More

    *पनागर में कार से अवैध शराब की बड़ी खेप हुई बरामद, आरोपी गिरफ्तार*

    *पनागर में कार से अवैध शराब की बड़ी खेप हुई बरामद, आरोपी गिरफ्तार*

    पनागर ​:-पुलिस ने मुखबिर से सूचना के आधार पर कटनी से जबलपुर की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। कार में कुल 20 पेटियां अंग्रेजी शराब लोड थीं, जिसे पुलिस ने तत्काल ज़ब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शेख समीर (पिता शेख बशीर) के रूप में हुई है, जो थाना कैंट क्षेत्र के कटंगा का रहने वाला है। ज़ब्त की गई इस अवैध शराब की कुल कीमत करीब ₹1,79,000 बताई जा रही है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ₹9 लाख मूल्य की स्विफ्ट कार को भी पुलिस ने अपने कब्ज़े में ले लिया है।

    ​शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह केवल मजदूरी और भाड़े का काम करता है। उसने यह शराब घमापुर निवासी साहिल यादव और कांचघर घमापुर निवासी निहाल नायडू के कहने पर बोरीबंद इलाके से एक अज्ञात बोलेरो से उनके बताए लोकेशन पर ली थी और इसे आगे पहुंचाने जा रहा था। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल ₹10,79,958 का मशरूका (माल) ज़ब्त किया है। पुलिस फिलहाल कार के इंजन और चेसिस नंबर के ज़रिए इसके असली मालिक और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज जैन की रिपोर्ट

    Trending News

    Technology