संतोष ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि प्रार्थी अपने घर के बाहर था उसी समय मोहल्ले का निक्की साहू ऊर्फ बाला शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने लगा जिसे मना करने पर मा बहन की अश्लील गाली गलौज कर हाथ मे रखे चाकू जैसे धारदार वस्तु मारपीट किया कि रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। उक्त घटना से श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया है जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर में टीम बनाकर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा था कि विवेचना दौरान उक्त आरोपी की पतासाजी की जा रही थी जो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग चाकू जप्त कर आरोपी को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, सउनि सजय शर्मा, आर. महेन्द्र सोनकर, आर नुरूल कादिर, आर. रूपलाल चंद्रा, आर भागीरथी गेदले का सराहनीय योगदान रहा।
