More

    *धान मिसाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, फसल और ट्रैक्टर जलकर राख*

     *धान मिसाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, फसल और ट्रैक्टर जलकर राख*

     मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाना-परसाही में धान की मिसाई के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से खलिहान में रखी धान की फसल और ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    किसान सत्तर सिंह कंवर ने बताया कि थ्रेसर मशीन से धान की मिसाई की जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर के इंजन से निकली चिंगारी धान की फसल पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई और पूरे खलिहान को अपनी चपेट में ले लिया।

    वहीं महिला किसान रूप कुमारी कंवर ने बताया कि उन्होंने रबी सीजन में एक एकड़ भूमि में धान की खेती की थी। मिसाई के दौरान लगी आग में उनकी पूरी फसल नष्ट हो गई। साथ ही ट्रैक्टर भी जलकर खाक हो गया। उन्होंने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि उनका परिवार खेती पर ही निर्भर है और इस नुकसान से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

    ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रयास के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना के बाद किसानों ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सूचना देने के बावजूद मौके पर न तो पटवारी पहुंचे और न ही तहसीलदार।

    बाइट:

    सत्तर सिंह कंवर, किसान

    रूप कुमारी कंवर, महिला किसान

    Trending News

    Technology