*सहकारिता सप्ताह के आयोजन पर पक्षपात के आरोप, केवल भाजपा पदाधिकारियों को मिली प्रमुखता*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-अकलतरा में आयोजित सहकारिता सप्ताह के वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद पक्षपात के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यक्रम में केवल भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विशेष महत्व दिया गया, जबकि अन्य जनप्रतिनिधियों और आम सदस्यों की अनदेखी की गई।
इसके अलावा प्रथम चेक अकलतरा बैंक मंडलोई को दिए जाने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सहकारी संस्थाओं के कार्यक्रम सभी सदस्यों और जनप्रतिनिधियों के लिए समान रूप से होने चाहिए, न कि किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित।
हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक आयोजन समिति या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस संबंध में स्पष्ट जवाब की मांग कर रहे हैं।
