*सेंट अलॉयसियस स्कूल में कथित धर्मांतरण प्रकरण को लेकर विहिप एवं बजरंगदल का विरोध प्रदर्शन*

जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:-जबलपुर रानी दुर्गावती जिले स्थित सेंट एलोसियस स्कूल में कथित धर्मांतरण गतिविधियों के आरोपों को लेकर आज विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
संगठन के अनुसार, पिछले लगभग दो माह से पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय एवं माढ़ोताल थाना में शिकायत प्रस्तुत कर स्कूल प्रशासन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की मांग की जा रही थी। संगठन का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट।
