*अधारताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.5 किलो गांजा के साथ विधि-विरुद्ध बालक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार*

जबलपुर:- के अधारताल थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक विधि-विरुद्ध बालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बिना नंबर की जुपिटर स्कूटी, चार मोबाइल फोन तथा करीब पांच लाख रुपये मूल्य का गांजा और अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस के अनुसार करौंदा बायपास स्थित दाऊ मैरिज गार्डन के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी दो स्कूटियों पर बैठे युवकों को पकड़कर तलाशी लेने पर उनके बैग से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने फरार आरोपी पवन बागरी से गांजा लाकर अन्य आरोपियों को सप्लाई करने की बात स्वीकार की। सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट
