More

    *यातायात जांजगीर-चांपा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई एक ही दिवस में 136 वाहन चालकों को पकड़ा,* 

     *यातायात जांजगीर-चांपा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई एक ही दिवस में 136 वाहन चालकों को पकड़ा,* 

    * *जिसमें 02 बुलेट वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर चालकों पर 05-05 हजार रुपए की चलानी कार्रवाई,*

    * *03 नाबालिक वाहन चालकों को पकड़ा, परिजनों को समझाइश, प्रत्येक पर 2000-2000 हजार रुपए की चलानी कार्रवाई*

    * *02 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा जिसके वाहन को जप्त किया गया, चालकों को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा*

    * *मोबाइल फोन से बात करते हुए 01 वाहन चालकों से 1000₹ रुपये का शमन शुल्क*

     मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-*सड़क सुरक्षा एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण पर जोर जांजगीर के चौक चौराहों पर बुलेट वाहन में मोडिफाई सैलेंसरो लगाने वाले चालकों पर कड़ी नजर*

    *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए यातायात नियमों का उलंघन करने वालों वाहन चालकों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

    इसी कड़ी में _*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार* के नेतृत्व में यातायात पुलिस जांजगीर- चांपा द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर लगे बुलेट एवं अन्य दोपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

    अभियान के दौरान जांजगीर मुख्यालय के विभिन्न चौक- चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच की गई। जांच के दौरान ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई, जिन्होंने अपने वाहनों में नियमों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरणों का उपयोग किया था। संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालानी कार्रवाई की गई तथा नियमानुसार मॉडिफाइड साइलेंसर हटाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की गई।

    मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाती है, बल्कि विद्यार्थियों, बुजुर्गों, मरीजों एवं आम नागरिकों को भी असुविधा होती है। इसके अतिरिक्त यह सड़क सुरक्षा की दृष्टि से भी अनुचित है तथा मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है।

    *नाबालिक वाहन चालकों* पर पुलिस का शिकंजा 03 नाबालिक वाहन चालकों को पकड़ा जिसके परिजनों को सख्त समझाइश प्रत्येक को 2000-2000 हजार रुपए की चलानी कार्रवाई।

    *शराबी वाहन चालकों* पर भी कार्रवाई, चेकिंग दौरान 02 शराबी वाहन चालक पकड़ाए, वाहन जप्ता, न्यायालय पेश किया जाएगा।

    Trending News

    Technology