More

    *कट्टा अड़ाकर एक्सिस गाड़ी छीनने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार* ।।

    *कट्टा अड़ाकर एक्सिस गाड़ी छीनने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार* ।।

     जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट :-जबलपुर थाना घमापुर में दिनाक 18-7-26 की दोपहर में धर्मपाल सिंह राजपूत उम्र 56 वर्ष निवासी समदड़िया ग्रीन सिटी माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आटो चलाता है आज सुबह लगभग 9-30 बजे से 9-45 बजे करिया पाथर मरघटाई खारी विसर्जन कार्यक्रम में आया था जैसे ही काली मंदिर मरघटाई के पास पहॅुचा तभी सामने से काले रंग की पल्सर मोटर सायकल में 3 लड़कों ने उसे घेर लिया एक लड़के ने देशी कट्टा निकालकर उसे अड़ा दिया तथा अन्य लड़कों ने उससे छीना झपटी किये तथा एक लड़का उसकी स्कूटी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड बी 2684 छीनकर भाग गया जो नीले रंग की शर्ट व काला पेंट पहना था, दोनों लड़के अपनी मोटर सायकल पल्सर लेकर वहंा से भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 477/26 धारा 309(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दिनांक 20-7-26 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि टेस्टिंग रोड़ जवाहर स्कूल के पीछे ग्राउण्ड में एक युवक देशी कट्टा खोसे कोई वारदात करने की फिराक में खड़ा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम सम्मान रैकवार पिता अनिल रैकवार उम्र 19 वर्ष निवासी मछली बाजार हनुमानताल बताया, तलाशी लेने पर कमर में देशी कटटा खोंसे तथा दाहिने जेब में 1 कारतूस रखे मिला, आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी सम्मान रैकवार के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। सम्मान रैकवार ने पूछताछ पर अपने साथी साहिल एवं राज सोनकर के साथ मिलकर एक्सिस छीनना स्वीकार करते हुये छीनी हुई एक्सिस को टेस्टिंग रोड स्थित खण्डर भवन मे छिपाकर रखना बताया।जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

    Trending News

    Technology