More

    *श्रावण मास में शिवभक्ति का दिव्य अवसर, अकलतरा में होगा शिवमहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक*

    *श्रावण मास में शिवभक्ति का दिव्य अवसर, अकलतरा में होगा शिवमहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक*

     मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। पावन श्रावण मास के अवसर पर श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ की आराधना एवं भक्ति का विशेष अवसर प्राप्त होने जा रहा है। श्री श्याम मनोहर मंदिर, अकलतरा में 17 अगस्त से 22 अगस्त तक गुरुदेव श्री माधवानंद जी महाराज (वृंदावन धाम) के सान्निध्य में प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।

    इस दौरान श्रद्धालु शिवमहापुराण की अमृतमयी कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

    आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर इस पावन धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है। रुद्राभिषेक हेतु यजमान सेवा प्राप्त करने के इच्छुक श्रद्धालुओं से शीघ्र संपर्क करने का आग्रह किया गया है।

    स्थान: श्री श्याम मनोहर मंदिर, अकलतरा

    अवधि: 17 अगस्त से 22 अगस्त तक

    Trending News

    Technology