*स्पा कर्मचारी का अपहरण कर ‘तालिबानी’ बर्बरता; होटल संचालक समेत 4 गिरफ्तार*


जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट :-वही बड़ी खबर जबलपुर से जहां जबलपुर के लार्डगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ स्पा कर्मचारी सतेंद्र ठाकुर को बंधक बनाकर न केवल बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसे छोड़ने की एवज में 50 हजार रुपये की अवैध वसूली भी की गई। आरोपी इतने पर ही नहीं रुके, बल्कि पीड़ित के साथ की गई इस अमानवीय हरकत का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लार्डगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी वेलवेट होटल के संचालक साहिल चौधरी और उसके साथी प्रशांत सिंह को धर दबोचा है।
वही मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखण ने बताया कि आरोपियों ने स्पा कर्मचारी को कमरे में बंद कर तालिबानी सजा दी थी, जो कि बेहद गंभीर अपराध है। पुलिस की सक्रियता से दो आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है, जबकि इस क्रूर कृत्य में शामिल अन्य दो फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट
