More

    *पिछड़ा वर्ग कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व, भविष्य चन्द्राकर की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह*

    पिछड़ा वर्ग कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व, भविष्य चन्द्राकर की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा- कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग कमेटी जांजगीर चाम्पा जिला ग्रामीण में भविष्य चन्द्राकर की नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। लंबे समय से छात्र संगठन, युवा कांग्रेस एवं मुख्य संगठन में सक्रिय रहे भविष्य चन्द्राकर को संगठनात्मक अनुभव का लाभ अब नए दायित्व में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    जिला और प्रदेश स्तर पर विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके भविष्य चन्द्राकर की नियुक्ति को कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग समाज की आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी।
    नियुक्ति के बाद भविष्य चन्द्राकर ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।

    Trending News

    Technology