More

    *मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करने वाले 02 आरोपियों अवि उर्फ विक्की एवं साहिल यादव को सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

    *◼️ आरोपियों के कब्जे से 5.8 किग्रा मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकल कुल कीमती 1 लाख की गई जप्त।*
    *◼️ थाना मुंगेली में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 289/23 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध।*


    मुंगेली,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना मुंगेली को मुखबिरों से सूचना मिली कि काले रंग के बिना नम्बर प्लेट पल्सर मोटरसाईकल में दो व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा लेकर मुंगेली से जमकोर-उमरिया की ओर होते हुए बोधापारा, लोरमी की ओर जाने वाले हैं कि सूचना पर तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस एवं विशेष पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मुताबिक हुलिया 02 आरोपी अवि उर्फ विक्की पाठक एवं साहिल यादव की तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से 5.8 किग्रा मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकल कुल कीमती 100000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 289/23 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
    प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना सिटीकोतवाली पुलिस एवं विशेष पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Trending News

    Technology