*प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत*

*प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:- जिले के चांपा स्थित कोटाडबरी में संचालित प्रकाश इंडस्ट्रीज में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ठेका श्रमिक गोरेलाल कंवर ऊंचाई पर चढ़कर एंगल की कटाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार होकर ऊंचाई से नीचे गिर गया।

घटना के बाद घायल श्रमिक को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे के बाद उद्योग में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की सूचना पर चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending News

Technology